
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव/ शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले को विभाजन कर मोहला मानुपर नए जिले की सौगात क्षेत्र वासियों को दिया। जिसके कारण कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिल रहा है। जब से नवगठित जिले की घोषणा हुई है, तब से कहीं न कहीं विवादों में रहा है। नए जिले के गठन के बाद मोहला-चौकी और मानपुर को शामिल किया गया है और छुरिया विकासखंड को न शामिल किया जाये, इसके लिए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में जिला महामंत्री चुम्मन साहू, छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू, मनोज सिन्हा, किशन वैष्णव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर छुरिया विकासखंड को राजनांदगांव जिले में यथावत रखने हेतु निवेदन प्रस्तुत किया है।
छुरिया ब्लॉक के सभी ग्राम राजनांदगांव जिले के समीप है, जिससे ग्रामवासियों जिले में किसी भी कार्य हेतु आने-जाने सुविधा होती है एवं बस सुविधा के साथ मार्ग सुगम भी है। मोहला-मानपुर-चौकी नवगठित जिला घोषित होने के उपरांत अगर छुरिया ब्लॉक नये जिले में सम्मिलित होता है तो ब्लॉक के लोगों को 100 से 150 किण्मीण् का सफर तय कर करना पड़ेगा। ब्लॉक के लोग राजनांदगांव जिला में ही रहना चाहते हैं।
भौगोलिक दृष्टिकोण को देखते हुये नवीन जिला मोहला-मापनुर-चौकी में छुरिया विकासखंड को जोड़ना अनुचित होगा। छुरिया विकासखंड के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा छुरिया विकास खण्ड को राजनांदगांव जिले में यथावत रखे जाने की मांग की जा रही है। अतः नवगठित जिला मोहला-मानपुर-चौकी में छुरिया विकासखंड को सम्मिलित नहीं किये जाने एवं राजनांदगांव जिले में छुरिया विकास खण्ड को यथावत रखे जाने हेतु निवेदन पत्र सौंपा।
रायपुर /शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके निवास कार्यालय में जनसमूह उमड़ पड़ा। सुबह से ही लोग मुख्यमंत्री निवास पहंुचने लगे थे। प्रदेश के सभी अंचलों से आये लोग के साथ-साथ मुख्यमंत्री के जन्मदिन की बधाई देने निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजन भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के उत्तराधिकारी परिजनों से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर 50 दिवंगत निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि का चेक, शॉल एवं गिफ्ट पैक भेंट किया। निर्माणी श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत दी गई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप श्रम विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु पर एक लाख रूपए तथा स्थाई दिव्यांगता होने पर 50 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। पूर्व में मण्डल द्वारा निर्माणी श्रमिकों की मृत्यु पर विश्वकर्मा योजना के तहत मात्र 30 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान था, जिसे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के उपरांत एक जनवरी 2019 से बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय रायपुर में पंजीकृत 50 दिवंगत निर्माण श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रूपए के मान से कुल 50 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
नगरी। थाना सिहावा अंतर्गत ग्राम पंचायत आम गांव निवासी अजीत कुमार ध्रुव, पिता विक्रम सिंह, उम्र 44 वर्ष के घर
22 फरवरी के मध्य ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर सूटकेस के अंदर लेडीज पर्स 500-500 के 34 नोट कुल ₹17000 चोरी के संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 28/ 2021 धारा 457,380
भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नगरी मयंक रणसिंह के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान सिहावा पुलिस द्वारा संदेही किरण कश्यप, पिता विजय लाल, उम्र 30 वर्ष,निवासी आमगांव से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किया। आरोपी से ₹15,500 खाने पीने में खर्च हो जाना बताया। 1500 रुपए बरामद किया गया।
23 अगस्त को सिहावा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया।
सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम बंजारे, प्रधान आरक्षक संपत, आरक्षक अजय नेताम, आरक्षक संजय संजय सोम, आरक्षक रवि कांत चेलक, आरक्षक वीरेंद्र ध्रुव का उल्लेखनीय योगदान रहा।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने उनके जन्मदिन की बधाई दी और बाबा गुरू घासीदास जी से उनके दीर्घायु होने की कामना की। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास के नये आयाम गढ़े जा रहे हैं। एक ओर जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य हो रहा है वहीं दूसरी ओर अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें समृद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।
रायपुर / शौर्यपथ / रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, श्रीमती सीमा वर्मा एवं श्रीमती लीना भारती ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मुख्यमंत्री बघेल के लिए मंगलकामनाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने धान की बालियों से बनी राखी मुख्यमंत्री को बांधी। राजनांदगांव बिहान समूह की बहनों द्वारा निर्मित यह राखी उन्होंने ऑनलाईन मंगवायी है।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग जिले के कुम्हारी में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ करेंगे ।
मुख्यमंत्री अपरान्ह 4:15 बजे रायपुर के महादेव घाट में आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री वहां से 4:40 बजे सांकरा (अमलेश्वर ) तहसील पाटन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात संध्या 5:40 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
बालोद / शौर्यपथ / राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अन्तर्गत शिशु संरक्षण माह 24 अगस्त 2021 से 28 सितम्बर 2021 तक मनाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एस.के. सोनी ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी। विटामिन ए की खुराक जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस बार यह सत्र मंगलवार और शुक्रवार को होंगे। पहला सत्र 24 अगस्त, 27 अगस्त, 31 अगस्त, 03 सितम्बर, 07 सितम्बर, 14 सितम्बर, 17 सितम्बर, 21 सितम्बर, 24 सितम्बर व 28 सितम्बर 2021 को आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले अभियान को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन तथा आंगनबाड़ी स्थित सत्रों में संपूरक पोषण आहार की सेवाओं का हितग्राहियों की पात्रता और पोषण तत्वों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्ध कराना है तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार की प्रदायगी समेत संक्रमण के उपचार के लिए तत्काल व्यवस्था किया जाना है।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में 2075 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिले में 09 माह से 05 वर्ष के कुल लक्षित 64530 बच्चों को विटामिन ए एवं 6 माह से 5 वर्ष के कुल लक्षित 69,343 बच्चों को आयरन सिरप की दवा एक एमएल सप्ताह में दो बार दी जायेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों से समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया जा रहा है। ग्राम स्वास्थ्य व शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस पर ग्राम और शहरी स्तर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र की मितानिन, महिला समिति, ग्राम पंचायत, गैर शासकीय संस्थाओं का सहयोग आवश्यकतानुसार लिया जायेगा।
रायपुर / शौर्यपथ / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार से आज यहां उनके निवास सतनाम सदन में खेल जगत के राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रौशन करने वाले वेट लिफ्टर लहरे बंधु ने सौजन्य मुलाकात की। विगत 9 से 12 अगस्त 2021 तक पटियाला पंजाब में आयोजित सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ प्रदेश वेटलिफ्टिंग टीम की ओर से रायपुर जय सतनाम व्यायाम शाला के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 7 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सभी सतनामी समाज से हैं।
उल्लेखनीय है कि नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सुभाष लहरे ने 67 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और उनके छोटे भाई श्री करण लहरे ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत कर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस अवसर पर लहरे बंधु ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार से प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए विशेष डाईट और अन्य आवश्यक सुविधाएं संबंधी मांगों को रखा। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने उनकी मांगों को शासन के समक्ष रखने की बात कही। उन्होंने लहरे बंधुओं की इस कामयाबी के लिए बधाई और शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टीम के प्रशिक्षक श्री अजय दीप सारंग, श्री विजय महेश्वरी, कोमल माहेश्वरी, राजा भारती, भावेश सारंग, हंसराज मार्कण्डेय और लक्की मरकाम उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
