September 24, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    मुख्यमंत्री पैदल चलकर गोल बाजार के चौक पहुंचे और व्यापारियों को संबोधित किया

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी स्थित गोल बाजार एक ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं अपितु पूरे रायपुर शहर की महत्वपूर्ण पहचान है। शासन की मंशा है कि इस अमूल्य धरोहर को सहेज कर रखा जाए और इसके मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए सर्वसुविधाओं के साथ नए रूप में विकसित किया जाए।
    मुख्यमंत्री बघेल आज शाम 75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पैदल चलकर गोल बाजार रायपुर पहुंचे और यहां के चौक में व्यापारियों से चर्चा करते हुए उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। इस दौरान व्यापारियों के हित में लिए गए अभूतपूर्व फैसले के फलस्वरूप गोल बाजार व्यापारी महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन कर आभार जताया गया। इस मौके पर गोल बाजार के व्यापारियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया।
    कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग डॉ. किरणमयी नायक, सभापति नगरपालिक निगम श्री प्रमोद दुबे सहित गोल बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए गोल बाजार को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने के लिए शासन द्वारा अहम निर्णय लिया गया है। इसके तहत गोल बाजार में व्यवसायरत व्यापारियों को उनकी जमीन तथा उनकी दुकान का मालिकाना हक दिए जाने के संबंध में आवश्यक प्रावधान रखा गया। शासन द्वारा ये जमीन नगरपालिक निगम के नाम कर दी गई है और कलेक्टर रायपुर को संपत्ति अंतरण नियम के तहत शक्तियां प्रत्यायोजित कर दी गई है। जिनकी देखरेख में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शासन प्रशासन की यह एक महत्वपूर्ण अभिनव पहल है। ऐसा कभी सुना नहीं गया और न ही कभी देखा कि किसी बाजार की भूमि को शासन ने उस बाजार को चलाने वाले व्यापारियों को सौंपने का निर्णय लिया हो। उन्हें उनकी दुकान, जमीन का मालिक बनाने का निर्णय लिया हो। मुझे यह जानकार आश्चर्य हुआ कि लोगों ने वर्षों से बल्कि कई तो ऐसे भी है जिन्होंने पीढ़ियों से यहां व्यवसाय किया है। वो केवल लायसेंसी हक से इस जमीन पे काबिज है, याने कि वें केवल निगम के किराएदार है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने गोल बाजार में व्यवसायरत व्यापारियों को उनकी जमीन, उनकी दुकान का मालिकाना हक देने का अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यह भी माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति रायपुर आया और उसने गोल बाजार नहीं देखा तो क्या देखा।‘
    गौरतलब है कि गोल बाजार का उन्नयन सन् 1909 में किया गया था, यह बाजार लगभग सवा सौ साल पुराना है। गोल बाजार करीब साढ़े तीन एकड़ में फैला है। बाजार के बारे में एक पुरानी कहावत ‘‘जो न मिले कहीं वो सब मिले यहीं‘‘ है। यह भी कहा जाता हैं कि इस बाजार में एक व्यक्ति की जन्म से लेकर अंतिम संस्कार तक का सारा सामान उपलब्ध है।

    धमतरी। 75 वे स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर धमतरी में आयोजित समारोह में धमतरी कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत सांकरा के सचिव मदन सेन को अपने अधीनस्थ पंचायत एवं प्रभार पंचायत के गौठनों के क्षेत्र में प्रशंसनीय,उत्कृष्ट करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
    सचिव,सरपंच संघ और क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित किया है।

    रायपुर। शौर्य पथ ।

     छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदर का घमासान कम होता नहीं दिख रहा है. स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच तल्खी अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त कर रहे हैं. ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बने रहने के फॉर्मूले पर भी महंत ने जो बात कही उससे प्रदेश का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ है. विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आयोग, मंडल में नियुक्ति को लेकर साफ कहा कि मैं नाराज हूं.

    पहले समझिये ढाई-ढाई साल सीएम बने रहने के फॉर्मूले पर क्यों अहम है विधानसभा अध्यक्ष का बयान

    छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 3 दिन के कोरिया जिले के दौरे पर पहुंचे थे. महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा कोरिया भी है. ज्योत्सना महंत कोरबा से कांग्रेस की लोकसभा सांसद हैं. छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने से ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बने रहने के फॉर्मूले की चर्चा का बाजार गर्म है. इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव पर कांग्रेस के ही विधायक बृहस्पति सिंह ने जान से मरवाने का आरोप लगा दिया था, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने ही सरकार के रवैये से दुखी होकर विधानसभा से बाहर आ गए थे. हालांकि, बाद में आलाकमान के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने मोर्चा संभाला और बृहस्पति सिंह के विधानसभा में खेद प्रकट करने के साथ ही मामला ठंडा हुआ था.

    इसी बीच कई बार विधायकों की अलग-अलग मीटिंग और मुख्यमंत्री निवास में विधायकों के बैठक और भोज का कार्यक्रम भी हुआ. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अगस्त महीने में ही करीब एक हफ्ते तक दिल्ली में रहे. हालांकि उनकी ओर से यही कहा गया कि आलाकमान ने त्रिपुरा भेजा है, इसलिए वो त्रिपुरा की रिपोर्ट सौंपने दिल्ली गए हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ के सियासी पंडितों ने सिंहदेव के इस दौरे को भी ढाई-ढाई साल वाले फॉर्मूले से जोड़ दिया. ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बने रहने के मामले में बयान देना एक बार फिर प्रदेश में में चर्चा का विषय बन गया है.

    क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष महंत ने

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत से कोरिया जिले में पत्रकारों ने ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बने रहने के फॉर्मूले पर सवाल किया. इसके जवाब में महंत ने कहा कि ये मामला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के बीच का है. इसकी जानकारी राहुल गांधी रखते हैं. ये बात दिल्ली से ही पता चल सकती है. कयासों से इसका निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है.

    जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री की रेस में होने का सवाल किया तो महंत ने जो जवाब दिया प्रदेश में उसकी चर्चा ज्यादा हो रही है. दरअसल महंत ने कहा कि हम चार लोग यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और खुद अपने बारे में यानी विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सीएम की रेस में थे. उस समय हुए फैसले को महंत सेमीफाइनल मैच से जोड़ रहे हैं. वहीँ अब कह रहे हैं कि मैं और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उस समय सेमीफाइनल खेल रहे थे. सेमीफाइनल में तो 4 लोग ही खेलते हैं लेकिन अभी 2 हैं. इसमें से जो फाइनल जीतेगा वही जीतेगा. जिन दो लोगों का जिक्र महंत कर रहे हैं वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ही हैं.

    विधानसभा अध्यक्ष महंत ने क्यों कहा मैं नाराज हूं

    छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों निगम, मंडल और आयोग की सूची निकली. इस दौरान जिन लोगों का नाम सूची में आ गया था, उन लोगों में से भी कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की. हालांकि, खुलकर किसी ने विरोध दर्ज नहीं किया. वहीँ जिन लोगों का नाम सूची में नहीं था उन लोगों का नाराज होना तो स्वाभाविक था. इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत कोरिया जिले के दौरे में पहुंच गए. पत्रकारों ने कोरिया जिले के नेताओं को निगम मंडल में जगह नहीं मिलने की वजह से नाराजगी पर सवाल किया. इस पर महंत ने जवाब दिया कि कोरिया जिले के लोगों को जगह नहीं मिली इसलिए मैं नाराज हूं.

    बीजेपी ने कहा कांग्रेस के अंतर्कलह से ब्यूरोक्रेट्स, शासन और प्रशासन सब प्रभावित हो रहे हैं. कांग्रेस बोली महंत जी बड़े नेता हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अंदर मचे घमासान पर बीजेपी की प्रतिक्रया भी आई. बीजेपी विधायक ब्रजमोहन अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस के ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री के फॉर्मूले की वजह से छत्तीसगढ़ का विकास प्रभावित हो रहा है. शासन, प्रशासन और ब्यूरोक्रेट्स सब कन्फ्यूज हैं. इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता का नुकसान हो रहा है. वहीँ इस पूरे मामले पर एबीपी न्यूज़ ने जब कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन शैलेश नितिन त्रिवेदी से बात की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा की डॉ. चरणदास महंत संवैधानिक पद पर हैं, केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. इस मामले में मैं क्या कह सकता हूं. महंत जी बड़े नेता हैं.

    बच्चों को किताब, पेन, पेन्सिन, चाकलेट वितरण किया गया

    पुलिस धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी श्री मयंक रणसिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोरई एवं थाना प्रभारी खल्लॉरी प्रभारी ने धुर नक्सल गाँव एकावारी में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत गांव के बच्चों को किताब, पेन, पेन्सल,चाकलेट वितरण किया गया साथ ही गांव वालों को शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव वालों एवं बच्चों के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को लाने का प्रयास किया गया जिससे पुलिस एवं जनता के बीच मधुर संबंध होंगे।
    पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा नक्सल क्षेत्र के गांवों में इस प्रकार के सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगी

    *नक्सल क्षेत्रों में पदस्थ जवानों के लिए भेजी गई राखियाँ एवं मिठाई*

         आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के कलाई में रक्षा सूत्र बांधे। साथ ही रक्षाबंधन के पावन पर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पदस्थ जवानों के लिए राखियां एवं मिठाइयां प्रेषित किया गया। इस दरमियान स्थानांतरित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे भी उपस्थित रहीं, जिनका महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा शाल भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

               पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उनके द्वारा भेंट की गई राखी और मिठाई को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात जवानों को तत्काल भेजने का आश्वासन भी दिये।

    संतान उत्पत्ति का प्रलोभन देकर तथाकथित वैद्यराज जबरदस्ती किया दुष्कर्म, जान सहित मारने की भी दिया धमकी*

    *घटना के बाद आरोपी ने कई बार बदला अपना मोबाइल*

    *पुलिस ने बीमारी का उपचार कराने डाला चारा, दिया लालच, तब आरोपी आया गिरफ्त में*

    *थाना भखारा पुलिस ने काफी सूझबूझ से की कार्यवाही*

               दिनांक 29/10/2020 को प्रार्थिया थाना भखारा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि विवाहोपरांत 7-8 वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं होने पर बांझपन का इलाज कराने भखारा 2-3 बार आई थी। जहां दिनांक 21/10/2020 को उड़ीसा प्रांत निवासी वैद्यराज बल्लू टांडी ने संतानोत्पत्ति की दवाई देते हुए प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना भखारा में आरोपी बल्लू तांडी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 129/20 धारा 376, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

               महिला संबंधी लंबित गंभीर अपराध के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारी भखारा संतोष जैन को फरार आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। थाना प्रभारी भखारा ने आरोपी की पतासाजी करने विश्वसनीय मुखबिर लगाए तथा तकनीकी साक्ष्य भी एकत्रित किए। आरोपी द्वारा घटना के बाद से लगातार अपना मोबाइल बदलने से सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। साथ ही दो बार उसके सकुनत में दबिश दी गई किंतु आरोपी फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

          इसी दरमियान तथाकथित वैद्यराज द्वारा गरियाबंद एवं अभनपुर में इलाज करने आने की बात पता चली। तब थाना प्रभारी भखारा ने देवभोग थाना प्रभारी निरीक्षक श्री हर्षवर्धन बैस से संपर्क किया। तत्परता एवं सूझबूझ से वैद्यराज को इलाज कराने व अधिक पैसा देने का लालच दिया जिसमें वह फंस गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भखारा संतोष जैन ने अपनी टीम के साथ देवभोग जाकर देवभोग पुलिस के साथ घेराबंदी कर आरोपी बल्लू तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर *आरोपी बबलू उर्फ बल्लू उर्फ थबीर तांडी पिता खेत्रों उर्फ खेत्र तांडी उम्र 49 वर्ष साकिन कोमना दुरियापाड़ा थाना कोमना जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

                इस प्रकार थाना भखारा पुलिस के द्वारा काफी सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए 10 माह से फरार आरोपी बबलू उर्फ बल्लू उर्फ थबीर तांडी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

    रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत द्वारा पत्रकार वार्ता लेकर बिजली के मामले में राज्य सरकार पर लगाए गए झूठे निराधार आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। बिजली बिल हाफ कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजना यथावत है और इस योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 27 महीनों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने 39.63 लाख उपभोक्ताओं को 1822 करोड़ की राहत बिजली बिल हाफ योजना के द्वारा दी है। बिजली की दरों में हुई सिर्फ इस साल हुयी 6 प्रतिशत की वृद्धि पर भी बिजली बिल हाफ की योजना लागू होगी और बिजली बिल हाफ योजना का लाभ जनता को मिलता रहेगा।
    भाजपा और गैर कांग्रेस दलों द्वारा शासित राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की बिजली की दरें कम है।
    पत्रकार वार्ता लेकर कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाने वाले दोनों भाजपा नेताओं से कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि जिस रमन सिंह सरकार में दोनों नेता मंत्री थे उसमें 15 साल तक बिजली पर हुई लूटपाट इन दोनों नेताओं का क्या कहना है? भाजपा की रमन सिंह सरकार के शासनकाल में 15 वर्ष में औसत हर वर्ष बिजली दर की वृद्धि हुई जबकि कांग्रेस सरकार में औसत वृद्धि मात्र 1.1 प्रतिशत प्रतिवर्ष है।
    2004-05 में बिजली 3.27 ? प्रति यूनिट थी जो 18-19 तक बढ़कर ?6.20 पैसे प्रति यूनिट हो गई। भाजपा की रमन सिंह सरकार में 15 वर्ष में 9 बार बिजली की दर बढ़ाई गई जो औसत हर साल होती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद दो बार बिजली की दरें कम की गई और सिर्फ एक बार बड़ी है और 3 साल में कुल बिजली दर की वृद्धि 3.3 प्रतिशत है अर्थात प्रतिवर्ष 1.1 प्रतिशत ।

     रायपुर / शौर्यपथ /लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार 11 अगस्त बुधवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार रायपुर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे दुर्ग जिले के भिलाई नगर सेक्टर-6 के सतनाम भवन पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित ममतामयी मिनीमाता जी की 49वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार वहां से दोपहर 2.15 प्रस्थान कर बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे अपने भिलाई-3 स्थित निवास पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर 3 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। मंत्री गुरु रुद्रकुमार शाम 5 बजे मिनीमाता बस स्टैंड रायपुर में आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि 11 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने मानवता और समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उनकी सक्रियता से संसद में सामाजिक उत्थान संबंधी कई कानून बने। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई।
    उन्होंने मानव कल्याण, नारी उत्थान, किसान, मजदूर, छूआ-छूत निवारण कानून, बाल विवाह, दहेज प्रथा, नि:शक्त व अनाथों के लिए आश्रम, महिला शिक्षा और छत्तीसगढ़ के लिए आंदोलन जैसे जनहित के अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मजदूरों को एकजुट करने के लिये उन्होंने छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ने समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता पुरस्कार की स्थापना की है। राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है। मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदैव याद किया जाएगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision