
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर / शौर्यपथ / अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के 21 दिसम्बर को दुखद निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में 21 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक तीन दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जाएंगे। राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि श्री वोरा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
रायपुर / शौर्यपथ / वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री वोरा एक कुशल राजनीतिज्ञ थे और उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल सहित देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाया। वन मंत्री अकबर ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्व. श्री वोरा ने सार्वजनिक जीवन में उच्च मानदंड स्थापित किए। वे मृदुभाषी और सरल, सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। वे अंतिम समय तक समाज के लिए कार्य करते रहे और उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिली एक और बड़ी उपलब्धि
खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना तेजी से हो रही साकार
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है। जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को तेजी से साकार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने जगदलपुर में 5 करोड़ रुपए के सिंथेटिक फुटबाल टर्फ ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 18 दिसंबर 2020 को जारी कर दी है।
इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती 21 दिसम्बर पर छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास,छुआ-छूत,रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता आंदोलनों की मजबूती और जनजागरण के लिए भरसक प्रयत्न किया। वे किसानों के अधिकारों की लड़ाई के रूप में प्रसिद्ध कंडेल सत्याग्रह के प्रमुख सूत्रधार थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुदरलाल शर्मा के जीवन मूल्य सदा प्रेरणा देते रहेंगे।
धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज में सबकी भागीदारी से समाज का विकास होता है। समाज में समाजिक समरसता आती है। समाज एक गंगा की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है और सबके कल्याण का रास्ता निकालती है। यह बात उन्होंने विकासखंड धमधा के ग्राम पाहरा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75 वां अधिवेशन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के स्वप्न देखने वाले पुरखे छत्तीसगढ़ के विकास की कल्पना संजोए थे। सरकार उन सपनों को साकार करने का काम कर रही है। राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेज रही है। गांव से लेकर विधानसभा और मंत्रालय में आज छत्तीसगढ़ी में बात करने में कोई भी संकोच नहीं करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में गोधन योजना से रोजगार और आय के नए स्त्रोत निकले है। वे लोग जिसके पास कोई रोजगार नहीं होता था, वे भी गोबर बेचकर रोजगार के साथ लाभ कमा रहे हैं। महिला समूह आत्मनिर्भर बन रही है। प्रदेश में धान से एथेनॉल बनाने की दिशा में प्रोजेक्ट तैयार हो रहा है। जिससे प्रदेश के लोगों के लिए नए रोजगार का सृजन होगा। लोगों के लिए आमदनी का जरिया बढ़ेगा और आत्मनिर्भर प्रदेश का निर्माण होेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर ग्राम पाहरा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही लिमाही चौक ग्राम बहेरा में सर्व समाज के लिए सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा की। इसके साथ ग्राम पाहरा में स्कूल भवन की मरम्मत के लिए जो भी प्रस्ताव बनाया जाएगा, वह स्वीकृत होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज में अनेक काम होते हैं जो समाज को एक दिशा देते हैं। इन सबके बीच समाज और परिवार में संस्कारों के लिए भी प्रयास और काम होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी न केवल अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत को समझेगी, साथ ही साथ सामाजिक कुरीतियों से भी छुटकारा मिलेगा। समाज के संस्कारवान होने से समाज का सही मायने में विकास होगा। इस अवसर पर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज दुर्ग निगम के एमआईसी प्रभारियों के साथ छत्तीसगढ़ शासन के नगरी निकाय मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया को उनके निवास में जाकर उनकी जन्मदिन की बधाई दिए और शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर महापौर बाकलीवाल ने नगरी निकाय मंत्री से नगर पालिक निगम दुर्ग में मूलभूत विकास और निर्माण कार्य तथा सौंदर्यीकरण कार्य की जानकारी देकर उनसे विकास कार्यों के लिए राशि की मांग की । इस संबंध में महापौर ने बताया शहर विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन के गृह निर्माण मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू से भी राशि की मांग किया गया है । इस अवसर पर राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू, जलगृह प्रभारी संजय कोहले, गरीबी उपशमन विभाग प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, आयुश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में ब्लाक स्तरीय युवा संगठन सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन योगीद्वीप केशला ब्लाक नवागढ में सम्पन्न हुआ। जिसमें शान्तिकुन्ज प्रतिनिधि इन्द्रजीत ध्रुव व गोकुल ध्रुव, बेमेतरा जिला समन्वयक खोमराम साहू, ब्लाक समन्वयक बी के वर्मा ने युवाओ को सक्रियता पुर्वक संगठन में रहकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । बैठक के दौरान ब्लाक के 192 गाँवो को 18 ईकाई में बाँट कर और उन ईकाईयो में एक ईकाई समन्वयक और एक सह समन्वयक बनाकर उन्हें कार्य भार सौपा। जिससे युवाओ में नेतृत्व गुणो का विकास, बोलने की कला का विकास के साथ उनका सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकेगा।
इस बैठक में बुधेलाल निषाद, गेन्दूराम निषाद, कमोद ठाकुर, भवमोचन वर्मा, अखिलेश यदु, श्याम साहु, गिरधारी, अन्गद, बिसहत, सन्तोष, ओमप्रकाश ठाकुर, मिलन वर्मा, मनोज वर्मा, रामदिल, ललित साहु, यशोदा साहु, भारती निषाद, मोनिका साहु, दिलेश्वर, इन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, सोनु निषाद, परदेशी निषाद विरेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।
धमतरी / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कुरूद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत नारी में आगामी सोमवार 21 दिसम्बर को छायाचित्र प्रदर्शनी विभाग द्वारा लगाई जाएगी। इसके उपरांत मगरलोड विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बिरझुली में बुधवार 23 दिसम्बर को तथा नगरी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत केरेगांव में 26 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों व उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित होगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
