September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    नगरी। रविवार, 11 अप्रेल,को नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में 06 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    जबकि नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए इस तरह कुल 30 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    शाम 7:30 बजे तक कोविड केयर सेंटर नगरी में 12 मरीज भर्ती थे।

    रविवार को नगरी में 1939 लोगों का लगाया गया।

    *थाना नगरी की कार्यवाही*

               पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने, सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने सख्त निर्देश दिया गया है। जिसके फलस्वरुप विगत दिनों ऐसे कई मामलों में अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर चोरी गए माल मशरूका उनके कब्जे से बरामद कर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में धमतरी पुलिस सफल रही है।

           थाना नगरी क्षेत्र अंतर्गत डीहीपारा निवासी प्रार्थी कौशल प्रसाद साहू पिता स्वर्गीय रजवा राम साहू ने दिनांक 3 जनवरी 2021 को रात्रि थाना नगरी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 1 जनवरी 2021 की सुबह करीबन 8:00 बजे अपने घर में ताला लगा कर सपरिवार गृह ग्राम चिचोली थाना खरोरा जिला रायपुर गया था। दिनांक 1 जनवरी 2021 से 3 जनवरी 2021 के मध्य कोई अज्ञात चोर उसके सुने मकान का दरवाजा में लगा ताला एवं गोदरेज अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नकदी रकम ₹800 जुमला कीमती ₹1,68,800 चोरी कर ले गए गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गए माल मशरुका की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना पर थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के निगरानी बदमाश सुरेश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने घटना के संबंध में कुछ भी जानने से इनकार किया किंतु बार बार पूछताछ करने पर उसने नगरी डीहीपारा के सूने मकान से सोने चांदी के आभूषण व नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया। जिसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से 1 जोड़ी चांदी की पायल, 2 नग करधन, 4 नग चांदी की चूड़ी बरामद किया गया। शेष सोने के आभूषण अपने साथी राकेश रजक निवासी धोबी चौक धमतरी को बिक्री करने के लिए देना बताया। पुलिस टीम ने तत्काल राकेश रजक के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लिया। जिसने पूछताछ में सुरेश तिवारी से 1 नग सोने का हार, 1 जोड़ी सोने का झुमका, 1 नग सोने का पेंडल, 1 नग सोने का लॉकेट एवं 4 नग सोने का गेहूं दाना प्राप्त कर बिक्री करने के उद्देश्य से अपने पास छुपाकर रखना स्वीकार किया तथा घर से निकालकर पेश करने पर विधिवत जप्त किया गया।

        आरोपियों के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुरेश तिवारी एवं साथी राकेश रजक को गिरफ्तार कर ज्युडिशिल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम-* 01. सुरेश तिवारी पिता स्वर्गीय जय तिवारी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 4 टिकरापारा धमतरी
    02. राकेश रजक पिता चंद्रकांत रजक उम्र 25 वर्ष साकिन धोबी चौक धमतरी

           संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी नगरी विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जी एस राजपूत, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण साहू, आरक्षक आनंद कटकवार, शंकर दयाल त्रिपाठी, योगेश ध्रुव, हरीश साहू एवं दिनेश तुरकाने का सराहनीय योगदान रहा।

    रायपुर / शौर्यपथ / चौबे कॉलोनी निवासी 83 वर्षीय श्रीमती गोविंद बिस्सा पत्नी स्वर्गीय श्री राधेश्याम बिस्सा सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त विक्रय कर की धर्मपत्नी का वृद्धावस्था के चलते आज 10 अप्रैल 2021 को दोपहर मेें निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5:30 बजे मारवाड़ी श्मशान गृह में किया गया।  वे यतीश, सतीश, गिरीश ओएसडी पर्यटन संस्कृति छत्तीसगढ़ शासन, राजेश पूर्व मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की माता तथा हर्षवर्धन, कीर्तिवर्धन, यशवर्धन, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन व श्रीवर्धन बिस्सा की दादी थी।

    प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु पुर्व से धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता लागू है। साथ ही जिले में आज रात्रि 12:00 बजे से लॉकडाउन घोषित किया गया है। शहर के कुछ वार्डो में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से हटकेसर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, गोकुलपुर वार्ड, मराठा पारा वार्ड, अंबेडकर वार्ड एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है, जिसमें प्रातः 8:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक छोड़कर समस्त व्यवसायिक एवं गैर व्यवसायिक गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित होने से निर्धारित समय 10:00 बजे कंटेंटमेंट एरिया में स्थित दुकानों को बंद कराकर व्यवस्था बनाई गई।

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू के निर्देशन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु धमतरी पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने जुटी हुई है। वर्तमान समय में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है जिसे देखते हुए स्वयं के द्वारा संक्रमण से बचने सुरक्षात्मक उपाय किया जाना अति आवश्यक है।

    पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में राजस्व आमला के साथ मिलकर कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था एवं पेट्रोलिंग लगाई गई है। साथ ही धमतरी पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान पी.ए. सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव संबंधी उपायों को बताते हुए प्रशासन के आदेशों का पालन करने, अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने, घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क या फेस कवर लगाने, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने, स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने व अपने घर के सदस्यों खासकर बुजुर्गों व बच्चों के संपर्क में नहीं आने समझाईश दिया जा रहा है।

    इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, प्रभारी तहसीलदार विनोद कुमार साहू, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल, यातायात प्रभारी गगन बाजपेई एवं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    नगरी। शनिवार, 10 अप्रेल,को नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में 20 कोरोना पा पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई जबकि नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 58 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए इस तरह कुल 78 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

    थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागाँव में दो पक्षों के बीच मे मोटर साइकिल को गिराने व टूट जाने की बात को लेकर हुए लड़ाई झगड़े, वाद-विवाद में नाबालिग के द्वारा आवेश में आकर अपने पास में रखे बटंची चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश किया गया। जिससे आहत बालकृष्ण साहू पिता दया राम साहू उम्र 32 साल निवासी नवागाँव थाना मगरलोड को पेट मे गंभीर चोट आई। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    उक्त मामले में थाना मगरलोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा अपराध क्रमांक 95/2021 धारा 294, 324, 307, 506 भा द वि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान घटना कारित करने वाले अपचारी बालक की पतासाजी कर हिरासत में लेकर उससे घटना में प्रयुक्त बटंची चाकू बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपचारी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। पूर्व में भी उक्त अपचारी बालक मारपीट की घटना में शामिल था और हमेशा अपने पास बटंची चाकू रखता था। उक्त अपचारी बालक के प्रति गांव में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त था। जिसे हिरासत में लेने पर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने राहत की साँस ली है।

    निजी अस्पताल मरीजों के इलाज में अपनाएं मानवीय दृष्टिकोण
    प्रधानमंत्री से वैक्सीनेशन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने का किया अनुरोध
    मुख्यमंत्री ने सम्पादकों की वर्चुअल बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव और कोरोना टीकाकरण में जनजागरूकता के लिए की सहयोग की अपील
    नर्सिंग के पास आउट विद्यार्थियों और अन्य सेवाओं में कार्यरत डॉक्टरों का लिया जाएगा सहयोग
    छत्तीसगढ़ में टेस्टिंग का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर
    राज्य में अब तक वैक्सीन की 37.27 लाख से अधिक डोज दी गई

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव तथा कोरोना संकट के दौर में आर्थिक गतिविधियों के संचालन के संबंध में आज राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के सम्पादकों के साथ वर्चुअल बैठक में विचार-विमर्श किया और उनके सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण में आई हुई तेजी चिंताजनक है। राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक उपाय और प्रबंध दिए जा रहे हैं। सामाजिक संगठनों का भी इसमें सहयोग लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से कोरोना संक्रमण से बचाव और कोरोना टीकाकरण अभियान के संबंध में जनजागरूकता हेतु सहयोगी की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपदा का समय है, इसलिए निजी अस्पतालों को मरीजों के इलाज में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग, जनसम्पर्क सचिव डी.डी. सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन, टेस्टिंग और मरीजों के इलाज के लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध किए गए हैं। राज्य सरकार का पूरा प्रयास है कि मरीजों को राहत मिले। वेन्टीलेटर और ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में कोविड-19 की टेस्टिंग और इलाज के लिए दरें तय करने की पहल की जाएगी। इसी तरह रेमडेसिवियर इंजेक्शन की दरें भी तय किए जाएंगे। शासकीय और निजी अस्पतालों में रेमडेसिवियर की 4500 डोज उपलब्ध है, राज्य सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंदों को इस दवाई की डोज मिल सके। कोरोना जांच, इलाज तथा कोरोना टीकाकरण की सुविधा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी से वैक्सीनेशन की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित करने का उन्होंने अनुरोध किया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शिक्षा मंत्री को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में सम्पादकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारेंटिन सेंटर प्रारंभ करने के सुझाव पर विचार करने का आश्वासन दिया। राज्य सरकार का यह भी प्रयास होगा कि टेस्ट की रिपोर्ट लोगों को जल्द मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों में बाहर से आने वाले लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के भिलाई के ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की पहली प्राथमिकता छत्तीसगढ़ के लिए होगी। अन्य सेवाओं में कार्यरत डॉक्टरों की सेवाएं भी कोविड-19 के इलाज और प्रबंधन में ली जाएंगी।
    प्रदेश में ऑक्सीजन बेड की संख्या तेजी से बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नर्सिंग के पास आउट विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उनकी सेवाएं भी ली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सोलह माह से हम सभी के सहयोग से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। लोगों को मास्क का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथों की साफ-सफाई और सेनेटाइजर का उपयोग करने जैसे कोविड-19 अनुरूप व्यवहार को अपनाने के लिए सबके सहयोग से जनजागरण करने की जरूरत है। राज्य सरकार की इस दिशा तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान गरीबों के भोजन, राशन की व्यवस्था सामाजिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग से की जाएगी।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है ताकि संक्रमण को रोके जा सके | एक्टिव सर्विलास टीम घर घर जाकर कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम कर रही है जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ-साथ शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाऐं सहयोग प्रदान कर रहे हैं । सर्वे टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग सर्वे करके रिपोर्ट नगर निगम ज़ोन 2 को प्रेषित करेगी । नगर निगम ज़ोन 2 , महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग ने अपने क्षेत्र में नौ टीमों का गठन किया है ।

    कांटेक्ट ट्रेसिंग के काम में लगी टीम की जानकारी देते हुए पर्यवेक्षक पंखुरी मिश्रा ने बताया “महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम के ज़ोन 2 के क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे का काम किया जा रहा है जिसके लिए क्षेत्र में 9 टीम बनाई गई है । प्रत्येक टीम में दो लोग है और जहॉ पर क्षेत्र बडा है वहॉ पर तीन लोग है । टीम में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एक शिक्षक या शिक्षका है । वही बड़े क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को रखा गया है इसमें सहयोग के लिए एक शिक्षक या शिक्षका भी मौजूद है । टीम सुबह 7 से 11 बजे तक अपने क्षेत्र में सर्वे का काम करती है ।”

    उन्होंने कहा ’जिस एरिया में संक्रमित मिलेगा वहाँ टीम द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। वही उस इलाके में रहने वाले परिवारों के सभी सदस्यों की जांच कराई जाएगी। वहीं जो भी टीमें संक्रमित क्षेत्रों का सर्वे करेंगी इसकी रिपोर्ट नगर निगम के ज़ोन 2 को डेली भेजी जाएगी।टीम क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देगी। परिवार के गर्भवती महिला, बच्चों और बुजुर्गों की जानकारी के साथ-साथ अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों की सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित करेंगी।

    सर्वे टीम साथ ही साथ कोरोना से बचाव और नियंत्रण के लिए सामाजिक व्यवहार करने जैसे मास्क पहने, सामाजिक दूरी बनाए रखें ,सैनिटाइजर का उपयोग करने का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। जिले शहरी इलाके नगर निगम क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों को सर्दी-खांसी सहित किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर मेडिकल से दवाइयां नहीं लेते हुए जांच कराने की समझाइश दी जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision