Google Analytics —— Meta Pixel
March 10, 2026
Hindi Hindi

मुंगेली/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक गांव ऐसा है जहां हर घर में चोर और लुटेरे ही रहते हैं। आजादी के पहले से शुरू हुई वारदातें, अब परंपरा बन चुकी है। चरोटी नाम के इस गांव के हर घर में मौजूद व्यक्ति प्रदेश की किसी ना किसी जेल में कुछ महिने बिता चुका है। गांव के लोगों का पेशा चोरी और लूट ही है। मार्च के महीने में जिले में नए एसपी डी. श्रवण आए। उन्होंने पहले ही इस गांव के बारे में सुन रखा था। अपनी टीम के साथ गुरुवार को एसपी गांव में पहुंचे, लोगों से अपराध की दुनिया को छोड़कर मुख्यधारा से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की हर संभव मदद करेगी।
अब ग्रामीणों की मांग पर होगा बदलाव
एसपी डी श्रवण ने गांव के युवकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बात की। ग्रामीणों ने रोजगार, स्कूल की मरम्मत, पंखे, ब्लैकबोर्ड की परेशानी के बारे में बताया। लोगों ने कहा कि गांव में पीने के साफ पानी और तालाब की जरुरत है। आईपीएस अफसर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर सुविधाएं जल्द से जल्द गांव में मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। एसपी के साथ एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा, थाना प्रभारी संजीव ठाकुर और उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सरगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह ,जनपद सदस्य विजय चेलक, सीलदाहा सरपंच विजय यादव भी साथ पहुंचे थे।
गांव के लोग चाहते हैं गुनाह की दुनिया से छुटकारा
बिलासपुर से मुंगेली की ओर बढऩे पर करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर चिरोटी स्थित है। यहां करीब 50 परिवार हैं और गांव की जनसंख्या 252 है। चिरोटी में रहने वाले समुदाय के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। गांव के 50 परिवारों में आपस में ही शादियां हो रही है। यही वजह है कि इस गांव के लोग भी बदलाव चाहते हैं। चिरोटी सरगांव थाना क्षेत्र में है। यहां के उप निरीक्षक सुशील बंछोड़ ने बताया कि वह ग्रामीणों को अपराध छोडऩे प्रेरित कर रहे हैं। करीब 60त्न आबादी पुलिस की बात मानने को तैयार है। जो बचे हुए परिवार हैं, उन्हें भी राजी किया जाएगा। पूर्व में इसी गांव से जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा उन्हें भी इस अभियान से जोड़कर ग्रामीणों का भरोसा जीतने का प्रयास किया जा रहा है
इस तरह गांव धंस गया गुनाह के दल दल में
जानकारों के मुताबिक गांव के लोगों में चोरी करने की आदत आजादी के पहले से है। यहां के लोग आसपास के गांव से फसल की चोरी किया करते थे। जब हौसला बढ़ा तो फिर ट्यूबवेल, मोटर पंप की चोरी करने लगे।
फिर राशन दुकान, किराना दुकान, कपड़ा दुकान और लोगों के मकान को निशाना बनाया। अब तो अपराध को अंजाम देने के लिए कार, पिकअप वाहन का इस्तेमाल भी करते हैं। गांव में कुछ ग्रैजुएट युवक भी चोरी और लूट की घटनाओं में संलिप्त हैं। लेकिन अब ग्रामीण एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।

भिलाई / शौर्यपथ / दुर्ग जिला एनएसयूआई द्वारा सीएसवीटीयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर 8 वें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह एवं प्रदेश सचिव आशीष यादव ने कहा कि 8 वें सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन होने से उनकी डिग्री समय पर पूरी होगी। छात्र-छात्राएं आगे पढ़ाई या जॉब के लिए आवेदन कर सके। इसी क्रम में एन-1 नियम को इस वर्ष के एकेडमिक केलेंडर से हटाने की मांग की गई है। जिससे छात्रों को डिटेन होने की समस्या ना हो क्योंकि इस वर्ष समय पर पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है।
एनएसयुआई ने कहा कि तब तक परीक्षाएं आयोजित ना कि जाए जब तक कोरोना संक्रमण अपने प्रकोप से थम नहीं जाता और जब भी परीक्षाएं आयोजित की जाए तो इस बात का ध्यान रखा जाएं कि जितने प्रतिशत अध्यन किया गया उसके आधार पर ही पथ्य्क्रम को कम कर के प्रश्न पत्र तैयार किए जाए जिससे छात्रों को उक्त सेमेस्टर पास करने की किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े और उनकी डिग्री पर ऐसे आपदा के समय में कोई बुरा असर ना पड़े। आदित्य सिंह और आशीष यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कुलपति महोदय से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख कर कई विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया है,कुलपति ने हमारी सुझावों को सुनते हुए कहा कि हम लोग भी लगतार इस विषय पर कॉलेज से सुझाव माँग रहे है जल्द ही छात्रहित में निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जि़लाध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदेश सचिव आशीष यादव,भिलाई नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, जीवनदीप समिति के सदस्य शरद मिश्रा उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले एवं नगर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर स्टाफ के टाउन एवं देहात पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुई। इसी दौरान सूचना मिलने पर ग्राम उमरपोटी सदरार बाडी के कुछ व्यक्ति के द्वारा तांबा चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
आरोपी कुश सोनी पिता संतोष सोनी एवं अलीराज पिता जैनूल अली निवासी दुर्गा मंदिर के पास रेलवे स्टेशन मरोदा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर धारा 91 जा.फौ नोटिस देकर उक्त सामान के संबंध में कागजात पेश करने के लिए नोटिस दिया गया जो आरोपी ने एक सप्ताह पहले चोरी करना बताए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के तितरडीह वार्ड 21 हनुमान नगर में विकास कार्य का ठेका लेने और कार्य का समयावधि समाप्त होने के बाद भी विकास कार्य को प्रारंभ नहीं किय जाने के कारण निगम आयुक्त द्वारा मे0 रतन टेडर्स को ब्लैक लिस्टेट कर आगामी निविदाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हनुमान नगर में निगम द्वारा इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जहॉ फ्लोरिंग का कार्य नहीं किया गया है। जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने निगम से कार्य आदेश जारी किया गया था कि वे जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। परन्तु समयवाधि के बाद भी कार्य को आज पर्यन्त पूरा नहीं किया गया जो बहत ही खेद का विषय हैं तथा शासन स्तर पर निगम की छबि धूमिल हुई । जिसे देखते हुये निविदा के समय नियम व शर्तो का स्पष्ट उलंघन करने के कारण ठेकेदार द्वारा निविदा के समय जमा की गई अमानत राशि को राजसात करते हुये ब्लैक लिस्टेट घोषित किया गया तथा निगम की आगामी निविदाओं में भाग लेने से भी वंचित किया गया।

भिलाई नगर / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बापू नगर वार्ड क्रमांक 29 में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है! खुर्सीपार क्षेत्र के बापू नगर में यह तालाब एक आकर्षण का केंद्र होगा! इस तालाब का कार्य 80% तक पूर्ण हो चुका है केवल 20% कार्य ही शेष रह गया है जोकि शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने तालाब में हो रहे विकास कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया! निरीक्षण के दौरान महापौर  यादव ने जोन के अधिकारियों को कार्य को शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं ताकि जल्द ही इस कॉल लुफ्त शहरवासी उठा सकें! राज्य परिवर्तित की राशि 3 करोड़ 33 लाख की लागत से विकसित हो रहे तालाब में बहुत कुछ खास है जिससे यहां पर आने वाले लोगों को मरीन ड्राइव जैसा सुखद एहसास होगा! भिलाई शहर के पटरी के इस पार के क्षेत्र में भेलवा तालाब में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं, परंतु अब बापू नगर का तालाब विकसित होने से शहरवासी यहां पर भी सुखद आनंद ले सकते हैं!
बच्चों के लिए विशेष होगा चिल्ड्रन पार्क पालक के साथ में यहां पर आने वाले बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क एक विशेष आकर्षण का केंद्र होगा जहां पर बच्चे झूला, फिसल पट्टी, हरी-भरी घास का भरपूर आनंद ले पाएंगे! यह क्षेत्र चिल्ड्रन पार्क के लिए पृथक से विकसित किया जा रहा है!
सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह होगा खास इस तालाब के सौंदर्यीकरण में जन सुविधाओं को खासा ध्यान रखा गया है! ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु में बैठने के लिए दो गजीबों बनाया जा रहा है! बैठने के लिए चारों ओर 12 बेंच लगाए जाएंगे! एक मुख्य प्रवेश द्वार आकर्षित रूप में होगा, कचरा इधर-उधर न फेंके इसलिए डस्टबिन लगाए जाएंगे! सुरक्षा की दृष्टि से एक गार्ड रूम रहेगा! रिटेनिंग वॉल, पेवर ब्लॉक, चैनलिंक फेंसिंग, हरियाली के लिए वृक्षारोपण, घाट का निर्माण, चारों तरफ रौशनी बिखेरने के लिए पोल एवं लाइट लगाए जा चुके हैं!
तालाब के चारों को सुंदर कलाकृतियां होंगी मनमोहक तालाब के चारों ओर मनमोहक कलाकृतियां बनाई जा रही है, जिसमें बस्तर आर्ट एवं विभिन्न प्रकार के एनिमल की तस्वीरें उकेरी जा रही है! जो इस तालाब में आने वाले लोगों को मनमोहक प्रतीत होंगी!
शहर को एक विशेष आकर्षण का केंद्र देने के लिए महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा आयुक्त  ऋतुराज रघुवंशी की पहल से अब बापू नगर का यह तालाब जिसे तीन तलाक भी कहा जाता है आकर्षण का केंद्र होगा! 13200 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में फैले इस पूरे तालाब का कार्य आरआर साहू कंस्ट्रक्शन को दिया गया है!
महापौर एवं भिलाई नगर विधायक  देवेंद्र यादव ने कहा कि खुर्सीपार बापू नगर में विकसित हो रहा तालाब शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जल्द ही यह तालाब एक नए स्वरूप में दिखेगा!
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, जोन आयुक्त प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े, उप अभियंता प्रकृति जगताप आदि उपस्थित रहे!

*अवधेश टंडन की रिपोर्ट-* जांजगीर चांपा । शौर्यपथ । देश और दुनिया कोविड-19 या कोरोनावायरस से जूझ रहा है लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है जिसकी वजह से प्रदेश में एस्मा एक्ट लागू है वहीं शासन के आदेश के पालन ना करने वाले लापरवाह के ऊपर कार्यवाही भी की जा रही है वहीं जिले के कोविड-19 अस्पताल के लिए जिले चयनित चिकित्सक डॉक्टर संतोष पटेल जिसने अपने उच्चाधिकारियों के आदेश के अवहेलना की और कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए इंकार कर दिया जिसके बाद मामले को जांजगीर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देश दिए वही बीएमओ डॉक्टर कात्यानी सिंह के शिकायत के बाद मालखरौदा थाना प्रभारी ने लापरवाह चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया. आपको बता दें कि मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर संतोष पटेल का विवादों से हमेशा नाता रहा है इससे पूर्व भी वह जशपुर जिले के पत्थलगांव में जब पदस्थ थे तब इसी तरीके से कई लापरवाही सामने आई थी जिसके बाद जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने के बाद बीएमओ पद की लालसा में हमेशा अपने विभाग के अधिकारियों से उलझे रहे वहीं मरीजों से पैसे लेने के भी कई मामले सामने आए वही सरकारी अस्पताल में कम बल्कि अपने सरकारी निवास में निजी प्रैक्टिस करने पर डॉक्टर साहब ज्यादा ध्यान दे रहे हैं यही वजह है कि कोरोना काल में भी कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी करने से वह आनाकानी कर रहे हैं. जिसकी वजह से वह पद की मर्यादा भी भूल गया और बीएमओ के आदेश कॉपी पर ही अपना जवाब लिखकर दे दिए. जिस की जानकारी बीएमओ ने उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद यह छत्तीसगढ़ में पहली बार कोरोना काल मे लापरवाह डॉक्टर के कार्यवाही हुई है। वही लापरवाह डॉक्टर के ऊपर आईपीसी की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 56 DIS के तहत कार्यवाही हुआ.

दुर्ग । शौर्यपथ । अवैध व्यापार पर लगाम लगाने में दुर्ग निगम सदैव से उदासीन रहा । शहर के पटरी पार इलाके में पिछले साल भी सालो से चल रहे पानी पाउच की फैक्ट्री पर निगम द्वारा समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाही की गई । अब एक नया मामला सामने आया है । पटरी पार क्षेत्र में स्थित कादंबरी नगर में सेव नमकीन की फैक्ट्री संचालित है । आवासीय क्षेत्र में संचालित इस उद्योग के मालिक का कहना है कि शासन से सभी अनुमति प्राप्त है । हो सकता है अनुमति भी मिली हो किन्तु आवासीय इलाके में शासन से सेव , नमकीन उद्योग के लिए अनुमति किस आधार पर प्राप्त हुई .
आवासीय क्षेत्र में व्यापार ...
        प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद नमकीन ( राज फ़ूड प्रोडक्ट ) कादंबरी नगर के दो मंजिला आवास में सेव / मिक्स्जर की एक छोटी सी फेक्ट्री है . जिसमे 10 से 12 लोगो के काम करने की भी खबर है . आवासीय क्षेत्र में नमकीन फेक्ट्री में . नमकीन के निर्माण में भट्टी का भी उपयोग होता है ऐसे में आवासीय क्षेत्र में क्या संचालक द्वारा अग्नि शमन , प्रदुषण आदि के नियमो का पालन किया जाता है . जाँच का विषय यह भी है कि जिस भवन में यह संस्था संचालित है उस भवन का निगम को टेक्स आवासीय के रूप में दिया जाता है साथ ही इस भवन में संचालित संस्था को निगम के लाइसेंस विभाग द्वारा व्यापार करने की अनुमति भी प्राप्त है .
होनी चाहिए लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारी की जाँच
        आनंद नमकीन एक आवासीय परिसर में संचालित है और इसे गुमास्ता लाइसेंस निगम दुर्ग में ज़ारी हुआ है साथ ही ट्रेड लाइसेंस भी दुर्ग निगम द्वारा जारी हुआ है . आवासीय परिसर पर लघु उद्योग के रूप में संचालित संस्था को लाइसेंस देते समय तात्कालिक अधिकारी द्वारा आखिर किस पैमाना के तहत ट्रेड व गुमास्ता लाइसेंस जारी किया गया है यह भी जाँच का विषय है क्या तात्कालिक लाइसेंस प्रभारी दुर्गेश गुप्ता द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर मामले की निष्पक्ष जाँच की जाएगी और दोषी सम्बंधित अधिकारियों पर निगम प्रशासन कार्यवाही करेगा .
बड़ा सवाल ...
         सालो से लघु उद्योग संचालित इस भवन में आखिर शासन के किन किन नियमो के तहत निरिक्षण कर अनुमति प्रदान की गयी. भवन के आधे हिस्से का व्यावसायिक उपयोग करने वाले संचालक द्वारा आखिर व्यवसायिक भवन का आवासीय टेक्स देकर शासन को अँधेरे में रखा जा रहा है क्या निगम प्रशासन मामले को संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्यवाही करेगा ?
बता दे कि परिसर के आज बाजू आवासीय इलाका है साथ ही प्रथम तल में जो फेक्ट्री संचालित है उसके भूतल में निवास स्थान है । बता दे कि सेव फेक्ट्री में बड़ी बड़ी भट्टियों का उपयोग होता है इस स्थिति में सुरक्षा मानकों का भी विशेष ख्याल रखना पड़ता है । क्या आवासीय कॉलोनी में इस तरह के लघु उद्योग के लिए आवासीय बिल्डिग का व्यवसायिक उपयोग कर संचालन कर्ता द्वारा शासन की आंख में धूल झोंका जा रहा है ? क्या दुर्ग निगम मामले को संज्ञान में ले निष्पक्ष जांच व कार्यवाही करेगा ?

दुर्ग / शौर्यपथ / विधायक अरुण वोरा की पहल पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के सर्जिकल वार्ड के जीर्णोद्धार हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से 1.5 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति मिली है। जिला अस्पताल में मरीजों के बढ़ते दबाव को देख कर लंबे समय से जर्जर भवन के संधारण की मांग उठ रही थी जिसके लिए पूर्व में 5.61 करोड की राशि डीएमएफ से स्वीकृत कराई थी जिससे नवीन ओपीडी भवन व सर्जिकल वार्ड के जीर्णोद्धार फेस 1 का कार्य निष्पादित किया गया था.
अब और राशि की आवश्यकता बताए जाने पर पिछले माह हुई खनिज न्यास की बैठक में प्रभारी मंत्री व समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर से चर्चा कर अस्पताल के साथ ही साइंस कालेज दुर्ग में नए व पुराने भवन में पेयजल व्यवस्था के लिए भी 22 लाख की स्वीकृति न्यास निधि से स्वीकृत कराई गई है। दुर्ग जिला अस्पताल 500 बिस्तरों के साथ आस पास के क्षेत्रों का सबसे बडा चिकित्सालय है जहां सभी तरह के मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से भी अपना इलाज कराने आते हैं। 100 बिस्तर वाले जच्चा बच्चा अस्पताल व 20 बिस्तरों वाले ट्रॉमा सेंटर के नवीन भवन बनने के बाद पुराने भवन के जीर्णोद्धार की आवश्यकता थी।

रायपुर / शौर्यपथ / गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना बीमारी की संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा है। उन्होंने इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतने तथा देश के अन्य राज्यों से आए श्रमिकों एवं अन्य लोग जिन्हें क्वारेंटाईन सेंटरों में रखा गया हैं वे बाहर नहीं जाएं इसके लिए सरपंच, सचिव एवं पटवारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने क्वारेंटाईन सेंटरों में चाय, नाश्ता, भोजन-पानी और समुचित सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिए हैं। मंत्री साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गरियाबंद जिले के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।
मंत्री साहू ने जिले के पहुंच विहीन क्षेत्रों में बरसात के पहले खाद्यान्न का भण्डारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मानसून के पहले खाद और बीजों का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित कर लें, ताकि किसानों को खाद, बीज की कमी नहीं हो। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी विकास के तहत लक्ष्य निर्धारित कर परिणाम मूलक कार्य करने को कहा। मंत्री श्री साहू ने निर्माण कर्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आवागमन नहीं रूके और कोई भी गांव पहुंच विहीन नहीं रहे, इसके लिए जिन नदी-नलों पर पूल बनाना हो उसे चिन्हित करें और प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उन्होंने लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित विभिन्न निर्माण विभागों को आय का श्रोत बढ़ाने के लिए खाली पड़े शासकीय भूमि एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के ऐसे आवासीय परिसर जो काफी पुराने और जीर्ण हो गए है उन स्थानों पर नये आवासीय कॉम्लेक्स के साथ ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने को कहा, ताकि उन स्थानों का उपयोग नए आवास के साथ ही व्यवसायिक रूप से किया जा सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में मंत्री साहू ने नियमित रूप से राशन दुकान खुलने, सूखा मध्यान भोजन और रेडी-टू-ईट वितरण, सही समय पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान, नदी किनारे और सड़कों के किनारे सघन वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस जवानों को अनुशासित रहने और आम जनता से अच्छा व्यवहार करने को कहा। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण, सिंचाई का रकबा बढ़ाने एनीकटों का रख-रखाव, फूड प्रोसेसिंग के लिए कार्य योजना, समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी, रोजगार सृजन, पेय जल, मौसमी बीमारियों से बचाव की तैयारी, पट्टा वितरण एवं नवनीकरण, डूबान क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक तैयारी, नदी-नालों की सफाई के साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत् समयसीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)