
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / कोराना संकट के चलते विभिन्न वाहनों से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का मदद करने आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अंजोरा बायपास के मुंबई हावड़ा राजमार्ग हाईवे पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय की प्रमुख उपस्थिति मे बिस्किट नूडल्स चना मुर्रा व पानी पाऊच आदि आवश्यक सूखा अल्पाहार सामग्री व बच्चो को चप्पल बांट कर राहत प्रदान किया गया इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी निगम के पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन अंजोरा मण्डल भाजपा अध्यक्ष गिरेश साहू,दिनेश देशमुख सहित भाजयुमो पदाधिकारि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोरोना संक्रमण रोकने लॉक डाउन के कारण विभिन्न प्रदेशों के महानगरों में कमाने खाने गए मजदूरों की घर वापसी के दौरान उन्हें सेवा उपलब्ध कराने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अपील को मूलमंत्र मानकर युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने आज जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन के जन्म दिन पर अपने स्वयं के संसाधनों से बिस्किट,नमकीन चना मुर्रा व पानी पाऊच जैसे अल्पाहार सामग्री एकत्र कर कड़ी धूप में सुबह 11 बजे से अंजोरा बायपास पहुंचकर बस,ट्रक,हाईवा,ट्रेलर जैसे विभिन्न भारी वाहनों व अन्य साधनों में महाराष्ट्र,तेलंगाना,आंध्रप्रदेश आदि राज्यो से होकर अपने जिला व प्रदेश लौट रहे श्रमिको को खाने पीने का सामान वितरित किया इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पांडेय स्वयं सेवा स्थल पहुंचकर भाजयुमो द्वारा की जा रही सेवा कार्य को रचनात्मक बताते हुए इस पुनीत कार्य में शामिल होकर अपने हाथो से अल्पाहार सामग्री बांटकर कर प्रवासी मजदूरों के छोटे बच्चो को चप्पल प्रदान किया इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पांडेय ने सभी मजदूर यात्रियों के सकुशल घर पहुंचने की कामना करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उनके जीवन की चिंता करते हुए उनके सकुशल घर वापसी के लिए की जा रही प्रयासों की जानकारी देते हुए उनसे जान व जहान को सुरक्षित रखने घर पहुंचकर चिकित्सको के बताए निर्देशों का पालन करने की अपील किया .
उल्लेखनीय है कि हमारे प्रदेश सहित विभिन्न राज्यो से अन्य बड़े महानगरों में रोजी रोटी कमाने गए श्रमिक अब लम्बी अवधी के लॉक डाउन व आर्थिक तंगी के कारण विपरित परिस्थितियों तथा बेहद तंगहाल अवस्था में है और अब लम्बी दूरी तय कर अपने गंतव्य की ओर जा रहे है ऐसे श्रमवीरो का हौसला अफजाई कर उनके श्रमशक्ति की सराहना करते हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज का दिन इन प्रवासी के सेवा के रूप में बिताया इस अवसर पर प्रवासी मजदूरों ने भाजयुमो द्वारा की जा रही सेवा कार्य की सराहना करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए कृतज्ञता प्रकट किया ।
प्रवासी मजदूरों को अल्पाहार सामग्री वितरित करने वालों में जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष राहुल पंडित,जिला मंत्री राहुल दीवान,प्रचार मंत्री राजा महोबिया,सोशल मीडिया संयोजक उत्तम साहू,गौरव शर्मा,स्वच्छता संयोजक अनुपम मिश्रा,कुलदीप सिंह,मण्डल अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,बंटी चौहान,सुखदेव यादव,तेजराम पारकर,हेमन्त सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग । शौर्यपथ । मंगलवार को प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से खनिज संस्थान न्यास की बैठक में विधायक अरुण वोरा ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 4 करोड़ से अधिक की राशि की मांग रखी है। श्री वोरा ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव से विकास कार्यों में विराम लग गया था अब शहर में विकास को गति देने के लिए डीएमएफ फंड से राशि स्वीकृत करने की जाए। खनिज न्यास की राशि जल संवर्धन हेतु तालाबों के गहरीकरण, सौंदर्यीकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन व स्कूलों के संधारण में खर्च की जानी चाहिए। उन्होंने प्रभारी मंत्री से शक्ति नगर तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख, ठगड़ा बांध संवर्धन व आमोद प्रमोद केंद्र के रूप में विकसित करने 2 करोड़, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेरा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 17 लाख, शहीद चंद्रशेखर आजाद उ मा विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाने 45 लाख, शनिचरी बाजार में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने 42 लाख, धमधा रोड स्थित स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन हेतु 54 लाख व लगभग 20 एकड़ के क्षेत्र में नगरीय वन विकसित करने 30 लाख रु की राशि डीएमएफ से स्वीकृत करने की मांग रखी। जिस पर प्रभारी मंत्री अकबर ने सहमति जताई है।
नाई की सेवा लेने के लिए खुद ही लाना होगा टावेल
रायपुर /शौर्यपथ
जिला कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने नया आदेश जारी कर कहा कि मंगलवार से रायपुर जिले में सैलून और पान ठेला खुलेंगे। आदेश में साफ लिखा है कि पान ठेले में विक्रय किए जाने वाले पदार्थ सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, गुटका, गुड़ाखू का उपभोग व उपयोग सार्वजानिक स्थान पान ठेला पर किए जाने का प्रतिबंध होगा। पान ठेले से इन सामग्रियों का मात्र विक्रय ही किया जाएगा।
यह दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। अहम बात यह है कि नाई की सेवा लेने के लिए टावेल खुद ही लाना होगा। रायपुर जिले में नाई दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर मंगलवार से खुलेंगे लेकिन वे हर ग्राहक का रिकॉर्ड रखना होगा। हालांकि अभी स्पा सेंटर ओ को अनुमति नहीं दी गई है।
सैलून और ब्यूटी पार्लर के लिए निर्देश
सैलून और ब्यूटी पार्लर के लिए निर्देश* यहां आने वाले ग्राहकों प्रत्येक व्यक्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर का ब्यौरा अनिवार्यता रखा जाएगा।* कंगी, ब्रश और कैंची को सैनिटाइज करना होगा।* सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन- पानी की व्यवस्था करनी होगी।*
दुकान में मास्क लगाना अनिवार्य, अपनी बारी का इंतजार करने के लिए दुकान में कुर्सी से नहीं दी जाएगी।* संक्रमण रोकने के लिए सुरक्षात्मक समस्त विज्ञापन लगाना अनिवार्य होगा।* किसी व्यक्ति पर उपयोग की गई संक्रमित वस्तु या उसी सामग्री को दुबारा अन्य व्यक्तियों पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा।*
डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग किया जाना होगा। पान दुकान में यह गाइडलाइन* सैनिटाइजर वह हाथ धोने के लिए सावन पानी की व्यवस्था करनी होगी।* पान दुकान में बिकने वाले उत्पाद बेचने की अनुमति। सार्वजनिक स्थान पर उपभोग करने की मनाही।* कोरोना बचाव की जानकारी लगाना अनिवार्य।*
दुकानदार और ग्राहक दोनों को मास्क लगाना अनिवार्य।बस ऑटो टैक्सी पर संचालक पर जारी पर रोकसार्वजनिक यात्री बस और टैक्सी और ऑटो के संचालन पर आगामी आदेश तक रोक जारी रहेगा। इन का परिचालन करने की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों और अति आवश्यक सेवा वालों को दी जाएगी।
सराफा , इलेक्ट्रॉनिक्स व शॉपिंग कंपलेक्स आज से खुलेंगे
शहर के सराफा दुकान और सभी शॉपिंग कंपलेक्स 40 फीसदी दुकानों के साथ खुले रहेंगे। शॉपिंग करने मंगलवार से शुक्रवार का दिन तय किया गया है। मॉल को खोलने की अनुमति भी प्रशासन ने नहीं दी है।यह दुकाने खुलेंगेटीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल शॉप: मंगलवार और गुरुवार शाम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
ज्वेलर्स: मंगलवार, शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।जनरल स्टोर, मनिहारी, अगरबत्ती, स्पोर्ट्स खिलौने की दुकान और टेलर: मंगलवार और गुरुवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक.
नाई की सेवा लेने के लिए खुद ही लाना होगा टावेल
रायपुर /शौर्यपथ
जिला कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने नया आदेश जारी कर कहा कि मंगलवार से रायपुर जिले में सैलून और पान ठेला खुलेंगे। आदेश में साफ लिखा है कि पान ठेले में विक्रय किए जाने वाले पदार्थ सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, गुटका, गुड़ाखू का उपभोग व उपयोग सार्वजानिक स्थान पान ठेला पर किए जाने का प्रतिबंध होगा। पान ठेले से इन सामग्रियों का मात्र विक्रय ही किया जाएगा।
यह दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे। अहम बात यह है कि नाई की सेवा लेने के लिए टावेल खुद ही लाना होगा। रायपुर जिले में नाई दुकान, सैलून, ब्यूटी पार्लर मंगलवार से खुलेंगे लेकिन वे हर ग्राहक का रिकॉर्ड रखना होगा। हालांकि अभी स्पा सेंटर ओ को अनुमति नहीं दी गई है।
सैलून और ब्यूटी पार्लर के लिए निर्देश
सैलून और ब्यूटी पार्लर के लिए निर्देश* यहां आने वाले ग्राहकों प्रत्येक व्यक्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर का ब्यौरा अनिवार्यता रखा जाएगा।* कंगी, ब्रश और कैंची को सैनिटाइज करना होगा।* सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन- पानी की व्यवस्था करनी होगी।*
दुकान में मास्क लगाना अनिवार्य, अपनी बारी का इंतजार करने के लिए दुकान में कुर्सी से नहीं दी जाएगी।* संक्रमण रोकने के लिए सुरक्षात्मक समस्त विज्ञापन लगाना अनिवार्य होगा।* किसी व्यक्ति पर उपयोग की गई संक्रमित वस्तु या उसी सामग्री को दुबारा अन्य व्यक्तियों पर उपयोग नहीं किया जा सकेगा।*
डिस्पोजेबल सामग्रियों का उपयोग किया जाना होगा। पान दुकान में यह गाइडलाइन* सैनिटाइजर वह हाथ धोने के लिए सावन पानी की व्यवस्था करनी होगी।* पान दुकान में बिकने वाले उत्पाद बेचने की अनुमति। सार्वजनिक स्थान पर उपभोग करने की मनाही।* कोरोना बचाव की जानकारी लगाना अनिवार्य।*
दुकानदार और ग्राहक दोनों को मास्क लगाना अनिवार्य।बस ऑटो टैक्सी पर संचालक पर जारी पर रोकसार्वजनिक यात्री बस और टैक्सी और ऑटो के संचालन पर आगामी आदेश तक रोक जारी रहेगा। इन का परिचालन करने की अनुमति केवल विशेष परिस्थितियों और अति आवश्यक सेवा वालों को दी जाएगी।
सराफा , इलेक्ट्रॉनिक्स व शॉपिंग कंपलेक्स आज से खुलेंगे
शहर के सराफा दुकान और सभी शॉपिंग कंपलेक्स 40 फीसदी दुकानों के साथ खुले रहेंगे। शॉपिंग करने मंगलवार से शुक्रवार का दिन तय किया गया है। मॉल को खोलने की अनुमति भी प्रशासन ने नहीं दी है।यह दुकाने खुलेंगेटीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल शॉप: मंगलवार और गुरुवार शाम सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
ज्वेलर्स: मंगलवार, शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।जनरल स्टोर, मनिहारी, अगरबत्ती, स्पोर्ट्स खिलौने की दुकान और टेलर: मंगलवार और गुरुवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक.
धमतरी/ मगरलोड शौर्य पथ
सोमवार की शाम ट्रेक्टर क्र. CG-05-AE 1025 के चालक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर को चलाकर सडक़ से खेत मे घुसा दिया ,जिसके कारण ट्रेक्टर में बैठे गणेश पिता रोहित ध्रुव 27वर्षीय ग्राम तेंदुभाठा निवासी की गिरने से आई चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की 35वर्षीय चालक सन्तु पिता रतनुराम ध्रुव व 10 वर्षीय ओजस्वी पिता सन्तु ध्रुव और 6वर्षीय टाकेन्द्र पिता सन्तु ध्रुव को भी चोट आई है,जिसके वजह से तीनो घायल हैं।मामला मगरलोड थाना अंतर्गत का है।ट्रेक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण धारा:-279,337,304(A) भा0द0वि0तहत कार्यवाही किया गया है
बिलासपुर / शौर्यपथ / राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बिलासपुर को कोविड अस्पताल में परिवर्तित करने का कार्य अत्यंत अल्प समय में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। अस्पताल में इस समय सभी मापदंडों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमित 5 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
100 बिस्तर अस्पताल के प्रथम तल में चार जनरल वार्ड है तथा 10 सिंगल रूम है, जहां अटैच्ड शौचालय है तथा जनरल वार्ड में शौचालयों की पर्याप्त संख्या है। प्रत्येक जनरल वार्ड में 2 शौचालय तथा 2 स्नानागार है। चिकित्सालय 04 वेंटिलेटर सहित पूर्ण रूप से अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है। नए आईसीयू बेड, मल्टी पैरा मॉनिटर, सीसीटीव्ही, पेशेंट एड्रेशल सिस्टम, डॉनिंग एवं डॉफिंग जोन, शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया गया है।
अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ने बताया कि 15 मई 2020 से आए 5 मरीजों को यहां भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। महिला मरीज सिंगल रूम में है तथा शेष मरीज जनरल वार्ड नंबर 1 प्रथम तल में है, इनके समस्त वाईटल्स सामान्य है एवं उनका गाइडलाइन के अनुसार इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में भर्ती मरीजों को स्वच्छ एवं आरामदायक वार्डों में रखा गया है, जहां उन्हें नियमित रूप से चाय, नाश्ता, भोजन प्रदाय किया जा रहा है एवं मनोरंजन हेतु वार्डों में टी.व्ही. डिश केबल के साथ उपलब्ध है। मरीजों को दैनिक उपयोगी की चीजें जैसे ब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, चप्पल, पहनने के कपड़े इत्यादि अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रदाय किये गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा एक मोबाईल फोन भी रखा गया है जिससे मरीजों के घरवालों से बात कराई जा रही है।
डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में पर्याप्त संख्या में पीपीई किट उपलब्ध हैं तथा प्रत्येक पाली में स्टाफ को नियमानुसार प्रदाय किये जा रहे हैं तथा पाली समाप्त होने पर पीपीई को डॉफिंग जोन में उतारकर दो बार शावर लेने के उपरांत ही गाइडलाइन अनुसार बाहर निकलकर रुकने के स्थान तक जाते हैं।
यहां छः-छः घंटे की चार शिफ्ट में टीम द्वारा ड्यूटी की जा रही है, जिसमें कुल 15 स्वास्थ्यकर्मी (चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय तथा सफाईकर्मी शामिल) हैं। इसके अतिरिक्त 2 विशेषज्ञ चिकित्सक ऑन कॉल हैं तथा इन सभी स्टाफ के रहने तथा भोजन हेतु प्रशासन द्वारा सर्व-सुविधायुक्त व्यवस्था की गई है। ये सभी कर्मचारी स्टराईल जोन से पीपीई पहनने के उपरांत ही वार्ड में प्रवेश करते हैं तथा ड्यूटी स्टेशन में लगे हुए सीसीटीवी इत्यादि की मदद से मरीजों की लगातार निगरानी रखते हुए उनका इलाज कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल विशेषज्ञ भी सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में आवश्यक दवाएं तथा अन्य कन्स्यूमेबल्स पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एस.टी.पी.बनाने का कार्य भी अत्यंत तीव्र गति से कराया जा रहा है, जिसके शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है। वर्तमान में पानी उपचारित करने हेतु हाइपो क्लोराइट साल्यूशन का उपयोग किया जा रहा है।
कोविड अस्पताल स्पष्ट रूप से स्टराइल एवं नान स्टराइल जोन में विभाजित है। वार्ड के अंदर नान-स्टराइल जोन में प्रवेश करने के पूर्व प्रत्येक कर्मी पीपीई अनिवार्य रूप से पहनते हैं। भोजन पहुंचाने हेतु कैंटीन का कर्मचारी स्टराईल जाने में निर्धारित स्थल पर मरीजों को भोजन, नाश्ता के पैकेट रखने हेतु प्रवेश करते हैं। इसके लिये सामान्य किसी भी प्रकार के पीपीई पहनने की आवश्यकता नहीं है, किंतु अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा की दृष्टि से कैंटीन के कर्मियों को डिलीवरी किट के साथ भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। डिलीवरी किट भी एड्स, हेपेटाईटिस जैसे वायरस से बचाने के लिये सुरक्षा उपकरण है तथा इसे मात्र 10 मिनट के लिये पहन कर वह व्यक्ति अंदर जाते है और बाहर निकल आते हैं।
शासन के उच्च अधिकारियों तथा जिला प्रशासन, सिम्स, अस्पताल प्रबंधन व अस्पताल में कार्यरत समस्त कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
महासमुंद / शौर्यपथ / जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि खाद्य और मंडी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा 13 मई 2020 को बसना विकासखंड के अंतर्गत में. चंडिका एग्रो इंडस्ट्रीज राईस मिल दुधीपाली की जाँच की गई। में. चंडिका एग्रो इंडस्ट्रीज राईस मिल के प्रोपराईटर, संचालक आशीष अग्रवाल पिता नेमीचंद अग्रवाल के द्वारा अपने धान उठाव के विरुद्ध 20276.20 क्विंटल चावल जमा किया गया है, जबकि धान उठाव के विरुद्ध 3591.26 क्विंटल चावल जमा किया जाना शेष है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राईस मिल के संचालक आशीष अग्रवाल की उपस्थिति में राईस मिल का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के पूर्व श्री आशीष अग्रवाल से मिल में उपलब्ध स्टॉक का घोषणा पत्र लिया गया। घोषणा पत्र में अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि मिल में धान का स्टॉक 1499.20 क्विंटल, चावल 2667.90 क्विंटल तथा कनकी 200 क्विंटल तथा स्वयं की मंडी खरीदी का धान 15.07 क्विंटल होना बताया गया। भौतिक सत्यापन में धान 1500.00 क्विंटल, चावल 2769.00 क्विंटल तथा कनकी 200 क्विंटल तथा स्वयं की मंडी खरीदी का धान 15.20 क्विंटल पाया गया। इस प्रकार भौतिक सत्यापन और घोषणा पत्र में धान और कनकी में अंतर नहीं पाया गया किन्तु चावल 101 क्विंटल अधिक पाया गया।
राईस मिल के द्वारा धान उठाव हेतु अंतिम डी.ओ. जारी 23 मार्च 2020 को किया गया। उक्त अवधि के बाद संचालक में. चंडिका एग्रो इंडस्ट्रीज राईस मिल के द्वारा धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी नहीं किया गया है तथा उक्त राईस मिल के संचालक के द्वारा उठाव किये गए धान के विरुद्ध में शेष चावल भी 18 मार्च 2020 के बाद जमा नहीं किया गया है। राईस मिल के द्वारा उठाव किये गए धान के विरुद्ध में शेष चावल को पिछले दो माह से जमा नही किया गया और न ही अनुबंध मे शेष धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी करवाया गया है। कस्टम मिलिंग कार्य में में. चंडिका एग्रो इंडस्ट्रीज राईस मिल के द्वारा रूचि नही लिया जा रहा है। राईस मिल के द्वारा कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधानों के अंतर्गत स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया गया है तथा प्रतिमाह प्रस्तुत की जाने वाली मासिक विवरणी भी प्रस्तुत नहीं किया गया है।
राईस मिल के द्वारा कस्टम मिलिंग कार्यो में रूचि नहीं लिया जा रहा है तथा भौतिक सत्यापन और घोषणा पत्र अनुसार चावल का स्टॉक 101 क्विंटल अधिक पाया गया। अधिक पाए गए 101 क्विंटल चावल को में. चंडिका एग्रो इंडस्ट्रीज राईस मिल के संचालक श्री आशीष अग्रवाल से जप्त किया गया तथा जप्तशुदा चावल को संचालक श्री आशीष अग्रवाल की सुपुर्दगी मीडिया में किया गया। में. चंडिका एग्रो इंडस्ट्रीज राईस मिल का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिका 4(5) , 5(1) और 6 का उल्लंघन किया गया है जो की आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय है। इस कारण मिलर्स के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसी तरह सरायपाली के राईस मिल हिंदुस्तान एग्रोटेक और समलेश्वरी इंडस्ट्रीज का जांच संयुक्त विभागीय टीम के द्वारा किया गया। जांच में हिंदुस्तान एग्रोटेक राईस मिल से चावल उसना 673.50 क्विंटल, चावल अरवा 202 क्विं., धान 7197.20 क्विं., कनकी 1292.50 क्विं. जब्त किया गया है। इसी तरह समलेश्वरी राईस मिल में चावल उसना 1389.25 क्विं., धान 707 क्विं. एवं कनकी 969.50 क्विं. जप्त किया गया है। दोनों राईस मिल के संचालक भागीदार दयानंद अग्रवाल और शंकर लाल अग्रवाल सराईपाली के द्वारा धान के उठाव और चावल जमा नहीं किए जाने के कारण और शासन के कस्टम मिलिंग कार्य के स्थान पर चावल फ्री सेल का कार्य किया जा रहा है। मिलर के प्रबन्धक के द्वारा जांच समय स्टॉक पंजी प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण तथा कस्टम मिलिंग कार्य में लापरवाही बरतने के कारण भौतिक सत्यापन में प्राप्त समस्त धान ,चावल और कनकी को जप्त कर लिया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में शासन द्वारा उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग का कार्य करने हेतु पंजीयन कराने के बावजूद कस्टम मिलिंग का कार्य नहीं करने वाले जिले के 06 राईस मिलों को कलेक्टर सुनील जैन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कारण बताआंे नोटिस मिलने वाले राईस मिलों में मेसर्स एन एल राईस इंडस्ट्रीज महासमुन्द, मेसर्स संजय ट्रेडर्स बागबाहरा, मेसर्स अरिहंत राईस टेक बागबाहरा, मेसर्स तथास्तु इंडस्ट्रीज बागबाहरा, विराट राईस मिल बसना एवं हिंदुस्तान एग्रोटेक सरायपाली ने कारण बताआंे नोटिस का लिखित जवाब प्रस्तुत किया है, किंतु परीक्षण में जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया। इस पर कलेक्टर ने उक्त मिलर्स को चेतावनी पत्र जारी करते हुए उन्हें 21 मई 2020 तक मिलिंग क्षमतानुसार डिलीवरी आर्डर जारी कराकर धान का शत्-प्रतिशत उठाव करने के निर्देश दिए है। समयावधि में धान का उठाव नहीं करने वाले राईस मिलों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई / शौर्यपथ / प्रवासी मजदूर जो अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं, उनके लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा श्रमिक सहायता केंद्र बनाया गया है जहां पर ऐसे मजदूर और श्रमिकों के लिए पानी और सूखा नाश्ता, सत्तु एवं दानदाताओं से प्राप्त फल प्रदान किया जा रहा है। नाश्ता के पश्चात ऐसे प्रवासी मजदूरों को थो?ी देर आराम करने छांव देने हेतु टेंट व कुर्सी व्यवस्था की गई है ताकि वे कुछ देर आराम करके अपने गंतव्य की ओर पुन: रवाना हो सके। नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास श्रमिक सहायता केंद्र की स्थापना प्रवासी मजदूरों के आवागमन के साथ ही कर दी गई है ताकि अपने गंतव्य की ओर रवाना होने वाले श्रमिकों व मजदूरों को राहत प्रदान किया जा सके। आज 4 प्रवासी मजदूरों को सहायता केंद्र में बुलाकर उनके हाथों को सैनिटाइज कर सूखा नाश्ता चना, मुर्रा, मिक्सचर, फल, सत्तु का पैकेट और पानी पिलाया गया तथा जिनके पास मास्क उपलब्ध नहीं था उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराया गया। इनके बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है तथा छाया प्रदान करने टेंट लगाया गया है। नेशनल हाइवे से गुजरने वाले श्रमिक व मजदूर जो अन्य जिलों व राज्यों से अपने घरों की ओर जा रहे हैं, उनकी मदद के लिए सहायता केंद्र को हाईवे के समीप बनाया गया है ताकि मजदूर एवं श्रमिकों को दूर से ही यह केंद्र दिखाई दे इस केंद्र में कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ऐसे लोगों की मदद करने दानदाता भी आ रहे हैं आज एक दानदाता ने 10 दर्जन केला फल इनको सहायता देने के लिए प्रदान किया! सहायता केंद्र की स्थापना होने से प्रवासी मजदूरों को इस केंद्र में राहत मिल रही है।
दुर्ग / शौर्यपथ / कैलाश नगर वार्ड 19 कैलाश नगर में नाली का होगा संधारण, और सीमेंटीकरण सड़क का होगा निर्माण। महापौर धीरज बाकलीवाल ने सोमवार को पटरीपार क्षेत्र का भ्रमण कर कैलाश नगर और शक्ति नगर में सड़क और नाली से पानी निकासी का जायजा लेकर रुके कार्यो को जल्द से जल्द करने कहा । उन्होनें राईस ब्रान आईल मिल के बीच नव निर्मित सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्मित नालियों और उनके निकासी की जानकारी ली। वार्ड क्रं0 19 शहीद भगत सिंह वार्ड में कैलाश नगर में सीमेंटीकरण सड़क निर्माण का कार्य अधूरा हआ है जिसे जल्द पूरा करने करने कहा गया। ब्रान आईल मिल के पास से होकर गुजरने वाली नाली से समुचित पानी निकासी के लिए उनका संधारण कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होनें कहा बारिश के समय कहीं भी पानी का जमाव ना हो इसका अवश्य ध्यान रखें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
