September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    चुनौतीपूर्ण दौर में भी बेहतर दायित्व निभा रहे स्वास्थ्य कर्मी

    धमतरी ।वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोविड-19 वायरस के संक्रमण से कोई वर्ग अछूता नहीं रह गया है। ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में खुद की परवाह किए बिना मरीजों की देखभाल व उपचार करना स्वास्थ्य महकमे के लिए बेहद मुश्किल होता है। कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेबोड़ में ऐसा ही एक वाकया सामने आया, जिसमें कोराना संक्रमित गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया।
    कुरूद की ग्राम पंचायत कोड़ेबोड़ के भाठापारा निवासी 23 वर्षीय महिला को कोरोना के प्राथमिक लक्षण थे, जिनका 21 अप्रैल को टेस्ट कराया गया, जिसके बाद वह कोविड धनात्मक पाई गईं। बताया गया कि गांव में स्थापित किए गए आइसोलेशन सेंटर में उन्हें रखा गया। चूंकि उनका प्रसव समय नजदीक था, इसलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरौद के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वास्थ्य की सतत् निगरानी की जाती रही। रविवार 25 अप्रैल की दोपहर को उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद महिला को तत्काल मरौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। चूंकि वह कोरोना पाॅजीटिव थी, इसलिए विशेष रूप से निगरानी में रखा गया। केन्द्र की सीएचओ जागृति साहू और ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती तारा रात्रे ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पीपीई किट पहनकर जटिल एवं चुनौती भरे प्रसव कार्य को अंजाम दिया। काफी प्रयास के बाद महिला का सामान्य प्रसव कराने में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सफलता मिली और अब जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद दोनों घर पर हैं। उन्हें वापस भेजने से पहले विभाग द्वारा उनके घर को सैनिटाइज कराकर परिजनों को कोविड प्रोटोकाॅल की जानकारी दी गई। इस प्रकार प्रतिकूल परिस्थितियों में भी स्वास्थ्य अमला अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन बखूबी निभा रहा है, जहां खुद की जान को जोखिम में डालकर मरीजों की सतत् सेवा व उपचार के लिए कृत्संकल्पित है।

    नगरी। लाॅकडॉउन उल्लंघन मामले में नगरी राजा बाड़ा स्थित कपड़ा व्यापारी प्रकाश टाटिया की शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत की टीम ने कार्रवाई करते हुए ₹1000 का चालान कांटा व दोबारा नियम उल्लंघन करते पाए जाने पर दुकान को सील करने की चेतावनी दी गई।
    लॉगडॉउन नियम अनुसार आवश्यक वस्तु जैसे दूध,राशन ,सब्जी दुकानों को सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है वंही दवा दुकान दिन भर खुले रखे जा सकते हैं।
    पर इन नियमों की अनदेखी करते हुए पान,मसाला,कपड़े दुकान, पान ठेले भी कुछ लोग खोल रहे हैं।
    आज नगर पंचायत अधिकारियों से इस बात की शिकायत की गई।
    शिकायत मिलने के बाद दोपहर 12:00 बजे के आसपास नगर पंचायत की टीम ने राजा बड़ा स्थित प्रकाश टाटिया के कपडा दुकान में दबिश दी तो पाया की आधा शटर खोलकर ग्राहकों को दुकान के अंदर बैठा कर कपड़े दिखाए जा रहे थे ।धारा 144 का उल्लंघन तो किया जा रहा था,साथ ही साथ महामारी फैलाने जैसे कृत्य भी किए जा रहे थे नगर निगम की टीम ने ₹1000 का चालान काटा। जबकि कड़ी कार्रवाई की जानी थी। दुकान को सील किया जाना था। क्योंकि इस तरह की लापरवाही की वजह से कोरोना महामारी तेजी से पांव पसार रही है।
    शासन-प्रशासन को लाँकडाउन नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

    सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा - कि आज पूरा भारत वर्ष कोविड-19 के संक्रमण से गुजर रहा है। ऐसे आपदा के समय प्रदेश के जनता को सहयोग करने के बजाय प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्य की आलोचना करना भारतीय जनता पार्टी की हताशा को प्रदर्शित करता है। क्योकि कोविड-19 यह एक विश्वव्यापी माहामारी है इसके चपेट में छत्तीसगढ़ ही नही पूरा विश्व कोविड-19 के लपेटे में आ चुका है ऐसे समय में पक्ष एवं विपक्ष एक साथ मिलकर इस संकट के घड़ी का सामना करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए आज समय दलगत राजनीति करने का नही है अधिक से अधिक जनता के जान को बचाने का समय है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कोविड-19 के रोकथाम के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्य किये जा रहे है। जहां तक सुविधा की बात है वह भी देश के आवश्यकतानुसार वेंटिलेटर, आॅक्सीजन गैस, रेमडेसिविर इंजेक्शन और कोरोना वेक्सिनेशन प्रतिदिन हजारो की संख्या में लगाये जा रहे है। 1 मई 2021 से मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उदारतापूर्ण सहयोग के चलते प्रदेश के करोड़ो 18 वर्ष से अधिक के नागरिको को वेक्सिन लगाये जाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा यह कहना बेबुनियाद है कि प्रदेश के जनता को सरकार सुविधा नही दे पा रही है। भारतीय जनता पार्टी के पास सरकार के खिलाफ विकास से संबंधित कोई ठोस मुद्दा नही है जिससे महामारी आपदा को अस्त्र समक्ष बैठे है और ढपली पीठ रहे है। जो अत्यंत हास्यपद है अभी समय है लोगो को कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा करने का वक्त है न कि विरोध करने का।
    मेरे द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र में समुचित कोविड मरीजो के देखभाल के लिए विधायक निधि से एक लाख दस हजार रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया गया है सिहावा विधानसभा क्षेत्र एक अत्यंत दुर्गम एवं पिछड़ा ईलाका है जैसे रिसगांव, बोराई आदि क्षेत्रों से मरीज को हास्पिटल तक पहुचाने में साधन के अभाव में कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते है। इसके त्वरित उपचार के लिए विधायक निधि से 25 लाख रू. अत्यंत सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस देने की कार्यवाही चल रही है साथ ही 25 लाख रू. वेंटिलेटर एवं आक्सीजन गैस सिलेण्डर धमतरी जिले में कलेक्टर के माध्यम से दिये जाने की कार्यवाही चल रही है। यह सब भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को दिखाई नही देता उनके पास कोई काम नही है इसलिए वे अपने घरों के सामने प्रदर्शन कर रहे है। कोरोना काल मे भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं विधायक अपने निधि का पैसा केन्द्र सरकार को देते है और चुनाव में वोट छत्तीसगढ़ के जनता से लेकर विधायक एवं सांसद बनते है यह घोर शर्मनाक है।

    Nagri।25 अप्रेल,शाम 6 बजे तक, नगरी में 98 कोरोना मरीज की पहचान की गई। (62 Antigen से व 36 RTPCR से positive है )
    -इनमें नगर पंचायत नगरी के 17, ग्रामीण नगरी क्षेत्र के 78 और समीपस्थ राज्य उड़ीसा के 03 मरीज पॉजिटिव है।
    -होम आइसोलेशन के 10 मरीज recovered हुए और 62 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।

    मृत्यु-Covid care center नगरी में 01 मृत्यु ,01 रेफेरल के दरम्यान।
    -शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 38 मरीज भर्ती थे।
    -Covid Vaccination
    320 लोगो ने टीका लगवाया

    आइसोलेशन सेंटर में मरीजों को तत्काल प्रदाय की जा रही पांच प्रकार की दवा
    धमतरी । जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के लक्षणात्मक तथा धनात्मक मरीजों को अब तक 10 हजार किट मितानिनों के माध्यम से वितरित किए जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.के. तुरे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की 1800 मितानिनों के द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे करके कोरोना के लाक्षणिक मरीजों को अब तक 10 हजार से अधिक औषधि किट वितरित किए जा चुके हैं।
    उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए कलेक्टर के निर्देशानुसार मितानिनों के द्वारा घर-घर जाकर लक्षण वाले मरीजों का चिन्हांकन किया गया, तत्पश्चात् पांच प्रकार की दवाई युक्त किट मरीजों व उनके परिजनों को उचित सलाह देकर दिया जा रहा है। मितानिन पेटी में औषधि किट के तौर पर आइवरमेक्टिन, डाॅक्सीसाइक्लिन, पैरासिटामाॅल, जिंक और विटामिन सी की दवाइयां मरीजों को दी जा रही हैं। सी.एम.एच.ओ. ने बताया कि जिले में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहले ही उक्त दवाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, किन्तु ग्राम स्तर पर इसकी सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इन दवाओं को मितानिन पेटी में शामिल किया गया, साथ ही खाने की सही मात्रा व समय की जानकारी देने के लिए पूर्व में उन्हें लगातार प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसके अलावा औषधियों के उपयोग के लिए ग्रामीणों को पैम्फलेट भी बांटे गए। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी उक्त दवाओं का वितरण जारी रहेगा, जिससे मरीजों का शीघ्रता से चिन्हांकन कर उनका उपचार समय रहते किया जा सके और संक्रमण के दायरे को न्यूनतम किया जा सके। साथ ही मोबाइल वैन में भी उक्त दवा किट को रखकर मरीज व उसके परिजनों को दी जाती है। उन्होंने बताया कि लगभग 3800 औषधि किट नगरी विकासखण्ड में, 3500 के लगभग कुरूद में, मगरलोड में लगभग 2000 तथा धमतरी ग्रामीण (सीएचसी गुजरा) के तहत लगभग 1200 औषधि किट अब तक प्रदाय किए जा चुके हैं। डाॅ. तुरे ने बताया कि कई बार सैम्पल की रिपोर्ट आने में विलम्ब हो जाता है, जिसकी वजह से मरीजों का उपचार शुरू करने में देर ना हो, इसलिए लक्षणयुक्त लोगों को भी यह दवा प्राथमिकता से दी जाती है। प्रमुख रूप से ऐसे धनात्मक मरीजों को, जो आइसोलेशन सेंटर या होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, उनको दी जाती है तथापि प्रतिदिन धनात्मक मरीजों को भी तात्कालिक तौर पर उक्त दवाएं निःशुल्क दी जाती हैं।

    आज 24 अप्रेल,शनिवार,शाम 06 बजे तक, नगरी में 169 कोरोना धनात्मक मरीजों की पहचान की गई।
    (120 Antigen से और 49 RTPCR से positive है)
    इनमें नगर पंचायत नगरी के 26 और नगरी ग्रामीण क्षेत्र के 143 पॉजिटिव है l
    -Recovered-
    *होम आइसोलेशन के 70 मरीज recovered हुए व 114 मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
    *कोविड केयर सेंटर से 06 मरीज डिस्चार्ज हुए ।
    -मृत्यु-
    *कोविड कोयर सेन्टर नगरी में 04 मरीजों की मृत्यु रिपोर्ट की गई।
    -भर्ती-
    *शाम तक कोविड कोयर सेन्टर नगरी में 28 मरीज admit थे l
    -वैक्सीनेशन-
    *आज 708 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया।

