September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए तथा कक्षा 10वीं-12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने यह निर्देश दिया है कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित ना हो, इसे लेकर शासन-प्रशासन गम्भीर है। उन्होंने कहा है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षार्थी अपनी परीक्षा के प्रवेश-पत्र (हाल टिकट) के साथ परीक्षा केन्द्र तक आ-जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केन्द्र तक जाने व वापस आने के लिए परीक्षार्थी के साथ सिर्फ एक अभिभावक की अनुमति होगी, किन्तु परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र रखना जरूरी है। प्रवेश पत्र ही उनका व उनके वाहन का पास होगा तथा उन्हें रोका नहीं जाएगा।
    क्रमांक-24/24/सिन्हा

    6 अप्रैल को धमतरी जिले में 215 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    सबसे अधिक कुरूद में 76, धमतरी शहरी क्षेत्र में 33 व धमतरी ग्रामीण में 31, नगरी में 30, मगरलोड में 45, यह आंकड़ा शाम 7:30 बजे तक का है।
    कोविड-19 अस्पताल ILI धमतरी में 35 मरीज भर्ती हैं व 5 बिस्तर अभी खाली है।
    नगरी कोविड केयर सेंटर मे 7 मरीज भर्ती हैं व 43 बिस्तार खाली है।
    कोविड केयर सेन्टर धमतरी 3 मरीज भर्ती है। 47 बिस्तर खाली है

    आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी और बदलती जीवन शैली ने सबसे अधिक युवा पीढ़ी को प्रभावित किया है । जीवन में जल्दी से जल्दी बहुत कुछ हासिल कर लेने की चाह ने जहाँ उनके सुकूनको छीन लिया है वहीँ उनके पास न तो सही से खाने का वक्त होता है और न ही सोने का। फ़ास्ट फ़ूड और दिखावे के लिए शराब और सिगरेट का सहारा लेने वाले युवाओं में हृदय रोग, डायबिटीज, कैंसर और हाइपरटेंशन जैसी गैर संचारी रोग अब 30 साल की उम्र में ही शरीर पर कब्ज़ा जमाने लगी हैं, जबकि यह बीमारियाँ पहले 40 साल की उम्र के बाद की मानी जाती थीं ।
    इन्हीं परिस्थितियों से लोगों को उबारने के लिए ही हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस पर सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है जिसका मूल मकसद लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के लिए जरूरी परामर्श के साथ जागरूक भी करना है । हर साल अलग-अलग थीम पर मनाये जाने वाले दिवस की इस बार की थीम है- बिल्डिंग अ फेयरर, हेल्दियर वर्ल्ड (एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण) ।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल का कहना है “शारीरिक रूप से स्वस्थ होना स्वस्थता की निशानी नहीं है । स्वस्थ होने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनो रूप से स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है । साथ ही शरीर को नियमित रूप से व्यायाम और सही पोषण से चुस्त और दुरुस्त रखना चाहिए । आधुनिक दौड़-भाग की जीवन शैली में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम प्रतिदिन 45 मिनट तक व्यायाम या शारीरिक श्रम करना चाहिए इससे ह्रदय संबंधित रोग और डायबिटीज से शरीर स्वस्थ और रक्षित बना रहता है ।
    शराब और तंबाकू जैसे नशीले सेवन से बचना चाहिए यह शरीर को भारी नुकसान पहुंचाते हैं । बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकार ने घर के नजदीकी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्थापित किये है वहां इन बीमारियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था के साथ-साथ प्रातः काल में योगा क्लास और काउंसलिंग की व्यवस्था भी की है”
    सरकार हर किसी को स्वस्थ्य रखने के उद्देश्य से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, किशोर-किशोरी स्वास्थ्य देखभाल और प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित कर रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों और गर्भवती के सही पोषण की व्यवस्था कर रही है । हर क्षेत्र में मितानिन आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति की गयी है जो स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी मुश्किल में साथ खड़ी नजर आती हैं ।
    स्वस्थ जीवन के लिए है जरूरी :
    - संतुलित आहार लें, फल व सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं
    - नियमित व्यायाम से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखें
    - तनाव मुक्त रहें, कोई दिक्कत हो तो परिवार से शेयर करें
    - प्रतिदिन छह से सात घंटे की निद्रा या आराम जरूरी
    - वजन को संतुलित रखें
    - दिक्कत महसूस हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करें
    स्वस्थ रहना है तो क्या न करें :
    - चीनी व नमक का कम से कम सेवन करें
    - तम्बाकू और शराब से तौबा करने में ही है भलाई
    - तले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें

    *थाना मगरलोड पुलिस की कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा लंबित मामलों के निराकरण करने के साथ-साथ माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटो की समय पर तामिली की जाकर रिपोर्ट भेजने समस्त थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया। फलस्वरूप सभी थाना प्रभारियों द्वारा फरार वारंटियों की पतासाजी कर वारंट तामिली हेतु प्रयास किया जा रहा है।

            वर्ष 2010 में थाना मगरलोड में धारा 363, 366 376 भा द वि के तहत पंजीबद्ध प्रकरण का अभियुक्त प्रदीप चौबे उर्फ महाराज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। उक्त अभियुक्त जमानत मिलने पर अपने सकुनत से फरार हो गया, जिसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। उक्त वारंटी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा हर संभव प्रयास किया गया किंतु अभियुक्त के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

            इसी बीच थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य के द्वारा फरार वारंटी की पतासाजी हेतु उसके गृह ग्राम हिच्छापुर थाना सिहावा जिला धमतरी व आसपास के क्षेत्र में उसका पोस्टर भी चस्पा किया गया। चूंकि अभियुक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करता था, अपने परिजनों के संपर्क में नहीं था, साथ ही उसका आधार कार्ड भी नहीं बना था। उक्त वारंटी की पतासाजी हेतु विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।

            इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों से अभियुक्त प्रदीप चौबे उर्फ महाराज के संबंध में सूचना मिली कि वह इंदौर में रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा है। उक्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम तैयार कर दीगर प्रांत इंदौर भेजा गया। उक्त टीम के द्वारा इंदौर पहुंचकर प्राप्त सूचना के आधार पर सतत निगरानी रखी गई। अभियुक्त अपना नाम बदल कर जगह-जगह घूम रहा था। उसके परिवार के सदस्यों से भी कोई मदद नहीं मिलने पर अंततः पाम्पलेट चस्पा कर आरोपी के घर, बाहर, नगरी, सिहावा क्षेत्र मे पाम्पलेट, पोस्टर के जरिए काफी मशक्कत के बाद आरोपी तक पहुंचा जा सका। अभियुक्त प्रदीप चौबे उर्फ महाराज के मिलने पर हिरासत में लेकर थाना मगरलोड आए और उसकी पत्नी से पहचान कराए जाने पर पुष्टि हुई। अभियुक्त प्रदीप चौबे उर्फ महाराज को अथक प्रयास से गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा सुपर सेशन वारंट जारी करने पर अभियुक्त प्रदीप चौबे उर्फ महाराज पिता महेंद्र प्रसाद चौबे निवासी ग्राम हिच्छापुर थाना सिहावा जिला धमतरी को जेल दाखिल किया गया।

           इस प्रकार काफी मशक्कत, लगातार निगरानी एवं अथक प्रयास से गिरफ्तारी वारंट तामील करने में थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य, उप निरीक्षक सुभाष लाल, आरक्षक गणपत डिंडोलकर, वीरेंद्र सोनकर, देव शंकर सोम एवं महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू का विशेष योगदान रहा।

    कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश सहित जिले में भी गत 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत की गई, वहीं एक मार्च से 60 साल से अधिक एवं 45 से 59 साल तक के को माॅर्बिड लोगों को टीका लगना शुरू हुआ। इसके साथ ही पिछले एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पांच अप्रैल तक एक लाख 17 हजार 76 लोगों को कोविड का टीका लग चुका है। इसमें पहला डोज एक लाख सात हजार 852 को तथा दोनों डोज नौ हजार 224 लोगों को लगाया गया है।
    जिला अस्पताल स्थित कोविड टीकाकरण केन्द्र पहुंचे रामबाग धमतरी निवासी 50 वर्षीय श्री संतोष कुमार ने कहा कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि यह टीकाकरण कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है। अतः सभी अनिवार्य रूप से कोविड टीका जरूर लगाएं। इसी केन्द्र में धमतरी शहर से अपने पति 57 वर्षीय श्री मोहन वाधवानी के साथ टीका लगवाने पहुंची 54 वर्षीय श्रीमती सुनीता वाधवानी ने कहा कि टीकाकरण के संबंध में फैली भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देते हुए टीकाकरण जरूर कराएं। सिंचाई विभाग में कार्यरत 50 वर्षीय श्री आर.एम.वाडे ने कहा कि उन्होंने कोविड 19 का टीका लगवाया है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता जो कि करीब 80 वर्ष आयु वर्ग के हैं, उन्होंने भी एक सप्ताह पहले टीकाकरण कराया, वे अभी स्वस्थ हैं। उन्हें भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने सभी से अपील किया है कि कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए अपनी बारी आने पर टीकाकरण ज़रूर कराएं।

    *थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

            पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये है। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराने सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग लगातार की जा रही है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है।

          इसी क्रम में थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेन्हाभाठा प्राथमिक शाला भवन के पास एक महिला एवं पुरुष अपने कब्जे में अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखे हैं।तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ को रवाना किये। पुलिस स्टाफ के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जिसमें 1 महिला एवं पुरुष अपने ट्राईसाईकिल में सफेद रंग के थैला में अत्यधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब रखें मिले। जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम गणपत राम विश्वकर्मा एवं श्रीमती भानबाई विश्वकर्मा निवासी ग्राम सेन्हाभाठा थाना मगरलोड जिला धमतरी बताएं। जिनके थैला की गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर 10 पौव्वा देसी मदिरा प्लेन, 49 पौव्वा देसी मदिरा मसाला एवं 48 नग गोल्डन गोवा डीलक्स व्हिस्की शराब सीलबंद जुमला कीमती 10970/- रुपए मिला। उक्त अवैध शराब एवं आरोपियों के ट्राईसाईकिल को विधिवत जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    *आरोपियों का नाम* -
    1. गणपत राम विश्वकर्मा पिता शामरद राम उम्र 57 वर्ष
    2. श्रीमती भानबाई विश्वकर्मा पति गणपत राम विश्वकर्मा उम्र 45 वर्ष
    दोनों निवासी ग्राम सेन्हाभाठा थाना मगरलोड जिला धमतरी

           उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश सोनी, गोवर्धन सिंह ठाकुर, आरक्षक गोकुल सिन्हा, गजानंद साहू एवं सैनिक शामिल रहे।

         धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    धमतरी
    कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जय प्रकाश मौर्य ने जिले में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का समय निर्धारण किया है। कुछ व्यापारियों द्वारा आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण करने और अधिक कीमत पर बेचने संबंधी मिले शिकायत के मद्देनजर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आवश्यक वस्तुओं के मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ तौर पर कहा गया है कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जैसे दुकानों की सीलिंग, अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा।
    अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निगाह रखने, आवश्यक वस्तुओं के अवैध भण्डारण पर नियंत्रण रखने और कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने के उद्देश्य से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य निरीक्षक श्री नरेश पीपरे, नायब तहसीलदार श्री चन्द्र कुमार साहू, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय सोनी, विधिक माप निरीक्षक श्री कमल जैन, राजस्व उप निरीक्षक श्री हेमंत नेताम और मंडी उप निरीक्षक श्री ईश्वर राम कंवर की ड्यूटी लगाई गई है।

    5 अप्रैल को धमतरी जिले में 149 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।
    सबसे अधिक कुरूद में 69, धमतरी शहरी क्षेत्र में 26 व धमतरी ग्रामीण में 11, नगरी में 31, मगरलोड में 12, यह आंकड़ा शाम 7:00 बजे तक का है।
    कोविड-19 अस्पताल ILI धमतरी में 24 मरीज भर्ती हैं व 16 बिस्तर अभी खाली है।
    नगरी कोविड केयर सेंटर मे 9 मरीज भर्ती हैं वह 41 बिस्तार खाली है।

    *लगातार मुनादी, डोर टू डोर सर्वे के बाद पंजी संधारित कर सर्दी खांसी बुखार के मरीजों की टेस्टिंग और 45 साल से अधिक के टीकाकरण पर ज़ोर*
    *टीकाकरण के लिए पूरी ताकत झोंकने पर ज़ोर*
    *स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने सभी एसडीएम को संबंधित गांव या शहरी वार्ड को कंटेनमेंट ज़ोन बनाने के दिए निर्देश*
    *ग्रामीण क्षेत्र में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार मेट और सचिवों तथा शहरी वार्डो में आर आई, इंजीनियर, स्व सहायता समूह की महिलाओं, इत्यादि की लगाई जाएगी ड्यूटी लोगों को टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए प्रेरित करने*
    *अभियान चलेगा डोर टू डोर सर्वे कर लिस्टिंग करने ताकि 45 साल से अधिक का कोई व्यक्ति टीकाकरण से ना छूटे*
    *टीकाकरण के लिए प्रेरित करने सभी एसडीएम, आयुक्त नगर निगम,सीएमओ सीईओ जनपद को सौंपी जिम्मेदारी*
    *ज़िला स्तरीय अधिकारियों को  क्लस्टरवार नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश*
    *ज़िले में सभी बस को दिन में दो बार सोडियम हाइपोक्लोराइड से साफ करना और ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी सवारियों का मास्क लगाना जरूरी*
    *कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कार्ययोजना को मूर्तरूप देने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कलेक्टर ने ली शाम पांच बजे  ज़रूरी बैठक*
    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीईओ ज़िला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी, स्वास्थ्य विभाग, आयुक्त नगर निगम और अमला तथा राजस्व अमला , सीईओ जनपद इत्यादि मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision