September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    पैंतालीस वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लियें आज से वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। हालांकि रायपुर जिले मके लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह नजर आया लेकिन फिर भी लोगों को टीका लेने के लिए जागरूक करने के लिए प्रशासन ने कई दूर-दराज के गाओं में मुनादी भी कारवाई|
    दूसरी ओर टीकाकरण केंद्रों में आगंतुकों के लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था भी की है। जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, उनकी अस्पतालों की तरफ से पूरी सहायता की गई ।
    ग्राम भटगांव के सरपंच अरुण कुमार (52) कहते हैं:“जिस दिन मुझे पता चला के 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा का वैक्सीनेशन किया जाएगा उसी दिन मैंने ठान लिया था कि मैं अपने परिवार के उन सभी सदस्यों का वैक्सीनेशन करवाऊंगा जो 45 वर्ष से अधिक उम्र के है। आज मैं और मेरी पत्नी ने खोरपा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में आकर कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाया है ।‘’
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने बताया कि ’वैक्सीनेशन के लिए योग्य लोग लगातार टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले पूरी दुनिया सहित भारत में फिर बढ़ रहे हैं। इस समय सभी को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है। वैक्सीनेशन को लेकर विभाग द्वारा तैयारियां जोर शोर से की गई थी । साथ ही ग्राम स्तर पर मुनादी विशेष रूप से करवाई गई ताकि लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी भी हो जाए जिससे टीकाकरण कराने के समय उन्हें भटकना न पड़े । मुनादी के माध्यम से लोगों को बताया गया कि कोविड-टीकाकरण केंद्र में अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, के साथ पहुंचकर कोविड-19 के टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण अवश्य कराएं, उन्होंने बताया ।
    डॉ.बघेल ने कहा “विभाग ने सभी पात्र लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से अधिक के ऐसे व्यक्तियों जिन्हे अन्य कोई गंभीर बीमारी जैसे किडनी रोग, डायबिटीज, कैंसर, सांस की तकलीफ और हृदय की बीमारी है, उन्हे खास ध्यान रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से अपील की है कि मास्क लगाएं, लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखें तथा अपने हाथों की बार-बार सफाई करते रहे। अगर कोई भी कोरोना के लक्षण दिखते हैं या नए लक्षण जैसे अचानक कमजोरी आना या थकान लगना तो तुरंत कोरोना की जांच कराएं। कोरोना जांच कराना अपने लिए जरूरी तो है साथ ही अपने परिवार या अन्य लोगों के लिए भी जरूरी है।

    शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के नियंत्रण एवं वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरुप जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर अधिरोपित प्रतिबंधों/शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता प्रभावशील कर समस्त नगरी निकाय क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालन का समय निर्धारित किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू द्वारा कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की रोकथाम एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने हेतु धमतरी शहर में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की व्यवस्था आदेशित की गई है। सभी मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग शहर के विभिन्न वार्डों में प्रातः 5:00 बजे से 9:00 बजे तक एवं संध्या 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सघन पेट्रोलिंग करते हुए निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएंगे।

    इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग में लगाए गए पुलिस बल को ब्रीफ किया तथा उन्हें अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने आवश्यक निर्देश देकर रवाना किया।

    धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले, अति आवश्यक होने पर घर से बाहर निकलने की स्थिति में मास्क लगाकर ही निकले और सोशल तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। बिना मास्क लगाए एवं अनावश्यक घूमते हुए पाए जाने की स्थिति में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा ही संक्रमण से बचाव है, इस हेतु धमतरी पुलिस का सहयोग करें।

    इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राईम श्रीमती सारिका वैद्य, यातायात प्रभारी गगन बाजपेई एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

    उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण विधायक सिहावा विधानसभा 56 डॉ लक्ष्मी ध्रुव के अनुशंसा से जनसम्पर्क निधि द्वारा विभिन्न संस्था,समूहों एवं हितग्राहियों को जनसंपर्क राशि स्वीकृति हुआ है जिसमें  श्याम लाल ग्राम पाँवद्वार , भानुराम शांडिल्य ग्राम पाँवद्वार,योगेश कुमार  ग्राम घटुला,दिनेश कुमार ग्राम बेलरगांव,योगेश कुमार साहू वार्ड क्र 01 नगरी,सत्तार खान नहरपारा नगरी,जगतराम वार्ड क्र 04 नगरी,अवधराम मरकाम/मनीराम ग्राम गुडरापारा सियारीनाला,गोदावरी/देवसिंग ग्राम घटुला,लछु राम जुर्री मुरुमतरा ग्राम बाँसपानी,गिरीश कुमार निर्मलकर वार्ड क्र 01 नगरी,मीनाबाई/रमेश्वर ग्राम खड़मा,मस्ते राम/डेरहा ग्राम मड़वापथरा,भूपेन्द्र कुमार ग्राम सरगी,नरेंद्र कुमार सिन्हा नगर पंचायत भेसमुंडी मगरलोड, सरस्वती बाई साहू,सुखराम ग्राम करैहा,नकछेडीनबाई/पूसउ राम ग्राम सरईटोला,बालमण्डली बिचपारा ग्राम गीधवा,हंस वाहिनी स्व सहायता समुह ग्राम जोरातराई,सरस्वती स्व सहायता समूह गुहान्नाला,बाल मण्डली मुहकोट ग्राम पंचायत फरसगांव,महिला मंडल भीष्मपुरी ग्राम पोडग़ांव,क्रिकेट क्लब लखनपुरी ,जय अनपुर्णा स्व सहायता समूह सांकरा ग्राम पंचायत चिंवररी,ठाकुर देव क्रिकेट क्लब मल्हारी,शिवानन्द कला परिषद बिचपारा राजपुर,स्टार क्रिकेट क्लब रांकाडीह, युवा एकता संगठन सोनपैरी,जय मरिया संस्कार बालिका मानस मण्डली,जय शीतला सेवा पार्टी बोरसी,जय बालीबाल ग्रुप भोथीडीह,बाल मण्डली सेल्बाहरा,श्री राम मानस परिवार एवं जस झांकी समिति करेहा, श्री राम नवयुवक रामायण मण्डली लाइन पारा नगरी,ओम मानस रामायण मण्डली जँगलपारा नगरी प्रत्येक को *5000(पांच हजार रुपये)* एवं निजहत परवीन वार्ड क्र 03 नगरी, महावीर किंग क्लब मोदे,जय शीतला स्व सहायता समूह सन्दबाहरा ग्राम करही,नव आनंद कला बाल मण्डली घटुला,प्रेस क्लब मगरलोड,प्रेस क्लब नगरी,सहेली महिला स्व सहायता समूह नगरी वार्ड क्र 06,सन्तराम साहू पिता खेदूराम भोथा मगरलोड, जय माँ गायत्री स्व सहायता समूह करैहा,आदिवासी ध्रूव गोंड़ समाज युवा समिति पोडग़ांव, नवकिरन बाल मण्डली सडकपारा गट्टासिल्ली, जय लक्ष्मी सेवा बैंड पार्टी बरौली,राव कबड्डी दल भोथा, नव युवा प्रयास मित्र मंडल नवागांव मगरलोड, जय शीतला माँ कबड्डी दल झांझरकेरा,नव दिव्य ज्योति मानस मण्डली कमरोंद,आजाद फ्रेंड्स नवयुवक मंडल पहंदा, युवा संघ नगर पंचायत मगरलोड भेसमुंडी, रामायण मण्डली बॉटलिंग पारा गेदरा,माँ कर्मा स्व सहायता समूह देवपुर,श्री गणेश उत्सव मानस मण्डली स्कुलपारा नवागांव,नव प्रभात मण्डली  कुरमिंया,बाल मण्डली गोविंदपुर,नवयुवक परिषद गोंडलानाला,यादव समाज उमरगांव,वार्ड क्र 02 बिरनासिल्ली,शक्ति स्वरूपा मानस मण्डली वार्ड क्र 09 नगरी,नर्तक दल आदिवासी पारा नवागांव बेलर,समस्त युवक युवती संघ डीहीपारा कसपुर,युवा समिति बोइरगांव मेचका,न्यू बाल कला परिषद चिंवररी,शम्भू शक्ति स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा संस्थान बांधा,गोड़ी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति जोराडबरी, जय जागृति मण्डली मुरुमतरा बाँसपानी,बूढ़ादेव महिला मंडल वार्ड क्र 08,शारदा स्व सहायता समूह वार्ड 08 नगरी,महिला कमांडो करेली छोटी ,जय गढ़िया बाबा आदिवासी लोक नृत्य सेवा समिति सरई टोला, गुहान्नाला, संगवारी स्व सहायता समूह दिनकरपुर,कबड्डी दल दिनकरपुर, जीवन ज्योति स्व सहायता समूह बटनह्रर्रा,काली स्व सहायता समूह महिला आमगांव,जय माँ अम्बे स्व सहायता समूह रावनसिंघी सिरसिदा,शिव शक्ति स्व सहायता समूह भुरसीडोंगरी,बाल मण्डली रतावा,आदर्श रामधुनी मण्डली सियारिणाला प्रत्येक को *10000(दस हजार रुपये)* एवं श्री राम सेवा एवं सम्मेलन समिति सन्दबाहरा ग्राम करही को *15000(पन्द्रह हजार रुपये)* जनसम्पर्क राशि स्वीकृत हुई है
    इस अवसर पर पी सी सदस्य एल एल ध्रूव, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी भूषण साहू,अध्यक्ष ,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव कैलाश नाथ प्रजापति, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड डीहुराम साहू,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल अखिलेश दुबे,विधायक प्रतिनधि रुद्रप्रताप नाग,अख्तर खान,सुरेंद्र धनंजय,श्याम सुंदर सिन्हा एवं समस्त कांग्रेसजनो ने विधायक महोदया डॉ लक्ष्मी ध्रूव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    धरसीवां / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. एक वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम से रेप किया. दरिंदे ने मजदूर की मासूम बेटी के मुंह मे अंडा डालकर बलत्कार किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.
    दरअसल, धरसीवां के सांकरा स्थित फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया गया है. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना घंटी मशीन फैक्ट्री की है. फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के गरीब श्रमिक परिवार रहते हैं. दोपहर को जब बच्ची फैक्ट्री के अंदर खेल रही थी. तभी अज्ञात वहशी दरिंदा फैक्ट्री के अंदर आया. सूनसान सी जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया.
    बच्ची की हालत नाजुक
    घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. इधर बच्ची के न दिखने पर श्रमिक परिजन उसे खोजने में जुटे. बच्ची बेहोश पडी मिली. बच्ची के मुंह में अंडा भरा हुआ था. सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची. बच्ची को गंभीर हालत में धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत नाजुक होने से उसे तत्काल रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है.
    पतासाजी में जुटी पुलिस
    मासूम चिल्ला न सके इसलिए वहशी दरिंदे ने तीन साल की मासूम के मुंह में अंडा डाल दिया. उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. मजदूरी करने वालों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर फैक्ट्री प्रबन्धन सवालों के घेरे में हैं. जबकि धरसीवां और सिलतरा पुलिस वहशी दरिंदे की पतासाजी में जुट गई है.
    किस दुकान से लाया अंडा ?
    सवाल यह उठता है कि होली के दिन यह वहशी दरिंदा अंडा कहां से किस दुकान से लाया. होली के मौके पर लगभग सभी दुकानें बंद रहती हैं, लेकिन ऐसी दुकान जिनमें दुकान मालिक का घर भी हो वह हर समय सामान बेचते हैं. घटना स्थल फैक्ट्री से लगभग पचास साठ कदम की दूरी पर दो तीन दुकान हैं. जो अंडा भी बेचते हैं. कहीं ऐंसा तो नहीं की वहशी दरिंदा इन्हीं में से किसी दुकान से अंडा खरीदकर ले गया होगा. पुलिस दुकानदारों की मदद से आरोपी की पतासाजी कर रही है.

    नगरी। पूर्व विधायक पिंकी शाह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छ ग प्रदेश द्वारा महिला मोर्चा बालोद जिला के प्रभारी बनाए जाने पर सिहावा विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर,सांसद मोहन मंडावी,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,धमतरी विधायक रंजना साहू,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जिला भाजपा अध्यक्ष शशि पवार,महामंत्री प्रकाश बैस,कविन्द्र जैन,भाजपा के जिला मंत्री एवं दुर संचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी मरकाम, हुमित लिमजा,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,उपाध्यछ अजय नाहटा मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,अकबर कश्यप,विजय यदु,टेलेश्वर ठाकुर,रविशंकर दुबे,विकल गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,नंद यादव,भीखम सेन शत्रुघन साहू,रामदयाल साहू,शिवदयाल साहू,सहदेव राम साहू,वामन साहू,अखिलेश प्रजापति,रामगेपाल साहू,हृदय साहू,राकेश चौबे,मनोहर दास मानिकपुरी,यवन साहू,राधेलाल सिन्हा,रामायण सिन्हा, जनपद सदस्य मन्नू लाल यादव,बंशी शोरी, राखी साहू, ईश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन,श्रीमति सुलोचना साहू, आरती गुप्ता, तेजस्वनी साहू, अंचला यदु, कविता यादव,राधा बाई साहू,अमरसींग पटेल,महेश साहू,दुर्गेश साहू,बलजीत छाबड़ा,राजेश गोसाई,सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

    पूर्व विधायक पिंकी शाह को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छ ग प्रदेश द्वारा महिला मोर्चा बालोद जिला के प्रभारी बनाए जाने पर सिहावा विधान सभा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर,सांसद मोहन मंडावी,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,धमतरी विधायक रंजना साहू,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,जिला भाजपा अध्यक्ष शशि पवार,महामंत्री प्रकाश बैस,कविन्द्र जैन,भाजपा के जिला मंत्री एवं दुर संचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी मरकाम, हुमित लिमजा,नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला,उपाध्यछ अजय नाहटा मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,अकबर कश्यप,विजय यदु,टेलेश्वर ठाकुर,रविशंकर दुबे,विकल गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला,नंद यादव,भीखम सेन शत्रुघन साहू,रामदयाल साहू,शिवदयाल साहू,सहदेव राम साहू,वामन साहू,अखिलेश प्रजापति,रामगेपाल साहू,हृदय साहू,राकेश चौबे,मनोहर दास मानिकपुरी,यवन साहू,राधेलाल सिन्हा,रामायण सिन्हा, जनपद सदस्य मन्नू लाल यादव,बंशी शोरी, राखी साहू, ईश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन,श्रीमति सुलोचना साहू, आरती गुप्ता, तेजस्वनी साहू, अंचला यदु, कविता यादव,राधा बाई साहू,अमरसींग पटेल,महेश साहू,दुर्गेश साहू,बलजीत छाबड़ा,राजेश गोसाई,सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

    प्रतिबंधित नशीली दवाइयां एवं बिक्री रकम 2500/-रुपये बरामद*

    *आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज*

    *थाना कुरुद पुलिस एवं औषधि विभाग की संयुक्त कार्यवाही*

          पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने जिले में नशीले पदार्थ के क्रय-विक्रय पर अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए।

           दिनांक 27/03/2021 को मुखबिर से थाना कुरुद को सूचना मिली कि अशोक आइसक्रीम डेलीनीड्स एवं कोल्डड्रिंक सेंटर तहसील कार्यालय के सामने मेन रोड पचरी पारा कुरूद स्थित पान ठेला संचालक टोमन निर्मलकर अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसडीओपी कुरूद श्रीमती सारिका वैद्य के दिशा निर्देश पर सूचना की तस्दीक करने व औषधि विभाग के साथ मिलकर वैधानिक कार्यवाही करने रवाना हुए।

               थाना प्रभारी कुरूद श्री आर.एन. सेंगर व उनके स्टाफ के साथ औषधि निरीक्षक श्री सुमित देवांगन की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही की गई। पान ठेला की विधिवत तलाशी लेने पर 8 डिब्बा नशीली प्रतिबंधित दवाइयां डाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एंड एसिटामिनोफेन कैप्सूल स्पाॅस ट्रानकेन प्लस जिसके 2 डिब्बा में कुल 128 नग टेबलेट तथा 6 खाली डिब्बा एवं बिक्री रकम 2500/- रुपए मिला। उक्त प्रतिबंधित दवाइयों व उसके खाली डिब्बा के संबंध में पूछताछ करने पर टोमन निर्मलकर ने लुक छिपकर बिक्री करना स्वीकार किया जिस पर गवाहों के समक्ष प्रतिबंधित दवाइयों को जप्त कर मौके पर विधिवत कार्यवाही की गई। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी टोमन निर्मलकर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम*- टोमन निर्मलकर पिता अशोक निर्मलकर उम्र 23 वर्ष साकिन पचरी पारा कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी

    *मौके पर आरोपी से बरामद प्रतिबंधित नशीली दवाइयां* - डाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एंड एसिटामिनोफेन कैप्सूल स्पाॅस ट्रानकेन प्लस का दो डिब्बा जिसमें कुल 128 नग टेबलेट तथा 6 खाली डिब्बा बिक्री रकम 2500/-रुपये नगद

            संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक श्री सुमित देवांगन, थाना प्रभारी कुरुद श्री आर.एन. सेंगर, सहायक उप निरीक्षक पी. एन. ध्रुव, सोमन सिन्हा, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, दारा सिंह चंद्राकर, आरक्षक राजेश चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, राम कमलवंशी, गोपी चंद्राकर व सैनिक खोमनलाल गायकवाड़ शामिल रहे।

    नगरी -ब्लॉक अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला उमरगांव में पदस्थ शिक्षिका हेमलता ध्रुव का आकस्मिक निधन 25 मार्च को वी केयर हॉस्पिटल रायपुर में उपचार के दौरान हुआ जिसका अंतिम क्रियाकर्म गृहग्राम करैहा में किया गया। इस दौरान शासन द्वारा शासकीय सेवक के निधन होनेके उपरांत अनुग्रह राशि देने के प्रावधान के तहत शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा 27 मार्च को मृतका के परिजन कमला बाई सास,पति बिहारी लाल नेताम को पचास हजार रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान किया गया तथा शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी संवेदना पत्र में शिक्षिका स्व हेमलता ध्रुव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया गया एवम उपस्थित जनों के द्वारा मृतका के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित किये गए।इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी लक्ष्मीकांत साहू,छःग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव,सेनि प्राचार्य के एस ठाकुर,प्रीतम मंडावी,कमलेश सूर्यवंशी,बीरबल कावड़े,सुनीता ध्रुव,रामेश्वरी साक्षी,वीरेंद्र मरकाम,दीनूराम ध्रुव,द्रोण कंचन,डिकेश्वर चिंडा,जितेंद्र ध्रुव,सुधा निषाद,जयश्री कश्यप,युक्ति कश्यप,भुनेश्वरी देव,डामिन साहू,अंजू साहू,लीलेश्वरी देवांगन,राजकुमारी साहू,गोपाल प्रसाद साहू,उत्तम साहू,महेश मरकाम आदि शिक्षक उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्योहार है, यह लोगों के जीवन में रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें, सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार धोते रहें।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। यह पर्व आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत करने का है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार हमें अपने भीतर अहंकार, बुराईयों को दूर करने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सभी लोग उत्साह और उमंग के इस त्यौहार के दौरान सभी जरूरी सावधानी बरतें, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, हाथों को सेनिटाइज करते रहें। यथा संभव घर में होली मनाएं और बाहर भीड़-भाड़ से बचें क्योंकि सुरक्षा में ही बचाव है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision