September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने ऐसे सभी कोविड के मरीजों को नजदीकी आइसोलेशन/ क्वारेंटाइन सेंटर भेजने के निर्देश दिए हैं जिनके घर में होम आइसोलेशन के प्रोटोकॉल अनुरूप सुविधा नहीं है , अर्थात जिनके पास अलग कमरा और टॉयलेट की सुविधा नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर सभी एसडीएम, नगरीय निकाय के आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि होम आइसोलेशन के नियम के विरुद्ध मरीज़ घर में रह रहे हैं और ऐसे लोग नजदीकी आइसोलेशन सेंटर में जाने से मना करते हैं तो पुलिस बल का आवश्यकता अनुसार सहयोग लिया जाए। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत जरूरी कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करने के सख्त निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बनाए गए ऑक्सीजन युक्त 360 बिस्तरों के साथ सर्व सुविधायुक्त अस्थाई कोविड अस्पताल का वर्चुअल निरीक्षण किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर भी उनके साथ थे, जिन्होंने कोविड मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सहायता सुलभ कराने इस इंडोर स्टेडियम में बने अस्थाई अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं की उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इस अस्पताल को केवल 04 दिन में तैयार कर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जरूरी सेवाओं के साथ ही मरीजों के मनोरंजन व घर से संपर्क तक की संपूर्ण व्यवस्था की हैं।
    इस कोविड अस्पताल का संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व उनकी टीम द्वारा किया जाएगा, जो आवश्यकता अनुरूप अस्पताल में मरीजों की भर्ती सुनिश्चित करेंगे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रायपुर में कम समय में उत्कृष्ट चिकित्सा सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस कार्य में लगे पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की है।
    मुख्यमंत्री बघेल अपने आवास से वर्चुअल निरीक्षण कर इंडोर स्टेडियम में बने इस अस्थाई कोविड अस्पताल की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में उपस्थित नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने कैमरे के जरिए अस्थाई कोविड अस्पताल हेतु की गई सभी व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्टेडियम में ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इस अस्थाई कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त 286 बिस्तर तैयार किए गए है, इसके अलावा 74 आइसोलेशन बेड भी यहां उपलब्ध है। इनमें 219 बेड पर ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लगाए गए है, जिसमें ऑक्सीजन के साथ ही साथ नेबुलाइजेशन की सुविधा होगी, जिसके लिए स्थानीय, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं दानदाताओं ने भी अपना सहयोग दिया है।

    जिला धमतरी में कोविड केयर सेंटर,बेड एंड टेलिफोन नंबर की सूची

    सोमवार 12 अप्रेल को, नगर पंचायत नगरी में 18 व ग्रामीण नगरी क्षेत्र में 37 कोविड पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है l
    नगरी क्षेत्र में कुल 55 पॉजिटिव मरीज पाये गये।

    आज सोमवार शाम 7 बजे तक नगरी कोविड केयर सेंटर में 12 मरीज admit थे।

    878 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाये गया।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।
    डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य स्थल है डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर माँ महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर माँ चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी, कोरबा माँ मड़वारानी, धमतरी माँ अंगारा मोती, रायपुर माँ बंजारी, माँ महामाया की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है। नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है।
    विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों से भक्ति के इस पर्व पर शक्ति की प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा कि, COVID 19 कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, शक्ति और हिम्मत से ही इस जंग को जीता जा सकता है। प्रदेश के अनेक जिलों में लॉकडाउन है, आप सतर्क रहें आपका परिवार सुरक्षित रहे यही मातारानी से बारंबार प्रार्थना है।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    राजधानी रायपुर में एक कांग्रेसी नेता भी हनीट्रैप का शिकार हुए पहले तो फेसबुक पर फ्रेंड बने फिर व्हाट्सएप नंबर के आदान प्रदान के बाद इनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया और धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे तथा धमकी देकर रकम की मांग की गई और कहा गया कि अगर रकम नही दी तो ये वीडियो यूट्यूब एवं फेसबुक पे अपलोड कर दी जाएगी और अगर ऐसा नही चाहते तो चुप चाप जितनी रकम मांगी जा रही है वो बताए हुए खाते पर ट्रांसफर कर दो वरना सोशल मीडिया में तुम्हे कही भी मुँह दिखाने के लायक नही छोड़ा जाएगा।
    ज्ञात हो कि हनीट्रैप का जाल पहले उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में शुरू हुआ था और अब यह छत्तीसगढ़ में भी पहुंच गया है तथा बहुत से युवा हनीट्रैप का शिकार हो रहे हैं। यह हनीट्रैप का जाल मुख्यतः राजस्थान और उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ है जो फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल आई. डी. बनाकर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं एवं उसके बाद दोस्ती बढ़ने के बाद युवाओं को इस जाल में फंसाया जाता है, इस जाल में फंसने के बाद धमकी दी जाती है और रकम की डिमांड की जाती है, रकम नही भेजने पर वीडियो यूट्यूब , फेसबुक तथा अन्य एप्लीकेशन में वायरल करने की बात हनीट्रैप का जाल बुनने वाले शख्स द्वारा की जाती है जिससे कई युवा जाल में फंसकर रकम दे भी देते हैं।
    राजधानी रायपुर के युवा कांग्रेसी नेता भी जिसके द्वारा इस जाल में फंसे वह फेसबुक प्रोफाइल आई. डी. भी राजस्थान की ही है। फेसबुक पर नाम राजस्थान के निशा शर्मा का बताया गया है लेकिन रकम की डिमांड कर बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने वाले का नाम आबिद खान मवाटी है जो कि राजस्थान का ही है। जिसका मोबाइल नंबर 7847031610 है तथा उसकी फेसबुक प्रोफाइल आई. डी. का लिंक यह है- https://www.facebook.com/profile.php?id=100065405618178 इस मामले की शिकायत रायपुर के साइबर सेल प्रभारी के पास दर्ज करवा दी गयी है।

    • *संयुक्त कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को बनाया गया नोडल अधिकारी*
      धमतरी ज़िले के रहवासियों हेतु अंतर्जिला परिवहन के लिए लॉकडाउन अवधि में ई पास की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी श्री जे पी मौर्य ने इसके लिए संयुक्त कलेक्टर और एसडीएम धमतरी श्री चंद्रकांत कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए आज से 26  अप्रैल की रात 12 बजे तक पूरे धमतरी ज़िले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस दौरान अत्यावशयक कार्य जैसे स्वास्थ्य , परिवार में मृत्यु आदि की स्थिति में ज़िले से बाहर जाने के लिए ऑनलाइन पास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलेवासियों द्वारा निम्न लिंक  http://play.google.com/store/apps/details?I'd=com.allsoft.corona में ऑनलाइन ई पास के लिए आवेदन दिया जा सकता है

    *थाना कोतवाली पुलिस धमतरी की त्वरित कार्यवाही*

    11 अप्रेल को शाम करीबन सवा 04 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की सेंट्रो कार क्रमांक CG 07 LA 9999 में सीआईडी का मोनो बना है, नीली बत्ती लगी है तथा उक्त कार में क्राइम इंटेलिजेंस डिटेक्टिव प्रेसिडेंट छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया क्राइम (सीआईडी) लिखा है।

             उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली पेट्रोलिंग एवं यातायात प्रभारी मौके पर पहुंचकर कार चालक से पूछताछ किए। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय दास पिता स्वर्गीय लाल बहादुर निवासी सिविल लाइन जिला अस्पताल के पीछे धमतरी बताया। किन्तु उसकी गतिविधियां एवं वेशभूषा संदिग्ध लगने पर विस्तृत पूछताछ व तस्दीक करने हेतु थाना लाया गया। उक्त व्यक्ति ने काम्बेट ऑपरेशन के दौरान पुलिस द्वारा पहने जाने वाली वेशभूषा केमोफ्लाइज पेंट धारण किया था। विस्तृत पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा छल कारित करते हुए लोकसेवक के सदृश्य वेशभूषा धारण कर विभागीय प्रतीक को अपने कार में लगाकर प्रतिरूपण करना व घूमते हुए पाया गया कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 170, 419 भादवि का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             विवेचना क्रम में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से कैमरा, माइक, वॉकी-टॉकी, नीली बत्ती लगी सफेद रंग की सेंट्रो कार क्रमांक CG 07 LA 9999 विधिवत जप्त कर आरोपी *अजय दास पिता स्वर्गीय लाल बहादुर उम्र 50 वर्ष निवासी सिविल लाइन जिला अस्पताल के पीछे धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    *प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर होगी कार्यवाही, साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु दी जा रही समझाइश*

          
             जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु पूर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू की गई है। साथ ही जिले में आज रात्रि 12:00 बजे से लॉकडाउन घोषित किया गया है।
    प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा अंतर्राज्यीय  एवं अंतर्जिला सीमाओं को सील करने हेतु नाकाबंदी पॉइंटो के साथ-साथ प्रत्येक थाना क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट व पेट्रोलिंग व्यवस्था हेतु शिफ्टवार पुलिस बल
    तैनात करने आदेशित किया गया। पृथक से धमतरी शहर में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग लगाई गई है।

             अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने पेट्रोलिंग एवं फिक्स प्वाइंटों में लगाए गए पुलिस बल को ब्रीफ किया तथा उन्हें स्वयं को सुरक्षित रखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही पेट्रोलिंग के दौरान पी एस सिस्टम के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करते हुए उन्हें अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने, सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने समझाइश देने निर्देशित किया गया। सुरक्षा ही संक्रमण से बचाव है, इस हेतु धमतरी पुलिस का सहयोग करें। बिना मास्क लगाए एवं अनावश्यक घूमते हुए पाए जाने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

            इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राईम श्रीमती सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के देव राजू, सूबेदार रेवती वर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, अर्जुनी, रुद्री, यातायात प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision