
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
29/08/2021 को अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कोड़ापार से श्यामतराई के मध्य घटित सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हांकित किए गए ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट का निरीक्षण किया गया।
सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु निरीक्षण के दौरान बिरेझर शीतला तलाब मोड़ के पास सूचनात्मक बोर्ड, हैजार्ड मार्कर बोर्ड, भाठागांव एफसीआई गोदाम से स्कूल के मध्य रंबल स्ट्रिप, सूचनात्मक बोर्ड, कुरूद बाईपास के पास गति सीमा, सूचनात्मक बोर्ड, डांडेसरा से डाही मोड़ तक रंबल स्ट्रीप सूचनात्मक बोर्ड, ग्रे स्पॉट मार्किंग, स्पीड लिमिट बोर्ड, गागरा पुल से पुरी मोड के मध्य क्रश बेरिया, सूचनात्मक बोर्ड, संबलपुर बायपास के पास क्रास बैरियर, सूचनात्मक बोर्ड, सोल्डर मरम्मत, सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई, अर्जुनी मोड़ से श्यामतराई तक बने डिवाइडर की ऊंचाई बढ़ाने, मुख्य मार्ग से मिलने वाले सहायक मार्ग में रंबल स्ट्रिप बनवाने, नया मंडी के सामने रंबल स्ट्रिप बनवाने एवं रत्नाबांधा गुंडरदेही रोड का चौड़ाई बढ़ाते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात से उप निरीक्षक शत्रुघ्न पांडेय, प्रआर चमन सिंह, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ईपीपी कांट्रेक्टर श्रीकांत रेड्डी, टीम लीडर श्री ए.के. झा, इंजीनियर राम कृष्णा उपस्थित रहे। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने धमतरी पुलिस लगातार प्रयासरत है। साथ ही समय-समय पर अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित कर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य भी किया जा रहा है
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में 01 हजार 173 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है, जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में देश में सबसे अधिक 11 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए 9 विभिन्न उप वर्गो तथा अन्य कार्यों के लिए 02 वर्गो सहित कुल 11 पुरस्कार शामिल हैं।
इसकी सराहना केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बस्तर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों में भ्रमण कर लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्यों की जानकारी लेते हुए की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपजों के संग्रहण का कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। इससे आदिवासी-वनवासी सहित लघु वनोपजों के संग्राहकों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। साथ ही राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी का अधिक से अधिक लाभ भी मिल रहा है। यह कार्य उनकी तरक्की में काफी मददगार साबित हो रहा है।
इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने बस्तर जिले के लोहाण्डीगुण्डा तहसील स्थित वन धन विकास केन्द्र धुरागांव का भी भ्रमण कर समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किया। यहां वन धन केन्द्र में ईमली, आम, बेल, आंवला, जामुन और चिरौंजी जैसे लघु वनोपजों की खरीद तथा प्रसंस्करण का कार्य हो रहा है। धुरागांव वन धन विकास केन्द्र से जुड़े गांवों में पारापुर, लमरागुड़ा, कुत्थर, मतनार, मरदोम, बदरेंगा, कस्तूरपाल, अनजार, अलनार, मंदर, चापर-भानपुरी और कटनार शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान जगदलपुर में स्थापित की जा रही ट्राईफूड परियोजना के स्थल का भ्रमण किया और परियोजना स्थल पर वन धन सम्मेलन को भी सम्बोधित किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 52 प्रजाति के लघु वनोपजों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। राज्य में वर्ष 2018 के दौरान लघु वनोपजों के संग्रहण केन्द्रों की संख्या 590 थी, जो वर्ष 2021 में बढ़कर 4 हजार 337 हो गई है। इस दौरान हर्बल उत्पाद के निर्माण तथा प्रसंस्करण में सम्मिलित सदस्यों की संख्या 4239 से बढ़कर 17 हजार 424 तक हो गई है। संग्रहित लघु वनोपजों की मात्रा 5400 क्विंटल से बढ़कर 6 लाख 21 हजार क्विंटल तक हो गई है। राज्य में वर्ष 2018 में लगभग 4 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ था, जो वर्ष 2021 में 158 करोड़ रूपए के मूल्य तक पहुंच गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख उद्यमी, समाजसेवी बृजलाल गोयल जी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘सब संभव है‘ का विमोचन किया। राज्यपाल ने गोयल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गोयल जी ने समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे आज जिस स्थान पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए त्याग और संघर्ष करना पड़ता है। यह पुस्तक इसी त्याग और संघर्ष की कहानी है। उनके जीवन पर आधारित इस पुस्तक से समाज को प्रेरणा मिलेगी।
राज्यपाल ने कहा कि समाज को नवीन दिशा में अग्रेषित करने का कार्य सदैव ही श्रेष्ठ जनों के द्वारा हुआ है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जन्मे पले बढ़े लोग समाज के पथ प्रदर्शक होते रहे हैं। इन्हीं में से एक बृजलाल जी का नाम शामिल है। आपका जीवन शून्य से शिखर तक पहुंचा है। जीवन की कठिनाईयों के साथ सामंजस्य बनाकर परिवार, समाज, धर्म, राष्ट्र की उन्नति के बारे में प्रयास करना साधुता है।
उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लिए तो हर व्यक्ति कुछ न कुछ करता है, परन्तु जो व्यक्ति बिना अपेक्षा के दूसरों के लिए और समाज के लिए कार्य करता है वह समाज में आदर से देखा जाता है। हमें यह जो जीवन मिला है, उसके हर क्षण का सदुपयोग करना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि जितना संभव हो सके, जरूरतमंदों की मदद करें और समाज के लिए कार्य करें।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे बताया गया है कि बृजलाल गोयल जी का स्वामी विवेकानंद विमानतल सड़क मार्ग पर स्थित श्री राम मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। यह एक भव्य मंदिर है। यहां पर आकर काफी शांति की अनुभूति होती है। मुझे बताया गया है कि यहां पर मंदिर परिसर में नक्सल क्षेत्र के आदिवासी बच्चे भी निवास करते हैं, जिनके रहने-खाने और शिक्षण की व्यवस्था की जाती है। साथ ही यहां पर ब्राम्हण बच्चों के शिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। यह सराहनीय कार्य है।
वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि गोयल का जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने समाज के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि श्री गोयल जी के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन हो रहा है। मैंने श्री गोयल जी को बचपन से देखा है। उन्होंने छोटा सा कार्य शुरू करके सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गोयल जी और उनके परिवार का संतोषीनगर क्षेत्र के रहवासियों के लिए सहयोग और सेवा का जो कार्य है, वह सराहनीय है।
राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका श्रीमती नीलम परथानी को भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन, संत अभिषेक ब्रम्हचारी ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रतिवर्ष हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को उभारने के लिए खेल विकास प्राधिकरण के गठन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
रायपुर/शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हलषष्ठी के दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में माताएं इकट्ठा होकर सगरी की पूजा करती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बचाव ही सुरक्षा है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी माताएं-बहने पूजा के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
नगरी। वार्ड क्रमांक 8 निवासी, पुणेद्र मोहन के घर बिजली वायर में शॉर्ट सर्किट होने से भयानक आग लग गई।
घर के जिस कमरे में आग लगी वहां रखे माइस्ट्रो टू व्हीलर जलकर खाक हो गई साथ में कमरे में रखे तीन तोता पंछीयों सहित फर्नीचर जल कर खाक में तभी तब्दील हो गए।
पड़ोसियों के सहयोग से भयानक आग को बुझाया गया।
अग्निशमन वाहन का आग बुझाने वाला यंत्र काम नहीं आया
आग लगने पर पड़ोसियों ने नगर पंचायत के अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचित किया सूचना के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की वाहन मौके पर पहुंच भी गई पर आग बुझाने के लिए वाहन में लगे वाटर जेट को चालू करने का प्रयास किया गया पर वाटर जेट काम नहीं किया जिससे अग्निशमन वाहन को वापस भेजना पड़ा और वार्ड वासियों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
नगर पंचायत द्वारा वाहनों के रखरखाव के नाम से हर साल लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं उसके बाद भी अग्निशमन जैसे इमरजेंसी इस्तेमाल के वाहन व यंत्र आग लगने पर काम ना आना गंभीरता से लिया जाना चाहिए इन यंत्रों के रख-रखा व देखभाल के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए ।
दुगली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
नगरी। ग्राम नवा गांव,बोराई की रहने वाली पीड़िता के शिकायत पर दुगली पुलिस ने ग्राम बेधवापथरा थाना दुगली, निवासी प्रलेश नेताम, पिता मंगल नेताम उम्र 21 वर्ष को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर कुरूद न्यायालय में पेश किया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी, मयंकरण सिंह से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 6 से 8 अगस्त के बीच अपने सहेली के भाई के विवाह में ग्राम
मुरूमतरा में मेहमानी गई थी ।
जहां आरोपी ने पीड़िता से नजदीकी बढ़ाकर शादी समाप्त होने के पश्चात पीड़िता के उस के घर नवागांव छोड़ दूंगा कहकर मोटरसाइकिल में बैठा कर अपने घर बेधवापथरा ले गया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया और इस दरमियान यौन शोषण किया तथा जंगल में ले जाकर,अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी व दुगली थाना जाकर लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई।
शिकायत के 7 घंटे के अंदर दुगली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 22/21, धारा 376(2)(ढ), 509, 509(ख) का भा.द.वि कायम कर कुरूद न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी डी.के.कुर्रे सहायक उपनिरीक्षक घनश्याम, प्रधान आरक्षक डोमार सिंह ध्रुव, आरक्षक हेमंत साहू ,घनश्याम साहू ,मानक साहू का विशेष योगदान रहा।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा चिकित्सा विभाग की सहायक प्राध्यापक की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई हैैे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा भौतिक, रेडियोडायग्नोसिस, रेडियोथेरेपी, फारेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री और एनाटॉमी के सहायक प्राध्यापकों के कुल 45 पद विज्ञापित किए गए थे।
आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिए 25 अगस्त को साक्षात्कार आयोजन किया गया था। साक्षात्कार के बाद प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट सूची जारी की गई है।
जारी परिणाम के अनुसार सहायक प्राध्यापक रेडियोडायग्नोसिस के 4 अभ्यर्थी सुश्री शुभकीर्ति अग्रवाल, श्री श्रेयस जायसवाल, श्री मनीष कुमार मेशराम तथा श्री मुकेश पटेल, रेडियोथेरेपी के 2 अभ्यर्थी श्री राजेंद्र प्रसाद पटेल तथा श्री हेमु टंडन, फारेंसिक मेडिसिन के 2 अभ्यर्थी श्री भोज कुमार साहू तथा श्री किशोर सिंह ठाकुर, पैथोलॉजी के 4 अभ्यर्थी श्री अनुभव चंद्राकर, सुश्री वनिता भास्कर, श्री शंकर मार्शल टोप्पो तथा सुश्री काजल चंद्राकर का चयन किया गया है।
इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी के 2 अभ्यर्थी सुश्री नीजा मोंगा तथा सुश्री सुचिता नेताम, फार्माकोलॉजी के 01 अभ्यर्थी श्री टीकाम सिंह धु्रव, फिजियोलॉजी के 01 अभ्यर्थी श्री मनीष कुमार मार्तण्डेय, बायो केमेस्ट्री के 02 अभ्यर्थी श्री तृप्ति बरादिया, सुश्री विभा टण्डन तथा एनाटॉमी के 03 अभ्यर्थी श्री कुशाल चक्रवर्ती, श्री अविनाश थवाईत तथा सुश्री मंजुलता गनवारे चयनित हुए हैं। सहायक प्राध्यापक चिकित्सा भौतिक के लिए 2 पदों के लिए साक्षात्कार हेतु किसी भी अभ्यर्थी का चिन्हांकन नहीं किया जा सका था।
रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 27 अगस्त शुक्रवार को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम अमेरीकांपा (ताला) पहुचेंगे। वे वहां आयोजित गुरु बालक दास जयंती एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार कार्यक्रम के पश्चात शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
