
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
14 अप्रेल के शाम 6:30 बजे तक नगरी क्षेत्र में 100 antigen possitve मरीजों की पहचान की गई। इनमें नगर पंचायत नगरी में 43 और नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 57 पॉजिटिव पाए गए l
आज 02 कोरोना पाजिटिव मरीजो की मृत्यु रिपोर्ट किये गए है l
शाम तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 24 मरीज भर्ती थे l
Vaccination किसी का भी नहीं किया जा सका।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए , कोविड रोकथाम और नियंत्रण के तहत कलेक्टर जिला धमतरी के दिनाक १२/०४/२०२१ के निर्देशनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतो में आइसोलेशन सेंटर और नगरी नगर पंचायत में २५० सीटर आदिवासी बालिका छात्रवास को कोविड केयर सेण्टर के रूप में विकसित किया गया है / जहाँ पर ऐसे धनात्मक मरीज जिनके घर में अटैच्ड टॉयलेट नही है उन्हें सुरक्षा और संक्रमण रोकने के लिए इन आइसोलेशन सेण्टर और नगरी नगर पंचायत के २५० सीटर आदिवासी बालिका छात्रावास में रखा जायेगा / इसी सन्दर्भ में व्यवस्थाओ का जायजा लेने श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधान सभा क्षेत्र ने दिनाक १४/०४/२०२१ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी में स्थापित कोविड केयर सेण्टर के साथ साथ , नगर पंचायत नगरी में स्थापित २५० सीटर आदिवासी कन्या छात्रावास नवीन स्थापित कोविड केयर सेण्टर का भी औचक निरिक्षण किया गया / निरिक्षण के दरम्यान श्री जितेन्द्र कुर्रे ,अनुविभागीय दंडाआधिकारी ने मौके पर बताया की निर्देशनुसार विगत १२-२४ घंटे में ही व्यवस्था की गयी है / वर्तमान में सभी कमरों में बेड , पानी, लाइट की व्यवस्था चौबीस घंटे हेल्थ स्टाफ की ड्यूटी, आवश्यक मेडिसिन , रेफरेल की व्यवस्था भोजन की व्यवस्था , अन्य प्रबन्धन हेतु नगर पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी , साफ सफाई हेतु कर्मचारियों की व्यवस्था कर ली गई साथ ही स्वास्थ्य सेवा हेतु आपातकालीन सम्पर्क नम्बर 8827571360 भी जारी कर दिया गया है / मरीजो के सुरक्षा के लिए , चौबीस घंटे पुलिसबल तैनात किया गया है / मौके पर उपस्थित डॉ डी आर ठाकुर बी एमो नगरी ने अवगत कराया की २५० सीटर आदिवासी बालिका छात्रावास नगरी एव कोविड केयर सेण्टर में प्रतिदिन सवेरे जिन मरीजो का १० दिवस उपरांत कोविड टेस्ट किया जायेगा और निगेटिव आनेवाले मरीजो को कोविड केयर सेण्टर के प्रोटोकॉल के तहत आगामी ०७ दिन के लिए होम आइसोलेशन हेतु नगर पंचायत सी एमो को अनुमोदित कर प्रस्तुत किया जायेगा , जिसके आधार पर भर्ती मरीज को होम आइसोलेशन हेतु शर्तो के साथ डिसचार्ज किया जायेगा, यदि मरीज घर जाने के उपरांत होम आइसोलेशन के नियमो का पालन नही करेगा तो उसे फिर से कोविड केयर सेण्टर में बंकि बचे हुए दिनों के लिए आइसोलेट किया जायेगा/ उपरोक्तानुसार किए गए व्यवस्था से विधायक महोदया संतुष्ट होते हुए , उन्होंने लोगो से इस आपातकालीन स्थति में कोरोना से बचने हेतु सहयोग और सयंमित व्यवहार करने की अपील किया
धमतरी, 14 अप्रैल, पिछले कुछ दिनों से ऐसे मामले बहुत आ रहे हैं, जिसमें लॉकडाउन की अवधि में अंतर्राज्यीय और अंतर्जिला परिवहन के लिए काफी लोग ऑनलाइन ई पास के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे मामलों में कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने जिलेवासियों से अपील की है कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यह जरूरी है कि लोग अनावश्यक रूप से अन्य राज्य अथवा ज़िलों में ना जाएं। केवल अत्यंत आवश्यक अथवा इमरजेंसी की स्थिति में ही ई पास के लिए आवेदन करें। इमरजेंसी की स्थिति जैसे मेडिकल सुविधा, मृत्यु इत्यादि के मामले में ही ई पास के जरिए अंतर्राज्यीय अथवा अंतर्जिला परिवहन के लिए अनुमति दी जाएगी। अतः बेवजह परेशान ना हों और ई पास के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री कौशिक को लगातार फोन और मेसेजेस ना करें। उन्होंने कहा है कि अत्यावश्यक काम होने पर आवेदक ऑनलाइन आवेदन करें उन्हें इस आधार पर ई पास ज़रूर जारी किया जाएगा।
सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि सिहावा विधानसभा में कोरोना पीडितों का हाल बेहाल है।
जांच के लिए किट नही है इसके साथ ही वेक्सीन का आभाव है।शासन प्रशासन के रवैय्या से लोग परेशान हैं।
नगरी विकासखंड में कोरोना पीडितों के लिए कोरेन्टीन सेंटर बनाने के लिए कुछ छात्रावासों को अधिग्रहित किया गया है।
लेकिन यहां पर पूर्ण रूप से अव्यवस्था का आलम है।मरीजों के लिए बेड एवं पलंग की व्यवस्था नही है ।जमीन पर लाकर लेटा दिया गया है।पानी की व्यवस्था नही है।मरीज बहुत परेशान हैं।यहां लाने के बाद इनका ईलाज नही हो रहा है।कलेक्टर धमतरी ने आदेश जारी किया की जो मरीजों के घर पर अटैच लेटरींग एवं बाथरूम नही है उन्हे कोविड सेंटर पर आइसुलेट किया जावेगा।
लेकिन प्रशासन ने 13 अप्रेल के दिन बिना व्यवस्था के ऐसे मरीज जिनके निवास पर मरीज के लिए अटैच लेटबाथ हैं उन्हे शासन द्वारा निर्धारित आइसोलेशन सेंटर में ले जाने पर अड़े रहे और पुलिस प्रशासन के माध्यम परेशान करते रहे।
हम कोरोनाकाल में लगे सभी अधिकारी,कर्मचारी,स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मितानिन बहनों सहित पुरे प्रशासन का उनकी सेवा के लिए सम्मान करते हैं। लेकिन कोरोना पीडित मरीजों को भी सही व्यवस्था मिलना चाहिए।मरीजों को सेंटर में लेजाकर डाल देने से मरीजो को दवाई,पानी,खाना सहित अन्य व्यवस्था नही होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। सिहावा विधायक जी, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रभारी मंत्री को इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर व्यवस्था बनाया जाना चाहिए।पुरे सिहावा विधान सभा में कोरोना मरीजों को सही ईलाज नही मिल रहा हैं।नगरी विकासखंड में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बाहुल्य के लोग हैं।जो रायपुर धमतरी जाकर ईलाज कराने में आर्थिक रूप से संबल नही हैं।उनका सही ईलाज मुफ्त में स्थानीय स्तर पर होना चाहिए।वर्तमान में यहां कोई संसाधन नही है।
इससे नगरी एवं मगरलोड विकासखंड के मरीज परेशान हो रहे है।
रायपुर / शौर्यपथ / छॉलीवुड के लिए आज एक और दुख भरी खबर सामने आई है। छॉलीवुड के पत्रकार और चरित्र अभिनेता अरूण बंछोर के बाद कोरोना ने आज छॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता एवं डायरेक्टर एजाज़ वारसी को भी छॉलीवुड से छीन कर एक बहुत बउ़ा गम दे गया। छॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और चरित्र अभिनेता एजाज वारसी का आज शाम एम्स हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे। एजाज वारसी छॉलीवुड के उन डायरेक्टरों में से है जो सबसेअधिक फिल्मों का डायरेक्टशन उनके नाम है। एजाज वारसी की कला यात्रा नाटकों से शुरु हुई थी। 90 के दशक में जब अलबम व वीडियो फि़ल्मों का दौर आया तो वे उसका महत्वपूर्ण हिस्सा हो गए। सन् 2000 में जब बड़े पर्दे पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा की एक नई शुरुआत हुई उसका हिस्सा बनते हुए वे कभी चरित्र अभिनेता तो कभी खलनायक की भूमिका में नजऱ आने लगे। लंबे अनुभव से गुजरने के बाद उन्होंने फि़ल्म 'पहुनाÓ से डायरेक्टर के रूप में एक नई शुरुआत की। 'पहुनाÓ से उनके डायरेक्शन का सिलसिला जो शुरु हुआ तो आखरी तक जारी रहा। उनके व्दारा निर्देशित फिल्म 'किरियाÓ, 'माटी मोर मितानÓ, 'बेर्राÓ, 'त्रिवेणीÓ एवं 'दहाड़Ó फि़ल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। उनके व्दारा निर्देशित हिन्दी-छत्तीसगढ़ी मिश्रित फि़ल्म 'कहर द हैवकÓ विगत 12 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। उनके व्दारा निर्देशित अन्य फि़ल्में 'अंधियारÓ, 'गद्दारÓ, 'लफंटुशÓ, 'कुश्ती एक प्रेम कथाÓ, 'इश्क लव अउ मयाÓ एवं 'दगा काÓ हिरो हीरालाल,कोईला का प्रदर्शन होना बाकी है। एजाज़ की पहचान कम बजट एवं कम समय में फि़ल्म तैयार कर देने वाले डायरेक्टर के रूप में रही थी। उनके निधन से छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में शोक व्याप्त है
धमतरी।
कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने निर्देश दिया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन के जिले में पंजीकृत डीलरों को निर्माता कंपनी से जितनी मात्रा में आपूर्ति होती है, उसका पूरा स्टेटमेंट अथवा ऑनलाइन ब्यौरा संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी को देना होगा। उन्होंने कहा है कि उक्त इंजेक्शन की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में निजी अस्पतालों में नहीं की जाएगी। रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई शासकीय अस्पतालों एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित निजी डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर में ही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी डीलर के द्वारा उक्त निर्देश का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर / शौर्यपथ / युवा कांग्रेस नेता एवं डॉ. विपिन बिहारी सुर वार्ड मठपारा के काँग्रेस पार्षद प्रत्याशी नोहर साहू ने छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़ों के मद्देनजर राज्य की भूपेश सरकार को यह सुझाव दिया है कि भाटागांव, रायपुर स्थित नए बस टर्मिनल को कोविड-19 सेंटर में तब्दील किया जा सकता है जिससे राजधानी में अस्पतालों में हो रही बिस्तरों की समस्या से निजात मिल सकती है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों (जो कि बंद हैं), शादी घर, मैरेज हॉल, कालेज आदि भवनों व जगहों को भी अपने अधीन लेकर उन्हें कोविड-19 सेंटर में तब्दील किया जा सकता है जिससे राजधानी के अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन बेड की समस्या का समाधान हो सकता है और जो अफरा-तफरी मची हुई है उस पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकता है।
युवा काँग्रेस नेता नोहर साहू ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री यह सुझाव मानते हैं तो कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी हो जाएगी और मरीजों के साथ जो परिजन संक्रमित हो रहे हैं वे भी सुरक्षित रहेंगे तथा परिणामस्वरूप कोविड-19 के आंकड़ों पर नियंत्रण लगेगा। साथ मुझे यकीन है कि अगर इस विपत्ति के समय इस प्रकार के सुझाव हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मानते हैं तो हम कोरोना से बहुत जल्द ही जंग जीत लेंगे और उनके इस निर्णय में पूरा प्रदेश उनके साथ है।
13 अप्रेल, मंगलवार ,शाम 7 बजे तक,नगर पंचायत नगरी 1 व नगरी ग्रामिण क्षेत्र में 20 , कुल 21 antigen possitive मरीजों की पहचान की गई।
शाम तक covid care center नगरी में 19 मरीज भर्ती थे।
आरोपिया महिला डॉक्टर को दीगर प्रांत दिल्ली से किया गया गिरफ्तार*
▫️ *थाना अजाक की कार्यवाही*
थाना सिहावा क्षेत्र अंतर्गत निवासी पीड़िता के पिता ने थाना सिहावा में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिरसिदा कर्णेश्वर पारा निवासी लोकेश तिवारी उसकी नाबालिग पुत्री को धोखे से अपने घर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। फिर अपने परिजनों के साथ मिलकर उड़ीसा के झठियारपारा अपने रिश्तेदार के यहां ले गए और रायघर उड़ीसा की महिला डॉक्टर से मिलकर जबर्दस्ती गर्भपात करवाए। उक्त रिपोर्ट पर दिनांक 20 जनवरी 2021 को थाना सिहावा में धारा 376, 313, 34 भादवि एवं 6, 17 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर धारा 120 बी, 316 भादवि एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी जाकर अग्रिम विवेचना कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक अजाक के द्वारा की गई तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रेवती बाई, लोकेश तिवारी, संध्या रानी शर्मा एवं देवराज तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया। पीड़िता का गर्भपात करने वाली रायगढ़ उड़ीसा निवासी महिला डॉक्टर ममता रानी बेहरा अपराध कायमी के बाद से लगातार फरार थी जिसकी पतासाजी की जा रही थी।
प्रकरण की विवेचना क्रम में फरार आरोपिया की पता तलाश के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों से दीगर प्रांत दिल्ली में होना ज्ञात हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के निर्देश पर अनुमति प्राप्त कर फरार आरोपियों की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम दिल्ली रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा आरोपिया डॉक्टर ममतारानी बेहरा पति बलराम बेहरा उम्र 37 वर्ष साकिन कोदोबाट थाना रायघर जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को उसकी मां के घर महिपालपुर एलीयाब रंगपुरी साउथ वेस्ट दिल्ली से विधिवत गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट नई दिल्ली से विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर धमतरी लाया गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपिया डॉक्टर ममतारानी बेहरा को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
