September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    *मृत शासकीय शिक्षकों व अनुकम्पा नियुक्ति के रिक्त पद की जानकारी मंगाया सामान्य प्रशासन विभाग ने*

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा,जिला अध्यक्ष डॉ भूषण लाल चन्द्राकर  प्रदेश उपाध्यक्ष, देवनाथ साहू,  प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक ने कोरोना ड्यटी में लगे 100 शिक्षकों की मृत्यु के बावजूद बीमा कवरेज व तृतीय श्रेणी में अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान नही होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शासन से मांग करते हुए कहा है कि कोविड में शिक्षकों का डयूटी लगाया जा रहा है, परन्तु कोरोना वारियर्स का अभी तक दर्जा नही दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है।

    विषम परिस्थिति में ड्यूटी कर रहे है शिक्षक -विकासखंड नगरी के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल,सचिव टीकमचंद सिन्हा,कोषाध्यक्ष तोमल साहू,प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी कैलाश सोन ने कहा कि जब जब आवश्यकता होती है तो अन्य विभाग के भी काम को भी शिक्षक ही सहर्ष स्वीकार करके अपने इति कर्तव्यो का कुशल निर्वहन करते रहे है।

    शिक्षक कर रहे है जोखिम भरा ड्यूटी - जैसे अस्पताल में ड्यूटी, शमशान घाट में ड्यूटी
    वैक्सीनेशन में ड्यूटी, सेम्पल लेने में ड्यूटी, रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड में ड्यूटी,चेक पोस्ट में ड्यूटी, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में ड्यूटी, कोविड सेंटर में ड्यूटी, कोरेंटाईन सेंटर में ड्यूटी, टेस्टिंग में ड्यूटी, इसके बावजूद शासन ने शिक्षको को नही माना फ्रंटलाइन वर्कर्स।

    पर जब भी शिक्षकों के हितों की बात होती है तो शासन, प्रशासन में बैठे जिम्मेदार लोग मुंह फेर लेते है फिर भी शिक्षक कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नही हटे वे निरन्तर शासन, प्रशासन के निर्देश का पालन कर ही रहे है,,प्रदेश में कोरोना डयूटी से 100 से अधिक शिक्षको को मृत्यु हो गई पर उन्हें 50 लाख के बीमा कवर में नही लाया गया, अब तक कोरोना वारियर्स का दर्जा नही दिया गया है, इससे शिक्षको में भारी आक्रोश है।

    आज की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ,मुझे चुनाव के समय बड़े बड़े वादों के साथ हमारे अपने नेता की चेहरे याद आ रहे है,
    एक एक पल में फोन करते नही थकते थे,मेरा मोबाइल नंबर सेव रखो 24 घंटे किसी चीज की कोई कमी नही होने दूंगा,और कुछ नेता तो अपनी फोटो के साथ बड़ी 2नामी हस्तियों व अपने से ऊपर के नेताओं का फोटो लगाकर अपने को किसी अच्छे v सच्चे भक्त नेता बताने में कोई कसर नही छोड़ते थे,एक बार बोलना भईया,एक बार हमारी सरकार बन जाए फिर देखना,एक बार मुझे जीता कर देखिए,एक बार सेवा का अवसर दे दो ,अब कहा गए वो हमारे नेता जो चुनाव जीतने के लिए हम जनता को वोट देने तक सारी सुविधा व मतदान केंद्र तक के लेजाने हेतु खिलाते पिलाते सेवा भाव का प्रदर्शन करते रहे है,
    अब क्यू नही अपनी ऊपर के नेता का पहुंच बताकर आम गरीब असहाय की मदद कर रहे गिने चुने ही विजई नेताओं को छोड़कर सभी ने अब मोबाइल भी उठाना बंद कर दिए है।आज जब जरूरत है लोगो को घर के राशन की ,दवाई की,ऑक्सिजन की तब सभी चुने प्रतिनिधि क्यों अपने वार्ड में आज टेंट लगाकर नही बैठे है।अपना एजेंट नही लगाए है आज अपने मतदाता के हाल जानने चुनाव के समय ही पूछने का समय था,जब आज जरूरत में है मतदाता तो एक पंच सरपंच से सेवा की शुरुवात होकर विधायक व सांसद को अपने अपने क्षेत्र की जनता के लिए आज टेंट लगाकर उनका मदद करने की जरूरत है,मैं सभी चुने प्रतिनिधियों से कड़े सब्दो में मांग करता हु,जो इस कठिन समय में अपने मतदाता का ध्यान नही रख रहे उनको भविष्य में यह समय पुनः याद दिलाऊंगा और जन प्रतिनिधि अपनी सेवा दे रहे है मैं दिल से उनका धन्यवाद देता हु
    आज के समय में बिना चुने हुए ,बिना कोई सरकारी मदद के जो सामाजिक संस्था अपनी सेवाए दे रहे है उनके तारीफ के लिए शब्द नही है मेरे पास ,बस यही कहूंगा आज के समय में वे सभी लोग भगवान के द्वारा चुनकर भेजे फरिस्ते है

    मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक सिहावा डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ने पहले सर्वसुविधा युक्त एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी को देने की घोषणा की थी, किन्तु कोरोना की लहर गांव-गांव में बढ़ने के कारण उक्त घोषणा को निरस्त कर 18 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के टीकाकरण के लिए वर्ष 2021-22 के विधायक निधि को प्रदेश को कोविड-19 से उबारने के लिए दो करोड़ रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सहमति दिया। विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार की नीति की जानकारी दी है कि 14 करोड़ का टीकाकरण किया बाकी के लिए हाथ खड़े कर दिये है। भारत सरकार की तैयारी ही नही है, और विदेश के लोगो को सस्ते में वैक्शिन दिया, भारत सरकार को 54 रू. और राज्यो को 400 रू. निजी संस्थानों को 600 रू. और आम जनता के लिए जुलाई के अंतिम तक वैक्शिन सप्लाई करने की बात प्रधानमंत्री कर रहे है। इसलिए छ.ग. की जनता को सुरक्षित रखने के लिए मई तक छ.ग. राज्य में लोगो का टीकाकरण 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का टीकाकरण कर दिया जाएगा इसलिए विधायक निधि की राशि विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से सहमति प्रदान कर दी है। जब छ.ग. सरकार निःशुल्क टीकाकरण की बात कर रहा है तब केन्द्र सरकार 18 वर्ष के लोगो का रजिस्ट्रेशन कर राजनीति कर रहा है। ऐसी स्थिति मे केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के साथ आपसी सामंन्जस्य मिलाकर जनता की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि छ.ग. में आक्सीजन की कमी नही होगी, आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में है। धमतरी जिले के जंगलों में हो रही आगजनी एवं तीन चार के झुण्डो में जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों के संबंध में चर्चा किया, नियंत्रण करने की बात कही गई।

    राज्य द्वारा दाम चुका कर मांगी गई 50 लाख वैक्सीन की पहली खेप 1 मई तक दिलवाए केंद्र सरकार

    रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस ने राज्य के भाजपा नेताओं से कहा कि संकट के समय राजनीति बन्द कर अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र से राज्य को वैक्सीन सप्लाई जल्दी करवाने का दबाव बनाए। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोविद संकट से जूझ रहे राज्य में विपक्ष के ने नेता सिर्फ गाल बजाने और आरोप लगाने की राजनीति कर रहे है ।
    राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को 1 मई से मुफ्त वैक्सीन लगाने की घोषणा की है ।इस हेतु राज्य सरकार ने दोनों वैक्सीन कोविशिल्ड और कोवेक्सिन निर्माता कम्पनियों को पहले चरण के लिए 25 -25 लाख कुल 50 लाख डोज सप्लाई का ऑर्डर भी दे दिया है।दुर्भाग्य से अभी तक न केंद्र सरकार के द्वारा और न ही वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा राज्य को वैक्सीन कब और कितनी मात्रा में सप्लाई किया जाना है कोई जबाब नही दिया है।केंद्र के इस रवैये के कारण 1 मई से होने वाला वेक्सिनेशन अभियान प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस पार्टी राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और राज्य के भाजपा सांसदों से मांग करती है कि वह अपने प्रभाव का उपयोग कर केंद्र पर दबाव बनाए की वह वैक्सीन निर्माता कम्पनियों से राज्य को शीघ्र वैक्सीन की आपूर्ति करवाये।
    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य की जनता के हित में प्रदेश के भाजपा नेता अपने दल की केंद्र सरकार पर वेक्सिनो के दामों को कम करने के लिए भी दबाव बनाए राज्य को 300 नही 150 में वैक्सीन मिले 400 से घटा कर 300 कीमत भी ज्यादा है।यह दुर्भाग्य जनक है कि एक देश मे तीन अलग अलग मूल्य पर वैक्सीन बेची जा रही है।जो वैक्सीन कोविशिल्ड की केंद्र सरकर को 150 रु में मिल रही है वह राज्यो को 300 में और निजी अस्पतालों को 600 में मिलेगी ।स्वदेशी वैक्सीन कोवेक्सिन के दाम तो इससे भी दुगुने है वह तो 600 और 1200 में मिलेगी ।देश की मोदी सरकार आप आदमी के जीवन के प्रति पूरी तरह लापरवाह और अकर्मण्य बनी हुई है ।वैक्सीन निर्माता कम्पनियों के द्वारा अलग अलग मूल्य की घोषणा के बाद राज्य सरकारों के पुरजोर विरोध के बाद भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं।
    प्रधानमंत्री ने वैक्सीन के असंगत मूल्य और राज्यो को इसकी खेप कब और कैसे मिलेगी इस पर आज तक एक शब्द भी नही कहा है। प्रधानमंत्री के इस आचरण से देश की जनता निराश हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ मोदी सरकार एक राष्ट्र के रूप में नही लड़ रही है।देश के अलग अलग राज्य अपने राज्यो की जनता को बचाने अपने स्तर पर जूझ रहे है ।मोदी सरकार पूरे देश को केंद्र की तरफ से मुफ्त वेक्सिनेशन करने की घोषणा करे ।भारत को छोड़ कर दुनिया के सारे देश की संघीय सरकार कोविड की लड़ाई लड़ रही अमरीका ब्रिटेन जर्मनी आदि देश मे वेक्सिनेशन वहां की संघीय सरकार ही कर रही भारत जैसे विशाल देश की केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश ही नही वरन पूरे देश मे विगत 1 वर्ष से कोविड -19 अपना कहर बरसा रहा है। अब इस वायरस का द्वितीय चरण बहुत ही भयावह रूप दिखा रहा है। जिसमे आंकड़ो की बात करे तो छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सर्वाधिक संक्रमित प्रदेश है। शाशन, प्रशासन ,सामाजिक संस्थाए व अन्य बहुत से समर्पित परिवारजन अपनी सर्वोच्च सेवा देने में लगे हुए है। ऐसे में राजधानी के समाजसेवी व युवा नेता श्री जयदीप चक्रवर्ती के द्वारा लॉक डाउन का पालन करते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी को ट्वीटर के माध्यम से एक सुझाव प्रेषित किया है ।
    चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदेश की जनता कॅरोना महामारी से शारिरिक व शाशन द्वारा लागए जाने वाले लॉक डाउन, प्राइवेट नौकरियों की छटनी, व्यापार में मंदी की वजह से आर्थिक तंगी से बुरी तरह हलाकान है। इस स्थिति में भी आम जनता शाशन द्वारा लागू किये गए नियमो का पालन पूरी शक्ति व ईमानदारी से कर रही है।
    वर्तमान समय मे यदि परिवार के सदस्य की तबियत बिगड़ती है या कॅरोना संक्रमित पाए जाने की स्थिति में परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उस संक्रमित व्यक्ति को उचित स्वास्थ लाभ हेतु अस्पताल ले जाया जाता है। जहा एक ओर प्रशासन द्वारा किये जा रहे हर संभव प्रयास के बावजूद सरकारी अस्पतालो के अलावा निजी अस्पतालों में भी बेड उपलब्ध होने की गुंजाइश न के बराबर है। परंतु प्रदेश में स्थित सैकड़ो निजी अस्पताल मरीज के परिजनों से अग्रिम राशी के रूप में लाखो रुपये जमा करा कर उपचार प्रारम्भ कर रहे है।
    ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि प्रदेश की समस्त आम जनता की यथा संभव सहायता करने के उद्देश्य से निजी अस्पतालों को आदेशित करे कि जिस किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा है। उस मरीज़ से अस्पताल प्रशासन किसी भी प्रकार की कोई भी अग्रिम राशि जमा नही करवाएगा अपितु संबंधित बीमा कंपनी से सामंजस्य स्थापित कर अस्पताल प्रशासन इलाज में खर्च रुपये बीमा कंपनी से सीधे अस्पताल के खाते में स्थान्तरित करवाएगा ।
    यदि छत्तीसगढ़ शासन चाहे तो राज्य के लाखों परिवार इस सुविधा का लाभ लेते हुए । अपने परिवारजानो के इलाज के लिए पैसों हेतु घर जमीन जेवर बेचना नही पड़ेगा और न ही वह परिवार किसी प्रकार के कर्ज में डूबेगा । अतः राज्य शाशन से अनुरोध है कि शीघ्र ही ऐसा आदेश पारित कर पीड़ित जनता को राहत पहुंचाए एवं अन्य राज्यो के लिए भी एक आदर्श उदाहरण देवे ।

    नगरी। 28 अप्रेल,बुधवार,शाम 6बजे तक नगरी में 133 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।(103 Antigen 103 से और 30 RTPCR से positive है)
    इनमें नगर पंचायत के 08 और ग्रामीण क्षेत्र नगरी के 125 पॉजिटिव है l
    +होम आइसोलेशन के 73 मरीज recovered हुए और 31 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ ll
    - कोविड कोयर सेंटर नगरी में 02मृत्यु रिपोर्ट की गई है।
    + शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 31 मरीज भर्ती थे।
    +Covid Vaccination
    आज 40 लोगो को टीका लगाया गया।

    थाना कोतवाली धमतरी में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव हेतु भाप पद्धति से वेपोराइजर का प्रबंध किया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने अधीनस्थ सभी अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान एवं ड्यूटी समाप्त होने के पश्चात घर जाने के पूर्व स्वयं को वेपोराइज करने निर्देशित किया गया है। साथ ही संक्रमण से बचाव संबंधी समस्त उपाय करने एवं संतुलित भोजन के साथ नियमित योगा एवं जीवन शैली हेतु समझाइश दिया गया है।

    नगरी। 28 अप्रेल, बुधवार को थाना नगरी पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान बाजार पारा नगरी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करतेहुये। अवैध शराब बिक्री करते हुए पदमा लहरे, पति सौराज लहरे,उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्र0 13,बजारपारा नगरी के कब्जे से 4 लीटर हाथभट्टी से बना महुआ शराब, कीमती 800 रुपये व बिक्री रकम 250 रुपये नगद बरामद कर, जप्त किया गया। उक्त आरोपिया के विरुद्ध छ0ग0 आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
    नगरी में अवैध शराब बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगरी थाना प्रभारी द्वारा संज्ञान में लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल मंगलवार को भी नगरी पुलिस द्वारा चार अवैध शराब बेचने रहे आरोपीयों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

    धमतरी । वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिए 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के लिए आगामी एक मई से शुरू होने वाला कोरोना टीकाकरण अभियान स्थगित किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.बी.के.साहू ने बताया कि वर्तमान में 45 साल से अधिक उम्र के जिन लोगों का टीकाकरण अभियान चल रहा है, वह अभियान ही फिलहाल जारी रहेगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision