September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा जिले के बारसूर सातधार पुल के पास इंद्रावती नदी में डूबने से दो लोगों की मृत्यु हो जाने की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग एनएमडीसी कर्मचारी थेl

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पूर्व गृहमंत्री शहीद श्री नंदकुमार पटेल को कल 8 नवंबर को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि  पटेल जमीन से जुड़े जननेता थे। वे छत्तीसगढ़ को आसमान की ऊंचाईयों तक ले जाने का सपना देखते थे।  बघेल ने कहा कि  पटेल मेरे बड़े भाई के समान थे, उनका हाथ आज भी मुुझे अपने कंधे पर महसूस होता है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से झारखंड के राज्यपाल  रमेश बैस ने भेंट की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। सुश्री उइके ने भी  बैस को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    16 वर्षीय कक्षा दसवीं के छात्र हर्ष रजक ने कभी नहीं सोचा था कि इंद्रधनुषी रंगों के लिए उसके जुनून और चित्रकारी के टैलेंट के लिए एक दिन उसे मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से शाबाशी मिलेगी।
    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नन्हे  प्रतिभावान चित्रकार हर्ष रजक से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री  बघेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, चांटीडीह, बिलासपुर में कक्षा दसवीं के छात्र और चित्रकला में माहिर हर्ष रजक द्वारा भाव-भंगिमा के साथ हूबहू चित्र उकेरने की प्रतिभा के बारे में समाचारों से अवगत हो आज हर्ष को मुलाक़ात के लिए स्वयं मुख्यमंत्री निवास बुलाया और हर्ष के हुनर की सराहना कर उसका हौसला बढ़ाया। 

    मुख्यमंत्री ने हर्ष से आगे की पढ़ाई के विषय में पूछा तो उसने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। कक्षा ग्यारहवीं में विज्ञान विषय लेकर पढ़ना चाहता है, इसके लिए विद्यालय में लैब की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, चांटीडीह में प्रयोगशाला और लाइब्रेरी प्रारम्भ करने की घोषणा की। हर्ष ने मुख्यमंत्री  बघेल को अपने हाथों से बनाये उनके तथा एक आदिवासी बाला के चित्र भेंट किये। 

    हर्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि कक्षा छठवीं-सातवी से ही उसका चित्रकला के प्रति रुझान था, इसके लिए उनके पिता, शिक्षकों और प्राचार्य द्वारा प्रोत्साहन दिया गया, शुरू में वह नॉर्मल शर्चिंग करने के बाद वाटर कलर से पेंटिंग बनाने का अभ्यास किया। लॉकडाउन के समय उसने कलर पेंसिल से ड्राइंग तैयार करना शुरू किया। आज वह फ्री हैंड स्केचिंग के ज़रिए किसी का भी पूरी भाव-भंगिमा के साथ हुबहू चित्र बना लेता है

    हर्ष ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम में उसने कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर और मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का स्केच बनाया। जहां उसकी प्रतिभा को खूब सराहा गया। प्रोत्साहन के बतौर कलेक्टर ने 5 हजार रूपए की पेंटिंग खरीदी, जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि और संसदीय सचिव  इंदर शाह मंडावी ने भी चित्रकला से प्रभावित होकर उन्हें 11 सौ रूपए का पुरस्कार दिया। हर्ष ने बॉलीवुड के कई कलाकारों और प्रधानमंत्री के भी चित्र बनाए हैं, जिसे लोगों ने बहुत सराहा है।  

    हर्ष ने बताया कि उसके पिता  संतोष रजक होटल में कार्य करते हैं और माता  ईश्वरी रजक सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं। सहायक संचालक शिक्षा  संदीप चोपड़े ने बताया कि हर्ष रजक 14-15 नवम्बर को रायपुर में आयोजित होने वाले कला महोत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर हर्ष के पिता  संतोष रजक, जिला शिक्षा अधिकारी  एस के प्रसाद, प्राचार्या  अलका अग्रवाल और  अर्चना जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 18 नवंबर को दरहाघाट, चंद्रपुर में आयोजित होने वाले महानदी आरती महोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया। इस अवसर पर महानदी प्रहरी तुलसी मानस मंच सेवा समिति के अध्यक्ष  सन्तराम यादव सहित सर्वश्री रामानन्द यादव, सीताराम देवांगन, रामलाल यादव, विजय देवांगन, दिलेश्वर देवांगन, गौतम देवांगन, प्रकाश देवांगन, लालाराम यादव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

     छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज रायपुर के समीप नरदहा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ में खरीफ की विभिन्न फसलों के लिए 9 हजार और धान के रकबे में अन्य फसल लेने पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है । इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की सबसे अधिक कीमत मिल रही है।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष  चोवाराम वर्मा ने शपथ ग्रहण किया। उनके साथ ही नवनिर्वाचित राजप्रधानों ने भी शपथ ग्रहण किया । समारोह में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सामाजिक पत्रिका का विमोचन भी किया।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने संबोधन के प्रारंभ में समाज के पुरखों और विभूतियों को नमन किया और कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह समाज मूलतः कृषक समाज है और स्वतंत्रता आंदोलन,राज्य निर्माण के साथ खेती किसानी को बढ़ावा देने में इस समाज का बड़ा योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन ने डॉ खूबचंद बघेल के नाम पर स्वास्थ्य योजना , स्वामी आत्मानंद के नाम पर उत्कृष्ट शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की योजना शुरू की है । इसी तरह डॉ नरेंद्र वर्मा द्वारा रचित गीत 'अरपा पैरी के धार...'' को राजगीत बनाया गया है ‌।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में रासायनिक खाद की कमी है । हमारे देश में करीब 38 लाख मैट्रिक टन रसायनिक खाद की जरूरत है लेकिन देश में अभी करीब 18 लाख मैट्रिक टन रासायनिक खाद का ही उत्पादन हो पा रहा है । छत्तीसगढ़ के गोठानो में बने वर्मी और कंपोस्ट खाद के माध्यम से खेती किसानी को बढ़ावा मिला है। इससे जमीन को उर्वर बनाने में तथा उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिली है। इस बात की जरूरत है कि हमारे किसान और ग्रामीण भविष्य में भी वर्मी खाद और कंपोस्ट खाद का उत्पादन बढ़ाए और उसका उपयोग करें । इससे रसायनिक खाद से होने वाली कमी से उनके खेत प्रभावित नहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के किसानों से हाथ उठाकर शपथ दिलाया की वे गोठानो को पैरा दान करें । उन्होंने उतेरा फसल को बचाने के लिए अपने जानवरों को खुला चरने के लिए बाहर नहीं छोड़ने की अपील भी की। इससे दूसरी फसल उतेरा को लाभ मिलेगा।

    समारोह को राज्यसभा सांसद  छाया वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शपथ लेने वाले सभी पदाधिकारियों के साथ समाज के सभी सदस्यों की भी जिम्मेदारी है कि वे समाज को आगे बढ़ाएं । उन्होंने महिलाओं की समानता और आगे बढ़ाने की पैरवी भी की‌।

    छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ लेने के उपरांत अपने संबोधन में  चोवाराम वर्मा ने कहा कि यह चुनाव एक मिसाल था, जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से गांव गांव में मतदान और मतगणना कार्य किया गया। उन्होंने कहा इस समाज ने देश को अनेक गौरवशाली विभूतियां दी है ,उनसे सभी को प्रेरणा लेने और सहयोग से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने नरदहा के बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  अनंत राम बरछिया के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में  अनिल नायक को भी सम्मानित किया गया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

     वाणिज्यिक कर मंत्री  टी. एस. सिंहदेव ने आज विभिन्न व्यावसायिक एवं व्यापारिक संगठनों से जीएसटी की दिक्कतों, विसंगतियों और इसके सरलीकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से इस संबंध में सुझाव भी प्राप्त किए। वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव  गौरव द्विवेदी और आयुक्त श्री समीर विश्नोई भी इस दौरान मौजूद थे।

     सिंहदेव ने सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आज हुई चर्चा के दौरान कहा कि कोरोना आने के बाद अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इस दौरान जीएसटी और अन्य करों के कलेक्शन का भार सीधा-सीधा राज्यों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पेट्रोलियम उत्पाद भी जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं। अभी राज्यों को इसमें वैट का हिस्सा मिल रहा है। जीएसटी में आने के बाद यदि इसे 28 प्रतिशत के स्लैब में रखा गया तो राज्य सरकार को 14 प्रतिशत ही राजस्व मिलेगा। बांकी 14 प्रतिशत केंद्र सरकार रखेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यवसायियों, शासन और नागरिको के लिए व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रतिनिधियों के विचार अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। व्यावसायिक संगठनों और प्रतिनिधियों के सुझाव लेने के लिए आज हम सभी साथ बैठे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जीएसटी से संबंधित सुझाव अगले 2-3 दिनों में लिखित तौर पर विभाग को सौंपे।

    वाणिज्यिक कर मंत्री  सिंहदेव ने बैठक में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, रायपुर आयरन एण्ड स्टील ट्रेड एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ आयरन एण्ड स्टील एजेन्ट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन, रवि भवन व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एण्ड मीडिया डीलर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रानिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ मोबाइल एसोसिएशन, डूमरतराई बिजनेस डेवलपर्स, डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, रायपुर एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन, रायपुर टिम्बर मर्चेन्ट एसोसिएशन, रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ टिम्बर व्यापारी संघ, मार्बल एण्ड टाइल्स व्यवसायिक संघ, रायपुर क्रशर संचालक एसोसिएशन, थोक अनाज व्यवसायी कल्याण संघ, रायपुर दाल मिल एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से जीएसटी के सरलीकरण, विसंगतियों को दूर करने और ज्यादा कर संग्रहण के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व सांसद विधायक श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा है कि अल्प आयु में देवव्रत सिंह ने अपनी सरलता सहजता से एक अमिट छाप छोड़ी है। छत्तीसगढ़ ने ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है।
     विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने श्री देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवारजनों, खैरागढ़ की जनता के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / दीपावली पर भी स्वास्थ्य की सेवाएं मुस्तैद रही । विभाग द्वारा इसके लिए आपातकालीन सेवाएं और अलग से डॉक्टरों और स्टाफ का रोस्टर तैयार किया गया था । विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए इमरजेंसी चिकित्सकीय सेवा सुचारू रूप से जारी रहीं । इसी कड़ी में दीपावली की रात को मंदिर हसौद स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में 6 किलकारियाँ गूंजी जिसमें 3 बालिकाओं और 3 बालकों का जन्म हुआ ।

    बीईटीओ सविता साहू बताती हैं,‘’मंदिर हसौद स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर  (पीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी के कारण 6 सामान्य प्रसव कराए गए । प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है । सामान्य प्रसव करने में मेडिकल ऑफिसर डॉ.विजयलक्ष्मी अनंत, सिस्टर सपना पलित एवं आया संजीवनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।‘’

    मेडिकल ऑफिसर डॉ.विजयलक्ष्मी आनंद कहती है, ‘’त्यौहार अपनी जगह है और जन सेवा अपनी जगह क्योंकि त्यौहार की खुशियों को आगे किया जा सकता है लेकिन जनसेवा उसी समय करनी होती है। गर्भवती महिलाओं के प्रसव होने का समय अगर है तो सेवा पहले है और त्योहार को बाद में मना सकते है ।‘’

    तीजन यादव के पति बताते हैं ‘’रात्रि 9 बजे के समय प्रसव पीड़ा शुरू हो गई समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें । तुरंत मितानिन दीदी को फोन लगाया थोड़ी ही देर में सारी व्यवस्था हो गई और अस्पताल ले आए और सामान्य प्रसव हुआ साथ ही सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ और बच्चे का टीकाकरण भी तुरंत किया गया । दीपावली के दिन त्यौहार छोड़कर हमारी सेवा में सुचारू रूप से लगे समस्त स्टाफ का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं ।‘’

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने कहती है, “किसी भी प्रकार की इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्सकीय सेवा सुचारू रूप से जारी रही । दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान होने वाले हादसों के घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट पर रखा गया था । दीपावली के दौरान आतिशबाजी के चलते घायलों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को, दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके इसके लिए 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती व्यवस्था की गई थी ।“

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल ने लोगों से अपील की है कि “पर्व में बाहर निकलते वक्त अपने चेहरे पर मास्क जरूर लगाएं। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन जरूर करें। यह दो चीजें करके संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।“

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision