
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक दीप सारस्वत ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु 21 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर दीप सारस्वत द्वारा दिये गए आर्थिक योगदान की सराहना की।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से छत्तीसगढ़ के विधायक द्वय श्रीमती संगीता सिन्हा एवं श्रीमती ममता चंद्राकर ने अरूणाचल प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री तबा तेदिर से मुलाकात कर उन्हें राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मंे शामिल होने का न्यौता दिया। विधायकों ने श्री तेदिर को राज्य में 28 से 30 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी बताया। श्री तेदिर ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।
सर्वे में सभी मुख्यमंत्रियों के बीच श्री बघेल को मिली सर्वोच्च रेटिंग
कल्याणकारी योजनाओं के कारण मिली लोकप्रियता
सतत् विकास के लक्ष्यों में लैंगिक समानता के क्षेत्र में भी शीर्ष प्रदर्शन
एजेंसी ने कहा- निर्णय लेने की क्षमता और सीईओ जैसी कार्यशैली वाले मुख्यमंत्री लोगों को पसंद
रायपुर /शौर्यपथ/
आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। श्री बघेल को सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है।
आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना शामिल है, जिन्होंने कोविड -19 के लिए माता-पिता / अभिभावकों को खो दिया है। महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार, सतत् विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 115 संकेतकों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक हासिल किए और भारत में सातवें स्थान पर था। इस साल, छत्तीसगढ़ ने 61 स्कोर किया और चार्ट में शीर्ष स्थान पर रहा।
सी वोटर के संस्थापक श्री यशवंत देशमुख ने कहा, " ऐसे मुख्यमंत्रियों को लोगों ने पसंद किया है जिनमें निर्णय लेने की क्षमताएं हैं और जिनके काम करने की शैली सीईओ जैसी है।
रायपुर /शौर्यपथ/
जिला प्रशासन बस्तर द्वारा स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहायता देने के लिए एलेक्सा का वितरण स्कूलों में किया गया है
जिला प्रशासन बस्तर द्वारा स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहायता देने के लिए एलेक्सा का वितरण स्कूलों में किया गया है। आर्दश माड़पाल स्कूल में आयोजित गणित-विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकासखंड लोहण्डीगुड़ा के बच्चों द्वारा लगाए गए एलेक्सा के स्टाल पर पहुंचे।
एक बच्चे ने इस दौरान एलेक्सा से पूछा कि - श्री भूपेश बघेल कौन है ? एलेक्सा ने बताया कि श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। एलेक्सा ने श्री बघेल के राजनीतिक सफर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। यह सुनकर मुख्यमंत्री भी मुस्करा उठे। स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को एलेक्सा से पढ़ाई का यह तरीका बहुत पसंद है। नरवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी के मॉडल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को बताया कि अब गोबर से बिजली बनाने का काम भी शुरू किया गया है। गोबर से गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, गमले और दीये भी गौठानों में बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एलेक्सा एक स्मार्ट डिवाइस है, जिससे कोई भी प्रश्न बोलकर पूछने पर रिकार्र्डेड संदेश के माध्यम से उसका जवाब तुरंत प्राप्त किया जा सकता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
गिरोला में मुख्यमंत्री बघेल के साथ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और सांसद दीपक बैज भी साथ पहुंचे।
गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री बघेल के साथ प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और सांसद दीपक बैज भी साथ पहुंचे। गिरोला में बनाये गए अस्थायी हेलीपेड़ में मुख्यमंत्री का स्वागत बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक नर्तकों द्वारा पारम्परिक लोक नृत्यों के साथ किया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत आरती से किया।
रायपुर /शौर्यपथ/
जगदलपुर के पत्रकार भवन: प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बस्तर संभाग के नये भवन निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के नयापारा स्थित पत्रकार भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के साथ चर्चा की। पत्रकारों द्वारा इस अवसर प्रेस क्लब के नये भवन की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण हेतु जमीन का पट्टा देने तथा पत्रकारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं वेब पोर्टल के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।
मुख्यमंत्री से पुजारी, सिरहा, गुनिया व समाज प्रमुखों ने की मुलाकात
बकावंड तहसील मुख्यालय में महीने में 15 दिन लगेगा एसडीएम कार्यालय, स्टेडियम भी बनाया जाएगा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर /शौर्यपथ/
बस्तर के विकास के लिए....
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रवास के दूसरे दिन बकावण्ड विकासखण्ड के गिरोला में पुजारी, सिरहा, गुनिया व समाज प्रमुखों से मुलाकात कर चर्चा की। मुख्यमंत्री के गिरोला आगमन पर वहां के पुजारी, सिरहा, गुनिया व समाज प्रमुखों ने उनका आत्मीय स्वागत किया
मुख्यमंत्री बघेल ने माता हिंगलाजिन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क, स्कूल और भवन बनाना तो सभी सरकारों का काम है। लेकिन हमारी सरकार का उद्देश्य सड़क, स्कूल और भवन बनाने के साथ-साथ व्यक्ति का विकास करना है। हमने सुपोषण और मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के साथ ही यहां के बन्द पड़े स्कूलों को दोबारा खोलने की शुरुआत की है। गरीब से गरीब लोगों को अनाज देने की व्यवस्था हमने की है। इसके साथ ही धान खरीदी, वनोपज खरीदी, गोबर खरीदी एवं तेंदूपत्ता खरीदी के माध्यम से लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार सुधारी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीनों को सालाना 6 हजार रुपये भी देने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बकावंड तहसील मुख्यालय में महीने में 15 दिन एसडीएम कार्यालय संचालित करने और स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में आदिवासियों की जमीन का अधिग्रहण किए बिना उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए किसी आदिवासी को उसकी जमीन से नहीं हटाया जाएगा। कारखाने और फैक्ट्रीज शासकीय भूमि में लगाए जाएंगे। इनमें 90 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में अब बस्तर की नई पहचान बन रही है। सुकमा में इमली से इमली कैंडी बन रही है, दंतेवाड़ा के डेनेक्स ब्रांड के कपड़े दूसरे राज्यों तक पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने समाज प्रमुखों से चर्चा में कहा कि बस्तर के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसदद्वय दीपक बैज और श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं हिंगलाजिन मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
छात्र-छात्राओं को बताई संस्कृति की अवधारणा और शहीद वीर नारायण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व की भी दी जानकारी
बच्चों द्वारा तैयार किये गए गणित-विज्ञान के मॉडलों की मुख्यमंत्री ने की सराहना......
रायपुर /शौर्यपथ/
माड़पाल शासकीय स्कूल के बच्चे
बस्तर के ग्रामीण अंचल के माड़पाल शासकीय स्कूल के बच्चे अपने स्कूल की प्रयोगशाला में थ्रीडी प्रिंटर का उपयोग कर रहे हैं, ड्रोन का मॉडल तैयार कर रहे हैं, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में फिटकरी बनाने जैसे कई प्रयोग कर दक्षता के साथ कर रहे हैं। साथ ही स्मार्ट क्लास में अत्याधुनिक तरीके से ज्ञानार्जन भी कर रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़पाल की पहचान आज बस्तर जिले के सर्व सुविधायुक्त उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में है। इस स्कूल के विषय मे सुनकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज विकासखंड जगदलपुर के ग्राम माड़पाल के इस स्कूल को देखने पहुंचे। उन्होंने इस दौरान इस स्कूल में 68 लाख रूपए की लागत से कराए गए जीर्णोद्धार कार्य तथा 31 लाख रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया।
माड़पाल शासकीय स्कूल के बच्चे अपने
ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर, आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैब, ग्रंथालय की सुविधा दूर की कौड़ी लगती है, ऐसे समय में बस्तर के आदिवासी अंचल के बच्चों के लिए अध्ययन-अध्यापन की आधुनिक सुविधाओं से लैस माड़पाल गांव का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसी वरदान से कम नहीं है। इस स्कूल के बच्चे विज्ञान के नए-नए प्रयोग स्कूल की प्रयोगशाला में कर रहे हैं। स्कूल के अवलोकन के दौरान उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, विधायक कोंडागांव श्री मोहन मरकाम, बीजापुर विधायक श्री विक्रम मंडावी, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, सरपंच श्रीमती वंदना नाग सहित कलेक्टर श्री रजत बंसल तथा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा भी उपस्थित थे।
स्कूल की प्रयोगशाला में थ्रीडी प्रिंटर का उपयोग कर रहे हैं,
मुख्यमंत्री ने इस स्कूल के भ्रमण के दौरान वहां किए जा रहे नवाचारों, अध्ययन-अध्यापन की उत्कृष्ट सुविधाओं की जहां प्रशंसा की, वहीं स्कूल की विभिन्न कक्षाओं और प्रयोगशाला तथा लायब्रेरी में जा कर बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा। उन्होंने स्कूल में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग और स्कूल के प्राचार्य और स्कूल के स्टाफ की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से बातचीत के दौरान उनसे स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्कूल की कक्षा दसवीं पहुंचकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को संस्कृति की अवधारणा के बारे में समझाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान होती है। हमारी संस्कृति हमारे रीति-रिवाज, बोलचाल, भाषा, रहन-सहन, कला, परंपरा, विश्वास, आस्था, जीवन मूल्य, स्थापत्य कला की सम्मिलित अवधारणा है। हम अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और बस्तर की अपनी सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कक्षा दसवीं की छात्रा गायत्री सिंह ने मुख्यमंत्री के कहने पर ’’छत्तीसगढ़ परिवेश-कला, संस्कृति एवं व्यक्तित्व’’ शीर्षक का पाठ अपनी पुस्तक में से पढ़ कर सुनाया।
ड्रोन का मॉडल तैयार कर रहे हैं, रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला में फिटकरी बनाने जैसे कई प्रयोग कर दक्षता के साथ कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब, भौतिक, विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और स्कूल की स्मार्ट क्लास में जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और बच्चों से उनके बारे में पूछा। बच्चों ने पूरा आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को इसके लिए शाबासी दी। इस अवसर पर स्कूल के परिसर में गणित-विज्ञान विषय पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शनी में जाकर बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडल देखें और बच्चों से उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चों ने गणित के भाग, गुणा की अवधारणा, दूरियों के मापन, नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी, ड्रिप इरिगेशन, वॉटर रिसाइकलिंग, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर उपयोगी मॉडल बनाए थे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ऑटो सेनेटाइजर, फॉग सेनेटाइजर के मॉडल भी तैयार किए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता की सराहना की। कई बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ पर आधारित मॉडल भी तैयार किए थे।
राज्य शासन की मंशानुरूप कलेक्टर श्री रजत बंसल के दिशा-निर्देश एवं सतत मार्गदर्शन में तथा शिक्षा विभाग के विशेष प्रयासों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माड़पाल आज बस्तर जिले का सर्व सुविधायुक्त उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बन गया है। स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधाजनक विद्यालय भवन का निर्माण तथा योग्य एवं प्रतिबद्ध शिक्षकों के साथ-साथ आधुनिक लैब एवं पुस्तकालय जैसे जरूरी संसाधनों तथा अनुकूल शैक्षणिक परिवेश की उपलब्धता के कारण आज यह विद्यालय गुणवत्ता एवं संसाधनों की उपलब्धता के मामले में नामचीन निजी विद्यालयों को टक्कर दे रहा है। इस विद्यालय में संसाधन एवं अध्ययन-अध्यापन की समुचित व्यवस्था के कारण ग्रामीण परिवेश के गरीब बच्चों को माड़पाल जैसे दूरस्थ ग्राम के विद्यालय में अनुकूल शैक्षणिक परिवेश में गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल रहा है।
वर्तमान में माड़पाल के इस उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में पूर्व माध्यमिक शाला एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है। जिसमें पूर्व माध्यमिक शाला में 123 एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में 439 सहित कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक कक्षाओं में कुल 562 बच्चे अध्ययनरत हैं। इस पूरे विद्यालय परिसर को बहुत ही सुन्दर एवं आकर्षक स्वरूप में सुसज्जित किया गया है। इस विद्यालय में कुल 16 कक्ष हैं, जिसमें जरूरी सुविधाओं से युक्त अध्ययन कक्ष के अलावा प्राचार्य, कार्यालय एवं स्टॉफ तथा भण्डार कक्ष भी बनाएं गए हैं। विद्यालय में वर्तमान समय एवं ज्ञान विज्ञान के अनुरूप आधुनिक जीव विज्ञान, भौतिक एवं रसायन प्रयोगशाला तथा अटल टिंकरिंग लैब भी स्थापना की गई है। इसके अलावा विद्यालय में सर्व सुविधायुक्त 1-1 स्मार्ट क्लास, ग्रंथालय एवं क्रीडा कक्ष का भी निर्माण किया गया है। विद्यालय में समुचित विद्युत व्यवस्था के अलावा कम्प्यूटर, प्रिंटर, एलसीडी प्रोजेक्टर सेट, ओएचपी तथा पेयजल, बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय आदि सुविधा की समुचित व्यवस्था के अलावा फर्नीचर आदि भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
इसके साथ ही विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक मंच, हरे-भरे पेड़-पौधों से युक्त उद्यान, पोषण वाटिका तथा विद्यार्थियों के लिए सायकल स्टैण्ड का निर्माण किया गया है। इस तरह से इस विद्यालय को अध्ययन-अध्यापन की सभी सुविधाओं से युक्त किया गया है। माड़पाल विद्यालय के उत्कृष्ट व्यवस्था ने यह साबित कर दिया है कि हमारे गांवों में स्थित शासकीय विद्यालयों में भी समुचित संसाधन, योग्य शिक्षक तथा जरूरी सुविधा उपलब्ध कराकर इन स्कूलों को लेकर आदर्श विद्यालय बनाया जा सकता हैै। वास्तव में माड़पाल स्कूल में किए गए नवाचार ग्रामीण बच्चों को उनके गांव एवं आस-पास के स्कूलों में अनुकूल शैक्षणिक परिवेश एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने का राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का बहुत ही सराहनीय प्रयास है। स्कूल के स्मार्ट क्लास के निरीक्षण के दौरान छात्रा सावित्री मांझी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्कूल में सभी प्रकार की आधुनिक शिक्षा सुविधा देने के लिए आभार व्यक्त किया।
नगरी। विधानसभा क्षेत्र सिहावा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। आये दिन साइकिल मोटरसाइकिल और अन्य वाहन वाले दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बताया कि नगरी - सिहावा - बिरगुड़ी - बेलरगांव रोड की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है । ऐसे ही कुकरेल से बिरझुली मार्ग हो या दुगली से सिंगपुर-मेघा मार्ग की दशा तो एकदम ज्यादा खराब है। पिछले दो-तीन साल से मरम्मत के अभाव में नगरी सिहावा क्षेत्र की अनेक सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। आम लोगों के साथ साथ बीमार व महिलाओं को डिलीवरी हेतु अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है। नगरी धमतरी मुख्य मार्ग में तो बड़े बड़े गड्ढे मुँह खोले हुए हैं। इस मार्ग पर 24 घंटे बड़ी गाड़ियों का आना जाना होता है। उन्होंने शासन प्रशासन से आदिवासी अंचल की इन सभी सड़कों की मरम्मत, निर्माण कराने की मांग की है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
