Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में धान के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ श्री अविनाश भोई के नेतृत्व में सेवा सहकारी समिति बोरतालाब के प्रांगण से 147 कट्टा धान वाहन सहित जप्त किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बुढानछापर निवासी धान कोचिया श्री आशाराम सिन्हा द्वारा आपने पुत्र के ट्रेक्टर से बुढानछापर के किसान श्री तनगूराम के धान को खपाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मौके पर टीम द्वारा जांच करने पर पाया गया कि किसान के पर्चे का धान, कोचिया के घर से लोड किया गया था। इसके साथ ही हमालों एवं किसान के ब्यान लेने पर विरोधाभास भी पाया गया।
मामला संदिग्ध होने के कारण 147 कट्टा धान वाहन सहित जप्त कर थाना बोरतालाब की सुपुर्दगी में कर दिया गया। प्रकरण अग्रिम कार्रवाई के लिए कलेक्टर खाद्य शाखा राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। ट्रेक्टर बिना नम्बर प्लेट के चलाया जा रहा था। इस पर थाना बोरतालाब द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अधीन पृथक से कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी मनीष चितले, मंडी सचिव भूनेश्वर सिंह ठाकुर, मंडी निरीक्षक ईश्वरी चन्द्राकर तथा पटवारी रामकिशोर कबीरे व अनिल वर्मा शामिल थे।

चार महिला स्व सहायता समूह लघु वनोपज प्रसंस्करण से जुड़ कर रही जीविकोपार्जन

धमतरी / शौर्यपथ / हरा-भरा वन जहां पर्यावरण संतुलन और जीव-जन्तुओं, पक्षियों के बसेरा के लिए जरूरी है। वहीं वनवासियों की जीवनशैली और दैनिक गतिविधियों, जीविकोपार्जन में अहम् भूमिका निभाता है। धमतरी जिला 52 प्रतिशत जंगलों से भरा है। सिहावा के श्रृंगी ऋषि पहाड़ से निकलकर प्रदेश की जीवनदायिनी महानदी धमतरी वनमण्डल को दो भागों में बांटती है। एक ओर उत्तरी भाग में अपेक्षाकृत कम जंगल हैं, वहीं दक्षिणी भाग जिसमें विकासखण्ड नगरी और मगरलोड है, घने जंगलों से भरा है। जिले के अधिकांश वनवासी इसी दक्षिणी भाग में बसे हुए हैं। जंगलों में मिलने वाले वनोपज वनवासियों की जिंदगी की पटरी को आगे बढ़ाने में मददगार होते हैं। लेकिन जंगलों का बेतरतीब दोहन ना हो और वनवासियों को जंगलों से इकट्ठा किए हुए वनोपज का उचित दाम मुहैय्या कराने के अलावा उन्हें जीविकोपार्जन की सहुलियत देने वर्ष 2004-05 में नगरी के दुगली में स्थापित किया गया, लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र। यहां वनवासियों से लघु वनोपज खरीदकर महिला स्व सहायता समूहों के जरिए उन वनोपजों का प्रसंस्करण किया जाता है।
प्रसंस्करण केन्द्र प्रभारी बताते हैं कि यहां चार महिला स्व सहायता समूह क्रियाशील है। इन्हें हर मौसम में कोई ना कोई लघु वनोपज प्रसंस्करण का काम मिल जाता है। वन विभाग इन्हें संसाधन के साथ ही समय-समय पर नई तकनीकों का प्रशिक्षण और मशीन उपलब्ध कराता है। इसके बाद तैयार उत्पाद को स्थानीय स्तर पर अगर खरीददार तय दर पर लेने पहुंचे तो, उन्हें बेच दिया जाता है। साथ ही एन.एफ.डब्ल्यू.पी. मार्ट में तैयार उत्पाद बेचने के लिए भेज दिया जाता है। बताया गया है कि सितंबर से जनवरी तक यहां सतावर का पाउडर, जो कि महिलाओं, खासतौर पर शिशुवती माताओं के लिए पौष्टिकता से भरपूर होता है, उसे तैयार किया जाता है।
लघु वनोपज आंवला से मीठा/ नमकीन कैण्डी, जूस, पाउडर बनाने का काम अक्टूबर से फरवरी तक समूह करता है। वहीं उपवास और गर्मी में शीतलता देने शरबत के तौर पर इस्तेमाल करने वाले तिखुर पाउडर भी समूह तिखुर कंद से बनाता है। यह काम दिसंबर से फरवरी तक चलता है। इसके साथ ही बैचांदी से चिप्स बनाने का काम दिसंबर से फरवरी तक समूह करता है, जो कि कृमिनाशक होने के साथ ही फलाहारी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यहां कार्यरत महिला समूह को मार्च से जून तक केक्ती से सूखा रेशा बनाने का काम भी मिलता है। इसके रेशे से रस्सी बनाकर पायदान, थैला इत्यादि बनाया जाता है और वन विभाग के उत्पादन क्षेत्रों में भी इसे बाड़ी के तौर पर लगाया जाता है।
इसके अलावा जिले में लगभग 140 कमार परिवार गर्मी के दिनों में जंगल से 100 क्विंटल के आसपास शहद लाकर बेचते हैं। पहले यह कमार परिवार स्थानीय व्यापारियों को सस्ते दर में शहद बेच दिया करते थे, किन्तु इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बाद कमार जनजाति के लोग इसे प्रसंस्करण केन्द्र में बेच उचित दाम पा रहे हैं और उन्हें शहद लेकर इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही। इसके साथ ही माहुल पत्ते से दोना और पत्तल बनाने का काम कोभी समूह को मिल जाता है। हालांकि यह काम गर्मी के दिनों में खासकर मार्च-अप्रैल में होता है, किन्तु अगर वे बाकी समय भी खाली रहते हैं, तो दोना-पत्तल बनाने का काम कर लेते हैं। इसके अलावा हर्रा, बहेड़ा चूर्ण भी दुगली लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र में बनाया जाता है।
यहां जिन चार महिला समूहों को प्रसंस्करण से रोजगार मिल रहा, उनमें जागृति बालिका स्व सहायता समूह, जय मां बम्लेश्वरी, जय मां संतोषी और जय मां लक्ष्मी स्व सहायता समूह हैं। प्रत्येक समूह में दस-दस सदस्य हैं। जागृति बालिका समूह की अध्यक्ष कुमारी ज्योति बताती हैं कि फिलहाल समूह आंवला प्रसंस्करण में लगा हुआ है। वन विभाग उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण देकर अपडेट (अद्यतीकृत) करता रहता है। हाल ही में आई.आई.टी.कानपुर से समूह को आॅनलाईन प्रशिक्षण मिला है। इसके जरिए उन्हें लघु वनोपज की ग्रेडिंग, पैकिंग और मार्केटिंग के नुस्खे सिखाए गए हैं। इन दस सदस्यीय समूह में अधिकाशं बालिकाएं जुड़ी और स्वरोजगार के अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठा रही हैं। जागृति बालिका समूह की अध्यक्ष कुमारी ज्योति यह भी बताती हैं कि पहले निजी स्कूल में बतौर शिक्षिका काम करने पर उन्हें एक हजार रूपए मिलता था, किन्तु समूह से जुड़ने के बाद हर माह 3600 रूपए हर सदस्य काम करके कमा लेता है।
इससे उनके परिवार को भी थोड़ी आर्थिक राहत मिल जाती है। इसी समूह की अन्य सदस्य कुमारी दिव्या और कुमारी चंद्रावली मरकाम बताती हैं कि घर में खाली बैठे रहने से बेहतर कोई रोजगार तलाश कर खुद को उसमें हुनरमंद बनाने की उम्मीद उन्हें समूह से जुड़ने अपनी ओर खींच लाई। कुमारी चंद्रावली यहां तक बताती हैं कि वे समूह में काम कर मिलने वाली मासिक राशि को जोड़-जोड़ कर खुद की शादी के लिए गहने भी तैयार कर ली हैं। इसमें सोने का मंगलसूत्र, कान के टाॅप्स, चांदी की पायल, करधन शामिल है। यह बालिका समूह खुश है कि हुनर के साथ-साथ उन्हें लघु वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है।

दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय दुर्ग में बी.एस.एन.एल भवन परिसर में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण अवसर पर कार्यालय का अवलोकन किया। उन्होंने अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के कार्यालय को इन वर्ग के लोगों के विकास के लिए कारगर कदम बताया। कार्यालय का शुभारंभ होने पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया। विदित हो कि प्रदेश सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के कल्याण और विकास के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजना संचालित की जा रही है। अनुसचित जाति विकास प्राधिकरण के कार्यालय का शुभारंभ होने से विभाग विकास योजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ समुदाय के विकास के लिए नए द्वार भी खुलेंगे।
अनुसूचित जाती विकास प्राधिकरण विभाग के लिए यह एक गौरव का क्षण कि इसका कार्यालय का शुभारम्भ आज प्रदेश के छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हांथो हुआ . विगत के १५ वर्षो तक यह विभाग पूर्व मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ही कार्यरत था किन्तु अब इस विभाग का स्वयं का प्रदेश कार्यालय का लोकार्पण हो गया .
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल ने कहा कि आज के इस कार्यालय के उद्घाटन पर समाज के सभी साथियो को बधाई देता एवं छत्तीसगढ़िया मुखिया बघेल जी को धन्यवाद देता हूँ कि सत्ता में आने के बाद उनके द्वारा अनुसूचित जाती विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष समाज से ही चुना एवं समाज को आगे बढाने व विकास की राह पर नई उंचाइयो तक ले जाने के प्रयास में एक सार्थक पहल की है

Rajshekhar Nair/Shorypath news

सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के नगरी,सांकरा,घटुला,उमरगांव,सेमरा,बेलरगांव,घुरावड़ धान उपार्जन केंद्रों मे पहुंच कर पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया
इस दौरान उन्होंने धान ख़रीद केंद्रों का निरीक्षण करते हुवे सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि धान खरीद की प्रक्रिया मे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए
वहां उपस्थित सभी किसान भाइयों को डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने इस अवसर पर बधाई दी एवं कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सदा किसानों के हित मे कार्य करने को संकल्पित है धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये क्विंटल होने से आज किसान पहले ज्यादा सशक्त एवं आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है।
इस कार्यक्रम मे पी सी सी सदस्य एल एल ध्रुव,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेलरगांव कैलाश प्रजापति,विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान,जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी,जिला पंचायत सदस्य मीणा बंजारे, जनपद सदस्य ईश्वर पटेल,जनपद सदस्य कविता पवार,जनपद सदस्य राजिम साहू,  रामभरोस साहू,भूषण साहू,राघवेंद्र वर्मा,कृष्ण कुमार कश्यप,महेंद्र धेनुसेवक,लखन साहू,ईश्वर साहू,कैलाश बिसेन,शकुंतला ठाकुर,विमला मरकाम,राजेन्द्र ठाकुर,अय्यूब खान,राजू सोम,वीरेंद्र मिश्रा,हरीश साहू,महेंद्र पांडे,भानु शांडिल्य, राजेन्द्र ठाकुर,कनक बोर्झरिया,छेद प्रकाश कोशील,असकरण पटेल,सुरेश कोर्राम,प्रदीप कोर,शत्रुघ्न साहू,चमरुराम साहू,भूषण भारती, इतवारी नेताम,तिलकराम नेताम,सियाराम नेताम,मोहन मरकाम,मन्गुराम मरकाम, बिहारी यादव एवं धान उपार्जन केन्द्रों मे उपस्थित किसान भाई उपस्थित थे।

धमतरी / शौर्यपथ / दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2020 समारोह का आयोजन आगामी 03 दिसम्बर को रायपुर स्थित फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेन्टर माना कैम्प में किया जाएगा। सुबह 10 बजे से आयोजित इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था तथा जिले को पुरस्कृत किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले से सर्वश्रेष्ठ अस्थिाबाधित कर्मचारी श्री संतोष कुमार बांधव को समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह नि:शक्तजन वित्त विकास निगम द्वारा स्वरोजगार ऋण के तहत प्राप्त ऐसे ऋणी, जिन्होंने पूरी तरह से ऋण जमा कर चुके हैं, ऐसे 09 हितग्राहियों को उत्थान सब्सिडी योजना के तहत छूट की राशि का चेक वितरित किया जाएगा। 

धमतरी / शौर्यपथ / कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कोलियारी (भखारा) में आज नवीन धान उपार्जन केन्द्र का विधिवत् शुभारम्भ किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर किसान से धान का एक-एक दाना खरीदने कृत्संकल्पित है और इसके लिए शासन-प्रशासन के द्वारा सभी प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की यह नीति तभी सही ढंग से सफल होगी, जब समिति में किसान अपनी मेहनत से उपजाए धान का ही विक्रय करेंगे। किसी अन्य या मध्यस्थ व्यक्ति का धान ना बेचें, जिससे कि इसका अनुचित लाभ ना मिले।
कलेक्टर ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले में धान खरीदी की निर्धारित तिथि से पहले ही सभी पंजीकृत किसानों का धान लिया जाएगा, इसलिए वे जल्दबाजी ना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटे किसान को एक बार, मध्यम का दो तथा बड़े किसान का तीन बार टोकन जारी किए जाएंगे, लेकिन उन्हें बार-बार कतार में लगने की आवश्यकता नहीं है। पहली बार में ही उनसे धान लेने की तिथियों का निर्धारण कर लिया जाएगा, जिसका प्रदर्शन सूचना पटल पर किया जाएगा। इससे किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी और शासन की भी यही मंशा है कि निर्विवाद, निर्विघ्न रूप से धान-खरीदी का कार्य सम्पन्न हो। कलेक्टर ने बताया कि धान की गुणवत्ता परखने स्थानीय स्तर पर ही समिति गठित की जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक श्री शरद लोहाणा ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और धान-खरीदी इसकी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुखिया क्षेत्र की मांगों को लेकर गम्भीर हैं और इसमें कोई शक नहीं कि किसान के एक-एक दाने का मोल सरकार चुका रही है। इसके अलावा अन्य मंचस्थ अतिथियों ने भी आज से शुरू हुए धान खरीदी केन्द्र की बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक सहकारी साख समिति के तहत नवीन धान उपार्जन केन्द्र कोलियारी का आज शुभारम्भ किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा धान, बारदाना तथा नापतौल मशीन की पूजा कर इसका उद्घाटन किया। अतिथियों ने सांकेतिक रूप से बारदाने में धान भी भरा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारिणी चंद्राकर, नगर पंचायत भखारा की पार्षद श्रीमती संतोषी निषाद, नगर पंचायत भखारा के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत नाहर सहित समिति के पदाधिकारीगण तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। विदित हो कि धान खरीदी केन्द्र कोलियारी के तहत 1153 पंजीकृत कृषक हैं जिनमें 754 सीमांत, 276 लघु तथा 123 दीर्घ किसान शामिल हैं। इन किसानों के द्वारा 42 हजार क्विंटल धान क्रय करने का लक्ष्य है।
कलेक्टर ने अछोटा समिति का किया औचक निरीक्षण:- कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आज दोपहर 12 बजे धमतरी विकासखण्ड के ग्राम अछोटा स्थित धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में पहुंचकर समिति प्रबंधक तथा किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने टोकन वितरण में पारदर्शिता नहीं बरते जाने की बात कही, जिस पर कलेक्टर ने जारी किए गए टोकन का डिस्प्ले करने के निर्देश नोडल अधिकारी व समिति प्रबंधक को दिए। उन्होंने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि आज धान खरीदी का पहला दिन है, आगे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि किसानों को बार-बार कतार में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि रकबा के अनुसार ही उन्हें तिथिवार अधिकतम तीन बार टोकन जारी किए जाएंगे।
उन्होंने समिति प्रबंधक पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी यदि रकबा के अनुसार टोकन जारी नहीं किया गया, तो उन पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंजियों का भी निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक प्रविष्टि पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण करने कलेक्टर पहुंचे जेवरा सिरसा धान उपार्जन केंद्र , सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए निर्देश , दिनभर डटी रही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम


दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के साथ-साथ आज दुर्ग जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में भी धान खरीदी शुरू हो गई । धान खरीदी कार्य का निरीक्षण करने के लिए दिन भर जिला प्रशासन की टीम लगी रही. संभाग आयुक्त टीसी महावर ,कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज जेवरा सिरसा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने जारी किये जाने वाले टोकन की जानकारी ली। पहले दिन आये किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी केंद्रों में सभी तरह की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधक बारदानों आदि की व्यवस्था भी देख लें। कलेक्टर ने एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा तथा खाद्य नियंत्रक को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने धान खरीदी से सम्बंधित रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज भी देखे। उन्होंने कहा कि खरीदी पूरी तरह पारदर्शी हो। इसके लिए शासन ने जो मानक तय किये हैं उसके अनुरूप कार्य हो। उन्होंने स्टैकिंग आदि की जानकारी भी ली। उन्होंने यह कार्य व्यवस्थित रूप से करने कहा। उन्होंने समिति प्रबंधकों से कहा कि आने वाले समय में धान की आवक बढ़ेगी, अभी से इसके प्रबंधन की तैयारी कर लें। एसडीएम श्री हेमलाल वर्मा ने बताया कि जिले के 90 धान उपार्जन केंद्रों में आज 45 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी की गई है उन्होंने बताया कि हर केंद्र में 35,000 बारदाने उपलब्ध है। श्री वर्मा ने बताया कि प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में करीब12 से 15 टोकन जारी किए गए थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ी लोक कलाओं की मूर्तियों से सजी लोक कला मार्ग का कल नामकरण होने जा रहा है इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री बघेल जी द्वारा की जाएगी । लोक कला मूर्तियों के आर्ट से सजी रंगीन लाइटों के बीच यह लोक कला मार्ग सज कर तैयार है । नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा एसपी बांग्ला सिविल लाइन में भव्य लोकार्पण समारोह में शाम 4:00 बजे माननीय मुख्यमंत्री लोकार्पित करेंगे ।
निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन आज सुबह से छत्तीसगढ़ी लोककला मार्ग नामकरण और लोकार्पण की तैयारी में जुटे रहे । आयुक्त के निर्देश पर आज गौरव पथ में वृहद स्तर पर साफ सफाई कराई गई बड़ी-बड़ी झाड़ियों की कटाई कर फुटपाथ को खाली कराया गया । अवैध रूप से व्यवसाय करने वालों को हटवाया गया । लोकार्पण अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, विधायक अरुण वोरा जी, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, पर्यावरण एवं उद्यानिकी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती बबीता यादव अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे । निगमायुक्त ने बताया यह छत्तीसगढ़ी लोक कला मार्ग की कल्पना माननीय विधायक अरुण वोरा जी का है उनकी सोच व मंशा के अनुरूप इस क्षेत्र को तैयार किया गया । उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किए जाने की योजना बनाई गई है । सौंदर्यीकरण की दिशा में शहर वासियों को छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति से जोड़ने विधायक निधि के 50 लाख से राउत नाचा, सुवा नृत्य, योद्धा नर्तन, कुम्हार, हल चलाते किसान और सूर्य नमस्कार योग की झलकियां इस सौंदर्यीकरण में नजर आएगी । धूल मुक्त सड़क के लिए दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाया गया है । सिविल लाइन क्षेत्र में सुबह और शाम के वक्त हजारों की संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक के लिए आते हैं जहां लोगों को अब धूल मुक्त सड़क और छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति की झलकियां लग जाने से यहां आने वाले लोग काफी सुकून महसूस करेंगे ।

भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई द्वारा 2 दिसंबर को लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सीएम मा. श्री भूपेश बघेल जी होंगे। सीएम श्री बघेल जी के करकमलो द्वारा 2 दिसंबर की शाम 5.25 बजे नगर निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 29 बापूनगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 34 श्रीराम चौक (अंडा चौक) ग्राउंड में हाई मास्क एवं मूलभूत विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। 4 करोड़ 75 लाख की लागत से महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री यादव द्वारा कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सभी सदस्य, समस्त एल्डरमेन एवं समस्त सम्मानीय पार्षदगण सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे।
गौरतलब है कि भिलाई के महापौर देवेंद्र यादव की पहल से खुर्सीपार क्षेत्र की जनता की वर्षों पूरानी मांगों को पूरा करते हुए वार्ड क्रमांक 29 बापूनगर तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य किया गया है। साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र के खिलाड़ियों के हित और बेहरत भविष्य को देखते हुए महापौर ने श्री राम चौक मैदान में हाई मास्क एवं मूलभूत विकास कार्य कराया है। ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए टाउन शिप के मैदान तक जाने की आवश्यकता न पड़े। खिलाड़ियोंं को उन्हीं के क्षेत्र में बेहतर अभ्यास के लिए मैदान मिल सकेगा। क्षेत्र के खिलाड़ी लंबे समय से मांग कर रहे थे, खिलाड़ियों की भावनाओं और जरूरत को देखते हुए महापौर श्री यादव ने पहल करते हुए श्री राम चौक मैदान में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। अब यहां रात में भी खिलाड़ी अपने खेल का अभ्यास कर सकेंगे।
लोकार्पण के 1 दिन पूर्व महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया! इस दौरान महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, प्रभारी मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, सहायक अभियंता अखिलेश चंद्राकर, उप अभियंता प्रकृति जगताप सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे!

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)