September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय तथा राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड ने किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री  रविन्द्र चौबे ने दी बधाई

    केन्द्रीय मंत्री  परूषोत्तम रूपाला ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिया पुरस्कार

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ की पशुपालक  माधुरी जंघेल और पशुधन विकास विभाग में कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन  दुलारू राम साहू को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। पशुपालन व पशुधन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा चयनित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री  परूषोत्तम रूपाला ने आज राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा भारत में श्वेत क्रांति के जनक स्वर्गीय  वर्गीज कुरियन की जन्म शताब्दी व राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गुजरात के आनंद में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री  रविन्द्र चौबे ने पशुपालक  माधुरी जंघेल और तकनीशियन  दुलारू राम साहू को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन  दुलारू राम साहू को श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी तीन लाख रूपए का द्वितीय पुरस्कार मिला है। वहीं राजनांदगाव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की पशुपालक  माधुरी जंघेल को श्रेष्ठ देशी नस्ल कृषक श्रेणी में दो लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

     

    मंत्री भेंड़िया ने पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगजन को मिठाई खिलाकर दी बधाई

    रायपुर /शौर्यपथ/

    महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया आज रायपुर के माना कैम्प में ‘फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर के बढ़ते कदम‘ कार्यक्रम में शामिल हुंई। कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा जिले के दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान करने के उपलक्ष्य में किया गया था। भेंड़िया ने सरगुजा जिले से आए 14 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी और फूल मालाओं से उनका सम्मान किया।

    भेंड़िया ने सभी दिव्यांगजन से बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन संेटर (पीआरआरसी) में दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम अंग बनाने, लगाने और प्रशिक्षण कक्ष के साथ स्पीच थेरेपी कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के संचालक पी.दयानंद भी उपस्थित थे।

    भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच हो। उनके निर्देशों पर चलते हुए पीआआरसी की टीम सरगुजा के गांव-गांव के दिव्यांगजन तक पहुंची। उन्होंने विभागीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा की तरह तरह टीम हर जिले तक पहुंचे। बस्तर के बीहड़ों में जाकर भी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर अच्छा और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंगों से दिव्यांग लोगों ने आज अपने कदम आगे बढ़ाए हैं,आगे वे जल्दी चलने लगेंगे और अपने परिवारों का सहारा बनेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे-बच्चों को फिर से खेलते-दौड़ते देखकर माता-पिता की खुशी को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। बड़े हॉस्पिटल में कृत्रिम अंगों के लिए लाखों रूपए खर्च करने पड़तें हैं। समाज कल्याण विभाग की अत्याधुनिक मशीनों से तैयार होकर हितग्राहियों की जरूरत निःशुल्क पूरी हो रही है। इस अवसर पर सरगुजा जिला पंचायत की सभापति  राधा रवि ने सरगुजा में विशेष शिविर के लिए आभार व्यक्त किया। 

    उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पीआरआरसी सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा विगत 24 से 30 अक्टूबर तक सरगुजा जिले के 7 विकासखण्डों में शिविर लगाकर 140 दिव्यांग हितग्राहियों को चिन्हांकित किया है। विभाग द्वारा इन हितग्राहियों को 155 क्रत्रिम उपकरण निःशुल्क प्रदान कर उनकी जीवन में फिर से गति लाने का प्रयास किया जा रहा है। 140 दिव्यांगजन में 65 हितग्राहियों के नकली पैर तैयार करने के लिए रायपुर स्थित पीआरआरसी सेंटर लाना है, अन्य को सरगुजा में ही अंग प्रदान किए जाएंगे। प्रथम बैच में 14 दिव्यांगजन को रायपुर लाकर कृत्रिम अंग लगाए गए हैं। शेष दिव्यांगजन को अलग-अलग बैच में रायपुर लाकर कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। सरगुजा की तरह भविष्य में सभी जिलों में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए शिविर लगाकर उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किये जाने की योजना है।


    रायपुर /शौर्यपथ/

    संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  अमृत कुमार खलखो, विधि अधिकारी  आर.के. अग्रवाल, उप सचिव  दीपक अग्रवाल, नियंत्रक  हरवंश मिरी, डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ. सुनीति मंगरूलकर, डॉ. शिशिर साहू, राज्यपाल के निज सचिव  जितेन्द्र कुमार सोलंकी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इस प्रस्तावना में कहा गया है कि ‘हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा इसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर 26 नवंबर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

     

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजस्व प्रबंधन की उन्नत प्रणाली को सतत रूप से क्रियान्वित कर रही है। नवीन फोटो स्पाट मीटर रीडिंग एवं बिंलिंग प्रणाली का सीधा लाभ अब उपभोक्ताओं को मिल रहा है। इससे प्रणाली में रीयल टाइम में रीडिंग बिलिंग कंपनी के सर्वर में दर्ज हो रही है।
      छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम ने बताया कि कंपनी द्वारा अब मीटर रीडिंग बिलिंग राजस्व संग्रहण एवं विद्युत विच्छेदन/पुर्नसंयोजन जैसी राजस्व संबंधित प्रक्रियाएं अब एक कैलेण्डर माह में ही पूर्ण की जा रही है जिससे राजस्व संग्रहण का पूरा-पूरा हिसाब उसी कैलेण्डर माह अंत में हो जाने से अब कंपनी का राजस्व प्रबंधन सशक्त हो गया है। कंपनी ने राजस्व को सुरक्षित रखने हेतु विद्युत के दुरूपयोग/चोरी की रोकथाम के लिये विजिलेंस दल को सघन विद्युत कनेक्शन चेकिंग अभियान हेतु निर्देशित भी किया है। इन्टरनल आडिट के माध्यम से राजस्व संबधित गलतियां/राजस्व क्षति के प्रकरणों को चिन्हांकित कर राजस्व निधि सुनिश्चित करने हेतु कार्यवाही भी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप राजस्व क्षति / अनियमितता के प्रकरण भी संज्ञानित हो रहे हैं।
        उल्लेखनीय है कि अब तक लगभग 7 करोड़ रूपये की अनियमिततायें राजनांदगांव, मस्तुरी, बिलासपुर के तिफरा जोन, नेहरूनगर जोन, मल्हार, पचपेड़ी एवं शिवरीनारायण के कार्यालयों में संज्ञान आई है जिसमें से 4.7 करोड़ रूपये को कंपनी द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है। एक प्रकरण विशेष में बैंक की जमा पर्ची के माध्यम से लगभग 2.3 करोड रूपये ़की क्षति पहूॅची हैै, जो अभी पुलिस विवेचना में है, जिसमें एक बैंक कर्मचारी एवं एक विभागीय कर्मचारी प्रमुख आरोपी पाये गये।
      विशेष तौर पर यह बताना भी आवश्यक है कि अधिकांश बड़ी  अनियमितता पुराने समय की है जिसमें  वर्ष 2018-19 में    1.82 करोड़ रूपये, वर्ष 2019-20 में 2.94 करोड़ रूपये एवं  वर्ष 2020-21 में 1.24 करोड़ तथा वर्ष 2015-16 से 2017-18 के दौरान 43 लाख़ रूपये की  अनियमिततायें संज्ञानित हुई । अतः स्पष्ट है कि उपरोक्त  अनियमिततायें विगत 6 वर्षों के दरम्यान की है। कंपनी द्वारा  अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए 6 सहायक अभियंता, 5 कनिष्ठ अभियंता, 15 कार्यालय सहायक एवं 13 अन्य कर्मचारियों के विरूद्ध निलंबन/विभागीय जाॅच की कार्यवाही की गयी है।
          कंपनी में सेप ईआरपी सिस्टम में बिलिंग की जाती है जिसमें यह सुविधा है कि हर बिलिंग ट्रांजेक्शन आटोमेटिक तौर पर सर्वर में यूजर आई डी के साथ दर्ज हो जाती है जिससे उपरोक्त वित्तीय अनियमिततायें संज्ञानित हो सकी। उल्लेखनीय है कि सामान्य उपभोक्ता जो विभिन्न माध्यमों से बिजली बिल भुगतान करते हैं वे पूर्णतः सुरक्षित हैं। सामान्य उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई केवल वे ही उपभोक्ता प्रभावित हुए है   जिन्होंने बिजली बिल का भुगतान न कर अपनी बकाया राशि को विभागीय कर्मचारी/अधिकारी के साथ मिली भगत कर वित्तीय अनियमितता की।  कंपनी द्वारा ऐसी अनियमितताओं को चिन्हांकित कर पुनः  क्षति राशि के समतुल्य डिमांड जारी कर कंपनी के राजस्व को सुरक्षित कर लिया है।
          उल्लेखनीय है कि कंपनी के राजस्व प्रबंधन की कार्यवाहियों में कुछ कर्मचारियों/अधिकारियों की विगत वर्षों में की गई अनियमिततायें उजागर हो रही है तथापि ये कार्यवाही कंपनी एवं उपभोक्ताओं के हित में है जिससे भविष्य में ऐसे कदाचार की पुनरावृत्ति में विराम लगेगा।
    इंटरनल आडिट की यह कार्यवाही सतत् जारी रहेगी इस हेतु 16 अधिकारियों के दल कार्य कर रहे हैं जो वर्ष 2015 से लेकर वर्तमान तक की आडिट कर रहे हैं। कंपनी के राजस्व प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी के साथ उपरोक्त वित्तीय अनियमितताओं को माननीय छ0ग0 राज्य विद्युत नियामक आयोग को भी अवगत कराया गया हैं।

    दिनांक 17.09.2021 को प्रार्थी तोमेश्वर साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 25 वर्ष साकिन परेवाडीह थाना अर्जुनी जिला धमतरी थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 10.09.2021 को 20.00 बजे से 11.09.2021 के सुबह 09.00 बजे के मध्य सरोजनी चौक स्थित तनमय मोबाईल दुकान से 06 नग मोबाईल बिना सिम कार्ड के अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। जिस पर थाना कुरूद में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 457, 380 भादवि० कायम कर विवेचना पर लिया गया था।

    पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरुद श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना कुरूद एवं सायबर सेल का संयुक्त टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाने पर लगातार टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश किया गया।

    विवेचना कर में संकलित तकनीकी साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि कुछ दिनों से राखी का एक लड़का नया नया मोबाईल चला रहा है। उक्त सूचना पर संदेही डूलेश्वर उर्फ डोलू नेताम पिता कार्तिक राम उम्र 24 वर्ष साकिन बंठा चौक राखी थाना कुरूद जिला धमतरी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 10.09.2021 को रात्रि करीबन 12.00 बजे अकेले तनमय मोबाईल के खिडकी को तोड़कर मोबाईल दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान के रेक में रखे भिन्न भिन्न प्रकार के फोन (01) मोटोरोला ई पी डब्लू 4, 64, (02) रेडमी नोट 10 एस 6,64 (03) रियलमी 8 5 जी. (04) वीवो वाय 21 (05) वीवो वाय 12 जी (06) ओप्पो ए 54 कुल 06 नग मोबाईल फोन जुमला किमती 45,500/- रूपये को चोरी कर ले जाना स्वीकार किया जिस पर दिनांक 26.11.2021 को आरोपी डूलेश्वर उर्फ डोलू नेताम पिता कार्तिक राम उम्र 24 वर्ष साकिन बंठा चौक राखी थाना कुरूद जिला धमतरी से चोरी गये मोबाईल जप्त कर थाना लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरी० उमेन्द्र टण्डन, निरी० भावेश गौतम के नेतृत्व में सउनि सोमन सिन्हा, प्र०आर० लोकेश नेताम, अश्वनी बंजारे, आर० दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, आनंद कटकवार, शितलेश पटेल, संदीप पाण्डेय, राजु भारद्वाज, राकेश बंजारे के सतत परीश्रम कर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में प्रशंसनीय भूमिका रही।

    रायपुर/शौर्यपथ/

    खाद्य और संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत कल 27 नवंबर को सरगुजा और बिलासपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  भगत सबेरे 10.45 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम बनेया में दोपहर 12.30 बजे पहुचेंगे और वहां आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। मंत्री  भगत इसके बाद सीतापुर विकासखण्ड के ही ग्राम ढोढ़ागांव में दोपहर 3.30 बजे आयोजित कर्मा महोत्सव में शिरकत करेंगे। वे इसके बाद हेलीकॉप्टर से सीतापुर से ए.ई.सी.एल. हेलीपेड बिलासपुर पहुचेंगे और वहां लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में शाम 7.35 बजे आयोजित राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री  भगत कार द्वारा रायपुर लौट आएंगे।

    महिला समूहों की आय में बनी रहेगी निरंतरता

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए वितरित किए जा रहे रेडी टू ईट पोषण आहार की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए केन्द्रीयकृत व्यवस्था अपनाने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था में स्वचलित मशीनों के जरिए रेडी टू ईट पोषण आहार का उत्पादन किया जाएगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में अनुबंधित महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी टू ईट के परिवहन एवं वितरण कार्य में सहयोग लिया जावेगा, जिससे उनके आय के साधन में निरंतरता रहेगी। 

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं फूड सेफ्टी हाईजींन निर्देश 2013 में पूरक पोषण आहार निर्माण में स्वच्छता संबंधी मानक निर्देश दिये गए हैं। साथ ही उच्चतम न्यायालय ने भी कहा है कि हितग्राहियों को दिए जा रहे पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत वितरित किए जा रहे रेडी टू ईट में निर्धारित ऊर्जा, माइक्रोन्यूट्रीएंट्स (कैलोरी, प्रोटीन, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन, नाईसीन, कैल्शियम, थायमिन, आयरन, विटामिन ए, बी12, सी एवं डी) होने के साथ वह फोटिफाईड एवं फाइन मिक्स होना चाहिए। इसके साथ ही रेडी टू ईट मानव स्पर्शरहित, स्वचलित मशीन (Fully Automated) द्वारा निर्मित एवं जीरो संक्रमण रहित होना चाहिए। 

    वर्तमान में प्रचलित पूरक पोषण आहार व्यवस्था में परिवर्तन से हितग्राहियों को राष्ट्रीय अधिनियमों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए मानक पूरक पोषण आहार प्रदान किया जा सकेगा। मंत्री परिषद् द्वारा 22 नवम्बर को लिए गए निर्णय अनुसार रेडी टू ईट फूड निर्माण अब कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एव कृषि विकास निगम द्वारा स्थापित इकाइयों के माध्यम से किया जाएगा। इस आधार पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के संयुक्त उपक्रम रायगढ़ संयंत्र द्वारा रेडी टू ईट प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। 

    विभाग ने बताया है कि केन्दीयकृत व्यवस्था लागू होने से खाद्य सामग्री की वैधता अवधि अधिक होगी और गुणवत्ता में एकरूपता आएगी। इससे आसानी से पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग और उस पर नियंत्रण हो सकेगा। जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से सामग्री की आपूर्ति एवं पैकेजिंग में क्यूआर कोड का उल्लेख होगा। इससे सभी हितग्राहियो ंको उच्च गुणवत्ता और मानक अनुसार एक समान पूरक पोषण आहार मिलेगा। विभाग ने जानकारी दी है कि केन्द्रीयकृत व्यवस्था के तहत् गुजरात राज्य में गुजरात कॉर्पोरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के 03 जिला सहकारी दूग्ध उत्पादक संस्थाओं, तेलंगाना व आंध्रप्रदेश में तेलंगाना फूड्स तथा मध्यप्रदेश में एमपी एग्रो फूड कार्पोरेशन द्वारा भी स्वचलित मशीनों से निर्मित फोर्टिफाईड एवं माइक्रोन्यूट्रीएंट्स युक्त पोषण आहार हितग्राहियों को प्रदाय किया जा रहा है।

     

    गृह मंत्री के निवास कार्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    संविधान दिवस के अवसर पर आज सवेरे 11 बजे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। गृह मंत्री  साहू ने अपने निवास कार्यालय में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विशेष सहायक  कैलाश वर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  दिव्या वैष्णव, निज सहायक  डी के साहू सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    गृह एवं पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू धरसींवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मनोहरा में साहू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री  साहू ने भक्त कर्मा माता मंदिर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास के दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी समाज को साथ लेकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ने प्रेरित किया। मंत्री  साहू ने कहा कि साहू समाज बहुत मेहनती समाज है। कृषि के साथ अन्य कार्यों में लोग जुड़े हुए हैं। समाज के लोग शिक्षा को अपनाकर और आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों, मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री  साहू ने भक्त कर्मा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की और कहा कि माता कर्मा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। उन्होंने साहू समाज के पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में विधायक  धनेंद्र साहू,  थानेश्वर साहू, प्रदेश अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग,  संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, जिला पंचायत अध्यक्ष  डोमेश्वरी वर्मा, बड़ी संख्या में समाज के लोग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision