September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ शासन के लिए जाने जाने वाले शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ को सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों की सूची में चौथा स्थान दिया गया है। केरल ने 1.618 अंक के साथ सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

    पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (पीएआई) 2021 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने 0.872 स्कोर किया है जो विकास, इक्विटी और स्थिरता संकेतकों को देखकर तथा उसका मूल्यांकन कर नम्बर दिया गया है।

    पब्लिक अफेयर्स सेंटर (PAC) द्वारा पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (PAI 2021) की रिपोर्ट के छठे संस्करण के अनुसार, बेंगलुरु स्थित एक गैर-लाभकारी थिंक टैंक, छत्तीसगढ़ भी 0.946 स्कोर के साथ स्थिरता सूचकांक में तीसरे स्थान पर है। स्थिरता सूचकांक संसाधनों तक पहुंच और उपयोग के आधार पर राज्यों को रैंक करता है। इसका प्रभाव अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और मानव जाति पर पड़ता है।

    पीएआई 2021 राज्य सरकार के गुणवत्ता शासन और विशेष रूप से कोविड -19 पर अंकुश लगाने में राज्य की सरकार की भागीदारी पर प्रकाश डालता है। रिपोर्ट हिंदू द्वारा प्रकाशित की गई है

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस पर एक नवम्बर को राज्य के किसानों को राजीव गांधी कियान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि उनके के खातों में जमा करवा दी है। दीपावली त्यौहार पर समय पर राशि मिलने से किसानों के परिवार में खुशी का महौल है। किसान दीपावली का त्यौहार उत्साह से मना रहे हैं और अपने घर परिवार की जरूरते भी पूरी कर रहे हैं।

    बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू करहीपारा के किसान  राजेन्द्र ओगरे को तीसरी किश्त के रूप में 3800 रूपए प्राप्त हुए हैं। पिछले दो किश्तों में भी हर बार इतनी ही रकम उन्हें मिली थी। राजेन्द्र ने बताया कि उसने 22 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। उसके पास 1.5 एकड़ खेत है। जिससे परिवार का गुजारा नहीं होता। वह शहर जाकर रोजी मजूरी भी करता है। तीसरी किश्त की राशि उसके खाते में आई है। जिससे वह अपने दोनों बच्चों के लिए फटाखे, नये कपड़े व मिठाई खरीद रहा है। इस तरह समय पर राशि मिलने से दीपावली त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है। 

    बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम बहतराई के किसान  घासीराम सूर्यवंशी को के खाते में 6 हजार रूपए आए है। उसके पास 2.5 एकड़ खेत है। जिसमें 83 कट्टी धान की पैदावार हुई, जिसे उसने खरीदी केन्द्र में बेचा था। दो किश्त की राशि पहले मिल गई है, अब तीसरी किश्त मिली है। घासीराम ने बताया कि इस राशि से उसका परिवार त्यौहार मना रहा है साथ ही दूसरों से लिया गया कर्ज भी वह चुकता करेगा। इन किसानों ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। सही समय पर उन्हें राशि मिलने से वे सभी हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मना रहे हैं।

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत शासन ने राशि जारी की

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत धान बीज उत्पादक किसानों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदान सहायता की तीन किश्तों की राशि 23 करोड़ 76 लाख 75 हजार रूपए जारी की गई है। यह राशि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा धान बीज उत्पादक उन कृषकों दी जाएगी, जिनके द्वारा उत्पादित धान बीज का उपार्जन बीज विकास निगम द्वारा किया गया है। बीज विकास निगम को यह राशि कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा इस शर्त पर जारी की गई है कि धान बीज उत्पादन क्षेत्र पर संबंधित कृषकों को सहकारी समितियों के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ नहीं मिला है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परम्परा का अभिन्न हिस्सा है। धनतेरस से लेकर भाई-दूज तक 5 दिनों के दौरान आपसी मेल-जोल से परस्पर स्नेह की जड़ें और गहरी तथा मजबूत होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली सबके लिए मंगलमय हो। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ हम पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गौठानों में पशुधन के पैरा चारे की व्यवस्था के लिए गौठान समितियों को 40-40 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। राज्य के 6200 गौठानों के लिए कृषि मंत्रालय द्वारा 40 हजार रूपए के मान से कुल 24 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है। इस राशि से गौठान समितियां राज्य के किसान भाईयों द्वारा दान किए गए धान के पैरा के संग्रहण, मजदूरी एवं परिवहन पर व्यय कर सकेंगी।

    गोधन न्याय योजना अंतर्गत प्रदेश में निर्मित गौठानों में पशुओं की चारे की व्यवस्था के लिए किसानों द्वारा दान में दिए गए पैरा के संग्रहण हेतु मजदूरी एवं परिवहन व्यय के लिए राज्य शासन द्वारा 24 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि आबंटित की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश में 6 हजार 200 गौठान सक्रिय रूप से संचालित है। शासन द्वारा प्रति गौठान के लिए 40 हजार रूपए के मान से राशि जारी की है। यह राशि प्रबंधन समिति को प्रदान की जाएगी।

    गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ने राज्य के किसान भाईयों से गौठानों में गौ माता के चारे की व्यवस्था के लिए पैरा-दान करने आग्रह किया था, ताकि गौठानों में पशुधन के लिए सूखे चारे का पर्याप्त प्रबंध हो सके। मुख्यमंत्री ने किसान भाईयों से बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान की कटाई के बाद खेतों में पैरा को जलाने की बजाय अपने गांव की गौठान समिति को पैरा-दान करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने गोधन के चारे के लिए सर्वाधिक पैरा-दान करने वाले कृषक एवं सर्वाधिक पैरा एकत्र करने वाली गौठान प्रबंध समिति को विकासखंड स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

    किसान भाईयों के खेतों में धान फसल की कटाई के बाद खेतों में फैले हुए पैरा एकत्र कराने एवं गौठानों तक उसका परिवहन कराने के लिए गौठान समितियों को 40-40 हजार रूपए की राशि दी गई है, ताकि पशुधन के लिए साल भर के लिए सूखे चारे की व्यवस्था गौठानों में हो सके।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

     मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अनेक जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

    मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया, सांसद  छाया वर्मा, संसदीय सचिव डॉ.  रश्मि आशीष सिंह,  शिशुपाल शोरी,  गुरूदयाल सिंह बंजारे, सुश्री शकुन्तला साहू,  विनोद सेवन लाल चंद्राकर और विधायक  अनूप नाग,  धनेन्द्र साहू,  अरूण वोरा,  देवेन्द्र यादव,  अनिता योगेन्द्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे सहित एमआईसी के सदस्य, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला, वन विभाग के प्रमुख सचिव  मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, जनसम्पर्क विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव  डी.डी. सिंह, संस्कृति विभाग के सचिव  अन्बलगन पी., नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव  अलरमेलमंगई डी., तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. एस. भारती दासन, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव  अंकित आनंद, आयुक्त जनसम्पर्क  दीपांशु काबरा, आदिम जाति कल्याण विभाग की आयुक्त  शम्मी आबिदी, चिप्स के सीईओ श्री समीर विश्नोई, आईजी इंटेलिजेंस  आनंद छाबड़ा, उप पुलिस महानिरीक्षक  आरिफ एच. शेख, संचालक जनसम्पर्क  सौमिल रंजन चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर लागू की गई छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत शासकीय और अशासकीय शालाओं के 2373 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 65 लाख 95 हजार रूपए की राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में कर दिया गया है। 

    ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा शाला शुल्क का भुगतान किया जाता है। इस योजना के तहत कक्षा पहली से कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रति माह 500 रूपए तथा कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को एक हजार रूपए प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति देने का प्रावधान है। राज्य छात्रवृत्ति के नियमानुसार 10 माह की गणना के आधार पर इन छात्रों को छात्रवृत्ति का एकमुश्त भुगतान किया गया है। जिसके अनुसार कक्षा पहली से 8वीं के विद्यार्थियों को एकमुश्त 5 हजार रूपए तथा कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को एकमुश्त 10 हजार रूपए की राशि का विद्यार्थियों के खाते में किया गया है। राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर 2 नवंबर 2021 की स्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कुल 2373 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक  दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राजभवन में दीपावली मिलन के कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और मिष्ठान वितरित किए। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि राजभवन से छत्तीसगढ़ की जनता को अपेक्षाएं हैं और राजभवन इसमें खरा भी उतर रहा है। इसमें राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान है। हम सबके समन्वित प्रयास से हम छत्तीसगढ़ की जनता के दुख-दर्द को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। आज लोगों का राजभवन के प्रति एक विश्वास जागा है। जो लोग कभी राज्यपाल से मुलाकात करने की सोच नहीं पाते थे, आज वे राजभवन के दरवाजे पहुंच रहे हैं और अपनी बातें मेरे समक्ष रख रहे हैं। आज राजभवन जो ‘जनभवन’ के रूप में परिवर्तित हो रहा है, ऐसा राजभवन परिवार के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है। 

    राज्यपाल के सचिव  अमृत खलखो ने भी अपना संबोधन दिया और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार  आर.के. अग्रवाल, राज्यपाल के उप सचिव द्वय  दीपक कुमार अग्रवाल,  टी.के. वैष्णव, राज्यपाल के परिसहाय  सूरज सिंह परिहार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ. सुनीति मंगरूलकर, डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision