September 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    धमतरी। ज़िला व्यापार और उद्योग केंद्र द्वारा एक निजी होटल में एक दिवसीय एक्सपोर्ट्स कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कलेक्टर पीएस एल्मा की अध्यक्षता में आहूत, इस कार्यक्रम में जिले की निर्यात की संभावनाएं तलाशने विभिन्न उद्यमियों, लघु वनोपज प्रसंस्करणकर्ता, निजी उत्पादक, शासकीय एजेंसियां इत्यादि शामिल हुई।

    नाबार्ड द्वारा जिले में बैंकरों और सरकारी अधिकारियों के लिए कृषि क्लिनिक और कृषि व्यापार केंद्र (एसीएबीसी) योजना पर जिला स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला 20 सितम्बर को आयोजित की गई। यह कार्यशाला बैंकरों और सरकारी अधिकारियों के लिए कृषि क्लीनिक और कृषि व्यापार केंद्र (एसीएबीसी) योजना पर आधारित रहा। इसमें एसीएबीसी इकाइयों की स्थापना के लिए कृषि उद्यमियों को वित्त-पोषित करने और किसानों को कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए कुशल विस्तार सेवाओं का लाभ उठाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सक्षम बनाने के लिए ग्रामीण उद्यमियों को सुविधा प्रदान करने बैंकरों को संवेदनशील बनाने और प्रेरित करने पर बल दिया।
    एजीएम/डीडीएम नाबार्ड श्री पंकज आर. सोनटक्के ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्यों के बारे में बताया। साथ ही एसीएबीसी योजना दिशा निर्देशों, इसके उद्देश्यों, एसीएबीसी योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए पात्रता मानदंड, योजना की विशेषताएं, सब्सिडी घटक, लाभार्थियों आदि के बारे में जागरूक किया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि योजना के तहत सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए एसीएबीसी परियोजनाओं का मुख्य घटक है। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागियों एवं बैंकर्स से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी चार विकासखंडों में कम से कम एक एसीएबीसी इकाइयों को वित्तपोषित करने के लिए आगे आएं। कार्यशाला में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंकों, आरएसईटीआई के अधिकारियों, लीड बैंक मैनेजर, कृषि उद्यमियों और लाइन विभाग जैसे बागवानी, कृषि, आत्मा, कृषि विज्ञान केंद्र आदि के अधिकारियों ने भाग लिया।

    *घटना में संलिप्त तीन आरोपियों कुछ चंद घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार*

    *घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद, भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

    *थाना नगरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

            दिनांक 22.09.2021 को मोबाईल से सूचना मिला कि नगरी में चाकूबाजी की घटना हुई। उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती निवेदिता पॉल के दिशा निर्देश एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह के हमराह तत्काल पुलिस टीम आरोपियों के धरपकड़ हेतु रवाना हुए। उक्त घटना पर थाना नगरी में पंजीबद्ध अपराध धारा 307, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट के आरोपियों की पता तलाश करते हुए *आरोपी- धीरज बिसेन, बिट्टू उर्फ तरूण कुंजाम एवं आकाश कुमार ध्रुव* जो घटना के बाद भागने के फिराक में थे जिन्हें घेराबंदी कर सिहावा बस स्टेण्ड से पकड़ा गया। आरोपियों ने पूछताछ में घटना में प्रयुक्त चाकूओं को घटनास्थल के पास छिपाकर रखना बताएं, जिसे उनकी निशानदेही पर जप्त किया गया है। अपराध स्वीकारोक्ति मेमोरेंडम कथन एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले की विवेचना क्रम में घटना में संलिप्त अन्य के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया जा रहा है।

    *गिरफ्तार आरोपी-*
    01. धीरज बिसेन पिता स्व० नंद कुमार विसेन उम्र 19 वर्ष साकिन मीरा राईसमील पारा वार्ड क्रमांक 08 नगरी
    02. बिट्टू उर्फ तरूण कुंजाम पिता गणेश कुंजाम उम्र 18 वर्ष 08 माह जंगल पारा नगरी
    03. आकाश कुमार ध्रुव पिता कृष्ण कुमार ध्रुव उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 12

          संपूर्ण कार्यवाही एवं 6 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी श्री मयंक रणसिंह, थाना प्रभारी नगरी श्री कोमल नेताम, सउनि नेहरू राम साहू, आरक्षक योगेश ध्रुव, धरमवीर राजपूत, नवदीप ठाकुर, सालिक पात्रे, ढालसिंह ध्रुव, रूपेन्द्र साहू, मनोज ध्रुव, हेमलाल ध्रुव, ईशु टण्डन एवं डीआरजी बल नगरी का विशेष योगदान रहा।

    नगरी के ग्राम मुकुंदपुर के गोटेपारा, निवासी देव आनंद की 13 वर्षीय पुत्री दीपांजलि, जंगल में अपने साथियों के साथ लकड़ी बिनने गई थी, तेंदुए ने अचानक हमला कर बालिका को पहाड़ में घसीट के लिए गया। ग्राम वासियों के हल्ला-मचाने पर बालिका का मृत शरीर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

    रायपुर। शौर्य पथ ।

    मिशन 2023 और 2024 की तैयारियों के लिये कांग्रेस ने अपने संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है इस हेतु पूरे प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा बूथ कमेटियों का गठन किया जा रहा है। 2018 के चुनाव में कांग्रेस के ऐतिहासिक के विजय में बूथ कमेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तखतपुर क्षेत्र में बूथ कमेटियों के गठन में भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के काम की प्रगति समीक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश के 22000 से अधिक बूथों में पिछले चुनाव के समय से बूथ कमेटियों का गठन पूरा हो चुका था, अब आगामी चुनाव के लिये इन बूथ कमेटियों की समीक्षा की जा रही है। पुराने कमेटी कुछ नये पदाधिकारी जोड़ें जा रहे हैं। कुछ बूथ से ब्लाकों में पदाधिकारी बन गये है, उनके स्थान पर दूसरों को अवसर दिया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रदेश में सारे वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, सांसद प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, निगम निगम मंडलों के प्रमुख अपने क्षेत्रों में जाकर बूथ कमेटियों में भागीदारी निभा रहे हैं। बूथ कमेटियों के गठन के कार्य को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा गंभीरता से किया जा रहा है।

    नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध को लेकर मितानिन और स्वास्थ्य केंद्र पर आये लाभार्थियों से चर्चा की गई । चर्चा का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू और अन्य नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मास्क और सेनेटाइज़र का वितरण भी किया गया। साथ ही इस दौरान भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी किया गया।
    चर्चा का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल के निर्देशन और जिला कार्यक्रम प्रबंधक रायपुर मनीष मेजरवार के मार्गदर्शन में किया गया।
    इस दौरान जिला सलाहकार डॉ. सृष्टि यदु ने सभी को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई, साथ ही कोटपा अधिनियम 2003 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक है। स्मोकिग से सबसे ज्यादा फेफड़ों के कैंसर होने की संभावना होती है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को तंबाकू का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए । कोरोना के संक्रमण काल में चार बातों को जानना बेहद महत्वपूर्ण है। तंबाकू या धूम्रपान से कोरोना का कनेक्शन यह है कि यह फेफड़ों को कमजोर करता है, जिससे वायरस का संक्रमण गंभीर हो सकता है। सिगरेट, सिगार, बीड़ी, वाटर पाइप और हुक्का पीने वालों में कोविड-19 का रिस्क ज्यादा होता है। तंबाकू चबाने और सिगरेट पीने वालों में कोरोना वायरस हाथ से मुंह तक पहुंच सकता है । संक्रमित के तंबाकू चबाने के बाद थूकने पर वायरस अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है”।
    इस मौके पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) भटगांव के प्रभारी डॉ. किशोर सिन्हा ने कहा, “गुटखा, तंबाकू व शराब आदि का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ावा मिलता है। कुछ घंटों के शौक के लिए किये जाने वाले इस नशे से कैंसर हो सकता है साथ ही व्यक्ति बाद में आर्थिक रूप से भी बर्बाद हो सकता है। यह बीमारी जड़ से भी खत्म होने की गारंटी नहीं होती। ऐसे में सभी को संकल्प लेना चाहिए कि नशे से दूर रहे और दूसरों को भी यह सलाह दें”।
    काउंसलर अजय कुमार बैस ने कहा, “नशा छुड़ाने का प्रयास किया जा सकता है। समय रहते नशा छोडने से मन और शरीर स्वस्थ रहता है। धूम्रपान करने वाले दोनों पुरुष और महिलाओं में डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसे रोग होने की संभावना अधिक होती है। इसमें मानसिक पतन का अनुभव भी कर सकते हैं। सिगरेट में मौजूद निकोटीन मस्तिष्क के लिए हानिकारक है और डिमेंशिया या अल्जाइमर रोग की शुरुआत करता है”।

    *सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

               पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है।

             इसी दरमियान पेट्रोलिंग के दौरान कर्मा चौक रुद्री रोड गोकुलपुर धमतरी के पास मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर अंको के आधार पर सट्टा नामक जुआ खिलाते हुए *सटोरिया संतोष ध्रुव पिता मोहन ध्रुव उम्र 32 वर्ष साकिन रुद्री रोड गोकुलपुर धमतरी, जिला धमतरी* को रंगे हाथ पकड़ कर उसके कब्जे से नकदी रकम ₹540/- एवं हजारों रुपए की सट्टा-पट्टी बरामद कर धारा 4क जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    गोधन न्याय योजना: पशुपालकों, गोठान समितियों तथा स्वसहायता समूहों को 5.24 करोड़ रूपए की राशि जारी

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना सफलता के नये आयाम स्थापित करती हुई आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में गो-सेवा, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के क्षेत्र में उदाहरण बन गया है। जिस तरह गौ को कामधेनु कहा जाता है, उसी तरह गोधन न्याय योजना भी एक कामधेनु-योजना है। गोधन न्याय योजना हमारे लिए गो-माता का आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालकों, गौठान समितियों तथा स्वसहायता समूहों को कुल 5 करोड़ 24 लाख की राशि उनके बैंक खाते में अंतरण किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि साधारण-सी लगने वाली गोधन न्याय योजना के लाभ असाधारण हैं। यह सिर्फ गोबर खरीदने और खाद बनाकर बेचने की योजना नहीं है, बल्कि इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, किसानों की आय में बढ़ोतरी, कृषि भूमि सुधार, उत्पादकता में वृद्धि, कृषि लागत में कमी, पशुधन विकास, खुली चराई पर रोक, फसल संरक्षण दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी सहित अनेक लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पशुपालक, गोबर विक्रेताओं को 1 करोड़ 72 लाख रुपए, गौठान समितियों को 02 करोड़ 04 लाख रुपए और स्व सहायता समूहों को 01 करोड़ 48 लाख रुपए इस तरह कुल 05 करोड़ 24 लाख रुपए का ऑनलाईन बैंक खाते में भुगतान किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 51.27 लाख क्ंिवटल गोबर की खरीदी की गई है, जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को 102.54 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 6 लाख 11 हजार 547 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट एवं 01 लाख 66 हजार 370 क्विंटल सुपर कंपोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी गौठानों हरे चारे की व्यवस्था के लिए चारागाह विकसित किए जा रहे हैं। 4 हजार 744 गौठानों में चारा रोपण एवं बोआई का काम पूरा हो चुका है, जिसका रकबा कुल 10 हजार 838 एकड़ है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि राज्य के जिन गांवों में अभी गौठान नही बन पाए हैं, वहां तेजी से गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौठानों में बनाए जा रहे रूरल इन्ड्रस्ट्रीयल पार्क में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के अलावा अन्य सहायक आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह एवँ विशेष सचिव डॉ. एस भारतीदासन भी उपस्थित थे।
    कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य में स्वीकृत गौठानों की संख्या अब 10 हजार 113 हो चुकी है। इनमें से 06 हजार 170 गोठान निर्मित एवं सक्रिय हैं। इन गोठानों से 01 लाख 79 हजार 237 पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा है। स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों को अब तक कुल 57 करोड़ 43 लाख रुपए का लाभांश एवं भुगतान वितरित किया जा चुका है। इस योजना से जिन लोगों को लाभ हो रहा है, उनमें 45 प्रतिशत महिला और 79 हजार 435 भूमिहीन किसान हैं। लाभान्वितों में अन्य पिछड़ा वर्ग के 48.10 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के 40.58 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के 07.82 प्रतिशत लोग हैं। यह योजना समाज के कमजोर और पिछड़े हुए वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत माध्यम बनी है।

    // प्रेस विज्ञप्ति //

    *धमतरी,* दिनांक 21.09.2021

    *विशेष अभियान चलाकर धमतरी पुलिस ने 104 नग मोबाइलों को किया रिकवर*

    *लगभग 14.50 लाख रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के मोबाइल किये गये रिकवर*

    *जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हुई थी मोबाइल गुमने की रिपोर्ट*

    *रिकवर मोबाइल को पुलिस अधीक्षक ने किया उनके मालिकों के सुपूर्द*

    *गुम हुए मोबाइल के मिलने की आस छोड़ बैठे लोगों ने मोबाइल वापस मिलने पर हुए खुश, दिया धन्यवाद*


    पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जिले में विभिन्न थानों में विगत कुछ समय से दर्ज मोबाइल गुमने की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टेक्निकल टीम को विशेष अभियान चलाकर गुम हुए मोबाइलों को रिकवर करने निर्देशित किया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी साइबर श्री अभिषेक केसरी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की टीम ने विशेष अभियान के तहत् जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल की रिपोर्ट को एकत्रित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन में कई दिनों के अथक प्रयास, लगन एवं मेहनत से खोजबीन करते हुए 100 नग एंड्राइड मोबाइल एवं 04 नग की-पैड मोबाइल, कुल 104 नग गुम मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता प्राप्त किए। रिकवर किये गये विभिन्न कंपनियों के मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 14.50 लाख रूपये है।

    आज दिनांक 21.09.2021 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा थाना कोतवाली परिसर स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में उक्त सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर सुपूर्द किया गया। मोबाइल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। इनमे से कई मोबाइल धारकों को अपना गुम मोबाइल वापस मिलने की किसी भी प्रकार से उम्मीद नही थी, किन्तु धमतरी पुलिस की साइबर तकनीकी टीम के द्वारा लगातार प्रयासों से ना केवल गुम हुये मोबाइल को रिकवर किया, बल्कि उक्त सभी मोबाइल को उनके धारकों को प्रदान कर उन्हें एक प्रकार से उपहार भेंट किया गया है।

    इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित जनमानस एवं पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए बताया कि धमतरी पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कहीं भी मोबाइल पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति बिना रसीद के कम कीमत में मोबाइल उपलब्ध करा रहा है, तो ऐसा संभव है कि वह मोबाइल चोरी का हो अथवा किसी अपराध हेतु उक्त मोबाइल का प्रयोग किया गया हो। ऐसी परिस्थिति में तुरंत अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना देकर आप एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं। साथ ही मोबाइल स्वामी को होने वाले आर्थिक क्षति से भी बचा सकते हैं।

    मोबाइल रिकवर करने हेतु चलाए गए इस विशेष अभियान में निरीक्षक भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक कमल जोशी, धीरज डड़सेना, कृष्णा पाटिल, झमेल सिंह राजपूत एवं सितलेश पटेल का विशेष योगदान रहा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision