September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    *थाना अर्जुनी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही*

             जिला धमतरी के थाना अर्जुनी व कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर माह जनवरी से माह मार्च के मध्य अज्ञात चोरों के द्वारा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। जिसमें थाना अर्जुनी के ग्राम ढीमरटिकुर, सिवनीखुर्द, तेलीनसत्ती, आमदी, भानपुरी, देमार व लिमतरा तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के 2 स्थान वंदना विहार कॉलोनी हटकेशर एवं रत्नाबांधा रोड डॉक्टर राठौर के घर के सामने स्थित सूने मकानों, मोबाइल व हार्डवेयर दुकान में अज्ञात चोर रात्रि में घुसकर चोरी की घटना कारित किए।

             पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं चोरी गए माल माशरुका व अज्ञात आरोपी की त्वरित पतासाजी हेतु थाना प्रभारी अर्जुनी, कोतवाली व प्रभारी साइबर सेल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उक्त निर्देश पर थाना प्रभारी अर्जुनी श्री उमेंद टंडन, कोतवाली श्री नवनीत पाटिल तथा साइबर सेल प्रभारी श्री नरेश बंजारे द्वारा टीम गठित कर उपलब्ध साक्ष्यों के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अज्ञात चोर व माल मशरुका की सघन पतासाजी की गई साथ ही विश्वसनीय मुखबिर भी लगाया गया।

              विश्वसनीय मुखबिरों से प्राप्त सूचना व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा 3 सदस्यों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा थाना अर्जुनी की 07 चोरियों व कोतवाली की 02 चोरियों में संलिप्त होकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

    *थाना अर्जुनी अंतर्गत घटित घटना जिस प्रकार है-*
    01. अपराध क्रमांक 19/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी मनहरण निषाद पिता चिंता राम निषाद निवासी ग्राम ढीमरटिकुर थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 15-16/01/2021 की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर उनके घर अंदर घुसकर 4 जोड़ी चांदी की पायल, 4 नग सोने की पत्ती, 2 जोड़ी चांदी की बिछिया, 2 जोड़ी चांदी की खोचनी, 01 चांदी का सिक्का वह नगदी रकम ₹8000 जुमला कीमती ₹40400 चोरी कर ले गया।

    02. अपराध क्रमांक 53/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी जीवधन लाल साहू पिता स्वर्गीय लेखन राम निवासी ग्राम भानपुरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 8-9/02/2021 की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर उनके घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे एक चांदी की करधन, 2नग चांदी की ऐंठी, 2नग चांदी की पैरपट्टी, 2 नग बिछिया, 3 नग चांदी का गुच्छा, 1 नग चांदी का माला एक सोने की अंगूठी तथा नगदी रकम 10000रुपये जुमला कीमती ₹90000 चोरी कर ले गया।

    03. अपराध क्रमांक 56/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी मुकेश कुमार सिन्हा पिता रामाधार सिन्हा निवासी ग्राम तेलीनसत्ती थाना अर्जुनी जिला धमतरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर उसके घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे नगद 55 00/- रुपए के साथ, 1 जोड़ी चांदी की पैरपट्टी, 1 जोड़ी सोने का बाला जुमला कीमती ₹21500/- चोरी कर ले गया।

    04. अपराध क्रमांक 57/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थिया धनेश्वरी साहू पति पोषण साहू निवासी ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने दिनांक 13/02/2021 को थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12-13/02/2021 की मध्यरात्रि में कोई अज्ञात चोर उनके घर अंदर घुसकर कमरे अंदर आलमारी में रखे 1 जोड़ी सोने की कान की बाली, 1 जोड़ी सोने का टॉप्स, एक सोने का मंगलसूत्र लॉकेट सहित, गेहूं दाना, 02 नग चांदी की पायल, 2 नग बिछिया, चाबी गुच्छा, चांदी का सिक्का, एक की-पैड मोबाइल तथा ₹20000 नगद चोरी कर ले गया।

    05. अपराध क्रमांक 64/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी हेमंत कुमार साहू पिता सुक्लेश्वर साहू निवासी ग्राम देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18-19/02/2021 की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर कमरे अंदर अलमारी में रखे नकदी रकम ₹70000/-रुपये, 1 जोड़ी सोने का झुमका, 02 मंगलसूत्र जिसमें 7 पत्ती लगा हुआ, चांदी की सांटी, 02 नग बच्चे की चांदी की करधन जुमला कीमती ₹96700 चोरी कर ले गया।

    06. अपराध क्रमांक 73/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी जीतू कुमार बघेल पिता शिव कुमार निवासी ग्राम सिवनी खुर्द थाना अर्जुनी जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26-27/02/2021 की दरमियानी रात्रि उसके मोबाइल दुकान अंदर कोई अज्ञात चोर
    घुसकर विवो कंपनी के एंड्राइड मोबाइल, एक ओप्पो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल, तीन की-पैड मोबाइल, 1 एम आई कंपनी के एंड्राइड मोबाइल व नगदी रकम ₹10000 जुमला कीमती ₹40600/- को चोरी कर ले गया।

    07. अपराध क्रमांक 99/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी प्रमोद कुमार चिमनानी पिता प्रकाश चंद निवासी अमलतास पुरम थाना कोतवाली जिला धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06-07/03/2021 की दरमियानी रात्रि उनके ग्राम लिमतरा स्थित मां ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में कोई अज्ञात चोर घुसकर सीसीटीवी कैमरे का एक डीवीडी तथा गल्ले में रखा नकदी रकम 1500/- रुपए जुमला कीमती ₹11500/- चोरी कर ले गया तथा एलईडी टीवी को तोड़फोड़ किया।

    *थाना कोतवाली अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध-*
    01. अपराध क्रमांक 147/21 धारा 457 भादवि
    प्रार्थी विजय महेश्वरी पिता स्वर्गीय सूरजमल महेश्वरी निवासी रत्नाबांधा रोड डॉक्टर राठौर के घर के सामने धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात चोर उनके सूने घर के चैनल गेट व दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर घर अंदर घुसकर कमरे अंदर रखें सामान को बिखेर कर चोरी करने का प्रयास किया।

    02. अपराध क्रमांक 154/21 धारा 457, 380 भादवि
    प्रार्थी ओम प्रकाश साहू पिता चुमुक लाल साहू निवासी वंदना विहार कॉलोनी हटकेसर धमतरी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20-21/03/2021 की दरमियानी रात्रि कोई अज्ञात चोर उनके घर अंदर घुसकर नगदी रकम ₹5000/-रुपये, एक चांदी का सिक्का, 3 जोड़ी बिछिया, एक सोने की फुल्ली जुमला कीमती ₹8000/- चोरी कर ले गया।

    *गिरफ्तार आरोपियों से बरामद मशरुका-*
    दो सोने के मंगलसूत्र, 10 नग सोने की पत्ती, 02नग गेहूं दाना, 1 जोड़ी कान की सोने की बाली, 1 जोड़ी सोने का टॉप्स, 06 नग सोने की फुल्ली, 1 जोड़ी सोने का बाला, 5 जोड़ी चांदी की पायल, 4 नग चांदी का गुच्छा, 4 जोड़ी बिछिया, 1 चांदी की चैन, 2 चांदी की अंगूठी, 2 चांदी की हाफ करधन, 1 बचकानी करधन, चांदी के सिक्के, चांदी की सांटी, गणेश और लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति
    जुमला कीमती करीबन 02 लाख रुपए

    *3 नग मोटरसाइकिल* - यामाहा R1 5 क्रमांक सीजी 04 केपी 0231
    जिक्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 एचव्ही 4769
    एक सीटी 100 मोटरसाइकिल
    जुमला कीमती करीबन 1.25 लाख रुपए
    इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, हथौड़ी, पेचकस आदि

    *गिरफ्तार आरोपियों का नाम* -
    01. रामदयाल उर्फ राम निर्मलकर पिता रित राम निर्मलकर उम्र 24 वर्ष साकिन रेवती ठोडगी थाना मुजगहन जिला रायपुर
    02. नकुल साहू पिता चंद्रिका प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष साकिन जुलुक टेकारी नरवा पारा थाना मुजगहन जिला रायपुर
    03. श्रवण साहू पिता बोधेश्वर साहू उम्र 21 वर्ष साकिन खरेंगा अटल चौक थाना अर्जुनी जिला धमतरी

               संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त टीम से थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल, थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नरेश बंजारे एवं उनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन, सुनील कश्यप, संतोष कोमरा, प्रधान आरक्षक विजय पति, मनीष रामटेके, आरक्षक कमल जोशी, धीरज डड़सेना, मुकेश मिश्रा, सितलेस पटेल, दीपक साहू, झमेल सिंह राजपूत एवं देवचंद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

    26 मार्च को प्रार्थिया काजल भट्ट पिता किशोर भट्ट निवासी हाल-साईं मंदिर के पास धमतरी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 25/03/2021 की रात्रि में खाना खाकर सो गई। सुबह उठकर देखी तो उसके किचन की खिड़की का कांच टूटा हुआ था, घर अंदर सामान चेक करने पर उसका एक poco m2 pro कंपनी का एंड्राइड मोबाइल व अलमारी में रखे नकदी रकम नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर दिनांक 25-26 मार्च की दरमियानी रात्रि चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/21 धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

             पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा चोरी गए मोबाइल एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की पतासाजी हेतु स्टाफ रवाना किये। कोतवाली स्टाफ के द्वारा घटनास्थल पर उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अरुण साहू को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दिनांक 25-26 मार्च की रात्रि में मोहल्ले के किराए के मकान की खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुसकर मोबाइल व नकदी रकम चोरी किया। चोरी किये गये पैसे खाने पीने में खर्च हो जाना तथा मोबाइल को अपने परिचित दीपक साहू के पास बिक्री करना बताया। आरोपी अरुण साहू के मेमोरेंडम कथन वाह उपलब्धि साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर तत्काल दीपक साहू के सकुनत में दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया। जिसके पेश करने पर एक poco m2 pro कंपनी का एंड्राइड मोबाइल कीमती 10,000/-रुपये बरामद किया गया। चोरी का मोबाइल खरीदी-बिक्री करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 411 भादवि जोड़ते हुए वैधानिक कार्यवाही किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम-* 01. अरुण साहू पिता स्वर्गीय अशोक साहू उम्र 20 वर्ष साकिन साईं मंदिर के सामने गली, पोस्ट ऑफिस वार्ड धमतरी
    02. दीपक साहू पिता गिरधारी लाल साहू उम्र 19 वर्ष साकिन बठेना वार्ड जेल रोड धमतरी

            थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के दिशा निर्देश में  चंद घंटे के भीतर चोरी गये मोबाइल एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी में सहायक उप निरीक्षक सी.एल. मटियारा, आरक्षक राजकुमार शुक्ला, डुगेश्वर साहू, विकास द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

    धमतरी जिले में कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर, वर्तमान में प्रतिदिन कोरोना मरीजो के बढते संख्या को देखते हुए एहतियात के तौर पर सावधानी बरतने हेतु आम जनता को होली त्योहार मनाने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं जिनमें सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा । कोविड-19 से संबंधित भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के मापदंडों एवं गाइड लाइन का अक्षरसा पालन करना होगा। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक होली मिलन समारोह, नगाड़ा बजाने पर प्रतिबंधित होगा ।होलिका दहन कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा ।अन्यथा समिति प्रबंधन, संचालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । समय-समय पर हैंड सेनीटाइजर का उपयोग करना फिजिकल डिस्टेंसिंग, सोशल डिस्टेंसिंग, अर्थात व्यक्तियों के मध्य में कम से कम 2 मीटर, 6 फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा। होली त्यौहार में समूह में 5 से अधिक लोग एक साथ घूमना प्रतिबंधित होगा। होली कार्यक्रम में सामूहिक भोज का आयोजन प्रतिबंधित होगा। होली के दिन तेज रफ्तार से गाड़ियों का चलाना। अधिक साउंड वाले साइलेंसर गाड़ियां प्रतिबंधित रहेगी। रेजिडेंशियल कॉलोनी में सामूहिक होली मिलन पर प्रतिबंध होगा। होली के दिन शराब पीकर वाहन चलाना एवं दोपहिया वाहनों में तीन सवारी गाड़ी चलना प्रतिबंधित रहेगा । डीजे बजाना प्रतिबंधित रहेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग के समय एनजीटी एवं शासन के शासन के निर्देशों का पालन करना होगा। यदि उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करते पाये जाने पर, भारतीय दंड संहिता 1830 की धारा 188 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

    रायपुर / शौर्यपथ /  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाटिल ने मुलाकात कर दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र में निर्मित हर्बल गुलाल भेंट स्वरूप प्रदान किया। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा कार्य एक अच्छा प्रयास है। इससे होली में रासायनिक रंगों से होने वाले नुकसान से बचाव होगा। कुलपति डॉ. पाटिल ने बताया कि यह हर्बल गुलाल महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाया गया है, जिन्हें दंतेवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है और केन्द्र में ही समूहों द्वारा निर्मित किया गया है। इससे महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार मिलता है और अच्छी-खासी आय होती है। यह पूर्णतः इको फ्रेंडली है और इसका उपयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित है। गुलाल में केमिकल की वजह से आंखों में जलन एवं सिरदर्द होता है लेकिन हर्बल गुलाल से यह समस्या नहीं आती। यह हर्बल गुलाल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में भी विक्रय के लिए उपलब्ध है।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शहीद दिवस के अवसर पर देश के महान सपूतों भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन देशभक्तों का त्याग एवं बलिदान अविस्मरणीय है। देश की आजादी के लिए इन देश भक्तों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान युगों-युगों तक भारतीय जनमानस को प्रेरणा देता रहेगा।

    23 मार्च, मंगलवार को,नगरी ब्लाक के,बेलरगांव ,आमगांव और कसपुर के सभी सहायक शिक्षक फेडरेशन संध की वेतन विसंगति समस्या को दूर करने, चर्चा विषय पर बैठक आयोजित की गई।
    बैठक में सभी सहायक शिक्षकों द्वारा एक स्वर में निर्णय लिया गया कि आगामी प्रदेश रणनीति के तहत वेतन विसंगति को दूर करने के लिए सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ को पूर्ण रूप से समर्थन देंगे एवं स्थानीय समस्याओं का निदान भी फेडरेशन मंच के माध्यम से किया जावेगा।
    बैठक में बेलरगांव जोन में पदाधिकारी प्रकाश चंद साहू ,टिकेश्वर कुमार साहू,हरीश निर्मलकर, अनेष कुमार देवागंन बनाया गया ।
    इसी प्रकार बेलरगांव संकुल से अशोक कुमार निषाद, कुमुदनी मेम,आमगांव संकुल से गोविंद निषाद, सुजीत देवागंन, कसपुर संकुल से रोहित साहू खिरभान नेताम,टीकाराम कुंजाम,नरेन्द्र साहू पदाधिकारी चुना गया ।

    आमगांव ,कसपुर,बेलरगांव के संकुल चुने गये सभी पदाधिकारीयों को तथा सभी सहायक शिक्षक फेडरेशन के तमाम सदस्यगणों को, नगरी ब्लाक की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
    आगामी समय मे एकजुट होकर वेतनविसंगति, पदोन्नति, क्रमोन्नति की ज्वलंत समस्या को दूर करने में एक जुट होकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।

    सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक नगरी के अध्यक्ष एस.बी.मिर्जा ने बेलर जोन को प्रकाश चंद साहू के कुशल नेतृत्व में मजबूती मिलेगी ऐसी आशा प्रगट की गई।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर से
    संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र,ओ, डी आई सी, सी बी पी एल आई प्रोजेक्ट के द्वारा होली में ज्यादा नशे के सेवन को ध्यान में रखते हुए रायपुर शहर के विभिन्न जगहों पर होली नशे से नहीं रंगो से मनाने हेतु एक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,इसके अन्तर्गत नागरिकों को होली में नशे करने से होने वाली दुर्घटना , व नशे के कारण होने वाली बीमारियों पारिवारिक परेशानियों को समझाया जा रहा है,होली नशे मै नहीं हर्बल रंग व गुलाल से मनाने की सलाह दी जा रही है ,संकल्प द्वारा यह जागरूकता अभियान को जनता द्वारा सहयोग मिल रहा है, यह जागरूकता अभियान होली तक अनवरत चलता रहेगा ।

    धमतरी । 22 मार्च ,कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रख राज्य शासन द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाएं आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती रजनी नेल्सन ने बताया कि जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद रखी जाएंगी। इस संबंध में सभी शासकीय/ अशासकीय/ अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूलों के संस्था प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

    विगत कुछ समय से विशेष अवसरों एवं त्यौहार के अवसर पर असामाजिक तत्व, बदमाश व हुड़दंग करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं तथा मामूली बात पर भी घटना कारित करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे लोगों एवं घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना अति आवश्यक है।

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा होली त्यौहार शांति एवं सौहार्द्रमय वातावरण में मनाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर विशेष निगाह रखने सख्त निर्देश दिया गया है।

    थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने थाना क्षेत्रांतर्गत शहर के विभिन्न वार्डों के बीटों में बीट प्रभारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने बीट में बैठक लेकर पूर्व की परिस्थितियों के संबंध में चर्चा करने व असामाजिक तत्वों तथा हुड़दंग करने वाले लोगों को चिन्हित करने के साथ-साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाए जाने समझाइश देने निर्देशित किया गया। बीट प्रभारी व स्टाफ द्वारा प्रतिदिन अपने बीट में जाकर मोहल्ले वासियों की बैठक लेकर सुरक्षा संबंधी उपाय व शांतिपूर्वक होली त्यौहार मनाने समझाइश दी जा रही है।

    थाना प्रभारी कोतवाली स्वयं अपने स्टाफ के साथ समय-समय पर पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके वाहनों की फिजिकल चेकिंग कर रहे हैं। होली खेलने की सामग्री रंग, गुलाल, पिचकारी आदि बिक्री करने वाले दुकानदारों को मुखोटे व पहचान छुपाने वाली वस्तुओं तथा कलर पेंट प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री नहीं करने समझाइश दे रहे हैं। असामाजिक तत्व बदमाशों व हुड़दंग करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision