September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    *समझाइश देने के साथ-साथ जागरूकता पाम्पलेट भी किया गया वितरित* वर्तमान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष (ऑनलाइन) रूप से ठगी का शिकार आम जनता हो रही है। ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में ठग नए-नए तरीकों से झांसा देकर लोगों का अपना शिकार बना रहे हैं। इन साइबर ठगों से बचने के लिए स्वयं का जागरूक होना अति आवश्यक है। इन्ही ऑनलाइन ठगों के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों पर घटित अपराधों एवं उससे बचाव व सहयोग हेतु आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी. पी. राजभानु* द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य के नेतृत्व में हाल ही में संपन्न सात दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम *अभिव्यक्ति* नारी के सम्मान की में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध एवं उससे बचाव व सहयोग हेतु समझाइश दिया गया। साथ ही समय-समय पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम नागरिकों को साइबर/ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागरूकता कार्यक्रम शहर के विभिन्न वार्डों, कॉलोनी एवं ग्रामीण अंचलों में साप्ताहिक बाजार, मड़ाई मेला आदि में जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। अधीक्षक ने जिसमें आमजनों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के संबंध में जानकारी देते हुए स्वयं की जागरूकता व सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में नहीं आने, अपने बैंक खाता, एटीएम, पिन, ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा नहीं करने पर ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है। इसी क्रम में थाना मगरलोड स्टाफ एवं शक्ति स्क्वाड के द्वारा मधुबन मेला में घूमने आए लोगों को साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे- टावर लगाने के नाम पर ठगी, नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, फौजी बनकर ठगी, इनाम जीतने या लॉटरी के नाम पर ठगी, इंस्योरेंस कंपनी के नाम पर ठगी, फर्जी फोन कॉल, कम ब्याज में लोन दिलाने के नाम पर ठगी के बारे में बताते हुए फेसबुक मैसेंजर या अन्य मैसेजिंग एप में आए अनजान लिंक को क्लिक नहीं करने तथा सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क व साइबर कैफे से बचने, मोबाइल एप्लीकेशन, वेबसाइट आदि के इस्तेमाल ऑनलाइन करते समय जागरूक होने समझाइश दिया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी का शिकार होने की स्थिति में अविलंब अपने बैंक व नजदीकी थाना को सूचित करने समझाइश दी गई। साथ ही उन्हें जन जागरूकता संबंधी पाम्पलेट भी वितरित किया गया

    Brc भवन नगरी में  20 मार्च को  आर. एल .देव विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी के सेवानिवृत्त हो जाने पर ,छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ विकास खंड शाखा नगरी इकाई द्वारा विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । 

    विदाई समारोह के मुख्य अतिथि थे आर .एल .देव  ।अध्यक्षता  राजेश तिवारी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ तहसील शाखा नगरी ,विशिष्ट अतिथि बी. एम. साहू बी.आर.सी .नगरी व महेंद्र कुमार बोर्झा थे ।

       सदा रहे सबके दिलों में प्यार ,आती रहे खुशियों की बहार ,रखकर मंजिलों की ओर कदम ,मेहमानों का करे तालियों के साथ वेलकम ।

    राजेश तिवारी, महेंद्र कुमार बोर्झा  बी. एम .साहू ,कौशल प्रसाद साहू ,राम कुमार ध्रुव ,महेश्वर जय सिंधु ,शेष कुमार सोंम ,वीरेंद्र कुमार साहू, एम.  एस. साहू, आर एल देव के 40 वर्ष के सेवाकाल के उपलब्धि को संबोधन में बताया, प्रथम नियुक्ति 21 दिसंबर 1981 उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर हायर सेकेंडरी स्कूल मैनपुर में 1986 तक रहा ।1987 व्याख्याता पद पर कोण्टा बस्तर में 1995 तक रहा ।स्थानांतरण पर 1996 से 1997 तक बही गांव बस्तर आए 1999 में हायर सेकेंडरी नगरी में स्थानांतरण पर 1999 में हायर सेकण्डरी स्कूल आए व पदोन्नति 2000 में प्राचार्य बनकर मुरमुरा छुरा ब्लॉक में गए तत्पश्चात 2001 में BEOनगरी के पद पर आसीन हुए। 

    स्थानान्तर 2007 से 2008 तक हायर सेकेंडरी स्कूल सांकरा में प्राचार्य पद पर रहे। 2009 से 2013 तक BEO अंतागढ़ मैं सेवा दिए ।

    2014 में नरहरपुर बीईओ पर आए 2016 में दुर्ग कोंदल में  BEO पद पर चले गए ।2017 से 2019 तक डाइट नगरी में सहायक प्राध्यापक के पद पर सेवा दिए । 31दिसंबर 2020 को नगरी विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी पद से सेवानिवृत्ति हुए। देवजी सरल व हसमुख स्वभाव के धनी व अनुशासित अधिकारी थे। उक्त अवसर पर आर.  एल. साहू, सुन्दरलाल साहू, गिरीश कुमार जायसवाल,टी.पी.शेर ,एस.आर.छेदैया,कैलाश शंकर यादव, के. पी .साहू,उपस्थित थे। 

    कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शेषकुमार सोम ने व आभार प्रदर्शन नरसिह नेताम ने किया।

    नगरी। केंद्र प्रवर्तित योजना के अंतर्गत "प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम" के तहत, 15 आयु वर्ग से ऊपर के, असाक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय धमतरी के निर्देशानुसार, विकास खंड शिक्षा अधिकारी महेश्वरी ध्रुव के मार्गदर्शन में दो दिवसीय पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवी शिक्षकों का प्रशिक्षण का आयोजन बीआरसी नगरी के प्रशिक्षण हाँल में दिनांक 17 व 18 मार्च को आयोजित किया गया ।
    विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, विकासखंड नोडल एवं विभिन्न संकुल के 13 पंचायतो के उपस्थित स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र में पूजा अर्चना के पश्चात सामूहिक राजगीत का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    स्वागत अभिनंदन के बाद प्रथम दिवस सभी प्रतिभागियों का पंजीयन शिक्षक आदित्य पांडे व संतोष बांधव द्वारा, सभी का परिचय प्राप्त किया गया।
    विकास खंड शिक्षा अधिकारी नगरी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला ।
    बीआरसी बीएम साहू द्वारा प्रशिक्षण के महत्व को बताया गया ।
    विकासखंड के नोडल गजानंद सोन के द्वारा शासन की योजना के तहत् प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम "पढ़ना लिखना अभियान" के व्यापक प्रचार प्रसार, रूपरेखा पर स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा असाक्षरों को साक्षरता केंद्र तक कैसे लाएं? एवं वातावरण का निर्माण कैसे करें? इन बातों पर विस्तृत चर्चा किया गया।
    प्रथम दिवस कुशल प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रजापति द्वारा नवाचार के लिए बदलाव एवं मनोविज्ञान क्या है व शिक्षक टीकेश साहू द्वारा प्रशिक्षण की आवश्यकता क्यों?विषयो पर आवश्यक परिचर्चा की गई।
    बोधनी यदु द्वारा आंतरिक मूल्यांकन की जानकारी एवं पढ़ना लिखना में पठन-पाठन गतिविधियां, गायत्री बोदले द्वारा डिजिटल माध्यमों का उपयोग एवं कक्षा संचालन पर प्रकाश, प्रशिक्षक छनीता साहू द्वारा कोरोना की जानकारी व बचाव, एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता की भूमिका पर विस्तृत चर्चा किया गया।
    इस अवसर पर संकुल समन्वयक डोगरडुला धनंजय साहू व योगेंद्र राजपूत भी उपस्थित थे।
    लगभग 2000 असाक्षरों को साक्षर करने हेतु 245 स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों में चित्रलेखा धृतहरे , प्रताप मरकाम, भागीरथी दरोँ , केसरी बाई, तोषन सिन्हा ने इस प्रशिक्षण को अति आवश्यक बताया बताया।
    इस प्रशिक्षण में इस हरिश्चंद्र , रवीना ध्रुव,यमुना , गणेश साहू, वंदना सोम , सुलोचना नाग , महेश कुंजाम,शारदा बाई , सत्यवती एवं अन्य संकुल व पंचायतों के स्वयंसेवी शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए।
    साजन साहू द्वारा प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया।

    ग्राम धटुला के ग्रामीणों ने शासन से जूनापानी स्थित अंगिरा ऋषि तप स्थल को ,पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है। घटुला बस स्टैंड से लगभग एक ,डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जंगलों के बीच स्थित जूनापानी को प्रकृति ने खूबसूरती से नवाजा है। दुर्गम वन क्षेत्र होने से इस पर्यटन स्थल का विकास नहीं हो पाया। ग्राम धटुला सरपंच राजू सोम के अनुसार जूनापानी में स्थित आश्रम में अंगिरा ऋषि ने तप किया था। पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने की वजह से इस पर्यटन स्थल का भी विकास किया जाना चाहिए। ग्राम के ही गुड़ेश्वर साहू के अनुसार वनवास काल में श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण का यहां आगमन हुआ था। सीता मैया को प्यास लगने पर श्री राम भगवान ने बाण से यहाँ कुंड बनाया। कुंड का पानी कभी नही सुखता। आज भी कुंड का जल वन्य प्राणीयों व श्रद्धालुओं की प्यास बुझाता है । पुजारी सीताराम साहू ने बताया की अंग्रेज जमाने में यहां राजस्थान से आए हुए एक महात्मा, जिनका नाम मेहर बाबा था। मेहर बाबा ने अपने अंतिम सांस तक ,यहीं रहकर ,कुटिया बनाकर तपस्या की। ग्राम के लखन लाल नाग, गाढ़ा राम ध्रुव, प्रताप ध्रुव, रहेराम साहू, बिरेंद्र मिश्रा, गोडेश्वर साहू, सुरेंद्र नाग, रवि साहू ने जूनापानी को जल्द से जल्द पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने शासन से मांग कि है। सड़क ,बिजली, पानी व भवन निर्माण करने व बाबा के जर्जर आश्रम की कुटिया के जीर्णोद्धार की मांग की है।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर बलौदाबाजार। शौर्यपथ। गिरोधपुरी में तीन दिवसीय मेला का भव्य आयोजन दिनांक 18.03.2021 से शुरु किया गया तथा आज आखरी दिन जिसमे नगर पंचायत लवन के सांस्कृतिक भवन में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के तत्वावधान में आने जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ सभी आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन वितरण सुविधा एवं आराम करने हेतु व्यवस्था प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा की गई थी। सतनामी समाज का विशेष योगदान हर क्षेत्र में रहा ही है और निश्चित रूप से इस प्रकार की सेवा भावना आने जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए ताकि हर शरणार्थी को यात्रा के दौरान कोई तकलीफ या असुविधा ना हो यह सराहनीय है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। लवन नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के वरिष्ठ अध्यक्ष रामावतार कुर्रे, उपाध्यक्ष दयाशंकर कुर्रे, गिरीश, सचिव बनवारी बारवे, तथा युवा विंग से युवा अध्यक्ष डॉ. मैनेजर डहरिया, युवा शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अनंत, मीडिया प्रभारी उमेश जी, युवा सचिव सुरेंद्र बघेल,ब्लॉक सचिव सुरेश कोसले, विनोद अनंत,अरविंद गोयल,ब्लॉक संयोजक चंद्रकांत नारंगे, एवं रणजीत पात्रे,प्रवीण टंडन, राकेश पात्रे, नंदू नारंगे,गोविंद नारंगे, पंकज कुमार पात्रे,प्रदीप कुमार पात्रे, देवा बंजारे,उमेश रात्रे तथा अन्य कार्यकर्ताओं का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

    रायपुर / शौर्यपथ / पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा तैयार रेडियो कार्यक्रम 'हमर ग्रामसभा' की 21 मार्च को 34वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव आकाशवाणी रायपुर से हर सप्ताह शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में 21 मार्च को व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। वे कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर में शहीद दिवस पर शहीदों को नमन करने हेतु युवाओं द्वारा मोदी आर्मी के बैनर तले लगातार छः वर्षों से तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है जो की इसबार भी 23 मार्च शहीद दिवस पर तय किया गया है,सैकड़ों युवाओं के हांथ में लहराता तिरंगा अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहता है,इस रैली के स्वागत में चौक चौराहों पर पुष्प वर्षा भी की जाती है,जो की देशभक्ति के जज्बे को दर्शाता है,मोदी आर्मी की हुई बैठक में सभी युवाओं ने रैली को बेहद शानदार करने का आह्वान किया है,रैली का आगाज शहीद चौक पर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी,तत्पश्चात युवाजन रैली के रूप में तिरंगा लहराते हुए शहर भ्रमण कर सरदार पटेल चौक तक पहुंचेंगे,शहीद दिवस पर होने वाली शहर की एक मात्र तिरंगा रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी,भाजपा के वरिष्ट नेता राकेश पांडेय जी,पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकार ,सहित भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार तमेर जी और प्रदेश मंत्री उषा टावरी जी उपस्थित रहेंगे.
    ज्ञात हो की हर वर्ष निकाले जाने वाली इस तिरंगा रैली की भव्यता और शालीनता को देख रैली में प्रमुख रूप से जिले के ही नही अपितु आसपास के जिलों के बड़े नेता भी शिरकत करते आए हैं, पूर्व में 23 मार्च को दुर्ग शहर में शहीद चौक पर ही कार्यक्रम आयोजित होते आए हैं,मगर जबसे मोदी आर्मी ने तिरंगा रैली आयोजन की शुरुवात की है युवाओं में देशभक्ति का जुनून देखने मिल रहा है,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा देश के प्रति अपनी युवावस्था में ही प्राण त्याग दे ऐसा सिर्फ हमारे देश में ही संभव है,ऐसे वीरों की पुण्यतिथि पर हम शान से तिरंगा लहराते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे,शहीद भगतसिंह,राजगुरु,सुखदेव ने अपनी छोटी सी उम्र में ही देश के लिए अपना जीवन तक हंसते हंसते समर्पित कर दिया था यह आने वाली युवा पीढ़ी को सदैव स्मरण रहे और उनकी भी देशभक्ति के प्रति जागरूकता बढ़े इसी संदेश के साथ हम यह रैली का आयोजन पिछले छः वर्षों से दुर्ग शहर में करते आ रहे हैं और इसबार भी शहर वासियों को आकर्षक तिरंगा रैली देखने मिलेगी!

    *पुलिस कप्तान ने जवानों को आवंटित आवास की चाबी किए वितरित*

             पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा होली त्यौहार के पूर्व अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को शासकीय आवास की खुशियां दी। विदित हो कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए थाना कोतवाली परिसर में 60 क्वार्टर, थाना कुरूद परिसर में 12 क्वार्टर एवं थाना रुद्री अंतर्गत 36 सुविधा युक्त फ्लैट डिजाइन में क्वार्टर का निर्माण हुआ, जिसका आवंटन किया गया।

            इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस कम्पोजिट बिल्डिंग रुद्री में शासकीय आवास आवंटन प्राप्त अधिकारी कर्मचारियों को बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए शासकीय आवास संबंधी आवश्यक निर्देश दिए तथा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें आवंटित आवास की चाबी सौंपी। नवनिर्मित शासकीय आवास मिलने से जवान काफी हर्षित है।

            इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल, सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा व आवास आवंटन प्राप्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    *पुलिस कप्तान ने जवानों को आवंटित आवास की चाबी किए वितरित*

             पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा होली त्यौहार के पूर्व अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को शासकीय आवास की खुशियां दी। विदित हो कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिए थाना कोतवाली परिसर में 60 क्वार्टर, थाना कुरूद परिसर में 12 क्वार्टर एवं थाना रुद्री अंतर्गत 36 सुविधा युक्त फ्लैट डिजाइन में क्वार्टर का निर्माण हुआ, जिसका आवंटन किया गया।

            इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर पुलिस कम्पोजिट बिल्डिंग रुद्री में शासकीय आवास आवंटन प्राप्त अधिकारी कर्मचारियों को बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए शासकीय आवास संबंधी आवश्यक निर्देश दिए तथा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें आवंटित आवास की चाबी सौंपी। नवनिर्मित शासकीय आवास मिलने से जवान काफी हर्षित है।

            इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल, सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा व आवास आवंटन प्राप्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision