September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    2 मई,रात्रि 8 बजे तक छत्तीसगढ़ में कुल 11825 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए।
    इस तरह प्रदेश में कुल 756427 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण हैं।
    आज 634 मरीज ठीक हो के अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए। इस तरह अब तक कुल 126339 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
    प्रदेश में होम आइसोलेशन के 12020 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक कुल 488988 मरिज होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
    आज प्रदेश में अस्पताल व होम आइसोलेशन 11534 मरीज डिस्चार्ज हुए।
    वर्तमान में पूरे प्रदेश में 120367 कोरोना के कुल सक्रिय मामलें हैं।
    आज प्रदेश में 154 मरीजों की मृत्यु हुई हुई है।

    टेस्टिंग की स्थिति
    2 म ई को कुल 42032 का कोरोना टेस्ट किया गया

    नगरी।कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव व ग्राम फरसियाँ में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्राम पंचायत एवं ग्राम व्यवस्था समिति ने 01से 05 मई तक ग्राम स्तर पर सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है।
    जिसमे किसी भी व्यक्ति को ग्राम से बाहर जाने नही दिया जाएगा साथ ही साथ बाहर से किसी भी व्यक्ति को गाँव मे प्रवेश वर्जित रहेगा।
    आवश्यक वस्तु सब्जी, राशन,दुग्ध विक्रय पर पाबंदी लगाई गई है।
    इस अवधि में ग्राम के चाक-चोरहों में अनावश्यक घूमने पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
    कुछ ग्रामीणों ने राशन व सब्जी विक्रय पर लगाए गए पाबंदी पर ढील देने या होम डिलीवरी के माध्यम से घरों में इन वस्तुओं को ग्राम पंचायत द्वारा पहुंचाए जाने की व्यवस्था करने को कहा।

    *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने यातायात जवानों को किया ब्रीफ, संक्रमण से बचाव हेतु किया गया N-95 मास्क वितरण, बचाव हेतु दी गई समझाइश*

          
             जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु पूर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता एवं तालाबंदी आदेश जारी कर संक्रमण की चैन को तोड़ने व उसकी रोकथाम हेतु तालाबंदी किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला सीमाओं को सील करने हेतु नाकाबंदी पॉइंटो के साथ-साथ प्रत्येक थाना क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट व पेट्रोलिंग व्यवस्था हेतु शिफ्टवार पुलिस बल तैनात किया गया। पृथक से धमतरी शहर में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग लगाई गई है। मुख्य चौक चौराहों एवं फिक्स पॉइंटो में यातायात बल भी तैनात है।

             अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने आज यातायात चौकी में यातायात के सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए बदमाश किस्म के व्यक्तियों पर सख्ती और आवश्यक कार्य वालों की सहायता करने निर्देशित करते हुए ब्रीफ किया। जवान स्वयं को सुरक्षित रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित सभी जवानों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों के साथ-साथ ड्यूटी के दौरान मानक स्तर का मास्क लगाने, सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने तथा अपने साथ-साथ परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखने समझाइश दिया। इसी क्रम में यातायात बल को N-95 मास्क का वितरण किया गया।
    इस दरमियान यातायात प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई एवं यातायात के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    *कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होकर ऐसे 3 पुलिस जवानों ने किया प्लाज्मा दान*

         वर्तमान समय में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण की वजह से हालात ऐसे बन रहे हैं कि लोगों के मध्य शारीरिक व सामाजिक परस्परता मानव जीवन के लिए घातक साबित हो रहा है। इसी वजह से प्रशासन द्वारा संक्रमण की चैन को तोड़ने व उसकी रोकथाम हेतु तालाबंदी एवं प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु के दिशा-निर्देश में प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का सख्ती से पालन कराने धमतरी पुलिस जुटी हुई है।

          लॉकडाउन के दौरान सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी संक्रमण की चैन तोड़ने एवं संक्रमण से आम लोगों को बचाव हेतु निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान कुछ पुलिस जवान कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित भी हुए। संक्रमण से मुक्त होकर ऐसे पुलिस जवानों ने उसे अवसर के रूप में लिया और अन्य संक्रमित व्यक्तियों का जीवन बचाने के लिए स्वेच्छा से अपना प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं।

             इसी क्रम में आज धमतरी पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती रागिनी तिवारी, आरक्षक ब्रह्मानंद कुंजाम एवं आरक्षक महेंद्र प्रताप सोरी ने प्लाज्मा डोनेट किया, जो कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के उपचार हेतु उपयोगी होगी।

    02 मई, रविवार को नगरी में 75, धमतरी में 83, कुरूद में 32, मगरलोड में 28 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।

    नगरी में नगर पंचायत के 13 ( RTPCR से 03 और Antigen 10)
    एवं  नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 62 ( RTPCR से 02 व Antigen से 60)पॉजिटिव मरीज है।

    *रिकव्हरड*
    नगरी नगर पंचायत के 27 रिकव्हरड हुए और 05 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
    - नगरी ग्रामिण के 79 रिकव्हरड हुये। 54 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।

    *एक्टीव केस*
    नगर पंचायत नगरी में 114 व ग्रामिण में 754, कुल 868 कोरोना के एक्टीव केस है।

    *कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
    +सीएचसी नगरी में 21 मरीज भर्ती थे। जिनमें 18 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 05 डिस्चार्ज किया गया।
    +50 बिस्तर छात्रावास 21 भर्ती है। 00 मरीज डिस्चार्ज किया गया।

    *मृत्यु*
    सीएचसी नगरी अस्पताल में 01 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई।

    *कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
    वर्तमान में 10 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
    *कोरोना टीकाकरण *
    फआज नगरी में 109 लोगो ने टीका लगवाया।

    *धमतरी*
    आज रात्रि 8 बजे तक धमतरी शहरी क्षेत्र मे 47 व धमतरी ग्रामिण में 36, कुल 83 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    *मृत्यु*
    आज धमतरी ग्रामिण में 03 व धमतरी शहरीय क्षेत्र 01 कोरोना मरीज की मृत्यु रिपेर्ट की गई।

    *Active case*
    धमतरी शहरी में 1402 व धमतरी ग्रामिण में 1389 एक्टिव केस हैं।

    *आज ठीक होने वालो की संख्या*
    धमतरी ग्रामीण में 132 व धमतरी शहरी क्षेत्र में 122 मरीज रिकवर्ड हुए।

    छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी आवश्यक प्रबंध
    राज्य में कोरोना टीकाकरण ले रहा जन आंदोलन का रूप
    स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण में छत्तीसगढ़ का देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
    होम आइसोलेटेड मरीजों के निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की लगातार निगरानी कर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम सहित इलाज के लिए शासन-प्रशासन के समन्वित प्रयास से हर आवश्यक उपाय तथा प्रबंध किए जा रहे हैं।
    राज्य में एक मई की स्थिति में कुल 72 लाख 6 हजार 500 टेस्ट किये गए हैं। इनमें कुल 7 लाख 28 हजार 700 कोविड प्रकरण पाए गए, जिसमें से वर्तमान में 6 लाख 1 हजार 161 स्वस्थ हो चुके हैं और एक लाख 18 हजार 958 प्रकरण सक्रिय हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना जांच, इलाज तथा कोरोना टीकाकरण की सुविधा बढ़ाने आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं मरीजों के इलाज के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। कोविड संक्रमण पर नियंत्रण एवं संक्रमितों की पहचान के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में सेम्पलों की जांच की जा रही है। प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर अब तक 2 लाख 50 हजार 888 सेम्पलों की जांच की गई है।
    छत्तीसगढ़ राज्य देश में कुछ गिने-चुने राज्यों में से है, जहां प्रति 10 लाख में सबसे ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हो रही है। राज्य में टेस्टिंग क्षमता विशेषकर आरटीपीसीआर एवं ट्रू-नॉट टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने का प्रयास सतत रूप से किया जा रहा है। दैनिक औसत टेस्टिंग माह अप्रैल में बढ़कर 49 हजार 249 हो गई है। छत्तीसगढ़ में प्रति 10 लाख पर 2 लाख 50 हजार 888 टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रति 10 लाख पर 2 लाख 12 हजार 13 टेस्ट किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन 10 लाख आबादी पर 2069 टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिदिन 10 लाख आबादी पर 1430 है। राज्य में हो रही कुल कोविड जांच में अक्टूबर 2020 में आरटीपीसीआर जांच का प्रतिशत 26 प्रतिशत था, जो अप्रैल 2021 में बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है।
    राज्य में वर्तमान में 31 शासकीय लैब तथा 5 निजी लैब में ट्रू-नॉट जांच की सुविधा उपलब्ध हैं। 7 शासकीय लैब एवं 5 प्रायवेट लैब में आरटीपीसीआर की जांच सुविधा उपलब्ध है। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक उपलब्ध है। राज्य में वर्तमान में 4 नई शासकीय आरटीपीसीआर लैब महासमुंद, कांकेर, कोरबा एवं कोरिया में भी स्थापित की जा रही है तथा प्रत्येक जिले में अतिरिक्त मशीन प्रदाय कर ट्रूनाट लैब की जांच क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। वर्ष 2020 के अंत में माह में प्रति कोविड पॉजिटिव व्यक्ति पर औसत 4-5 कॉन्टेक्ट्स को ट्रैक किया जाता था और वर्तमान में औसत 7 व्यक्तियों को ट्रैक एवं टेस्ट किया जा रहा है।
    राज्य में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए राज्य शासन द्वारा 6 मेडिकल कालेज और एम्स रायपुर सहित 37 डेडिकेटेड तथा कुल 154 कोविड केयर सेंटर तैयार किए गए हैं। राज्य के प्रत्येक जिले में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है। शासकीय डेडिकेटेड कोविड हास्पिटल में 5 हजार 294 बेड तथा कोविड केयर सेंटर में 16 हजार 395 बेड तैयार किए गए हैं। निजी कोविड अस्पताल में कुल 9 हजार 596 बेड तैयार किए गए हैं। कुल उपलब्ध वेंटिलेटर एक हजार 151 हैं। ऑक्सीजेनेटेड बेड की संख्या बढ़ाये जाने हेतु राज्य में 15 नए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटॅस स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 9 प्लांट्स प्रक्रियाधीन हैं जो अगले एक सप्ताह में स्थापित हो जाएंगे।
    इसी तरह रायपुर मेडिकल कालेज में एक विशेष टेलीकंसल्टेशन हब स्थापित किया गया है जिसके माध्यम से मई 2020 से कॉलेज के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक दिन सभी शासकीय डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उन्हें टेलीकंसल्टेशन प्रदाय की जाती है तथा आवश्यकता पड़ने पर टेली राउंड भी लिए जाते हैं। अब तक राज्य में 2.5 लाख से अधिक लोगों को होम आइसोलेशन प्रदाय किया गया है जिसमें 90 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। होम आइसोलेटेड मरीजों की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में कण्ट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण धीरे-धीरे जन आंदोलन का रूप लेते जा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण का काम जोरों पर है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के मामले में पूरे देश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छत्तीसगढ़ का है। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में चौथा है। पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम और त्रिपुरा ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। यदि 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की बात करें तो छत्तीसगढ़ पूरे देश में लद्दाख, राजस्थान, सिक्किम और त्रिपुरा के बाद पांचवे स्थान पर हैं।
    वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन औसतन 2.13 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 88 प्रतिशत हेल्थकेयर वर्कर, 94 प्रतिशत फ्रंट लाईन वर्कर एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 73 प्रतिशत हितग्राहियों को टीकाकरण की प्रथम डोज दी गई है। 62 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर, 56 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 6 प्रतिशत नागरिकों को दूसरा डोज दिया गया है। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं के मामले में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का 6वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में पंजीकृत कुल 4894 सेशन साईट में टीकाकरण किया जा रहा है एवं राज्य में 6823 प्रशिक्षित वैक्सीनेटर उपलब्ध है।
    मुख्यमंत्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों से कोरोना से रोकथाम और बचाव के प्रयासों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि कोरोना से हम सब मिलकर लड़ेंगे तभी कोरोना को परास्त कर सकेंगे। पिछले साल भी समाज के लोगों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, इस बार भी सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि यह समय है जब हम सब संगठित होकर कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करें और अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

    रायपुर / शौर्यपथ / सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी हॉस्पिटल में आगजनी की घटना में मृतकों के परिवार वालों को अस्पताल प्रबंधन के द्वारा 10 -10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि अस्पताल में पिछले 4 वर्षों से फायर सेफ्टी सिस्टम का कोई प्रमाण पत्र प्राप्त ही नहीं किया गया... फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह फेल था यह विभाग के ही अधिकारियों का कहना है ....इसको स्पष्ट है की जरूरी सुविधाओं के अभाव के बावजूद सांठगांठ कर अस्पताल को दनादन अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए ।
    सत्यमेव जयते फाउंडेशन ने राजधानी अस्पताल प्रकरण से सबक लेते हुए अन्य हॉस्पिटलों में नर्सिंग होम एक्ट का पालन हो रहा है या नहीं इसकी पुख्ता जांच के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है । फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि प्रबंधन और प्रबंधन को संरक्षण देने वाले लोगों के कारण वह हादसा हुआ जिसमें 07 लोगों की जान जा चुकी है अतः भविष्य में ऐसे हादसे ना हो इसलिए सभी संबंधित है के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता है ।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ सप्लाई चैन को बेनकाब करने के लिए रेमडेसीविर की छत्तीसगढ़ में आने वाली एक महीने की खेप का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग पुलिस प्रशासन और ड्रग कंट्रोलर से की है ।
    प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कालाबाजारी के लिए इंजेक्शन कहां से आया जानने के लिए रेमडेसीविर के जितने स्टॉकिस्ट हैं उनसे 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की खरीदी बिक्री का पूरा ब्यौरा( बिल -- रिसीविंग ) लेकर उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए । श्री अग्रवाल ने कहा कि जब इंजेक्शन अस्पताल से बाहर सप्लाई नहीं हो सकते तो मार्केट में ब्लैक में कैसे उपलब्ध हो रहे हैं ,अफसरों और राजनीतिक दलों के नेताओं के पास कैसे पहुंच रहे हैं ?
    उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग और ड्रग विभाग को जांच और कार्रवाई तुरंत करनी चाहिए .. कौन है जो जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को इंजेक्शन उपलब्ध करा रहा है और कौन हैं जो ऐसे जघन्य कृत्य को संरक्षण दे रहा है ? ऐसे दोनों प्रकार के लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ।
    उन्होंने कहा कि जिस इंजेक्शन को लेकर गांव से लेकर देश की सरकार जिला से लेकर उच्चतम न्यायालय गंभीर प्रयास कर रहे हैं उस इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों को इंजेक्शन सप्लाई करने वाले और उनके संरक्षणकर्ताओं का 05 दिन बाद भी बेनकाब नहीं होना दुर्भाग्य जनक है । उल्लेखनीय है की इंजेक्शन में प्रिंट बैच नंबर के आधार पर समस्त जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकती है ।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बयान जारी कर सरकार पर तंज कसते हुआ कहा की थोड़ी भी शर्म बची हैं तो गर्भवती महिलाओं की कोरोना के प्रकोप से बचाव हेतु तत्काल पूर्ण वेतन पर अवकाश देने की घोषणा करे।
    साहू ने कहा की बहन दुलारी ढीमर की मौत नहीं हुई है बल्कि यह तो हत्या है वो भी सिर्फ़ दुलारी बहन की नहीं उनके साथ साथ उनके पेट में पल रहे 8 माह के बच्चे की भी हत्या हुई है। क्या सरकार दुलारी बहन के जैसी और गर्भवती बहनो के मौत का इंतज़ार कर रही है? कुछ दिन पूर्व 5 माह की गर्भवती महिला अधिकारी द्वारा सड़क पर उतरकर कोरोना से बचाव का जागरूकता अभियान चलाया गया था जिसे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सराहनीय कार्य बताकर उस लापरवाही पूर्ण कृत्य को सराहा गया था तो आज बहन दुलारी की मौत पर क्या कहेंगे माननीय मुख्यमंत्री महोदय?कौन होगा बेमेतरा साजा परपोड़ी ए. एन. एम. बहन दुलारी की हृदय विदारक हत्या का ज़िम्मेदार??
    प्रदीप साहू ने कहा कि बहन दुलारी जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फ्रंट वर्कर के रूप में कार्य कर रही थी इनको आवश्यकता पड़ने पर परिवार वालो को ब्लैक में रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदना पड़ा! दुलारी बहन के द्वारा 2 बार मातृत्व अवकाश हेतु पत्र लिखा गया था जिस पर कोई कार्यवाही नही की गई है इस लापरवाही का कौन होगा जवाबदार?
    अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष प्रदीप साहू ने सरकार से पीड़ित परिवार के परिजन की अनुकम्पा नियुक्ति एवं 3 वर्ष की बेटी के शिक्षा एवं भरण पोषण हेतु बीस लाख रुपये मुआवज़े की माँग करती है|

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision