September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    23 अप्रेल,शुक्रवार,शाम 6बजे तक नगरी में 92 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    (92 antigen possitive, 00 RTPCR )

    इनमें नगर पंचायत नगरी के 18 और नगरी ग्रामीण क्षेत्र के 74 मरीज पॉजिटिव पाये गये l

    Recovered-
    *होम आइसोलेशन के 72 मरीज recovered हुए और 26 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ ll
    *कोविड केयर सेंटर में भर्ती 03 मरीज आज डिस्चार्ज हुए ।

    मृत्यु-
    *कोविड केयर सेन्टर नगरी में भर्ती 03 कोविड मरीजों की मृत्यु रिपोर्ट की गई।

    *शाम तक कोविड केयर सेन्टर नगरी 38 मरीज भर्ती थे l

    कोविड टीकाकरण
    आज 130 लोगो ने कोविड टीका लगवाया।

    ट्रीटमेंट समिति की अनुशंसा पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

    धमतरी ।कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं, साथ ही स्वास्थ्यगत सलाह भी दी जा रही है। कोविड की सैम्पल रिपोर्ट आने के बाद धनात्मक मरीजों को जरूरी दवाएं लेने की सलाह चिकित्सकों के द्वारा दी जाती है। कई बार सैम्पल की जांच के उपरांत रिपोर्ट आने में विलम्ब हो जाता है, जिसके चलते मरीजों को यथोचित उपचार नहीं मिल पाता। इसे दृष्टिगत करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रिपोर्ट मिलने तक मरीजों को लक्षण के आधार पर पांच प्रकार की दवाइयांे की खुराक शुरू कर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी.के. तुरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से यह निर्देश जारी हुआ है कि वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते सैम्पल की रिपोर्ट मिलने में विलम्ब हो रहा है। इसे दृष्टिगत करते हुए कोविड की रोकथाम के लिए गठित राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति द्वारा लक्षणात्मक मरीजों को तत्काल आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। उन्होंने बताया कि लक्षण के आधार पर मरीज को रिपोर्ट आने से पहले छह प्रकार की दवाइयां देने के संबंध में आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें आइवरमेक्टिन 12 एमजी की टैबलेट भोजन करने के बाद एक बार पांच दिन तक देने, डोक्सीसाइक्लिन-100 एमजी की टैबलेट भोजन के पश्चात् दिन में दो बार सात दिनों तक, पैरासिटामाॅल टैबलेट दिन में चार बार भोजन करने के बाद तीन दिन तक एवं चैथे दिन से बुखार आने, बदन दर्द रहने की स्थिति में ही दिन में एक बार खाना खाने के उपरांत देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विटामिन-सी के 500 एमजी की टैबलेट खाना खाने के बाद दिन में दो बार दस दिनों तक देने कहा गया है। साथ ही जिंक के 50 एमजी की टैबलेट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मरीज को प्रतिदिन 3 से 4 लीटर गुनगुना पानी पीने, आठ घण्टे की नींद लेने, 45 मिनट तक व्यायाम करने या टहलने के साथ-साथ आॅक्सीमीटर से आॅक्सीजन लेवल की जांच नियमित रूप से करने की भी सलाह समिति द्वारा दी गई है। यदि आॅक्सीजन लेवल 94 प्रतिशत से कम आता है अथवा सांस लेने संबंधी परेशानी आ रही हो तो तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें।

    शहर के श्रीवास्तव चौक कोष्टापारा में आई0पी0एल0 2021 क्रिकेट मैच में दाॅव लगाकर सट्टा खेलाने वाले सटोरिये को रंगे हाथ पकड़कर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की।

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए है।

    इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के निर्देश पर उप निरीक्षक रमेश साहू के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने दिनांक 22.04.2021 को मुखबिर सूचना पर घेराबंदी करते हुए श्रीवास्तव चौक कोष्टापारा धमतरी से आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में टीम के हार जीत पर रुपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते रंगे हाथ 01 व्यक्ति पकड़ा गया। नाम, पता पूछने पर अपना नाम अविनाश भोजवानी उर्फ बिट्टू निवासी श्रीवास्तव चौक कोष्टापारा धमतरी बताया, जिसके कब्जे से 01 नग एंड्राइड मोबाइल, लाखों रुपए की सट्टा पट्टी, डॉट पेन, नकदी रकम 35,100/-रुपये मिला। जिसे समक्ष गवाहों के विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

    आईसीयू एवं वेंटिलेटर मैनेजमेंट, ऑक्सीजन थेरेपी डिवाइस और ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मशीन के उपयोग की दी गई जानकारी
    इन प्रशिक्षित स्टॉफ के सहयोग से कई जिलों में आईसीयू का संचालन

    रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए प्रदेश भर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के 598 स्टॉफ को आईसीयू एवं वेंटिलेटर मैनेजमेंट, ऑक्सीजन थेरेपी डिवाइस और ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर मशीन के उपयोग के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 270 चिकित्सा अधिकारी एवं 328 स्टॉफ नर्स शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए जिला चिकित्सालयों एवं डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों की व्यवस्था सुदृढ़ करने रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. सुंदरानी और उनकी टीम द्वारा 13 विशेष सत्रों का आयोजन कर मेडिकल स्टॉफ को प्रशिक्षित किया गया। इन 13 सत्रों में से छह में रिफ्रेशर एवं हैंड होल्डिंग मैनेजमेंट का भी प्रशिक्षण दिया गया।
    कोविड-19 ट्रेनिंग वर्टिकल की राज्य नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि इन प्रशिक्षित डॉक्टरों एवं स्टॉफ नर्सों के मार्गदर्शन में आज कई जिलों के कोविड अस्पतालों में आईसीयू का सफल संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के समय कई जिलों में आईसीयू की सुविधा नहीं थी। मार्च-2020 के बाद से लगातार विशेष प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन कर प्रशिक्षित मेडिकल स्टॉफ के सहयोग से अब उन जिलों में भी आईसीयू सुविधा शुरू हो चुकी है। कोविड-19 के मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है और गंभीर मरीज भी वहां से स्वस्थ होकर लौट रहे हैं।

    आज गुरूवार, 22 अप्रेल को शाम 6 बजे तक नगरी में 114 कोरोना पाजिटिव मरीजो की पहचा की गई ।
    (Antigen से 112 और RTPCR से 02,positive है )

    नगर पंचायत नगरी के 34 और नगरी ग्रामीण क्षेत्र के 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज है l

    मृत्यु-
    Covid care center Nagri में 01 मृत्यु रिपोर्ट किया गया है और

    फील्ड से मरीज को रेफेरल के समय 01 मृत्यु।
    अन्य अस्पतालों से मृत्यु सुचना 02
    और death audit से 02

    कुल, 06 covid मरीजों की मृत्यु report हुई है l

    शाम तक नगरी कोविड केयर सेन्टर में 34 मरीज भर्ती थे l

    आज 418 लोगों को Covid टीका लगाया गया

    नगरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को लेकर आ रही परेशानियों के समाधान के विषय में विभाग के ए.ई. अतुल तिवारी ने कहा कि" विद्युत विभाग के कर्मचारी दिन रात विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं"। लॉक डाउन की वजह से कुछ समस्याएं आ रही है।
    उन्होंने बताया की ग्राम गढ़डोंगरी के बस्ती के धरों का व राईस मिल के विद्युत आपूर्ति नेटवर्क अलग-अलग होना बताया। घरों की विद्युत आपूर्ति नेटवर्क में खराबी आ जाने की वजह से रात्रि में वहां बिजली बंद रही।
    ग्राम गोरेगांव में पोल गिरने व विधुत तार टूट जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित थी, जिसे बहाल कर दी गई है।
    अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमारे कर्मी पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

    कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने देश -प्रदेश सहित जिले में भी टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। वर्तमान समय में 45 साल से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, किंतु अफवाहों एवं भ्रांतियों के चलते कुछ लोग अभी भी टीका लगवाने से झिझक रहे हैं। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य की अपील तथा एसडीएम धमतरी श्री चंद्रकांत कौशिक की समझाइश के बाद ग्रामीण टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। इसकी एक मिसाल धमतरी विकासखंड की ग्राम पंचायत छाती में देखने को मिला, जहां व्यापक टीकाकरण के प्रशासनिक अभियान को अमलीजामा पहनाने पंचायत प्रतिनिधि भी जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छाती के सरपंच श्री राकेश देवांगन (55वर्ष) पंचों के साथ घर-घर जाकर ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टीकाकरण बेहद जरूरी है। सरपंच श्री देवांगन के साथ पंच श्री पवन बघेल, श्री नारद राम, श्री राजेश चंद्राकर सहित कतिपय वरिष्ठ ग्रामीणजन ऐसे ग्रामीणों के घर जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है। पिछले दिनों से सरपंच व पंच ख़ुद का उदाहरण देते हुए ग्रामीणों को समझा रहे हैं कि यह टीका बेहद कारगर एवं सुरक्षित है। इसका कोई बड़ा साइड इफेक्ट भी नहीं है। यदि इसे लगवाने से कुछ हानि होती तो वे भी आज उनके समक्ष ऐसे स्वस्थ खड़े नहीं रहते। पंचायत प्रतिनिधियों कि समझाइश का ग्रामीणों पर ऐसा असर हुआ कि काफी संख्या में लोग टीकाकरण केन्द्र पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन सेंटर तक ग्रामीणों लेकर भी जा रहे हैं। और तो और, ग्रामीण टीका लगवाने के बाद पास -पड़ोस के लोगों को भी वे अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। कलेक्टर के ग्राम छाती के पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य ग्रामों के लिए इसे अनूठी मिसाल बताई है।

    धरों का रहा बिजली बंद, राइस मिल का रहा चालु

    विगत दिनों आए आंधी तूफान के बाद, कई ग्रामीण इलाकों में बिजली के तारे टूट गई ,पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
    लगातार बिजली नहीं होने से ग्रामीण इलाकों के लोग बेहद परेशान हैं।
    बिजली ना होने से पेयजल व वअन्य समस्याओं से ग्रामीणों को रूबरू होना पड़ रहा है।

    ग्राम गढ़डोंगरी के ग्रामीणों ने आरोप लगाया की ग्राम में स्थित राइस मिल में पूरी रात विद्युत आपूर्ति सुचारू रही।
    जबकि पूरे बस्ती के धरों की बिजली को बंद कर दिया ग ई।
    पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पडी।

    ग्राम गोरेगांव के ग्रामीणों ने बताया कि 24 धण्टे से भी अधिक समय गुजर चुका है, विद्युत आपूर्ति बाधित है जिसकी वजह से पेयजल नहाने, धोने जैसी सुविधाओं के लिए ग्रामवासी को परेशानीयोंका सामना करना पढ रहा है।

    नगरी शहरी क्षेत्र में भी बिजली की आंख में चोली लगातार जारी है।
    132 केव्ही विद्युत सब स्टेशन बनने के बाद ऐसा लगा किस क्षेत्र को अब विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा से मुक्ति मिल जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं ।आज भी समस्याएं का समाधान नही हो पाया है

    नगरी।
    बीते रात हाथियों के झुंड ने ग्राम गोरेगांव,फरसियाँ में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।
    ग्राम फरसियाँ के किसान शिवदयाल साहू ने बताया कि हाथियों के झुंड ने रात्रि में उनके खेत में धान की फसल व फेंसिंग को काफी नुकसान पहुंचाया है ।

    ग्राम गोरेगाँव के लेखराम साहू के अनुसार ग्राम में गजराज दल का आगमन हुआ था। धान की फसल को नुकसान पहुँचाया।

    ग्रामिणों को जंगल की ओर न जाने हिदायत दी गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision