September 26, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    दुर्ग । शौर्यपथ । भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज राजभवन पहुँच छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके जी से सौजन्य मुलाक़ात की।Governor Chhattisgarh जी को पुष्पगुच्छ देकर उनसे आशीर्वाद लिया, इस अवसर पर अतुल पर्वत ने दीपावली के पूर्व महामहिम राज्यपाल जी को दीपावली व अन्य सभी पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही #bhilaiCanDo के द्वारा समाज में नये कार्य व त्योहारों में माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की मुहिम #VocalForLocal को ध्यान में रखते हुए गरीब भाई बहन कारीगर से बने हुए सामान चीजों का ही ले,इस पर भी bhilaicando की टीम कार्य कर रही है।आदि विभिन्न विषयों से अवगत कराया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सामुदायिक बाड़ी, मत्स्य पालन कर रही महिलाएं

    सुराजी गांव योजना सुदूर वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में महिला जागृति एवं सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर है। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने एकता और आत्मविश्वास से स्वावलंबन के लिए कदम आगे बढ़ाएं है। राजनांदगांव जिले में स्वसहायता समूह की महिलाओं का कारंवा उन्नति की ओर अग्रसर है। छुरिया विकासखंड के ग्राम मासूल आदर्श गौठान की महिलाएं विभिन्न तरह की गतिविधियों से आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत बन रही हैं। इंदिरा स्वसहायता समूह महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व वर्म बीज उत्पादन तथा बोरी विक्रय के कार्य से प्राप्त लाभांश राशि से मिनी राईस मिल व मल्ट्रीग्रेन मशीन खरीद ली है। जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हुई है। इस मशीन के माध्यम से आटा पीसने, मसाला बनाना, भीगे उड़द की पिसाई एवं दाल के छीलके निकालने का कार्य किया जा रहा है।

    सुराजी गांव योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महिला जागृति एवं सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर
    कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौठान में सभी तरह की गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जिसका सुखद परिणाम यह है कि गौठानों में एक साथ कई तरह की गतिविधियों के संचालन से महिलाओं के आय में वृद्धि हुई है। गौठान की बाड़ी में मां दुर्गा स्वसहायता समूह द्वारा सामुदायिक बाड़ी में विविध सब्जियां जिमीकंद, कद्दू, लौकी, अदरक एवं मुनगे के पौधे लगाएं गए है। फल एवं सब्जियों की मल्टीलेयर खेती की जा रही है। शीतला स्वसहायता समूह की महिलाएं मत्स्य पालन कर रही हैं। वहीं पूर्णिमा स्वसहायता समूह द्वारा मशरूम उत्पादन का कार्य संचालित है। मासूल गौठान में मुर्गी पालन के लिए शेड का निर्माण भी किया गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत आज दोपहर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए तैयार हो रहे मुख्य मंच और शासकीय विभागों के स्टालों सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य समारोह स्थल के साथ-साथ विभागीय स्टालों में बिजली-पानी, साज-सज्जा सहित आगंतुकों के आने-जाने के व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं की बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली जाये। इसके अलावा एक नवम्बर को 21वां राज्य स्थापना दिवस पर राज्य अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया जाना है। इस दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंत्री  भगत ने पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा केंद्र, पुलिस नियंत्रण कक्ष सहित सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर जनप्रतिनिधिगण सहित संस्कृति विभाग के संचालक  विवेक आचार्य व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    कोरोना महामारी ने बालक सिद्धांत और संस्कृत से उनके पिता को छीनकर उनको बेसहारा कर दिया। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना इन बच्चों का सहारा बनीं है और उनके सुखद भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। अब ये दोनो बच्चे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे है और उन्हें हर माह 500 रूपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

    बालक सिद्धांत और संस्कृत के पिता स्व. सौरभ तिवारी रायपुर में एक प्राईवेट जॉब करते थे और उनकी माता गृहणी है। कोरोना महामारी के दौर में विगत 14 अप्रैल 2021 को श्री तिवारी की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद तिवारी परिवार के घर की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई। पहले दोनों बच्चे प्राईवेट अंग्रेजी स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। पिता के मौत के बाद उनकी शिक्षा में बाधा आ गई। बच्चों की माता को इस बात की चिंता हो गई कि अब वह उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं दे पाएगी। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पहल पर छत्तीसगढ महतारी दुलार योजना लागू की गई। जिसके तहत कोरोना से मृत छत्तीसगढ़ के निवासियों के बेसहारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। बच्चों के नाना  नरेश तिवारी ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में आवेदन किया और इन बच्चों को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल चकरभाठा में कक्षा तीसरी में दाखिला मिल गया। अब ये बच्चें हसते खेलते नये स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल जाने लगे है और उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ा चुके है।

     नरेश तिवारी का कहना है कि महतारी दुलार योजना छत्तीसगढ़ सरकार की अद्भुत योजना है। यह बेसहारा बच्चों का सबसे बड़ा सहारा बन रही है। सिद्धांत और संस्कृत की अंग्रेजी मीडियम स्कूल में अच्छी शिक्षा के लिए साल में 80 हजार रूपए फीस भरने पड़ते थे, जो उनके पिता की मृत्यु के बाद संभव नहीं था। योजना से उन्हें जो मदद मिली है, इसके लिए वे सरकार के अत्यंत आभारी है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत वनांचल में निर्मित भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं के निर्माण से किसानों को अल्प वर्षा के संकट से निपटने में बड़ी और अच्छी सुविधा हो गई। इसके अंतर्गत वर्तमान में राज्य के 01 हजार 473 कृषकों को 01 हजार 289 हेक्टेयर भूमि के रकबा में सिंचाई सुविधा का लाभ हुआ और उन्हें अल्प वर्षा के कारण फसल उत्पादन में सूखे की स्थिति से निजात मिली।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में कैम्पा मद के तहत भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्त्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान अल्प वर्षा के कारण वन मंडलवार बिलासपुर के कहुआ नाला में निर्मित स्टाप डेम से 15 हेक्टेयर, धरमजयगढ़ के सरिया नाला में निर्मित स्टाप डेम से 30 हेक्टेयर, जांजगीर-चांपा के कर्रा नाला में निर्मित स्टाप डेम तथा अर्दन डेम से 59 हेक्टेयर और कटघोरा के भैसपार नाला, पीपरभवना नाला, कडाल नाला तथा सुन्दरहा नाला में निर्मित स्टाप डेम से 105 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिला।

    इसी तरह वन मंडलवार मरवाही के फुलवारी नाला में निर्मित स्टाप में से 14 हेक्टेयर, रायगढ़ के चक्रधर नाला तथा बंजारी नाला में निर्मित स्टाप डेम तथा अर्दन डेम से 47 हेक्टेयर, कवर्धा के कर्रा नाला में निर्मित एनीकट से 25 हेक्टेयर तथा चांदी नाला में निर्मित चेक डेम से 5 हेक्टेयर, राजनांदगांव के साल्हेकुसुमकसा नाला में निर्मित अर्दन डेम से 5 हेक्टेयर, बसेली नाला तथा कनेली नाला में निर्मित अर्दन डेम से 14 हेक्टेयर, बस्तर के भारजोडी नाला में निर्मित तालाबों से 4 हेक्टेयर तथा बीजापुर के थुनकीवागु नाला में निर्मित स्टाप डेम से 8 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ मिला। इसके अलावा प्रमुख रूप से सुकमा के गीदम नाला तथा आसीरगुडा नाला में निर्मित स्टाप डेम से 5 हेक्टेयर, कांकेर के बुदान नाला में निर्मित संरचनाओं से 24 हेक्टेयर, नारायणपुर के कोदोली नाला में निर्मित स्टाप एवं चेक डेम से 7 हेक्टेयर, बलौदाबाजार के कंतरा नाला में निर्मित स्टाप डेम से 16 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिला। इसी तरह गरियाबंद के हालफली नाला में निर्मित स्टाप डेम से 21 हेक्टेयर, तालाझर नाला में निर्मित तालाब से 11 हेक्टेयर, महासमुंद के डोंगापानी नाला में निर्मित स्टाप डेम से 14 हेक्टेयर और आमझरन नाला में निर्मित स्टाप डेम से 18 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिला।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के दौरान वाहनों के सुचारू एवं सुविधापूर्वक आगमन के लिए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्गों का निर्धारण और पार्किंग व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग से कांगेरवेली अकादमी होते हुए एनसीसी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रायपुर शहर से आने वाले वाहन के लिए निर्धारित मार्ग से होते हुए साईंस कॉलेज पार्किंग, आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग, एनआईटी पार्किंग में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

    धमतरी, गरियाबंद, कांकेर की ओर से आने वाले वाहन पचपेड़ीनाका से रिंग रोड नंबर 01 होकर सरोना ओव्हरब्रिज के पहले टोयटा शो रूम के पास से आमानाका थाना मोड़ होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे- पचपेड़ीनाका चौक-भांठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुराचौक-सरोना ओव्हरब्रिज-आमानाका थाना चौक-कांगेरवेली अकेडमी-एन.सी.सी.मैदान सामान्य पार्किंग।
    महासमुंद, आरंग की ओर से आने वाले वाहन तेलीबांधा थाना चौक से पचपेड़ी नाका होकर रिंग रोड नंबर 01 से सरोना ओव्हरब्रिज के पहले टोयटा शो रूम के पास से आमानाका थाना मोड़ होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे-महासमंुदबैरियर-पचपेड़ीनाका चौक-भांठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुराचौक-सरोना ओव्हरब्रिज-आमानाका थाना चौक-कांगेरवेली अकेडमी-एन.सी.सी.मैदान सामान्य पार्किंग।

    बलौदाबाजार की ओर से आने वाले वाहन विधानसभा चौक ब्रिज के नीचे रिंग रोड नंबर 03 होकर राजू ढ़ाबा से तेलीबांधा थाना तिराहा पचपेड़ीनाका चौक रायपुरा चौक अरिहंत नगर चौक से आमानाका थाना तिराहा होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहूंचेंगे- विधानसभा चौक-राजू ढाबा-तेलीबांधा थाना-पचपेड़ीनाका चौक-सरोना ओव्हरब्रिज-आमानाका थाना चौक-कांगेरवेली अकेडमी-एनसीसी मैदान सामान्य पार्किंग।

    बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर 02 होकर टीटीबंध चौक से अरिहंत नगर चौक से आमानाका थाना मोड़ होकर कांगेरवेली एकेडमी के सामने से एनसीसी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे-भनपुरी तिराहा-टाटीबंध चौक-अरिहंत नगर चौक-कांगेरवेली अकादमी-एनसीसी मैदान सामान्य पार्किंग।

    दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध चौक से अरिहंत नगर चौक से आमानाका थाना मोड़ से कांगेरवेली अकादमी होकर एनसीसी मैदान पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे-टाटीबंध चौक-अरिहंतनगर चौक-आमानाका थाना मोड़-कांगेरवेली अकादमी-एनसीसी मैदान सामान्य पार्किंग।

    रायपुर शहर से आने वाले वाहन शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक से आश्रम तिराहा-अनुपम गार्डन चौक होकर 01 साईंस कॉलेज मैदान पार्किंग, 02 आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान पार्किंग, 03 एनआईटी मैदान स्थित निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे-जयस्तंभ चौक-आश्रम तिराहा-अनुपमगार्डन चौक-01साईंस कॉलेज पार्किंग, 02 आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग, 03 एनआईटी पार्किंग।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने महंगी हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने के प्रयास के तहत छत्तीसगढ़ में  धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरूआत की हे। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में सस्ती दवाओें के स्टोर खेले जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत वर्तमान में बस्तर संभाग में करीब 15 सस्ती दवा की दुकानें संचालित की जा रही हैं। दुकानों में उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दवाएं एम.आर.पी. पर न्यूनतम 50.09 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा है।

    बस्तर सम्भाग में नगर निगम जगदलपुर के वार्ड क्रमांक 7 में सिविल लाईन लालबाग में और वार्ड-13 पुराना नगर निगम कार्यालय चांदनी चौक के पास सस्ती दवा की दुकान संचालित है। कोण्डागांव जिले में नगर पालिका कोण्डागांव में दुकान क्रमांक एक-दो मर्दापाल चौक जगदलपुर नाका, नगर पंचायत केशकाल में प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास और नगर पंचायत फरसगांव में जनपद पंचायत कॉम्पलेक्स दुकान नम्बर-2 में सस्ती दवा की दुकान संचालित है। नारायणपुर जिले में नगर पालिका नारायणपुर में जिला हॉस्पिटल के सामने सस्ती दवा की दुकान संचालित है।

    कांकेर जिले की नगर पंचायत कांकेर में नया बस स्टैंड में दुकान क्रमांक - 7 एवं 8 बाजार कॉम्प्लेक्स में सस्ती दवाई की दुकान है। दंतेवाड़ा जिले में नगर पालिका दंतेवाड़ा के वार्ड-11 में जिला चिकित्सालय के पास सस्ती दवाई की दुकान है। सुकमा जिले में नगर पालिका सुकमा के वार्ड-15 में जिला चिकित्सालय के पास, नगर पंचायत दोरनापाल में वार्ड-1 बस स्टैंड के पास और नगर पंचायत कोन्टा के वार्ड 3 में दुकान नंबर 12 नगर पंचायत कॉम्प्लेक्स में सस्ती दवाई की दुकान संचालित है। बीजापुर जिले में नगर पालिका बीजापुर में जिला अस्पताल के सामने, नगर पंचायत भैरमगढ़ में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और नगर पंचायत में भोपालपटनम के वार्ड-11 में बस स्टैंड के पास सस्ती दवा की  धन्वन्तरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज साईंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां आयोजन की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने आयोजन स्थल पर मंच की व्यवस्था, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, अग्निशमन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव 2021 के दौरान सुव्यवस्थित यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल तक आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किए गए मार्ग तथा पार्किंग स्थलों की व्यवस्था के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे आम जनता को कोई असुविधा न हो।

    इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक  डी. एम. अवस्थी, पुलिस महानिरीक्षक  आनंद छाबड़ा, संस्कृति विभाग के सचिव  अन्बलगन पी., रायपुर कलेक्टर  सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रख्यात गांधीवादी विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने कहा है कि डॉ. सुब्बाराव शांति के सिपाही थे। उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए मानवता की सेवा की। डॉ. सुब्बाराव 13 वर्ष की उम्र में ही भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गये थे। डॉ. सुब्बाराव ने चंबल के कुख्यात डकैतों से आत्मसमर्पण करवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा। उन्होंने नेशनल यूथ प्रोजेक्ट की भी स्थापना की थी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision