
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्रीमती करुणा शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती करुणा शुक्ला से उनके बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति दे।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला के कोरोना से निधन पर अपनी गहन संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करे। राज्यपाल ने अपने सन्देश में कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यन्त ही दुखद है। श्रीमती करूणा शुक्ला एक उच्चकोटि की समाज सेवक, जनप्रतिनिधि और गरीबों के दुख दर्द को समझने वाली संवेदनशील महिला थीं। उनके दुखद निधन से प्रदेश ने अच्छा जन प्रतिनिधि खो दिया है जिसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।
नगरी। 27अप्रेल,मंगलवार,शाम 6बजे तक नगरी में 132 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।(98 Antigen से और 34 RTPCR से positive है)
इनमें नगर पंचायत के 15 और नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 117 पॉजिटिव मरीज है l
-Recovered-
होम आइसोलेशन के मरीज 43 और 81 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
आज शाम 6 बजे तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 35 मरीज admit थे l
-02 मरीजों को रेफर किया गया।
-रेफेरल के दरम्यान 02 मृत्यु रिपोर्ट की गई।
-Covid Vaccination-
आज 75 लोगो ने टीका लगवाया।
*पुलिस कप्तान ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं की सुरक्षा एवं सतर्कता पूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन करने दिये निर्देश*
वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों के मध्य शारीरिक व सामाजिक परस्परता मानव जीवन के लिए घातक साबित हो रहा है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा संक्रमण की चैन को तोड़ने व उसकी रोकथाम हेतु तालाबंदी एवं प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु के निर्देशन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की रोकथाम व नियंत्रण हेतु लॉकडाउन को कारगर साबित करने धमतरी पुलिस लगातार प्रयासरत है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में जिले के सभी नाकाबंदी प्वाइंटों एवं फिक्स पॉइंटो में बल तैनात किया गया है। साथ ही सतत निगरानी हेतु चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के माध्यम से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इस दरमियान प्रशासन के आदेशों व सुरक्षा निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विभिन्न प्वाइंटों पर पहुंचकर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। साथ ही सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान मानक स्तर का मास्क लगाने, सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा अपने साथ-साथ परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु स्टाफ द्वारा नियमित योगाभ्यास, व्यायाम करने निर्देशित किया गया है।
प्रायः पुलिस कार्यालय एवं थानों में आम नागरिकों का आवागमन रहता है तथा पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी संक्रमित हो रहे हैं, जिसे दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पुलिस कार्यालय, पुलिस नियंत्रण कक्ष, रक्षित आरक्षी केंद्र, कैंटीन, थाना भवन एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के शासकीय आवास को सेनीटाइज कराया जा रहा है।
असामाजिक गतिविधियों व अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने नगरी पुलिस की कार्यवाही।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी ,प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने नगरी पुलिस द्वारा क्षेत्रों में चेकिंग लगातार की जा रही है।
थाना प्रभारी नगरी को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी के वार्ड क्रमांक 1 और 5 तथा डोंगरडुला में अवैध रूप से शराब रखे हैं।तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ को रवाना किये। पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें अवैध शराब बेचने व बनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों का नाम
1-ठगनी भाई मरकाम, पति उदय राम मरकाम, उम्र 35 साल साकिन वार्ड क्रमांक 05,जंगलपारा नगरी का निवासी है से 4 लीटर हाथभट्टी का कच्चा महुआ शराब, कीमत ₹800, शराब बिक्री रकम ₹300, जुमला 11 सौ रुपये जप्त किये गये।
2- आरोपी राजेश कुमार बघेल, पिता मंगल दास बघेल, उम्र 30 साल,साकिन वार्ड क्रमांक 01, डमकाडीही,नगरी से 03 लीटर हाथभट्टी का कच्ची महुआ शराब ₹600 का, शराब बिक्री रकम ₹250 जुमला, ₹850 जप्त हुआ।
3- आरोपी वैजयंती बाई नेताम,पति जोहर नेताम, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 जंगलपारा नगरी से 4 लीटर हाथभट्टी से बना हुआ महुआ शराब कीमत ₹800,शराब बिक्री रकम 300₹,जुमला 1100 रूपय जप्त किये गये।
4-आरोपी कृपा राम मरकाम,पिता स्वर्गीय मंगल राम मरकाम, जाति कमार,उम्र 34 साल,साकिन कमरपारा डोंगरडुला,थाना नगरी से 03 लीटर हाथभट्टी का महुआ शराब शराब ₹600,शराब बिक्री रकम ₹200 कुल 800 रूपय जप्त किये गये।
आरोपियों के विरुद्ध पृथक- पृथक छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध कायम कर विवेचना विवेचना में लिया गया है
कोविड काल मे प्रदेश के व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा दिया जा रहा सहयोग सराहनीय - मुख्यमंत्री बघेल
चेम्बर आफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने की स्थानीय स्तर पर संचालित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा दिये जाने की मांग
ई -कामर्स कंपनियों के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों के संचालन पर पूर्ववत रोक लगाने मांग
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शामअपने निवास कार्यालय में रायपुर, दुर्ग तथा बिलासपुर जिलों के चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा की।
छत्तीसगढ़ में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि छत्तीसगढ़ में ई -कामर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट/अमेजन आदि के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियों के संचालन पर पूर्ववत रोक लगी रहे। चेम्बर के प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर संचालित व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।
मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना महामारी में प्रदेश के व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किये जा रहे सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन, दुर्ग कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर सहित छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अमर पारवानी, राम मन्धान, विक्रम सिंह देव, नवदीप अरोरा, अनिल वाधवानी, अजय वेसीन, पुरन जैन और ऋषभ देशलहरे उपस्थित रहे।
26 अप्रेल, सोमवार,शाम6 बजे तक नगरी में 87 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। (87Antigen से और 00 RTPCR से positive है )
इनमें नगर पंचायत में 11,नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 76 व उड़ीसा के 03 पॉजिटिव है ।
-होम आइसोलेशन के 37 मरीज recovered हुए और 59 मरीजों का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ l
-आज कोविड केयर सेंटर नगरी से 01मरीज डिस्चार्ज हुये।
मृत्यु-
-कोविड केयर सेंटर नगरी में 02 व रेफेरल के दरम्यान 01 की मृत्यु हुई।
-शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 28 मरीज भर्ती थे l
-टीकाकरण-
आज 260 लोगों ने कोविड टीका लगवाया
विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप नाग एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता कमलेश मिश्रा द्वारा गुलाब फूल भेंट कर सम्मानित किया और उनसे निवेदन किया कि केंद्र सरकार से कहे की कोरोना वैक्सीन न्यूनतम दरों पर राज्य सरकारों को उपलब्ध कराएं ताकि आम जनमानस को वैक्सीन का आर्थिक बोझ ना सहन करना पड़े।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
