
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुंवरसिंह निषाद, द्वारिकाधीश यादव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में समस्त सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, निगम, मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा नगर निगमों के महापौरों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
बालिका गृह की बच्चियों द्वारा बनाए दीयों से रोशन होगा मंत्री भेंड़िया का घर-आंगन
महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया का घर-आंगन इस बार दीवाली पर बालिका गृह की बच्चियों द्वारा तैयार दीयों से रोशन होगा। दीयों की बिक्री से मिली रकम बच्चियों के खातों में जमा होगी, जो उनके पढ़ाई सहित दूसरी जरूरतों में काम आएगी। भेंड़िया ने ये दीये आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 के अवसर पर महिला बाल विकास के स्टॉल के अवलोकन के दौरान खरीदे। उनके साथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी थीं। भेंड़िया ने शासकीय बालिका गृह की बच्चियों के हुनर और उनके द्वारा दीवाली के लिए बनाए गए दीयों की सराहना की। उन्होंने स्टॉल में प्रदर्शित बच्चों के लिए बनाए जाने वाले पौष्टिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी स्वाद चखा। इसके साथ उन्होंने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल को भी देखा।
रायपुर /शौर्यपथ/
उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय, कॉलेजों व इससे सबद्ध कोर्सेेस की दी जा रही है जानकारीउच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर विश्वविद्यालय जानकारीउच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव के अवसर पर लगाई गई उच्च शिक्षा विभाग के स्टॉल पर प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय इससे संबद्ध कॉलेजों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इच्छुक विद्यार्थी एवं पालकगण व्यवसायिक, गैर-व्यवयायिक शिक्षा एवं नवीन पाठ्यक्रमों की जानकारी लेने यहां पहुंच रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की थीम पर बनाए गए इस स्टॉल पर सरकारी एवं निजी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों से संबद्ध लोग वहां पर संचालित पाठ्यक्रमो के अलावा आज की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए कैरियर कोर्सेस के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
स्टॉल के नोडल अधिकारी संदीप किंडो एवं सहायक प्राध्यापक अजय पाण्डेय ने बताया कि बदलते समय और नए-नए व्यवसायिक एवं व्यापारिक जरूरतों के हिसाब से पुराने कोर्सेस को अपग्रेड करने के साथ ही नवीन पाठ्यक्रम भी विश्वविद्यालयों में संचालित किए जा रहे हैं। आज के युवाओं में इन कोर्सेस के प्रति ज्यादा आकर्षण है। यहां विश्वविद्यालयों पर संचालित एनएसएस एवं खेल से जुड़ी गतिविधियों एवं इनके उपलब्धियों के बारे में भी बताया जा रहा है। रायपुर डिग्री गर्ल्स कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अभया जोगलेकर ने बताया कि उनके कॉलेज में संचालित फैशन डिजाइनिंग के छात्राओं के द्वारा र्स्टाट-अप शुरू किया गया है। इस स्टार्टअप में सेहत से जुड़ी फूड आयटम बनाए जा रहे हैं। स्टॉल में आयी सुश्री पूजा, ममता, अभय नेताम एवं अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि यहां पर उन्हें कैरियर कोर्सेस के बारे में सही जानकारी मिल रही है। वे अपने परिचितों एवं दोस्तों को भी इसकी जानकारी शेयर करेंगे।’
रायपुर /शौर्यपथ/
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसे देखने लगातार प्रतिदिन जनसमूह उमड़ रहा है। यहां जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत प्रदर्शित सिंगल विलेज स्कीम का मॉडल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
जहां यह अगुंतकों के लिए शेल्फ़ी जोन बन गया है वहीँ यहां प्रदर्शित मॉडल में ग्रामीण अंचलों में संचालित सिंगल विलेज स्कीम के तहत घरों में नल से जल प्रदाय योजना का प्रादर्श रखा गया है। साथ ही साथ स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और गौठान में रनिंग वाटर सप्लाई सिस्टम को दिखाया गया है। यहां पर घूमने आए डीडी नगर निवासी सुश्री नारायणी यादव, श्री विनय वर्मा और श्री करण वर्मा जो कि डी.एड. कॉलेज के विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल प्रदाय की योजना से रूबरू हुए। ग्रामीण अंचल के लोगों को राज्य में सिंगल विलेज स्कीम योजना के माध्यम से किस प्रकार से जल प्रदाय किया जा रहा है। वह सराहनीय है महिलाओं की सुरक्षा, सबकी सेहत, सुविधा और परिवार की खुशहाली का मिशन है।
उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में वर्ष 2023 तक 39 लाख ग्रामीण परिवारों के घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जानी है। जिसके लिए वर्ष 2021-22 के बजट में जल जीवन मिशन योजना के लिए 850 करोड रुपए का प्रावधान है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं का शिलान्यास किया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में ‘गौठान दिवस’ मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टरों से कहा गया है कि गौठान दिवस के कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। गौठान दिवस पर गौठानों में प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाए। श्रम दान से गौठानों की साफ-सफाई कराई जाए। गौठान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि-पूजन भी कराया जाए।
रायपुर /शौर्यपथ/
राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2021 का मेला स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्योहारों के मौसम में राजधानी के हृदय स्थल में लगा मेला लोगों के लिए सौगात लेकर आया है। यहां पर घूमने को आये आगन्तुकों में खासकर महिलाएं पारंपरिक वस्त्रों, सजावटी वस्तुएं और उपयोगी घरेलू सामग्रियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं। पारंपरिक वस्त्रों और विभिन्न प्रकार की वस्तुओं में 20 से 30 प्रतिशत की छूट दी गई है जिसका लोग जमकर लाभ उठा रहे हैं। मेला स्थल पर बांस से निर्मित इको फ्रेंडली बैम्बुका साईकल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वहीं यहां बने शिल्पग्राम लोगों को अपनी आकर्षित कर रहा है। जहां पर लोगों को जनजातियों के पारंपरिक जीवन शैली से रू-ब-रू होने का मौका मिल रहा है वहीं यह लोगों के लिए सेल्फी जोन बन गया है।
उल्लेखनीय है कि मेला स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के लोगों को लुभा रहे हैं। इन स्टालों में राज्य के समग्र विकास की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। साथ ही साथ यहां पर लोग अपने-अपने स्वास्थ का चेकअप भी करवा रहे हैं। एक और जहां परिवहन विभाग द्वारा स्टाल पर ही लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, वहीं अन्य विभाग के स्टालों में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से भी लोग रूबरू हो रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं ट्रायबल विभाग की लगी प्रदर्शनी में लोगों को जनजातीय संस्कृति से भलीभाँति परिचित होने का मौका मिल रहा है। गौरतलब है कि जनसंपर्क विभाग के स्टाल में अगुंतकों में गौरसिंग मुकुट लगाकर अपनी-अपनी फोटो खिचाने की होड़ लगी हुई है। मेला स्थल पर लगे फूड कोर्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग अपने अपने स्वाद के अनुसार पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त भी उठा रहे हैं। मेले स्थल पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और जनसुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
रायपुर / शौर्यपथ/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले केे पद्मनाभपुर में विवेकानंद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गुरुदर्शन एवं सतनाम धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलकर हम प्रदेश को तरक्की के सोपान पर निरंतर ले जाएंगे। उन्होंने जो आचार संहिता बताई है वो न केवल व्यक्तिगत आचरण की शुद्धि के लिए है अपितु इससे समाज और राष्ट्र की तरक्की की राह भी खुलती है।
मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि गुरु बाबा घासीदास जी की वाणी सबके लिए कल्याणकारी है। किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में नैतिक चेतना की बड़ी भूमिका होती है। गुरू वाणी में इस नैतिक चेतना का सार है। इसके अंतःकरण से पालन करने पर हम यथेष्ठ उद्देश्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सतनाम समाज एकजुट होकर गुरु के बताये मार्ग पर चल तेजी से तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में सतनाम समाज के लोगों ने बहुत अच्छा काम कर अपनी अलग जगह बनाई है। इस तरह सच्चरित्रता और अच्छे उद्देश्य के लिए होने वाली एकजुटता का लाभ पूरे समाज को मिलता है। बीते वर्षों में समाज में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं और समाज के सभी लोगों को इसका लाभ पहुंचा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिलजुलकर काम करने से बड़ी सफलताएं मिलती हैं। आज इतने अच्छे आयोजन में आकर मुझे बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर गुरू प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल सहित सत समाज के पदाधिकारियों ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली गयी
जनसम्पर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में 31 अक्टूबर और एक नवम्बर को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
रायपुर /शौर्यपथ/
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ आज साइंस कॉलेज मैदान स्थित ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायकगण सत्यनारायण शर्मा, अनिता शर्मा, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती इंदिरा गांधी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित अनेक दुर्लभ चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। अतिथियों द्वारा इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए स्मरण कर उन्हें नमन किया गया। सभी अतिथियों ने फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस फोटो प्रदर्शनी में श्रीमती गांधी के इंदु से इंदिरा बनने तक के जीवन सफर, देश के विकास के लिए उनके महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे शांतिपूर्ण परमाणु प्रयोग ‘स्माइलिंग बुद्धा‘, हरित क्रांति, पर्यावरण कार्यक्रम, बांग्लादेश के निर्माण में भूमिका, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम, मजबूत अर्थव्यवस्था हेतु बैंकों के राष्ट्रीयकरण के अलावा छत्तीसगढ़ प्रवास एवं बस्तर प्रवास के दौरान आदिवासियों के साथ नृत्य, महानदी जलाशय परियोजना गंगरेल का शिलान्यास तथा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इलाहाबाद जेल में बंद उनके पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा अपनी 10 वर्षीय बेटी इंदिरा को लिखे गए मार्मिक पत्र को प्रदर्शित किया गया है। श्रीमती इंदिरा गांधी के अंतिम सफर की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गई हैं। वहीं पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन वृतांत को भी फ़ोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है। इनमें बारडोली, गुजरात में स्थित सरदार पटेल के निवास, संविधान सभा की बैठकों, भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के क्षणों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली गयी। प्रदर्शनी में चलचित्रों के माध्यम से भी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी जा रही है।
महासमुंद /शौर्यपथ/
दीपावली एवं इससे जुड़े त्यौहार नज़दीक आता देख ज़िले के सभी एसडीएम सतर्क हो गए उन्होंने इसके लिए राजस्व अधिकारियों, नगर पालिका और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों की एक टीम गठित कर इलाक़े के ज़्यादातर मिठाई,होटल और रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साफ़-सफ़ाई नही पाए जाने या दूषित खाद्य-पदार्थ पाए जाने वाले प्रतिष्ठानो-दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई के अलावा नमूने जाँच के लिए लिए जा रहे है ।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को ऐसे प्रतिष्ठानों जहां मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है उनकी जाॅच एवं उन पर सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। सावन के बाद अब दीपावली त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में महासमुन्द जिले के मिठाई की दुकानों में मिलावटी मिठाईयाॅ व अन्य खाद्य पदार्थ बिकने के खतरें ज़्यादा बढ़ जाते है। इसी पर अंकुश लगाने लोगों की सेहत को को सर्वोपरि रखते हुए कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम और खाद्य एवं औषधि अधिकारियों को ऐसे मिलावटी मिठाईयाॅ एवं अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते है उनकी जाॅच एवं निगरानी करने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन महासमुन्द श्रीमती ज्योति भानु ने बताया कि गठित टीम द्वारा हाल ही में ज़िले के सरायपाली और पिथौरा नगरीय क्षेत्र में स्थित खाद्य पदार्थ ,मिठाई आदि दुकानों पर कार्रवाई की गयी। इनमें सरायपाली,और पिथौरा की 3 इलाक़े की मिठाई आदि दुकानो का निरीक्षण कर 2400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी ।वही बीते दिन सरायपाली एवं बसना में भी 5 होटल,चाय नाश्ते की दुकानो और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया खाद्य पदार्थ ,मिठाई के नमूने लिए गए और 2300 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी । इस प्रकार सरायपाली,बसना और पिथौरा नगरीय क्षेत्र के कुल 8 रेस्टोरेंट,मिठाई दुकानों का ओचक निरीक्षण कर खाद्य गुणवत्ता,साफ़-सफ़ाई का निरीक्षण कर 4700 रुपए की चालानी कार्रवाई की गयी ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
