September 25, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    नगरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को नगरी के भाजपाइयों ने सेवा समर्पण उत्सव के रूप मनाया।
    इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तैलचित्र के सामने खड़े होकर सभी ने उनके 71वें जन्मदिन की शुभकामनाएं व उनकी दिर्घायु की कामनाएं की ।
    कार्यक्रम में सिहावा विधान सभा क्षेत्र के उत्कृष्ट किसानों का सम्मान किया गया। ग्राम पंचायत भुरसीडोंगरी के कृषक अरुण कुमार सार्वा, ग्राम सांकरा के जनक साहू, ग्राम छिपलीपारा के नेमसिंग साहू, ग्राम डोंगरडुला के नरेन्द्रसाहू, ग्राम सोनामगर से मेघराज साहू का शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
    पश्चात भाजपाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पहुँच कर मरीजों में फल वितरण कर, प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजना से लाभान्वित बातों का ऊल्लेख वाला बधाई कार्ड भेंट किया।
    अस्पताल परिसर में स्थित चाय दुकान के संचालक जीवन यादव दुकान पहुंच कर गुलदस्ता भेंट किया ।
    कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, प्रकाश बैस जिला महामंत्री, विकल गुप्ता जिला सहप्रभारी, नागेंद्र शुक्ला पूर्व जिला महा मन्त्री, रवि दुबे मडल प्रभारी, कमल डागा पूर्व जिला महामंत्री, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, आराधना शुक्ला नगर पंचायत अध्यक्ष, अजय नाहटा नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मोहन नाहटा नगरी मण्डल अध्यक्ष, अकबर केशयप बेलर मण्डल अध्यक्ष, रामगोपाल साहू-ह्रदय साहू नगरी मण्डल महामंत्री, पि. व.जिला अध्यक्ष नंद यादव, श्यामन्त बिसेन, बलजीत छाबड़ा, विनोद गिरी मंडल मंत्री, अशोक संचेती मीडिया प्रभारी, दिव्येन्द्र सिंह परिहार विधानसभा प्रभारी, नरेंद्र साहू, कार्तिक विश्वकर्मा, बुधेश्वर साहू, महेश साहू, जनमेजय साहू, नेमसिंग साहू, दुर्गेश गंजीर, गज्जू शर्मा, दानवीर मरकाम, नानेश संचेती, नरेंद्रनाग, कमलेश निर्मलकर, सुरेश साहू, जनक साहू, मेघराज साहू, मोहन पुजारी, विनीता कोठारी, सुलोचना साहू, यशोदा साहू, चेलेश्वरी साहू, विभा राजपूत एवं अनेक कार्यकता उपस्थित थे।

          रायपुर/ शौर्यपथ / गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू से आज उनके निवास कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंटकर गृह मंत्री श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। गृह मंत्री   साहू ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

    शिक्षकों की 15 से 20 प्रकार की समस्याओं को होगा निराकरण
    रायपुर शिक्षा संभाग के 24 विकासखण्डों में होगा आयोजन
    रायपुर / शौर्यपथ /राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से रायपुर शिक्षा संभाग में पहली बार शिक्षकों से जुड़ी समस्यायों के निराकरण के लिए ‘संवर्धन’ शिविर का का आयोजन किया जाएगा। संवर्धन का आयोजन रायपुर संभाग के 24 विकासखण्डों में होगा। यह आयोजन शासकीय अवकाश के दिन प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। प्रथम चरण में रायपुर संभाग के पांच जिलों गरियाबंद के विकासखण्ड देवभोग में 2 अक्टूबर, महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा में 9 अक्टूबर, धमतरी जिले के विकासखण्ड नगरी में 24 अक्टूबर, बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड कसडोल में 31 अक्टूबर और रायपुर जिले के तिल्दा में 7 नवम्बर को आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। इसके बाद शासकीय अवकाशों का आकलन कर शेष विकासखण्डों की तिथियों का निर्धारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
    संवर्धन में स्वेच्छा से शामिल होने वाले शिक्षक-कर्मचारियों को अपने मूल आवेदन के साथ समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तथा उच्च कार्यालयों से किए गए पत्राचार की प्रतियां प्रस्तुत करना होगा। इसी तरह विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय चिन्हांकित विषयों से संबंधित शासकीय आदेश, निर्देश एवं नियम की प्रतियां साथ में रखेंगे, ताकि नियमानुसार सरलतापूर्वक निर्णय लिया जा सके।
    संवर्धन शिविर मे शिक्षकों से संबंधित सेवा पुस्तिका का अद्यतीकरण-समस्त प्रविष्टियां, उच्च परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने विभागीय अनुमति, मकान-जमीन-वाहन क्रय करने की विभागीय अनुमति, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, संतान पालन अवकाश आदि की स्वीकृति एवं प्रविष्टि, वेतन नियमतिकरण, वेतन वृद्धि, एरियर राशि का भुगतान, क्रमोन्नत वेतनमान, समयमान वेतनमान निर्धारण, कोष लेखा एवं पेंशन की टीप का अनुपालन (सेवा पुस्तिका में), अधिक भुगतान की वसूल सुनिश्चितीकरण, जी.पी.एफ. (एडवांस, पार्ट फायनल) आवेदन पत्र का निराकरण, बिना अनुमति, सूचना के तथा दीर्घावधि तक अनुपस्थित कर्मचारियों का अवकाश निराकरण, एन.पी.एस. जमा राशि (एल.बी. के रूप में संविलियन के पूर्व) हेतु पत्राचार, पंचायत, नगरीय निकाय-वेतन निर्धारण एवं अन्य एरियर्स भुगतान की स्थिति व आवेदन, लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण, कोरोनाकाल में मृतकों के स्वत्व-भुगतान, अर्जित अवकाश, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एनपीएस, अनुकंपा नियुक्ति आदि प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
    ‘संवर्धन’ का मूल उद्देश्य बिना शासकीय आबंटन तथा शैक्षणिक कार्य दिवसों को प्रभावित किये बैगर, स्वैच्छिक एवं स्वयंसेवी प्रशासनिक प्रयासों द्वारा शिक्षा के मूल घटक यानी शिक्षकों के समीप जाकर उनकी समस्याओं का पंजीकरण, यथासंभव एक ही स्थल पर विधिवत त्वरित निदान, निदान के लिए प्रकियागत मार्गदर्शन, पंजीकृत समस्याओं की मानिटरिंग कर नियत समय पर हल कराना है। जिससे शिक्षकों के सशक्तिकरण सहित उनके उत्तरदायित्व-निर्वहन की महत्ता को संबोधित किया जा सके।

    घोटवानी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
    केन्द्रीय अधिकारियों के दल द्वारा छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण की सराहना
    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत तीसरे चरण के कार्यों की स्वीकृति तथा कार्यों की पूर्णता में देश में प्रथम स्थान पर है। यह जानकारी गत दिवस 16 सितम्बर को दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के घोटवानी ग्राम में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में दी गई। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तत्वाधान में किया गया था। कार्यक्रम में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री नागेन्द्र नाथ सिन्हा, संयुक्त सचिव श्री आशीष गोयल तथा निदेशक श्री देवेन्दर कुमार और छत्तीसगढ़ की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्लई, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री आर. प्रसन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छगग्रासविअ श्री आलोक कटियार उपस्थित थे।
    इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव श्री सिन्हा ने छत्तीसगढ़ में निर्मित ग्रामीण सड़कों एवं संधारित सड़कों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने बताया कि सड़कों में नई तकनीक के उपयोग से उनकी गुणवत्ता में वृद्धि होगी और लागत में भी कमी आएगी। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीसरे चरण के कार्यों की स्वीकृति तथा पूर्णता में देश में प्रथम स्थान पर हैं। इस दौरान टीम द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत मेन रोड से घोटवानी में नवीन तकनीक से निर्मित सड़क का अवलोकन करते हुए सराहना की गई। इसके डमरीकरण में वेस्ट प्लास्टिक सामग्री का उपयोग किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय है। उक्त कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों के समक्ष प्रदर्शन व परीक्षण कर सड़क निर्माण में नवीन टेक्नोलाजी तथा वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

    राज्यपाल ने छिंदवाड़ा में मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
    रायपुर/शौर्यपथ /राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके छिन्दवाड़ा में स्वर्गीय श्रीमती पुनिया बाई मेरिट छात्रवृत्ति लोक न्यास द्वारा आयोजित मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुई। राज्यपाल ने समारोह में मेधावी छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा बनते हैं। हम जब सकारात्मक सोचते हैं, तो हमें सकारात्मक उर्जा मिलती है। इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हम अच्छा कार्य करेंगे और जीवन में आगे बढ़ेंगे, जो दूसरों की उपलब्धियों पर खुश होते हैं और सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, उन्हें हमेशा सफलता मिलती है। इस अवसर पर राज्यपाल ने सेवानिवृत्त वन अधिकारी श्री एम.आर. शिवहरे द्वारा लिखित आत्मकथा ‘‘उपलब्धियां दो जीवन की’’ का भी विमोचन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।

     राज्यपाल ने स्वर्गीय श्रीमती पुनिया बाई जी को नमन किया और कहा कि उनकी याद में यह मेरिट छात्रवृत्ति लोक न्यास की स्थापना की गई है। इस संस्था द्वारा 12वीं उत्तीर्ण जरूरतमंद छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे आगे की पढ़ाई कर सके। मैं छात्रवृत्ति लोक न्यास के अध्यक्ष श्री शिवहरे को बधाई देती हूं, जिन्होंने इस पुनीत कार्य का बीड़ा उठाया है। शिक्षा देना और शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करना जैसे पुण्य कार्य कोई नहीं है। शिक्षित बेटी पूरे परिवार को शिक्षित करती है। इससे समाज में जागरूकता आती है और देश, प्रगति की राह में आगे बढ़ता है।
    उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि किसी भी देश या राज्य के विकास में शिक्षा का योगदान सबसे अधिक होता है। शिक्षा की उपलब्धता और गुणवत्ता ही वहां के विकास की दिशा और दशा तय करती है। हमारे देश का भविष्य इन बच्चों के भविष्य पर ही निर्भर है और मैं समझती हंू कि आज का यह कार्यक्रम मेधावी बच्चों के रूप में राज्य के सबसे मूल्यवान मानव संसाधन को सशक्त बनाने का ही एक प्रयास है। राज्यपाल ने महापुरूषों के जीवन पर आधारित तथा प्रेरणादायी पुस्तकें पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों से महापुरूषों के जीवन के संघर्ष के बारे में जानकारी मिलती है और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
    राज्यपाल ने कहा कि मेरा मानना है कि हर विद्यार्थी में अनंत ऊर्जा एवं असीमित संभावनाएं हैं। इसके साथ ही बच्चों में सीखने की ललक भी अधिक होती है। आवश्यकता इस बात की है कि उन संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए उन्हें प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिले। हर बच्चे की बौद्धिक क्षमताएं अलग होती है, जिन्हें पहचानने की जरूरत है। आप में से अनेक विद्यार्थी, आने वाले समय में अच्छे डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक एवं शिक्षक बनकर देश तथा प्रदेश की सेवा करेंगे। आप ने अपनी परीक्षाओं के माध्यम से अपने सामर्थ्य का परिचय दिया है और मुझे विश्वास है कि आप सभी आज के दौर की कठोर प्रतिस्पर्धा का सफलतापूर्वक सामना करेंगे।
    उन्होंने कहा कि आप सभी नेे कठिन परिश्रम लगन और लगातार प्रयासों से पढ़ाई कर अपनी उत्कृष्ट मेधा और अध्ययन क्षमता का परिचय दिया है। यही कारण है कि प्रावीण्य सूची में आपने अपना नाम दर्ज कराकर अपने घर-परिवार, स्कूल, गांव-शहर और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। मैं आप सभी को आपकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं और आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
    इस अवसर पर छिन्दवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.पी. शर्मा, मुख्य वन संरक्षक श्री के.के. भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दौलत राम ठाकुर उपस्थित थे।

    रायपुर/ शौर्यपथ /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 18 सितम्बर को पुण्यतिथि पर नमन किया है। बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त की लेकिन महात्मा गांधी के आह्वान पर वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन को मजबूत करने में लग गए। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर छेदीलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वे सिद्धहस्त लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ, कर्मठ नेता और स्वाधीनता संग्राम के सच्चे सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा

    रायपुर/ शौर्यपथ /मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित वामनराव लाखे की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम और छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए उनके योगदान को याद किया।
    उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय लाखे जी को छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक के रूप में जाना जाता है। उनके प्रयासों से रायपुर में प्रथम सहकारी बैंक की स्थापना हुई। श्री लाखे ने छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनजागरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ की प्रथम मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र के सम्पादक के रूप में उन्होंने यहां पत्रकारिता की बुनियाद रखी। राष्ट्रीय चेतना के विकास में इस पत्रिका ने प्रमुख भूमिका निभाई। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे।

           रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बालोद जिले की नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निवास में आयेाजित श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक  कुंवर सिंह निषाद, विधायक  मोहन मरकाम, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर  जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  सदानंद कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे। 

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता त्रिवेणी साहू ने अपने घर पर ही पोषण वाटिका तैयार की है। पोषण वाटिका में तैयार हुई पोषण युक्त हरी और ताजी सब्जियां अब गर्मागरम भोजन के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगी।
    त्रिवेणी साहू बताती है ‘’प्रत्येक आँगनवाड़ी केंद्र पर पोषण वाटिका विकसित करने को लेकर क्षेत्र की पर्यवेक्षक  ऋतु परिहार ने बताया था । हमारे केंद्र पर पर्याप्त दीवार बंदी और पौधों की सुरक्षा की परेशानी थी। इसलिए मैंने घर पर पर्याप्त खाली जगह को चिन्हांकित किया, घर पर मेरे पिता ने मुझे इस कार्य को करने में पूर्ण सहयोग किया । राष्ट्रीय पोषण माह पर मेरी भी अब पोषण वाटिका तैयार हो चुकी है। मेरे केंद्र पर 47 बच्चे और 14 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत है । जिनको अब पोषण वाटिका से ताजी पोषण युक्त हरी सब्जियों से बना गर्म भोजन परोसा जा रहा है।“
    विकसित पोषण वाटिका में केला, मुनगा, पपीता, लाल भाजी, पालक भाजी, भिन्डी, करेला, मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, बैगन, बरबट्टी, सेमी, गलका, कांदाभाजी, कुम्भड़ा और लौकी कुसमी प्याज भाजी करेला डोड़का सब्जी लगाई गई है।
    पर्यवेक्षक ऋतु परिहार बताती है, “पोषण अभियान के तहत जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित की जा रही है। कुपोषण की दर को कम करने को सुपोषण अभियान में गंभीर कुपोषित बच्चों को चयनित किया जा रहा है। भानसोज सेक्टर में पोषण वाटिका से 109 गर्भवती महिलाएं एवं 622 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। उनको ताजी और पोषण युक्त हरी सब्जियों से बना खाना मिले इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर या कार्यकर्ताओं के यहाँ खाली स्थान पर पोषण वाटिका विकसित की गई है। वर्तमान में 5 पोषण वाटिकाऐं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और समूह की महिलाओं के यहां विकसित की गई है । साथ ही 6 पोषण वाटिकाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों पर विकसित किया गया है भानसोज सेक्टर में कुल 11 पोषण वाटिकाऐं विकसित की गई है । जहां हितग्राहियों को गरमा गरम भोजन मिल रहा है ।“
    *गृह भेंट कर किया जा रहा सुपोषण के प्रति जागरूक*
    सुपोषण के प्रति जागरूक करने के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा गृह भेंट कर लोगों को अपने घरों में बाड़ियां तैयार करने और उनमें पौष्टिक साग-सब्जी लगाए जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिससे बच्चों को बेहतर आहार उपलब्ध हो और वह कुपोषण के शिकार न हो। इस पहल से न सिर्फ बच्चों के पोषण स्तर में सकारात्मक बदलाव हो रहा है, बल्कि माताओं को भी पौष्टिक आहार मिलने लगा है।
    आरंग विकासखण्ड मंदिर हसौद के परियोजना अधिकारी सुभाष मिश्रा ने बताया, “आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका तैयार करने के लिए बीज और पौधे कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से लेते हैं। पंचायत स्तर पर स्वसहायता समूहों की महिलाओं की भागीदारी ली जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर किचन गार्डन में उगाई जाने वाली सब्जियां पूरी तरह से जैविक है । महतारी जतन योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन गरम पका भोजन वितरण किया जाता है।“
    आरंग विकासखंड के परियोजना अधिकारी ऋषि बंजारे कहते हैं, “आरंग विकासखंड में 2,987 गर्भवती एवं 29,273 बच्चे पंजीकृत है। वहीं विकासखण्ड में 177 पोषण वाटिका तैयार की गयीं हैं। विकासखण्ड में चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी गर्भवती महिलाएं, शिशुवती माताओं और बच्चों के अभिभावकों को प्रेरित कर पौधारोपण  भी कराया जा रहा है।“
    मालीडीह आंगनबाड़ी केंद्र पर 0 से 5 साल  के बच्चों का वजन निर्धारित औसत से सामान्य है। यानी की इस आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले 3 सालों से एक भी बच्चा कुपोषण के दायरे में नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सक्रियता की वजह से यहां की महिलाओं में एनीमिया मुक्त पाया गया है। हर महीने 0 से 5 साल के आयु के बच्चों का वजन लेते हैं। हर महीने बच्चे के वजन में वृद्वि होने की रिपोर्ट तैयार करती हैं। किसी भी बच्चे में 50 से 100 ग्राम की कमी आने पर नियमित गृह भेंट कर खानपान पर ध्यान रखने की सलाह देती है। वहीं  रेडी-टू-ईट के अलावा शिशुओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए घर पर बने भोजन को पौष्टिकता युक्त पकाकर खिलाने पर जोर देती हैं।
    सभी को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग, शारीरिक दूरी का पालन करते हुए समय पर भोजन और  भरपूर नींद लेने के साथ ही थाली में रंगीन पोषण आहार की जानकारी दी जा जाती है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision