
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पीएम केयर फंड से घटिया क्वालिटी की वेंटिलेटर खरीदी के सच को स्वीकार किया
रायपुर / शौर्यपथ / नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पीएम केयर् फंड से की गई घटिया क्वालिटी की वेंटिलेटर खरीदी के सच को स्वीकार किया है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा राज्य सरकार पर पीएम केयर फंड से घटिया क्वालिटी का वेंटिलेटर खरीदने का आरोप झूठा एवं मनगढ़ंत है राज्य सरकार पीएम केयर् फंड से अब तक कोई वेंटिलेटर नही खरीदी की है। पीएम केयर फड के माध्यम से मोदी सरकार ने खरीदी की है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को धन्यवाद जो उन्होंने पीएम केयर्स फंड के घोटाले को उजागर किया और स्वीकार किया
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक राज्य सरकार पर झूठे एवं मनगढ़ंत आरोप लगाने के चक्कर में मोदी सरकार के पीएमकेयर फ़ंड से घटिया क्वालिटी की वेंटीलेटर खरीदी की पोल खोल दी खोल दी है।
पीएम केयर फंड का नियंत्रण एवं खर्च करने का अधिकार मोदी सरकार के पास में है।जनसहयोग के लिए बनी पीएम केयर फ़ंड को जनता के नजरो से दूर आरटीआई एवं सीएजी के दायरे से बाहर रखा गया है।तभी शक उत्पन्न हो गया था कि जन सहयोग के लिए बनी पीएम केयर् फंड में भाजपा सरकार अपनी आदत के अनुसार बड़ा घोटाला करेगी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सार्वजनिक तौर पर पीएम केयर् फंड से घटिया क्वालिटी के वेंटिलेटर खरीदी का आरोप लगाकर सच्चाई को स्वीकार किया है। पीएम केयर्स फंड से दो हजार करोड़ की वेंटिलेटर की खरीदी की आर्डर दी गई थी उसी दिन से उसकी कीमत और क्वालिटी को लेकर देशभर में सवाल उठ रहै है। और जब कोरोना पीड़ितों को वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है तब वेंटिलेटर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।
मृतकों के परिजनों को प्रबंधन दे दस दस लाख मुआवजा ,संरक्षण देने वाले विभागीय अफसरों को भी लिया जाए जांच के दायरे में ,अस्पताल का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जावे
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने पचपेड़ी नाका रायपुर स्थित राजधानी हॉस्पिटल में आगजनी की घटना के मामले में हॉस्पिटल प्रबंधन के दो डॉक्टरों की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रबंधन मृतकों के परिजनों को दस दस लाख रुपये मुआवजा प्रदान करें । आगजनी की घटना के अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए ।
उन्होंने शासन प्रशासन को कार्रवाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राजधानी अस्पताल में आगजनी से अब तक सात लोगों की मौतें हो चुकी है लेकिन प्रबंधन ने मृतकों से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है । अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम वर्षों से था ही नहीं उसके बावजूद नर्सिंग होम एक्ट का पालन होना मिलीभगत को स्पष्ट करता है ।
नर्सिंग होम एक्ट का तथाकथित पालन करने वाले हॉस्पिटल को शासकीय कर्मियों के इलाज के साथ ही स्मार्ट कार्ड डॉ खूबचंद बघेल योजना के तहत भी इलाज के लिए मान्यता दे दी गई थी । अग्रवाल ने राजधानी हॉस्पिटल के लाइसेंस को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन मृतकों के परिजनों को दस दस लाख रुपए का मुआवजा प्रदान करें । उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल को अवैधानिक रूप से मदद करने वाले संबंधित विभागीय अफसरों को भी जांच के दायरे में लिया जाना चाहिए ।
उन्होंने बताया कि राजधानी हॉस्पिटल आगजनी मामले में कार्रवाई के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने के साथ ही स्वास्थ्य सचिव से भी पूरे मामले को संज्ञान में लेने चर्चा की थी ।
नगरी। 04 मई,नगरी में 132 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 16 ( RTPCR से 00 और Antigen 16 )एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 116 ( RTPCR से 00 व Antigen से 116 )पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 19 रिकव्हरड हुए और 16 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 119 रिकव्हरड हुये। 27 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*एक्टीव केस*
नगर पंचायत नगरी में 114 व ग्रामिण में 767, कुल 881 कोरोना के एक्टीव केस है।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 21 मरीज भर्ती थे। जिनमें 17 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 01 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 18 भर्ती है। 06 मरीज डिस्चार्ज किया गया।
*कोविड से मृत्यु*
अस्पताल में 03 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। रेफरल के दरम्यान 01 मृत्यु। कुल 04 मृत्यु
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 12 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
*कोरोना टीकाकरण *
आज 156 लोगो ने टीका लगवाया। कुल 46702
थाना मगरलोड अंतर्गत,चौकी करेली बड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु ने लॉकडाउन अवधि में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखकर सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये है।
इसी दरमियान दिनांक 03/05/2021 को ग्राम पंचायत खिसोरा के सरपंच प्रार्थी गिरीश कुमार साहू ने चौकी करेलीबड़ी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम खिसोरा के सेनानी भवन में लगे 4 नग सीलिंग पंखा कीमती करीबन 5200/- रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी प्रभारी करेली बड़ी को अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी करने तथा कोरोना संक्रमण काल में गांव के ही व्यक्ति की घटना में संलिप्त होने का संदेह व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में चोरी गई माशरुका एवं अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी करते हुए मुखबिर भी लगाया गया। इसी दरमियान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम खिसोरा निवासी युवराज नगारची अपने घर में सीलिंग पंखा छिपाकर रखा है, जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है किंतु लॉकडाउन होने से कोई ग्राहक नहीं मिलने पर वह ग्राहक तलाशने अन्य गांव जाने वाला है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष साहू तत्काल पुलिस बल के साथ संदेही के घर में दबिश दिये। संदेही युवराज नगारची उपस्थित मिला, जिसे अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में युवराज नगारची ने दिनांक 29/04/2021 एवं 30/04/2021 को सेनानी भवन अंदर घुसकर लोहे की पेंचिस से सीलिंग पंखा खोलकर चुराना स्वीकार किया तथा सीलिंग पंखा एवं लोहे की पेंचिस को छुपाकर रखना बताया। आरोपी युवराज नगारची की निशानदेही पर 4 सीलिंग पंखा एवं उसमें लगी 12 पंखुड़ी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की पेंचिस निकाल कर पेश किया, जिसे गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।
विवेचना क्रम में आरोपी के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी युवराज नगारची पिता रमाकांत नगारची उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम खिसोरा चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशिल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकार अपराध कायमी के 06 घंटे के भीतर चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी करने में चौकी प्रभारी करेली बड़ी उप निरीक्षक संतोष साहू, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर कुजुर, आरक्षक बलराम सिन्हा, फगेंद्र साहू, मनोहर गायकवाड़, खोलेश्वर रावत का सराहनीय योगदान रहा।
नगरी। नगर की सडकों में पिछले कई माह से भटक रहे वृद्ध को आश्रय की दरकार है।
वृद्ध व्यक्ति ना ठीक से बोल सकता है। अपना नाम,पता बताने में असमर्थ है।
सड़कों के किनारे, किसी दुकान के चौराहे में सोने को मजबूर है। अगर कोई तरस खा कर भोजन करा दे तो पेट की आग बुझ जाती है ।अन्यथा भूखे ही पेट ही दिन गुजरता है।
लॉकडाउन होने से असहाय वृद्ध की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। क्योंकि होटलें और छोटी-मोटी दुकान है बंद है।
आम दिनों में दुकानें खुली रहती थी तो कई दुकानदार वृद्ध पर तरस खाकर भोजन चाय, नाश्ता आदि की व्यवस्था करवा देते थे। अब यह सहायता भी बंद हो ग ई है।
वृद्ध के सामने भूखों मरने की नौबत आन पड़ी है।
अक्सर समाजसेवी सन्नी छाजेड़ उन्हें भोजन कराते हैं।
शासन इस असहाय वृद्ध व्यक्ति की मदद करें और किसी वृद्ध आश्रम में इन्हें सहारा प्रदान करें
आशीष तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर / शौर्यपथ / अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने बयान जारी कर बताया की जहाँ छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के रोकथाम के लिए सरकार लॉक डाउन किया गया है वही सरकार के द्वारा नर्सिंग के छात्रों के साथ अन्याय किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन तथा संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के द्वारा 10 अप्रैल को आदेश जारी कर नर्सिंग के छात्रों से कोविड-19 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीनस्थ विभिन्न संस्थानों में मुफ्त में सेवा लेना सुनिश्चित किया गया है। यदि चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सों की कमी हो रही है तो शासन नई स्टाफ नर्सों की ऑनलाइन भर्ती कर इस कमी को दूर कर सकती है बावजूद इसके नर्सिंग की छात्रो को मौत के मुंह मे धकेलना निंदनीय है। नर्सिंग की छात्रों को सेवा लेना सुनिश्चित तो कर दिया गया है किंतु वेतन भुगतान की कहि कोई जिक्र नही है छत्तीसगढ़ शासन यदि छात्रों से समान कार्य लिया जाय तो समान वेतन का भी भुगतान किया जाना सुनिश्चित करे। नर्सिंग के सभी छात्र जो बाहर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे प्रदेश के लॉकडॉउन में वे सभी अपने अपने घर आकर खुद को सुरक्षित कर रखे है वापस उन छात्रों का विभिन्न संस्थानों में जाकर वह निवास ढूंढ कर रहना तथा उनके खाने रहने की व्यवस्था के बिना उनका गुजारा कैसे सम्भव है।शासन के द्वारा छात्रों पर सेवा लेने का आदेश तो थोंप दिया गया है किंतु आर्थिक तंगी में छात्र खुद के खर्चे से संस्थानों में सेवा देने में असमर्थ है।
साहू ने कहा की नर्सिंग के कई गरीब छात्र जिनके घर की आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वे शिक्षा ऋण लोन लेकर अपनी पढ़ाई कर रहे है ऐसे छात्र कैसे इन खर्चो का वहन का पाएंगे। .साहू ने कहा छात्रों से मुफ्त की सेवा लेने के बजाय शासन उन सभी छात्रों को स्टाफ नर्स के वेतन के समान वेतन का भुगतान कर उनसे सेवा ले तथा सभी छात्रों का स्वास्थ्य बीमा सर्वप्रथम कराई जाए तथा उनसे सेवा पूर्ण सुरक्षात्मक उपकरण तथा आवागमन की व्यवस्था प्रदान कर लिया जावे। छत्तीसगढ़ शासन को सेवा दे रहे छात्रों का कोविड पॉजिटिव आने पर पूरा ख़र्चा शासन उठाये ये सुनिश्चित सेवा दे रहे छात्रों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने वाले सम्पूर्ण सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान करना सुनिश्चित करे। जिससे वे सक्षम हो सके तथा चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त हो सके
नर्सिंग छात्र हित में पांच सूत्रीय मांग
(1) यह कि छ.ग. शासन सेवा प्रदान करने वाले नर्सिंग छात्रों को स्टाफ नर्स के समान कार्य पर समान वेतन का भुगतान करना सुनिश्चित करे।
(2) यह कि छ.ग. शासन सेवा प्रदान करने वाले नर्सिंग छात्रों का सर्वप्रथम स्वास्थ्य बीमा कराना सुनिश्चित करे।
(3) यह कि छ.ग. शासन सेवा प्रदान करने वाले नर्सिंग छात्रों को कोविड-19 से संक्रमित होने पर निःशुल्क उच्च चिकित्सा का प्रबंध करना सुनिश्चित करे।
(4) यह कि छ.ग. शासन सेवा प्रदान करने वाले नर्सिंग छात्रों को कोविड-19 से सुरक्षित रखने वाले सम्पूर्ण सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान करना सुनिश्चित करे।
(5) यह कि छ.ग. शासन सेवा प्रदान करने वाले नर्सिंग छात्रों का रहने (रूम) खाने की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें
नगरी। 03 मई,नगरी में 155 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 26 ( RTPCR से 05 और Antigen 18)एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 129 ( RTPCR से 58 व Antigen से 71)पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 23 रिकव्हरड हुए और 04 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 111 रिकव्हरड हुये। 33 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*एक्टीव केस*
नगर पंचायत नगरी में 117 व ग्रामिण में 766, कुल 883 कोरोना के एक्टीव केस है।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 18 मरीज भर्ती थे। जिनमें 13 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 03 डिस्चार्ज किया गया। 01 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 21 भर्ती है। 00 मरीज डिस्चार्ज किया गया।
*मृत्यु*
सीएचसी नगरी अस्पताल में 05 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई।
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 08 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
*कोरोना टीकाकरण *
आज 253 लोगो ने टीका लगवाया।
नगरी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक एन.आर. साहू, 03 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
आज स्वस्थ होकर पुनः कर्तव्य पालन हेतु ड्यूटी पर वापस लौटे आये।
थाना प्रभारी नगरी ने थाने में उनका स्वागत किया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
