September 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर / शौर्यपथ / भारत सरकार के खेल एवं युवा मामले नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2020-21 का अखिल भारतीय सिविल सेवा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 से 30 सितम्बर 2021 तक करण स्टेडियम जिला करनाल हरियाणा में किया जाना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल के गठन हेतु राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 21 एवं 22 सितम्बर 2021 को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में किया जाएगा।
    खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रातः 9ः00 बजे तक विभागीय पहचान पत्र, विभागीय अनुमति, जन्म प्रमाण पत्र एवं कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ अपनी उपस्थिति देनी है। पंजीयन मोबाईल नम्बर 9424214947 पर वाट्स-अप के माध्यम से भी किया जा सकता है।
    एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेन्स ओपन के तहत 100, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000 मीटर दौड, 110 मीटर हडल्स, 400 मी. हडल्स, लांग जम्प, ट्रीपल जम्प, हाई जम्प, पोल वाल्ट, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैबलीन थ्रो का आयोजन होगा।
    मेन्स वेट्रेन्स के तहत (40 से 50 वर्ष) 100, 400, 800, 1500, लांग जम्प, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो का आयोजन होगा। मेन्स वेट्रेन्स के तहत (50 से 60 वर्ष) 100, 400, 800, 1500, लांग जम्प, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो का आयोजन होगा।
    वूमैन्स ओपन के तहत 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, 100 मीटर हडल्स, 400 मी. हडल्स जम्प, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलीन थ्रो लांग जम्प, हाई जम्प का आयोजन होगा। वूमेन्स वेट्रेन्स के तहत (35 से 45 वर्ष) 100, 200, 400, लांग जम्प, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो का आयोजन होगा। वूमेन्स वेट्रेन्स के तहत (45 से 60 वर्ष) 100, 200, लांग जम्प, शॉटपूट का आयोजन होगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड स्थित कर्रानाला बैराज की मुख्य नहर की रिमाडलिंग एवं कर्रानाला नहर विस्तारीकरण के लिए मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार को 1 करोड़ 95 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। नहर रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण के कार्य से 500 एकड़ रकबे में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा सृजित होगी।

    रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार नगर निगम भिलाई-चरौदा के युवा गणेशोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने युवा गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों को गणेशोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक गणेश उत्सव मनाने की परंपरा की शुरूआत सन् 1920 में लोकमान्य श्री बाल गंगाधर तिलक ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के लिए लोगों को एकजुट करने के लिए की थी। गणेश उत्सव आज समाज के लोगों को एकसूत्र में पिरो कर रखा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और अखण्डता का प्रतीक गणेशोत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार को युवा गणेशोत्सव समिति के द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम भिलाई के सभापति श्री विजय जैन, पार्षद श्री राजेश दाण्डेकर, साहू समाज तहसील परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री विनोद साहू एवं युवा गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 21 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ राज्य के पेवलियन का शुभारंभ भी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री कवासी लखमा करेंगे।
    वाणिज्य उत्सव में छत्तीसगढ़ से स्टील, कृषि और वनोपज की प्रोसेसिंग से तैयार उत्पाद सहित विभिन्न क्षेत्रों की निर्यातोन्मुखी उद्यौगिक इकाईयों के उद्यमी और उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस उत्सव में छत्तीसगढ़ और देश में पिछले 75 वर्ष में विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में हुई प्रगति और इसे सतत रूप से आगे बढ़ने के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इस आयोजन में सफल उद्यमियों की केस स्टडी की जानकारी के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पादों की बिक्री और मार्केटिंग के लिए बायर सेलर मीट का कार्यक्रम भी होगा।
    उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर के होटल बेबीलान केपिटल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग विभाग और भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में 21-22 सितंबर दो दिवसीय वाणिज्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री से दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में प्रदेश की सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए धान खरीदी और खाद, बीज वितरण के साथ-साथ गौठानों में संचालित गतिविधियों को भी सहकारिता से जोड़ने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेश में 100 करोड़ रुपए से अधिक की गोबर खरीदी की गई है। गोबर खरीदी की राशि का पशुपालकों और संग्राहकों को भुगतान भी सहकारिता के माध्यम से किया गया है। इसी तरह गौठान समितियों को 32.94 करोड़ तथा महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश की राशि के रूप में 21.42 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान भी सहकारिता के माध्यम से किया गया है। गौठानों में तैयार किए गए वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का वितरण भी सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा गौठानों में संचालित गतिविधियों को सहकारिता से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में शामिल सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्य के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आदान सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में खरीफ फसल, कोदो-कुटकी, फल और सब्जियां लगाने वाले किसानों को 9 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता दी जाएगी। इसी तरह धान के बदले कोदो-कुटकी तथा खरीफ फसल लगाने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता देने का प्रावधान किया गया है। वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 3 वर्ष तक 10 हजार रूपए प्रति एकड़ सहायता दी जाएगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभियंता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियरों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक का पेशा जिम्मेदारियों से और किसी के जीवन से जुड़ा होता है, उसी तरह इंजीनियरों का कार्य भी अंधोसंरचना के साथ विकास से जुड़ा होता है। इसी अधोसंरचना और निर्माण से विकास की नींव तैयार होती है। एक सुनहरा भविष्य बुना जाता है। किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ उसे बेहतर से बेहतर बनाते हुए एक लैण्डमार्क बनाने में इंजीनियर की अदभुत कौशल कला नजर आती है। इसलिए इंजीनियर्स की पहचान एक सृष्टिकर्ता के रूप में भी होती है। उन्होंने कहा कि गुण्वत्तामूलक कार्य करने वाले इंजीनियरों की पहचान सदैव ही होती है। आकर्षक भवन, निर्माण कार्य को देखकर इंजीनियर के कौशल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
    कार्यक्रम में मंत्री डॉ. डहरिया ने छत्तीसगढ़ के नगरीय विकास में इंजीनियरों के योगदान की सराहना करते हु कहा कि ओ भी वे इसी तरह कार्य करते रहे। वर्तमान में कार्यरत उच्चाधिकारियों वरिष्ठ अभियंताओं द्वारा भी सभी अभियंताओं को मार्गदर्शन एवं अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। सेवानिवृत्त अभियंताओं ने अपने अनुभव वर्तमान कार्यरत अभियंताओं से साझा किए एवं कार्य करने की शैली के संबंध में तथा विभाग के कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी अभियंताओं को दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी निकायों के इंजीनियर ,नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, नगर निगम एवं विभाग के संभागीय कार्यालयों के लगभग 450 इंजीनियर उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने विभाग से सेवानिवृत्त अभियंताओं को शॉल, श्रीफल तथा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग के मुख्य अभियंता संजीव व्यवहार, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, सहायक अभियंता मनीष कुमार स्वर्णकार ,सहायक अभियंता अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता आभाष मिश्रा ,सहायक अभियंता निशिकांत, उप अभियंता सोहन गुप्ता ,उप अभियंता हर्षित अजमानी ,उप अभियंता मयंक साहू ,उप अभियंता सोनभद्र ,उप अभियंता सम्वेद, उप अभियंता सुरेंद्र मृगा तथा अन्य सभी अभियंता गढ़ उपस्थित थे। कार्यक्रम की सभी अभियंताओं ने बहुत सराहना की एवं आगामी वर्षों में भी ऐसे कार्यक्रम कराए जाने अपेक्षा की है। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ अर्बन इंजीनियर्स एसोसिएशन का गठन किया गया।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 28 जिलों में 2 हजार 834 करोड़ रूपए लागत के 401कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम अध्यक्षता की। इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क और भवन निर्माण से संबंधित 284 और पुल-पुलियों से संबंधित 48 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण और भूमिपूजन के कामों में लोक निर्माण विभाग के अलावा 125 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत के अन्य विभागों के 69 कार्य शामिल है।
    इस अवसर पर स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम सिंह टेकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, यू डी मिंज, विधायक गुलाब कोमरो, बृहस्पति सिंह, प्रकाश नायक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में अन्य मंत्रीगण, विधायक गण वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / नोवल-कोरोना संक्रमण से बचने और तीसरी लहर को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोग भी जागरूक हैं। और कोरोना से बचने को स्वयं टीकाकरण करा रहे हैं इसी कड़ी में कलिंगा विश्वविद्यालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 छात्रों को टीकाकरण का द्वितीय डोज़ लगाया गया। जिसमें विदेशी छात्र भी सम्मिलित रहे। टीकाकरण शिविर में अफ्रीकन, अफगानिस्तान और नेपाल से आए 91 विद्यार्थियों ने भी टीकाकरण कराया। टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य देश में रह रहे प्रत्येक नागरिक को नोवल-कोरोना संक्रमण से सुरक्षित करना है।
    टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन कलिंगा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ.आर.श्रीधर द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेयरमेन डॉ.राजीव कुमार,चांसलर डॉ.संदीप अरोड़ा और रजिस्ट्रार डॉ.संदीप गांधी मौजूद रहे।
    कलिंगा विश्वविद्यालय में हुए टीकाकरण की जानकारी देते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. डॉ विजय आनंद ने बताया, ‘’स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय में 200 विद्यार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें विदेशों से भारत में शिक्षा लेने आये 91 विदेशी विद्यार्थी भी शामिल थे। जिसमें नाइजीरिया के 70, अफगानिस्तान के 6, और नेपाल के 15 विद्यार्थियों को स्वास्थ्य टीम द्वारा टीकाकरण किया गया।‘’
    नेपाल से भारत में शिक्षा लेने आए छात्र श्याम यादव ने टीकाकरण के उपरांत अपने विचार को साझा करते हुए कहा,’’ टीकाकरण के समय केवल सुई चुभने का एहसास होता है जो हर तरह के इंजेक्शन लेने पर होता है । उसके बाद सामान्य रहता है आधा घंटा ऑब्जरवेशन के बाद हम लोगों को हॉस्टल में भेज दिया गया जाने से पहले कुछ हिदायतें भी दी गई और बुखार आने पर पैरासिटामोल का उपयोग करने को कहा साथ ही अगर कुछ असमानता लगे तो उसकी जानकारी भी बताने को कहा गया। साथ ही यह जानकारी दी गयी कि टीकाकरण कराने से आपको कहीं भी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी बल्कि यह टीकाकरण कराने से आप कोविड-19 से बचने का एक सुरक्षा कवच पहन लेते है। कोविड के लिए टीकाकरण ही सुरक्षित और कारगर है इलाज है” ।
    नाइजीरिया से शिक्षा लेने आए छात्र तेजीन लुआल बताते है, ‘’भारत सरकार द्वारा देश में रह रहे सभी नागरिकों का टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है । उसी कड़ी में आज हमारा भी टीकाकरण किया गया। पूरे विश्व को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में हम लोगों का भी आज टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने से आप स्वयं सुरक्षित होते हैं, साथ ही आपके आसपास रहने वाले लोग भी सुरक्षित हो जाते हैं टीकाकरण एक सामान्य प्रक्रिया है टीकाकरण के माध्यम से ही हम कोविड- 19 के संक्रमण को कम कर सकते हैं और विश्व को इस घातक बीमारी से बचा भी सकते हैं । साथ ही विद्यार्थी होने के नाते हमें वापस अपने देश जाने के लिए एयरपोर्ट पर टीकाकरण के सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता होती है । जो टीकाकरण के उपरांत ही हमें मिलता है । हम भारत सरकार का के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार को भी धन्यवाद देते हैं उन्होंने हमारा टीकाकरण करवाया । इससे हम भी सुरक्षित होंगे और हमारे संपर्क में आने वाले लोग भी सुरक्षित होंगे और जब हम अपने देश वापस जाएंगे तो वहां के नागरिक भी सुरक्षित रहेंगे”।

    नगरी। विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर नगरी के सांकरा रोड स्थित शंकर धर्म कांटा के सामने
    सत्यम ट्रेडर्स में जाॅय इलेक्ट्रिक बाइक खरीदी व सर्विसिंग की सुविधा प्रारंभ की गई है। सत्यम ट्रेडर्स के संचालक येमन कुमार साहू ने बताया की जाॅय-ई-बाईक
    की बैटरी 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, पूरी तरह से चार्ज होने पर 60 किलोमीटर बिना रुके चल सकती है। यह बाईक प्रदूषण मुक्त है। ई-बाइक की एक्सपर्ट टेक्नीशियन द्वारा सर्विसिंग की सुविधा दी जायेगी। इस बाइक को सड़क में चलाने ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही है।
    इस अवसर पर मदन साहू, अमृत लाल साहू, विरेन्द्र साहू, हिराऊ कोसरे, दीनदयाल,बबलू ध्रुव, रमेश साहू, बहुर कोसरे मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision