
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में जल्द ही पहले, चैथे और पांचवें शनिवार को योजनाओं की प्रगति की आॅडिटिंग की जाएगी। इसके लिए जिले के हर विकासखण्ड में जनचैपाल शिविर लगाए जाएंगे। दूरस्थ अंचलों में लगाए जाने वाले इन शिविरों में 20 पंचायतों का क्लस्टर बनाया जाएगा। शिविर के पहले ही विभिन्न मांग और शिकायत संबंधी आवेदन ले लिए जाएंगे। आज सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आगामी मई माह तक के लिए जनचैपाल शिविरों की तिथि तय कर एक दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन जनचैपाल शिविरों में लोगों की समस्याओं का निराकरण यथासंभव करने का प्रयास किया जाए।
कलेक्टर ने बताया कि माह के हर कार्य दिवस शनिवार को ब्लाॅक में आयोजित होने वाले इन शिविरों में से एक शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ब्लाॅक स्तरीय आयोजित होने वाले बाकी शिविरों में सभी ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राजस्व मामलों का निराकरण करने के लिए भी सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिविर में मौजूद रहेंगे।
बैठक में कलेक्टर ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक शनिवार को केन्द्रों का दौरा कर वहां की जा रही धान खरीदी, बारदानों की उपलब्धता सहित धान उठाव की माॅनिटरिंग कर पंजी का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। बताया गया कि चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले के 56579 पंजीकृत किसानों से अब तक एक लाख 62 हजार 160 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इस साल 31 जनवरी तक चार लाख 39 हजार 800 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में जहां भी फोरलेन निर्माण कार्य पैच में पूरा हो गया है, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग उन स्थानों में सड़क हादसों की संभावनाओं को कम से कम करने जगह-जगह सूचना पटल, रिफ्लेक्टर इत्यादि लगाएं। मुख्यमंत्री और कलेक्टर जनचैपाल के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उन्हें प्राथमिकता और संवेदनशीलता से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण के साथ ही यथाशीघ्र आवेदक को भी सूचित करना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदक को जानकारी हो सके। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी और वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
शासकीय मेहतरू राम धीवर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में रिक्त पदों पर
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में संचालित शासकीय मेहतरू राम धीवर (अंग्रेजी माध्यम) उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में आवश्यकता अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए शासकीय/अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत प्रधानपाठक/व्याख्याता/शिक्षक/सहायक शिक्षक/प्रयोगशाला सहायक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सहमति पत्र के साथ आवेदन आगामी 30 दिसम्बर तक कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी माध्यम में प्रयोगशाला सहायक के रिक्त दो पद और व्याख्याता वाणिज्य, व्याख्याता भौतिकी, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला और प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के रिक्त एक-एक पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। उक्त पदों के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कक्षा पहली से बारहवीं तक की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना और पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि पूरी होना अनिवार्य है। इसी तरह हिन्दी माध्यम में व्याख्याता वाणिज्य, व्याख्याता भौतिकी, व्याख्याता जीव विज्ञान और व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के रिक्त एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता शासन द्वारा निर्धारित अर्हता के आधार पर होगी। बताया गया है कि प्रतिनियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित अवधि के लिए होगी। प्रतिनियुक्ति अवधि समय पूर्व समाप्त किया जाना हो, तो विभाग की स्वीकृति अनिवार्य होगी तथा प्रतिनियुक्ति के लिए अन्य जिले के पात्रताधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अयोध्या में श्रीराम मन्दिर जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी नारायण चंदेल एवं सह प्रभारी सरला कोसरिया ने बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अनुशंसा पर इस अभियान का जिला संयोजक पूर्व विधायक अवधेश चंदेल को तथा जिला सह संयोजक जिला महामंत्री विकास धर दीवान को नियुक्त किया है।
नियुक्ति पर विकास दीवान ने प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि बेमेतरा जिले के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति को जन जागरण के माध्यम से श्री राम मंदिर निर्माण अभियान में जोड़ा जाना है और उनसे मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि का संग्रह भी किया जाएगा। जन सहयोग से प्राप्त राशि बैंक खाता के माध्यम से सीधे श्री राम मंदिर निर्माण क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा जाएगा। इस कार्य के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं के घर-घर तक जनसंपर्क के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला के बाद मण्डल एवं शक्ति केंद्रों में भी नियुक्ति की जाएगी, जो जन जागरण अभियान का प्रमुख हिस्सा होगी।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन की राशन कार्ड, पेंशन, पट्टा नवीनीकरण, मजदूर कार्ड, मोर जमीन मोर मकान, प्रधानमंत्री आवास जैसे विभिन्न योजनाओं का किसी प्रकार से जो लाभ ले नहीं ले सके उनको अवसर प्रदान करने दोबारा शिविर आयोजित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही डोर टू डोर मोर जमीन मोर मकान के हितग्राहियों से तथा पट्टा के लिए सर्वे उपरांत पात्र हितग्राहियों से संपर्क किया जा रहा है! ताकि शासन के मुख्य योजना से जोड़कर इन्हें लाभ दिलाया जा सके! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव की पहल पर ऐसे व्यक्ति या परिवार जो विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित है उनके लिए आवेदन प्राप्त करने प्रत्येक जोन क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया है। 15 दिसंबर से शुरू हुए विशेष शिविर को लेकर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी लगातार निरीक्षण कर शिविर में उचित व्यवस्था करने तथा आने वाले आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दे रहे हैं। शिविर सभी जोन क्षेत्रों में 28 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे स्वंय जोन आयुक्त राजस्व विभाग की टीम के साथ उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं! आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी लगातार शिविर स्थल का निरीक्षण कर रहे है! आज 22 दिसंबर को जोन 01 क्षेत्र के आमोद भवन सुपेला में, जोन 02 क्षेत्रांतर्गत वार्ड कार्यालय में, जोन 03 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 03 शिव मंदिर में, जोन 04 क्षेत्रांतर्गत सिद्धार्थ स्कूल मंच शहीद वीर नगर में शिविर आयोजित हुआ। 15 दिसंबर से लग रहे विशेष शिविर में अब तक कुल 1707 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हो रहा है जहां मजदूर कार्ड बनवाने 839 आवेदन, एपीएल राशनकार्ड बनाने 143 आवेदन, बीपीएल राशनकार्ड बनाने 137 आवेदन, पेंशन के लिए 25 आवेदन, आधार कार्ड बनाने 385 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर में बिजली, पानी, सफाई जैसी आवश्यक मूलभूत समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है!
धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश ,गौठान एवं बाड़ी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित होंगे , पलायन रोकने के लिए श्रम मूलक कार्यों को बढ़ावा दें
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में धान खरीदी में तेजी आई है और 22 नये धान खरीदी केन्द्र के निर्माण होने से लोगों को सुविधा मिल रही है। छोटे किसानों का धान एक ही बार में खरीदी किया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी संग्रहण केन्द्रों से टीओ जारी करते हुए धान का उठाव प्रारंभ करें एवं मिलर्स के लिए डीओ काटकर धान उठाव के कार्य में प्रगति लाए। बारदाने की स्थिति का भी मूल्यांकन कर लें। समितियों के द्वारा हमाल की व्यवस्था की जाएगी। उनके द्वारा व्यवस्था नहीं करने पर परिवहनकर्ता द्वारा हमाल की व्यवस्था होगी। सभी एसडीएम अंतर्राज्यीय सीमाओं पर कोचियों की खबर मिलने पर कड़ी कार्रवाई करें।
उक्त बातें कलेक्टर वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। उन्होंने एसडीएम से कहा कि किसानों के रकबा में संशोधन के लिए आवेदन का प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देशानुसार क्रिसमस एवं नये वर्ष के पर्व के लिए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। इस दौरान मंदिर, पर्यटन स्थल एवं अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग के पालन का ध्यान रखें। भारत शासन के निर्देशानुसार देश में कोरोना वैक्सीन के लिए टीकाकरण की तैयारी करने के लिए कहा गया है। इसके लिए 13 हजार 956 ऑनलाईन एन्ट्री भी की जा चुकी है। जिनका फेज -1 में टीकाकरण किया जाना है। कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव के लिए जिले में 54 कोल्ड चेन पाइंट बनाये गये हैं। उन्होंने इसकी पूरी तैयारी रखने के लिए कहा।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के कार्य में गति लाए और महिला स्वसहायता समूहों को सेल्फ सस्टेनेबल बनाए। गौठान एवं बाड़ी को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित करना है। जहां समूह की सहभागिता से मल्टीएक्टीविटी को बढ़ावा देना है। गौठान निर्माण एवं गोधन न्याय योजना के अनुभव से व्यापक तरीके से इससे संबंधित अन्य बातों को समझना आसान होगा। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में तेजी के साथ ही इसके विक्रय पर भी ध्यान दें। वर्मी कम्पोस्ट की राशि सहकारी समिति के माध्यम से खाते में जमा होगी इसके लिए नगद राशि स्वीकार्य नहीं होगी। सभी जनपद सीईओ को वर्मी कम्पोस्ट के लिए सैम्पल लैब प्रमाणीकरण के लिए भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में पलायन रोकने के लिए मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने श्रम मूलक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।
कलेक्टर ने वनमंडलाधिकारी बीपी सिंह से चलित मौसम में लघु वनोपज संग्रहण के संबंध में जानकारी ली। डीएफओ ने बताया कि इस मौसम में हर्रा, बहेरा, कालमेघ, चरोटा लघु वनोपज का संग्रहण किया जा रहा है एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ने वनधन केन्द्रों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वनवासियों के हित के लिए लघु वनोपज के संग्रहण के लिए यह जरूरी है कि बिचौलियों से सुरक्षित रहते हुए संग्राहक सीधे शासन को समर्थन मूल्य में लघु वनोपज विक्रय करें। कलेक्टर ने ठंड से बचाव के लिए नगरीय निकायों में बस स्टैण्ड, रैनबसेरा, चौक-चौराहों में रिक्शा चालकों एवं गरीब तथा जरूरतमंद लोगों के लिए अलाव जलाने के निर्देश दिए। आकांक्षी जिला के संकेतक की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना है। गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन के बाद उनके स्वास्थ्य की निरंतर जानकारी लेते रहें एवं इस कार्य में पंचायत का भी सहयोग लें। संस्थागत प्रसव बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने अवैध प्लाटिंग करने वाले कॉलोनाइजर एवं लोगों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव बीपी सिंह, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, यूपी के राज्यपाल, केन्द्र के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्यन मंत्री एवं राज्यसभा सदस्यमोतीलाल वोरा के अकास्मिक निधन से केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश को नुकसान हुआ है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती, वोरा जी के राजनितिक एवं समाजिक जीवन में ऐसा कोई कलंक नहीं है जिसपर कोई भी संप्रदाय या राजनैतिक दल का व्यक्ति उंगली उठा सके ईश्वर से प्रार्थना है मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। और उनके परिवार एवं इष्ट मित्रों को इस गहन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन सख्त कार्यवाही कर रहा है। जिला उद्योग विभाग की जमीन पर लंबे समय से कब्जा करने वालों के बाउंड्रीवाल को जेसीबी से ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया गया। पुलिस बल, एसडीएम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बड़ी कार्यवाही की गई! कार्यवाही से बचने कुछ लोगों ने स्वंय से ही कब्जा हटाने सप्ताहभर की मोहलत मांगी है। जोन 02 के हाउसिंग बोर्ड स्थित वार्ड 27 फौजीनगर में कब्जे की शिकायत स्थानीय उद्योग संचालकों ने की थी कि जिस पर आज कार्यवाही की गई। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुुवंशी ने भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत अवैध कब्जा व अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कार्यवाही में जोन 02, 03 व जोन 04 के सहायक राजस्व अधिकारी भी उपस्थित थे, कार्यवाही के दौरान जेसीबी से ध्वस्त बांस बल्ली व पुराना मलबा को भी जप्त किया गया। जोन 02 एआरओ संजय वर्मा एवं जोन 03 एआरओ परमेश्वर चंद्राकर ने बताया कि वार्ड 27 फौजीनगर में जिला उद्योग विभाग की कई स्थानों पर जमीन है, जहां पर अवैध तरीके से कब्जा करते हुए होटल, पान ठेला, झोपडी व दुकान बनाकर लोग व्यवसाय कर रहे थे तथा कुछ लोगों ने अस्थाई मकान बना लिए है। इसके कारण नाली का पानी रूकने से हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती थी और उद्योगों में आने जाने वाले कर्मचारियों तथा मालवाहक वाहनों एवं आम लोगों को परेशानी होती थी! फौजीनगर क्षेत्र के जमीन से कब्जा हटाने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट योगेन्द्र वर्मा तथा पुलिस बल की उपस्थिति में जोन 02, 03 व 04 राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची! चार अलग-अलग स्थानों पर कब्जा हटाने बाउंड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही में मलबा व झोपडी को ध्वस्त करने के बाद बांस बल्ली को भी जप्त किया गया। निगम की सख्त कार्यवाही को देखते हुए कुछ लोगों ने नुकसान से बचने स्वंय से कब्जा हटा लेने सप्ताहभर की मोहलत मांगी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / ऑनलाइन कला उत्सव का आयोजन किया था। जिसमे दुर्ग जिले से 5 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। इन बच्चों को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। विधा एकल गायन पारंपरिक लोकसंगीत में दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड से भूपेश देवांगन शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पाहन्दा और एकल वादन लोकसंगीत में ओमप्रकाश वर्मा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल बालक पाटन, धमधा विकासखण्ड से दृश्यकला त्रिआयामी लोकेश साहू शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कोड्यिा और दुर्ग विकासखण्ड के कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई से एकल गायन में सुश्री अनुपमा बेनर्जी और एकल नृत्य में सुश्री पलक उपाध्याय का चयन हुआ है। दुर्ग जिले से चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने दुर्ग जिले के कला उत्सव से जुड़े सभी सदस्यो एवं बच्चो को बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। जिले के प्रभारी एवं सहायक संचालक अभय जायसवाल ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि दुर्ग जिले के 5 बच्चो को छत्तीसगढ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा पुरुषोत्तमन ने बताया कि प्रदेश भर में सबसे ज्यादा 5 बच्चों का चयन दुर्ग जिले से हुआ है, ये हर्ष की बात है। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बालक पाटन की प्राचार्या श्रीमती नीलिमा गजपाल ने कहा कि पाटन के दो बच्चे राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कला उत्सव टीम के जिलासदस्य श्रीमती रश्मि नामदेव, लकेश्वर साहू पाहन्दा संकुल के संकुल समन्वयक ललित कुमार बिजोरा, प्राचार्य पाहन्दा जे पी पी पांडेय ,संकुल समन्वयक बालक पाटन श्री जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किये है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग में प?ाई के अलावा अन्य क्षेत्र कला, संस्कृतियों कोचिंग, प?ाई मोहल्ला क्लास बहुत अच्छे तरीके से संचालित हो रहा है।
00 वारदात की वजह और आरोपी का अब तक नही मिल पाया कोई सुराग
00 गंभीर रूप से घायल नाबालिग के बयान पर टिकी जांच
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के पाटन विकासखण्ड के अमलेश्वर के पास तथा राजधानी रायपुर से लगे ग्राम खुड़मुड़ा में बिती रात्रि एक ही परिवार के चार लोगों परिवार के मुखिया बालाराम सोनकर (60 वर्ष) उसकी पत्नी दुलारी बाई सोनकर (55 वर्ष) पुत्र रोहित सोनकर (32 वर्ष) व पुत्र वधु कीर्ति सोनकर (27 वर्ष) की निर्मम हत्या हो कर दी गई है। दिल दहला देनेवाली इस घटना से आस पास के क्षेत्रों में भारी भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया जाता है कि मृतक का पूरा परिवार यहां बाड़ी में रहकर काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी विवेकानंद सिन्हा,एसपी प्रशांत ठाकुर, एएसपी ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम, एसडीओपी आकाश गिरपुंजे, टीआई सहित सभी पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किये और जांच के लिए फोरेंसिंक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच करवाये और हत्यारों को पता लगाने एसपी श्री ठाकुर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये । हालांकि हत्या की वजह और हत्यारे को लेकर पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल परिवार के 11 वर्षीय बालक के बयान पर पुलिस की जांच टिक गई है।
राजधानी से लगी दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ा गांव में पिता-पुत्र और उनकी पत्नियों की हत्या हो गई है। यह परिवार यहां पर बाड़ी में रहकर काम करता था। परिवार के एक 11 वर्षीय बालक पर भी हमला किया गया है। फिलहाल इस बालक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह बालक वारदात का चश्मदीद गवाह है। उसके बयान के बाद ही वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में कोई सुराग मिल सकता है।
पुलिस ने बताया कि आज सुबह दुलारी बाई सोनकर की लाश बाड़ी में सिंचाई के लिए बनाए गए पानी की टंकी में तैरती हुई मिली। उसी के नजदीक खुली जगह पर बहू कीर्ति सोनकर की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। दोनों की हत्या किसी वजनी पत्थर से सिर कुचलकर की गई प्रतीत हो रही थी। इस बीच घर के दोनों व्यस्क पुरुष सदस्य बालाराम व रोहित कहीं भी नजर नहीं आ रहे थे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने उसे खुलवाया तो वहां कोई नहीं मिला। फिर जिस पानी टंकी में दुलारी बाई की लाश मिली थी, उसके तह में जाकर तलाश किया गया तो घनाराम व रोहित की लाशें वहां मिल गई।
डीजीपी अवस्थी पहुंचे घटना स्थल
छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज दोपहर अमलेश्वर थाने के खुड़मुड़ा पहुंचकर एक ही परिवार के चार लोगों की हुई हत्या की विस्तृत जानकारी लेकर जिले के आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इससे पहले सुबह घटना की जानकारी मिलते ही श्री अवस्थी ने दूरभाष पर आईजी विवेकानंद सिन्हा को घटना स्थल पहुंचने का निर्देश दिया। फिर विधानसभा से होकर वे खुड़मुड़ा के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचकर उन्होने वारदात के चश्मदीद गवाह परिवार के नाबालिग बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री अवस्थी ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आईजी विवेकानंद सिन्हा व एसपी प्रशांत ठाकुर से भी वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए जरुरी निर्देश दिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
