Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे गए धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना
की पहली किश्त आगामी मई में 
मुख्यमंत्री ने जशपुर के गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों को दी जानकारी

किसानों से गर्मजोशी से मिले, धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की ली जानकारी
किसानों ने बताया दो दिन पहले बेचे गए धान का मिल गया है भुगतान

    रायपुर / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशुपर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र में किसानों के साथ चर्चा में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किस्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही माह मार्च में किया जाएगा। उन्होंनेे किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त आगामी मई में दी जाएगी।  

   मुख्यमंत्री  बघेल आज अपने जशपुर प्रवास के दूसरे दिन जिले के ग्राम गम्हरिया स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां 10 गांवों के 15 किसानों से चर्चा कर धान खरीदी की व्यवस्था और भुगतान की जानकारी ली। किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्था को दुरूस्त बताते हुए मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि उनके द्वारा गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में दो दिन पहले बेचे गए धान का भुगतान हो गया है। वहां मौजूद ग्राम साईटांगरटोली के किसान श्री खैरूद्दीन ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले चालू खरीफ मौसम के बेचे गए धान के लिए एक लाख 20 हजार रूपए का भुगतान प्राप्त हुआ है। गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी के शुरुआती चार दिनों में ही वहां 21 किसानों से 974 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है।
    मुख्यमंत्री बघेल को धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में उपस्थित जशपुर जिले के किनकेला, पुत्रीचौरा, लुईकोना, सारुडीह, पथराटोली, साईटांगरटोली, पोड़ी, गलोंडा, पैकू और टिकैतगंज गांव के किसानों ने बताया कि उन्हें राजीव किसान न्याय योजना के तहत सरकार द्वारा दी गई राशि की तीन किस्तें मिल चुकी हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी चौथी और अंतिम किश्त का भुगतान चालू वित्तीय वर्ष में ही मार्च में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों को बताया कि वर्तमान खरीफ मौसम में खरीदे जा रहे धान के लिए राजीव किसान न्याय योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि की पहली किश्त मई में दी जाएगी।  
    मुख्यमंत्री जशपुर के कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के प्रांगण में स्थित गम्हरिया धान खरीदी केंद्र में किसानों से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी के साथ ही उनके घर-परिवार के बारे में भी बात की। श्री बघेल ने किसानों के आग्रह पर उनके साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव  चिंतामणि महराज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार  विनोद वर्मा, विधायक विनय भगत, सरगुजा संभाग की आयुक्त सुश्री जिनेविवा किंडो और जशपुर के कलेक्टर  महादेव कावरे भी इस दौरान मौजूद थे।

दुर्ग । शौर्यपथ । अपनी बात को बेबाकी से रखने वाले भिलाई निगम के महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव ने 8 दिसम्बर को किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों द्वारा भारत बन्द के आव्हान का समर्थन करते हुए किसानों की पीड़ा और समाज मे किसानों के महत्त्व की बात का जोर देते हुए सोशल मीडिया में किसानों के लिए अपनी बात रखी । विधायक ने कहा कि हरियाणा, दिल्ली की इस सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे जल रहा यह चूल्हा, भारत का वो अक्षय पात्र है जिसमें अन्न कभी खत्म नहीं होने वाला, यह लड़ाई किसी किसान की नहीं है, यह लड़ाई हर बच्चे-बूढ़े-नौजवान की है, जहाँ हर घर का चूल्हा 'किसान' पर निर्भर है। हमारा किसान केवल अपनी फसल के दाम के लिए नहीं लड़ रहा, इस लड़ाई में हर घर की रसोई का बढ़ता खर्च भी शामिल है जो इन कानूनों के कारण हाथ से बाहर हो जाएगी। जिनके लिए हम कानून बनाते हैं, यदि वो ही खुश न हो तो ऐसे नियम, कानून और बेतुकी न्याय की बातें बेमानी है। मैं देवेंन्द्र यादव, 8 दिसम्बर को किसानों द्वारा बुलाए गए 'भारत बंद' का पुरजोर समर्थन करता हूँ और देश के तमाम आंदोलनरत किसान भाइयों-माताओं के कुशलक्षेम की कामना करता हूँ जय जवान-जय किसान

दुर्ग / शौर्यपथ / थगड़ा बांध सौंदर्यीकरण का कार्य नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है । ठगड़ा बांध निवासियों ने छठ पर्व के बाद व्यवस्थापन का आश्वासन दिया गया था । अत: समस्त निवासियों से को सूचित किया जाता है कि उन्हें बोरसी स्थित प्रधानमंत्री आवास में आवास दिया जा रहा है । दुर्ग निगम प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी देते हुए कहा है कि जिन लोगों ने भी आवास के लिए पंजीयन राशि और आवेदन जमा नहीं कराया है वे 10.12.2020 के पहले अपना नियमानुसार आवेदन निगम डाटा सेंटर कार्यालय मे जमा करावे 7
उन्हें लाटरी निकाल कर आवास आबंटित किया जाएगा । थगड़ा बांध के समस्त निवासियों को यह भी सूचित किया जाता है की वे 10.12.2020 के पूर्व अपना अतिक्रमण झोपड़ी का व्यवस्थापन कर लेवे, अन्यथा 10.12.2020 को नगर निगम द्वारा बेदखली की कार्यवाही की जावेगी । जिसके बाद उनका कोई भी दावा या आपत्ति मान्या नहीं होगा ।

शौर्यपथ/ भिलाई
रिसाली निगम क्षेत्र में जल्द ही प्रस्तावित दो गोबर खरीदी केन्द्र और शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एस. के. दुबे ने नगरीय निकाय के सबसे सुंदर नेवई गौठान और रूआबांधा सेंटर का निरीक्षण करते कहा कि खरीदे गए गोबर के चैथाई हिस्सा से हर रोज गोबर से लकडी व छेना तैयार किया जाए। साथ ही पंजीकृत हितग्राहियों को नियमित गोबर बेचने पे्ररित करने निर्देश दिए। संयुक्त संचालक पाटन ब्लाक का गौठान व गोबर खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 3:30 बजे नेवई पहुंचे। निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के साथ गौठान में तैयार किए जा रहे वर्मी खाद का निरीक्षण किया। नेवई व रूआबांधा केन्द्र का अवलोकन करते हुए मिशन मैनेजर व जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि वे केवल खाद पर ही निर्भर न रहे। छेना व गो काष्ठ तैयार करने पर भी ध्यान दे। इसके लिए हर दिन एक क्विंटल गोबर को आरक्षित करे। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, जिला समन्वयक टी कश्यप, मिशन मैनेजर अरूणा धृतलहरे समेत ललिता साहू व कुंजेश्वरी साहू उपस्थि थी।
संचालक ने संपर्क बढाने दिया जोर
निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक ने महिला समूह की सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होने कहा कि महिला सदस्य खाली समय में संपर्क ब?ाए। इससे बाजार तैयार होगा। वर्मी खाद के उपयोगिता के बारे में सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक चर्चा करे। किचन गार्डन में वर्मी खाद का उपयोग करने महिलाओं को प्रेरित करने कहा।
खाद की क्वालिटि देख खुश हुए
निरीक्षण के दौरान भंडारण कर रखे वर्मी खाद का अवलोकन किया। इस दौरान संयुक्त संचालक ने खाद को देख निगम कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। बेहतर खाद बनाने के लिए प्रंशसा की। उललेखनीय है कि रूआबांधा सेंटर में 250 क्विंटल वर्मी खाद बिक्री के लिए तैयार है। वहीं 3.5 क्विंटल खाद की बिक्री किया जा चुका है।

राजशेखर नायर/दैनिक शौर्यपथ/धमतरी /नगरी/ब्यूरो

*बिना अनुज्ञा धान परिवहन करते ट्रक CG 05 J 4199 पकड़ाया ।*

खाद्य,राजस्व  एवं  पुलिस विभाग की सक्रियता के चलते क्षेत्र में
लगातार धान के अवैध व्यापार को पकड़ने में प्रशासन को सफलता मिल रही है।

शुक्रवार को एकबार फिर अनुविभागिय अधिकारी  राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा बिना अनुज्ञा 322 क्विटल धान का परिवहन करते धमतरी   जिले के सिहावा  निवासी   जीवन लाल चोपड़ा , ट्रक  Cg05 JE 4199
धान एंव वाहन को जप्त कर सिहावा पुलीस को सुपुर्द कर।

 

विरूद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर एस. डी .एम . जितेंद्र कुर्रे  द्वारा कार्यवाही की गई।
इस के पूर्व 37.20 क्विंटल धान, राईस मिलरों को खपाने का प्रयास करते कोंडगाँव के  एक व्यक्ति को पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग  की टीम को पकड़ने में सफलता मिली थी।

दैनिक शौर्यपथ समाचार/ धमतरी/ब्यूरो/राजशेखर नायर

कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा छापामार कर अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मगरलोड विकासखण्ड के बड़े करेली क्षेत्र में अवैध शराब की शिकायतों के आधार पर 03 दिसम्बर को अमले द्वारा छापामार कर्रवाई की गई। इस दौरान रायपुर जिला के छछानपैरी निवासी टिमन लाल टण्डन के आधिपत्य से 41 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। इनमें 30 पाव प्लेन तथा 11 पाव मसाला कुल 7.380 लीटर देशी मदिरा शामिल है। साथ ही धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई मदिरा पर छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज, कुम्हारी, जिला-दुर्ग का लेबल लगा पाया गया है तथा आरोपी अन्यत्र रायपुर जिले का निवासी है। इन तथ्यों के आधार पर मामले में गहन विवेचना कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर आबकारी उपनिरीक्षक श्री वैभव मित्तल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के कुरूद क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने की जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर निगम ने कार्रवाई की! जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड 16 रूंगटा कॉलेज के पीछे एवं चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल कॉलेज जाने वाले रोड पर अनाधिकृत रूप से मुरूम से निर्माण किए गए मार्ग संरचना को निगम की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मौके से 6 हाइवा मुरम भी जप्त किया गया! जोन 02 वैशालीनगर के सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र के रूंगटा कॉलेज के पीछे एवं चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिलने पर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और कार्यवाही प्रारंभ किए!
इस दौरान मौके पर कोई व्यक्ति सामने नहीं आया! दोनों स्थल के करीब 8 एकड़ जमीन पर चूना मार्किंग कर ले आउट, मुरूम से मार्ग संरचना तथा प्लाटिंग संबंधित बोर्ड लगाए गए थे, जिसे जेसीबी से ध्वस्त करते हुए जमीन को मूल स्वरूप तब्दील किया गया! इस कार्य में एक जेसीबी और दो डंपर की मदद ली गई!
उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन अवैध निर्माण, अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने लगातार कार्यवाही करने के साथ ही इस संबंध में आने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर रही है। निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्तों को दिए हैं जिस पर जोन आयुक्त जोन क्रमांक दो पूजा पिल्ले की टीम ने आज कुरूद क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे प्लाटिंग पर कार्यवाही की। आज की कार्रवाई में निगम के अधिकारी/कर्मचारी तोडफोड़ टीम के साथ पहुंचे और मुरूम से बनाए गए मार्ग संरचना, चूना से किए गए मार्किंग को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया! कार्यवाही के दौरान उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा एवं निकहट सबरीन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा 12 दिसंबर  को राज्य स्तरिय लोक अदालत आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कोविड-19 के चलते न्यायालय में नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे न्यायालयीन प्रकरण अत्यधिक संख्या में लंबित हो रहे हैं, जिसे देखते हुए राज्य स्तरिय लोक अदालत प्रस्तावित की गई है। जिला न्यायालय दुर्ग के साथ- साथ व्यवहार न्यायालय भिलाई 3, पाटन में आयोजित की जाएगी। पक्षकार लोक अदालत में अपने प्रकरण रखवाये जाने के संबंध में अपने अधिवक्ता से मिल कर कार्यवाही कर सकते हैं। पक्षकार और अधिवक्ता जो सुनवाई करना चाहते है वे राजीनामा निश्चित प्रारूप में में दोनों पक्षकारों द्वारा हस्ताक्षरित राजीनामा आवेदन 9 दिसंबर तक संबंधित न्यायालय में जमा कर सकते हैं।  राज्य स्तरीय लोक अदालत में न्यायालय के लंबित राजीनामा योग्य दाण्डिक, सिविल, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम मामले, विद्युत, पारिवारिक मामले सुनवाई हेतु रखे जाएंगे। लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों को देखते हुए खंडपीठ गठित की जाएगी।

छुरिया / शौर्यपथ / छुरिया नगर उपाध्यक्ष सलमान खान ने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपना व अपने रिश्तेदारों के पेट भरने के लिए बेरियर चेक पोस्ट को चालू करवाया गया है। इनको राज्य शासन के खजाने में आने वाले पैसे से मतलब नहीं है, बल्कि जितने कम समय मे ये अपना व अपने घर परिवार के लोगों का जेब भर लें उससे मतलब है।
पाटेकोहरा बेरियर चालू होते ही विवादों के घेरे में रहा है, जहां पर बेरियर के चालू होते ही कांग्रेसी जनप्रतिनिधि व उनके घर के लोग पाटेकोहरा बेरियर में दलाली व अवैध वसूली के लिए खड़े नजर आते रहे हैं। हाल ही में इसी बेरियर में संविदा के पद पर स्थानीय विधायक द्वारा अपने ही परिवार के व्यक्ति को नौकरी लगाकर इस बात का प्रमाण दे दिया है। स्थानीय विधायक को क्षेत्र की जनता व क्षेत्र के युवा बेरोजगारों से कोई लेना देना नही है। क्योंकि क्षेत्र की विधायक लगातार अपने परिवार को लाभ पहंुचाने के लिए रेत खनन से लेकर अवैध कार्यों को खुला संरक्षण दे रही है। क्षेत्रीय विधायक शुरू से ही विवादों में रही है।
नगर उपाध्यक्ष सलमान खान ने तीखे स्वर में कहा है कि कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों की ऐसी कई अवैध उपलब्धियां हैं। जिसे सुनकर प्रदेश सरकार को शर्म आनी चाहिए। अगर समय रहते क्षेत्र के कांग्रेसी जनप्रतिनिधी नहीं सुधरे तो आने वाले समय में ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)