    नगरी।कहते है, जब हौसले बुलंद हो तो मौत को भी मात दिया जा सकता है l ऐसी ही कहानी है विकास खंड नगरी के ग्राम सियादेहि के 92 साल की फुलवा बाई की , जितेंद्र कुर्रे एस डी एम नगरी के निर्देशन में गठित सर्विलेंस दल सेक्टर कुकरेल के सेक्टर प्रभारी लक्ष्मी साहू RMA के नेतृत्व में सामुदायिक सर्वे के दरम्यान दिनाक 11/04/2021 को घर घर सर्विलेंस के दरम्यान फिल्ड जाँच में फुलवा बाई covid पॉजिटिव पाया गया, उम्र और स्थिति को भांपते हुए लक्ष्मी साहू RMA ने डॉ. डी आर ठाकुर बी. एम.ओ. नगरी से परामर्श कर उन्हें कोविड केयर सेण्टर नगरी रेफर कर दिया, जहाँ पर पर डॉ. डी.एन. सोम के नेतृत्व में कोविड केयर सेण्टर के स्टाफ नर्स और सहयोगी स्टाफ के सफल देखभाल और उपचार से फुलवा बाई जल्द ठीक हो गई स्टाफ नर्स डॉली, दीपमाला, नेहा ने भी मरीज को घर जैसे माहौल में उनको घर की कमी महसूस नहीं होने दिया खूब ख्याल रखा और फुलवा बाई ने भी उन्हें अपने नातिन के समान स्नेह दिया , दिनाक 19/04/2021 को जब फुलवा बाई डिस्चॉर्ज हो रही थी तो फुलवा बाई के साथ तीनो स्टाफ नर्स भी दुखी हुई थे किन्तु स्टाफ नर्स को यह ख़ुशी थी की उन्होंने फुलवा को पूरी तरह से स्वस्थ्य कर दिया l
    हितेंद्र कुमार साहू बी.पी.एम.ने कहा की इस घटना से सबक मिलता है की, कोविड के लक्षण होने पर तुरंत जाँच कर उपचार लेने पर कोविड को गंभीर स्थति होने से बचाया जा सकता है l इसलिए जागरूक रहे, मास्क सेनिटाइजर का प्रयोग करे, लक्षण दिखने पर जाँच उपचार और अपने आप को आइसोलेट करले l और कोविंड वैक्सीन जरूर लगाए ये हमे covid से लड़ने में मदद करता है l

    नगरी ब्लॉक में  गुटखा पाउच व गुड़ाखू की बिक्री धड़ल्ले चल रही है।
    दुगुने से भी अधिक कीमत में गुड़ाखू व गुटखा पाउच बेचे जा रहे हैं।
    नगर के कुछ व्यापारी इन चीजों की कालाबाजारी कर लाल को रहे हैं ।
    राजश्री, आशिकी, सागर,सितार सिग्नेचर,पान बहार,पान पराग,आरएमडी,तंबाकू,गुड़ाखू
    ऊंचे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं।
    आबकारी व पुलिस विभाग किसी भी तरह की कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है जिसकी वजह से इन वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के हौसले बुलंद। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जो इन वस्तुओं के प्रतिदिन उपयोग के आदी हैं,उन्हें अधिक कीमत चुका कर इन चीजों को खरीदनी पड़ रही है।
    प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से लॉकडाउन में कुछ कंगाल हो रहे हैं,तो कुछ लाल हो रहे हैं

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    रायपुर। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बयान जारी कर बताया की सरकार की कथनी और करनी में कितना अंतर है एक तरफ़ जहाँ देश और प्रदेश में कोरोना महामारी की भयावह स्तिथी बनी हुई है लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन,वेंटिलेटर,आईसीयू, बेड नहीं मिल रहा है,वही रेमडेसिविर इंजेक्शन की आज प्रदेश में मारामारी हो रही है जरूरतमंद व्यक्ति उचित मूल्य से 4 गुना दर पर इंजेक्शन ख़रीदने के लिए मजबूर है वही प्रदेश की सरकार इस कालाबाज़ारी में लगाम लगाने के बजाय खुद ही इसे बढ़ावा दे रही है|
    साहू ने बताया की जहाँ महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस रेडमेसिविर इंजेक्शन को 665 रुपए प्रति नग की दर से 90000 नग कुल 5 करोड़ 98 लाख 50 हज़ार की लागत में क्रय किया गया है वही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस रेडमेसिविर इंजेक्शन को माइलन कम्पनी से 1568 रुपए प्रति इंजेक्शन की दर से 90000 नग कुल 14 करोड़ 11 लाख 20 हज़ार की लागत में ख़रीदा गया है जिसमें सीधे-सीधे 8 करोड़ 12 लाख 70 हज़ार रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ है सरकार चाहती तो इस अतिरिक्त राशी का उपयोग अस्पतालों में ऑक्सीजन,वेंटिलेटर,आईसीयू,बिस्तर की व्यवस्था कर कई कोरोना से पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सकती थी| इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया से आग्रह है की सीजीएमएससी द्वारा किये गए उक्त कृत्य को संज्ञान में लेते हुए संबंधितो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision