September 25, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    दस लाख रूपए की लागत से निर्मित विश्वकर्मा लोहार समाज के
    सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    रानीतराई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए और ग्राम जुंगेरा में
    पानी टंकी निर्माण की घोषणा
    रायपुर / शौर्यपथ /प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा में छत्तीसगढ़ सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर दस लाख रूपए की लागत से विश्वकर्मा लोहार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्राम रानीतराई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पन्द्रह लाख रूपए और ग्राम जुंगेरा में पानी टंकी निर्माण की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने ऋण माफ किया, चार सौ यूनिट तक बिजली बिल हाफ किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था यदि वहां धान के बदले कोदो, कुटकी, रागी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन सहित खरीफ की कृषि एवं उद्यानिकी फसलें, केला, पपीता लगाते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ दस हजार रूपए आदान सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले सात प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाती थी, लेकिन अब 52 प्रकार के लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार करने प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्ड में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में लगातार काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश में 100 करोड़ रूपए से अधिक की गोबर खरीदी हुई है। वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रहीं 60 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार और आय का जरिया मिला है। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्री मोहन मरकाम और संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
    कार्यक्रम की समाप्ति पर छत्तीसगढ़ सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, भूतपूर्व विधायक श्री भैय्याराम सिन्हा, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्रीमती सोनादेवी देशलहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज के श्री लोचन विश्वकर्मा, श्री जी.आर. विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण, पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेकानंद, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री द्वारा हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के साथ आईटीआई की व्यवसायिक शिक्षा के लिए संयुक्त पाठ्यक्रम की ऐतिहासिक शुरुआत
    छत्तीसगढ़ सरकार का स्कूली शिक्षा के साथ व्यवसायिक शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम
    कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ होगी आईटीआई कोर्स की पढ़ाई भी: दोनो कोर्स एक साथ चलेंगे
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया है दो वर्षीय पाठ्यक्रम
    इस कोर्स में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी मिलेगा
    मुख्यमंत्री ने पाटन के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से इस संयुक्त पाठ्यक्रम का किया शुभारंभ
    पाटन में बालिकाओं के लिए स्टेनोग्राफी और बालकों के लिए वेल्डिंग कोर्स हुआ प्रारम्भ
    विद्यार्थियों के समय और ऊर्जा की होगी बचत

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में हायर सेकेंडरी की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई व्यवसायिक शिक्षा के संयुक्त पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीव्हीटी) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किए गए इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ आईटीआई कोर्स की पढ़ाई भी विद्यार्थी कर सकेंगे। इस पाठ्यक्रम में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को हायर सेकेण्डरी के साथ आईटीआई का प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के समय और ऊर्जा की बचत होगी।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल से शुरू किया गया यह पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा में एक बहुत बड़ा और व्यापक बदलाव लाने वाला कदम साबित होगा। इसमें पढ़ने वाले बच्चों को कक्षा 12वीं का प्रमाणपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दिया जाएगा, जिससे वे उच्च शिक्षा में प्रवेश ले सकते हैं और आईटीआई का प्रमाण पत्र भी मिलेगा, जिससे वे रोज़गार प्राप्त कर सकेंगे। दोनों कोर्स एक साथ चलेंगे। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्रियों और अधिकारियों को ऐसा संयुक्त कोर्स छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लागू करने के निर्देश दिए थे। जिसकी आज शुरुआत की गई।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग जिले के पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल से छत्तीसगढ़ के स्कूलों में स्कूली शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा के लिए तैयार किए गए इस पाठ्यक्रम की ऐतिहासिक शुरुआत की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शुभारंभ किए गए इस कोर्स के तहत पाटन में 80 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 40 बालिकाओं का स्टेनोग्राफी हिन्दी और 40 बालकों का वेल्डिंग कोर्स के लिए चयन किया गया है।
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरूआत हो रही है। छत्तीसगढ़ के बच्चे स्कूलों में पढ़ाई करने के साथ-साथ हुनरमंद बनेंगे और छत्तीसगढ़ के नव-निर्माण में भी अपना योगदान दे सकेंगे। श्री बघेल ने कहा कि हायर सेकेण्डरी कक्षाओं में बच्चे अब मुख्य विषयों के साथ हुनर सीखने वाले विषय भी चुन सकेंगे। छात्रों के लिए वेल्डर टेªड और छात्राओं के लिए स्टेनोग्राफी हिन्दी पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। यह पाठ्यक्रम दो वर्ष का होगा। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के दौरान दो वर्ष में यह पाठ्यक्रम पूरा होगा। स्कूली स्तर पर ही कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को छत्तीसगढ़ में स्थापित हो रहे छोटे और बड़े उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी, वे स्वरोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भविष्य में इस रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम का विस्तार किया जाएगा और जरूरत के अनुसार नए टेªड इसमें शामिल किए जा सकेंगे। विद्यार्थियों के सामने अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति नहीं होगी। वे दुनिया के किसी भी कोने में जाकर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।
    श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में 172 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। इसी तरह बहुउद्देशीय हिन्दी माध्यम स्कूलों को भी स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूलों के रूप में उन्नत करने का निर्णय लिया गया है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विजन के अनुसार छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यह नया प्रयोग आज से शुरू हो रहा है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी मिलेगी और वे अपने सीखे गए कौशल से रोजगार के लिए भी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस पाठ्यक्रम का विस्तार पूरे प्रदेश में किया जाएगा। कलेक्टर दुर्ग श्री सर्वेश्वर भुरे ने कहा कि इस पाठ्यक्रम के लिए विद्यार्थी कक्षा 11वीं और 12वीं के पांच विषयों में से भाषा के दो विषयों में से एक के स्थान पर तकनीकी विषय का चयन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के लिए पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल में लैब तैयार कर ली गई है। कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू ने स्वागत भाषण दिया।
    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव श्री भुवनेश यादव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रोफेसर श्री व्ही.के. गोयल मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। पाटन के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कलेक्टर दुर्ग श्री सर्वेश्वर भुरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पाठ्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थी उपस्थित थे।
    पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे तारेन्द्र कुमार साहू और पूजा देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए उन्हें इस पाठ्यक्रम को शुरू करने के लिए स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से धन्यवाद दिया। तारेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि वे 10वीं कक्षा के बाद ऐसी शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे, जिससे रोजगार मिल सके। अब 12वीं के साथ उन्हें आईटीआई का सर्टिफिकेट मिलेगा। पूजा देवांगन ने कहा कि 12वीं पास करने पर उन्हें दो प्रमाण पत्र मिलेंगे।

    धमतरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा प्रदेश झुग्गी झोपड़ी के दिशा निर्देश व भाजपा जिला झुग्गी झोपड़ी के मार्गदर्शन में भाजपा शहर मंडल झुग्गी झोपड़ी संयोजक गणेश विश्वकर्मा की अगुवाई में देश के निर्माण संबधी कार्यो में लगन ईमानदारी और परिश्रम करने वाले श्रमवीरो का शास्त्री चौक में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया।
    श्रमवीरो का तिलक,आरती और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया,मिष्ठान वितरण किया गया।
    उक्त कार्यक्रम में धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू व प्रदेश झुग्गी झोपड़ी संयोजक महेंद्र पंडित,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि,स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय, झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक भागवत यादव के हाथों श्रमवीरो का एवम विनोद राव रणसिंह का सम्मान किया गया !
    कार्यक्रम में शिवनारायण छांटा, दिलीप पटेल, रेश्मा शेख, सुशील तिवारी पार्षद, ईश्वर पार्षद, विष्णु सिन्हा, डमन सिन्हा, अभिषेक शर्मा, नंदू लोधी जी, दीपक देवांगन सहित श्रेष्ठ जनो की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ !

    अपराध क्रमांक 383/21 धारा 4 क जुआ एक्ट

    घटनास्थल- अधारी नवागांव धमतरी
    जब्ती- सट्टा पट्टी, डॉट पेन, नगदी रकम ₹945/-
    नाम आरोपी- राहुल साहू पिता रोशन साहू उम्र 26 वर्ष साकिन आधारी नवागांव धमतरी

    आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

    नगरी। कुरूद के भाजपा कार्यालय में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जबरिया प्रवेश कर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर से धक्का-मुक्की व दूर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय के सामने 16 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । जिसमें नगरी के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
    पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, महामंत्री राकेश चौबे, विनय देवांगन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल साहू, कमल डागा, जिला किसान मोर्चा और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी राजशेखर नायर, सुनील निर्मलकर, मंडल मंत्री बलजीत छाबडा, मिडिया प्रभारी अशोक संचेती, जिला कार्यसमिती सदस्य संजय सारथी, दिव्येन्द्र परिहार, मनीष शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश गोसाई, शहर अध्यक्ष राजा पवार, मंत्री नरसिंह मरकाम, प्रचार प्रसार प्रमुख गज्जु शर्मा, मिडिया प्रभारी नानेश संचेती, अमित सोनी, सहित युवा मोर्चा मंडल नगरी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

    धमतरी। कुरूद के भाजपा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के जबरिया प्रवेश कर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर से धक्का-मुक्की व दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाकर कलेक्टर व एसपी कार्यालय के सामने 16 सितंबर को भाजपाई ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने यहां मौन धारण कर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की और भाजपाइयों पर की गई कार्रवाई की निंदा की।
    धरना स्थल पर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कहा पुलिस ने कांग्रेसियों को 6 घंटे तक थाने में अपने दामाद की तरह रखा था। धमतरी की पहचान बड़े व्यापार का केंद्र के रूप में था पर धमतरी अब वसूली के गढ़ के नाम से जाना जाता है। पूरे प्रदेश के लिए धमतरी से वसूली होती है। धमतरी से कांग्रेस को वसूली मिलती है। दादागिरी करना, कानून हाथ में लेना, यह हम होने नहीं देंगे। आंदोलन के नाम पर गुंडागर्दी कांग्रेस का चरित्र है। भाजपा के किसी भी कार्यकर्ताओं के ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई पुलिस गलत तरीके से करती है, या कांग्रेस करती हैं तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन के बाद जिला अध्यक्ष शशि पवार की अगुवाई में एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के बाद से इस इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। इस तारतम्य में राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम बिलाईगढ़ क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन करते हुए आभार जताया। इस अवसर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो और विधायक श्री राम कुमार यादव उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता के बीच दूरियों को खत्म करने के लिए सत्ता का विक्रेन्द्रीकरण किया जा रहा है। नए जिलों के गठन से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्परता से मिलेगा और विकास के कार्यों में तेजी आएगी। गौरतलब है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य का सीमावर्ती इलाका है, इस इलाके से ओडिशा राज्य के बरगढ़ जिले की सीमा लगती है। सारंगढ़ की दूरी जिला मुख्यालय रायगढ़ से लगभग 52 किलोमीटर और बिलाईगढ़ और सरसींवा की जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से लगभग 80 किलोमीटर है। इन इलाकों की अपने-अपने जिला मुख्यालय की दूरी के चलते शासकीय काम-काज एवं अन्य प्रयोजनों के लिए जिला मुख्यालय आना-जाना कठिन था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए होकर नए जिले की सौगात दी है, ताकि इस क्षेत्र के लोग भी मुख्य धारा से जुड़कर तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो सके।

    दुर्ग। शौर्य पथ ।  

     छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के संचालक मंडल की चौदहवीं (14वीं) बैठक दिनांक 16.09.2021 को मध्यान्ह 12ः00 बजे कार्यालय छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, सभाकक्ष सेक्टर-24, ऑफिस काम्प्लेक्स, ब्लॉक-ए, प्रथम तल, एकात्म पथ, अटल नगर, नवा रायपुर में माननीय अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्रमिकों के पंजीयन निःशुल्क करने हेतु मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना प्रारंभ करने का निर्णय, मंडल के तहत श्रमिकों के पंजीयन के सरलीकरण का निर्णय लिया गया, श्रमिको के अधिक से अधिक पंजीयन हेतु शिविर, भगिनी प्रसुति सहायता योजना के तहत बच्चे के जन्म के बाद एक किश्त में रूपये 10,000/- दिये जाने का निर्णय लिया गया। 

      बैठक में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के माननीय सदस्यगण श्री महेश शर्मा, श्री सतीश अग्रवाल, श्री श्याम जायसवाल, श्री अनिल सिंह, श्रीमती मंजू सिंह, श्री बलराम मौर्य, श्री दुर्गेश जायसवाल, श्री अमृत कुमार खलखो सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग, श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग, श्री ए.के. महान्ता कल्याण आयुक्त श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार, श्री एस.एल. जांगडे अपर श्रमायुक्त, श्री भागीरथी वर्मा मुख्य कार्यपालन अभियंता, श्री आर. के. खन्ना कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग, श्री राजेश कुमार पात्रे सचिव छ0ग0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं मण्डल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के परिपालन में
    सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया परिपत्र
    स्थानीय निवासियों की परिभाषा में किया संशोधन

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ‘स्थानीय निवासियों’ की परिभाषा निर्धारण के संबंध में सामान्य प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देश में संशोधन करते हुए नई शर्त जोड़ी है। जिसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों के विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे आवेदक या जिन्होंने राज्य के बाहर शिक्षा प्राप्त की हो, यदि उनके माता-पिता छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं तो, उन्हें भी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता होगी।
    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को आयोजित केबिनेट की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया था। इसके परिपालन में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय नवा रायपुर से इस संबंध में शासन के सभी विभागों, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्षों, समस्त संभागायुक्तों, समस्त कलेक्टरों, जिला पंचायत के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि उपरोक्त नई शर्त के साथ संदर्भित परिपत्र की अन्य सभी शर्तें यथावत् लागू रहेंगी।
    उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के ध्यान में यह आया है कि ऐसे आवेदकों को, जो छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं या प्राप्त किए हैं, छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। ऐसे आवेदकों को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवास प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कठिनाई न हो इसके लिए ‘स्थानीय निवासियों’ की परिभाषा के संबंध में सामान्य प्रशासन द्वारा 17 जून 2003 को जारी संदर्भित परिपत्र में जारी निर्देशों में संशोधन करते हुए नई शर्त जोड़ी गई है। जिसके अनुसार ऐसे आवेदक जिनके माता-पिता छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता रखते हैं, छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर अन्य राज्यों के विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, प्राप्त किए हैं, उन्हें भी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने की पात्रता होगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision