
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी प्रशासनिक फेर बदल की . दुर्ग कलेक्टर की जिम्मेदारी के लिए डॉ. भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र, भा0प्र0से0, कलेक्टर, जिला मुंगेली को कलेक्टर, जिला दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। वही दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद, भा0प्र0से0, कलेक्टर, दुर्ग को प्रबंध संचालक, छ0ग0 राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड), रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर विकास प्राधिकरण, नवा रायपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
रायपुर शौर्यपथ
पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने इंटेलिजेंस चीफ हिमांशु गुप्ता को खुफिया से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें अभी कोई विभाग नहीं दिया गया है। उनके आदेश में एडीजी पुलिस मुख्यालय लिखा है। विभाग नहीं दिया गया है।
राज्य सरकार ने आज आईएएस के ट्रांसफर के साथ दो आईपीएस अफसरों के आदेश भी जारी किए। इसमें रायपुर रेंज आईजी डा0 आनंद छाबड़ा को हिमांशु गुप्ता की जगह पर प्रदेश का नया खुफिया चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। वे रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया भी संभालेंगे।
इससे पहले मुकेश गुप्ता और डीएम अवस्थी रायपुर आईजी के साथ-साथ खुफिया चीफ की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। छाबड़ा तीसरे आईपीएस होंगे, जिन्हें रेंज आईजी के साथ खुफिया चीफ संभालेंगे।
हालांकि, हिमांशु गुप्ता को खुफिया चीफ से हटाना आश्चर्यजनक है। उन्हें पुलिस मुख्यालय मे कोई विभाग नहीं दिया गया। जबकि, खुफिया चीफ सरकार के बेहद नजदीक होता है। कई खुफिया चीफ तो डीजीपी से भी ज्यादा प्रभावशाली रहे हैं। लेकिन, इस तरह हिमांशु का हटना कई तरह के सवाल पैदा कर रहा है।
धमतरीशौर्यपथ
जिले में कोविद-19 नोबेल कोरोना वायरस के दो पाॅजीटिव केस स्थानीय बठेना वार्ड में प्राप्त हुए हैं, जिसकी वजह से शासन के निर्देशानुसार कन्टेनमेंट जोन में समस्त प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित कर दी गई हंै। इस संबंध में कलेक्टर श्री रजत बंसल ने बताया कि डीसीएच अस्पताल के कन्टेनमेंट जोन में स्थित होने के कारण बाह्य रोगी जो उक्त अस्पताल में उपचाररत थे, वे अब डीसीएच अस्पताल में चिकित्सा सुविधा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। इस हेतु जिले के ग्रीन जोन में आने वाले अस्पतालों में जाकर अपना उपचार करा सकते हैं। ग्रीन जोन में आने वाले चिकित्सालयों की सूची इस प्रकार है-
क्र. चिकित्सालय का नाम एवं पता चिकित्सा विशेषज्ञ/चिकित्सा अधिकारी का नाम विशेषज्ञता हेल्प डेस्क नम्बर
1 जिला शास0 हाॅस्पिटल धमतरी डाॅ. एस.एम.एम मूर्ति सिविल सर्जन 07722.237779
2 धमतरी हाॅस्पिटल, अम्बेडकर चैक धमतरी डाॅ राकेश साहू हडडी रोग 07722-236888
3 ओजस्वी नर्सिंग होम, रूद्री रोड धमतरी डाॅ राहूल ठाकूर एमएस जनरल सर्जरी 07722-235501
4 भगवती हाॅस्पिटल, विवेकानन्द नगर धमतरी डाॅ आदित्य रावत एमएस जनरल सर्जरी 07722-237200
5 गुप्ता हाॅस्पिटल, रत्नाबांधा रोड धमतरी डाॅ सुमित गुप्ता जनरल सर्जरी 9669980400
6 प्रदीप हाॅस्पिटल कुरूद जिला - धमतरी डाॅ प्रदीप साहू शिशु रोग विशेषज्ञ 9826630262
7 हिशीकर हाॅस्पिटल,संजय नगर कुरूद जिला - धमतरी डाॅ प्रदीप हिशीकर आर्थोपेडिक सर्जन 9425504529
दुर्ग / शौर्यपथ / झीरम घाटी की दर्दनाक घटना जिसने प्रदेश सहित देश के कांग्रेसी नेताओ को झंझोर कर रख दिया था अज सात साल हो गए इस दर्दनाक घटना को . प्रदेश सरकार ने २५ मई को शहीदों की याद में ब्लाक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओ और जवानो के लिए श्रधांजलि सभा का आयोजन किया .
उसी परिपेक्ष्य में आज दिनांक 25 मई को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार दुर्ग युवा कांग्रेस द्वारा 25 मई 2013 को झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेसियों और जवानों की पुण्यतिथि को श्रद्धांजलि दिवस के रूप में इंदिरा मार्केट दुर्ग में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई, इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू जी, भिलाई जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू जी युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जयंत देशमुख जी, युवा कांग्रेस नेता अहमद चौहान, वरिष्ठ युवा नेता इलियास चौहान, विक्रांत ताम्रकार, जितेंद्र राठी, पुष्पेंद्र साहू, शफीक खान, हिमांशु यादव, रियाज़ सुलड़ा, सुरेश सोनी, सरवर चौहान, संदीप साहू आदि उपस्थित थे.!
धमतरी शौर्यपथ
कलेक्टर रजत बंसल ने धमतरी में 2 कोरोना मरीज पाए जाने के बाद धमतरी के 6 वार्डो को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है यहां पर पूरी तरह से लॉकडौन रहेगा
धमतरी शहर स्थित बठेना वार्ड एवं स्टेशन पारा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्ति पाए गए हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए धमतरी शहर के बठेना वार्ड ,स्टेशन वार्ड ,वल्लभभाई पटेल, सुंदर गंज वार्ड ,एवं आधारी नवागांव ,औद्योगिक वार्ड धमतरी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है इसके साथ ही विकासखंड धमतरी के 2 ग्राम पंचायत खपरी एवं भानपुरी को बफर जोन में रखा गया है इस दौरान इन जगहों पर पूर्णता लॉकडौन रहेगा इस दौरान यहां किसी भी प्रकार की दुकाने और ना ही किसी प्रकार का व्यवसायिक लेनदेन होगा और ना ही किसी प्रकार की आवाजाही (हाईवे को) छोड़कर होगी ।
शौर्यपथ
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की समय सारणी जारी होने के बाद अब परीक्षा केंद्र भी चिन्हीत कर लिए गए हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि सीबीएसई ने छात्रों को अपने स्कूलों में ही परीक्षा देने का अवसर दिया है।
पहले सिर्फ 3000 परीक्षा केंद्र चिन्हित थे लेकिन अब लगभग 15000 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी।
बता दें कि 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जुलाई के बीच होगा। वहीं परीक्षा को लेकर हाल ही में समय सारणी घोषित किया है।
जिसके बाद अब सीबीएसई ने सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र चिन्हीत होने की जानकारी दी है।
धमतरी शौर्यपथ
इस वक्त की एक बड़ी खबर धमतरी से निकल कर आ रही है धमतरी में दो कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है ।धमतरी कलेक्टर रजत बंसल ने इसकी अधिकारिक पुष्टि भी की है। सूत्रों के अनुसार यह दोनों मरीज एक निजी अस्पताल के स्टाफ बताए जा रहे हैं। जिला, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन उस क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है ।आसपास के क्षेत्रों को सील की जा रही है। दोनों को एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है ।सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि यह दोनों कुछ दिनों पहले एक गांव में गए थे ।उसके बाद एक ज्वेलरी शॉप में भी इन्होंने खरीदारी की है किन किन जगहों पर यह गए थे इसका भी पता लगाया जा रहा है ।फिलहाल शहर वासियों को संयम रखने की अपील कलेक्टर रजत बंसल ने की है। सावधान रहें सतर्क रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाईनगर के द्वारा सयुंक्त रूप से कांग्रेस भवन दुर्ग में झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर नक्सल हिंसा के शिकार हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ, सुरक्षा बलों के जवानो एवं नक्सल हिंसा के शिकार अन्य व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। लॉक डाउन के निर्देशों के तहत मास्क पहनकर फिजिकल डिस्टेंश का पालन करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। अब हर वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार इस दिन को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाएगी।
दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहीद विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा एवं अन्य सभी नेताओं व सुरक्षा बलों की कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी। जिस बहादुरी से उन्होंने नक्सलियों से सामना किया ऐसे शहादत को हम नमन करते है प्रणाम करते है। उनके आदर्शों, विचारों, सिद्धान्तों व संकल्पों के अनुरूप हम शांति, विश्वास व विकास की त्रिवेणी से नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। हम उनके शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, गया पटेल, निर्मल कोसरे, पूर्व अध्यक्ष आर एन वर्मा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, महापौर धीरज बाकलीवाल , सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू व अरुण सिसोदिया एवं संचार विभाग के प्रमुख रउफ कुरैशी ने अपने शब्दों से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद और आभार प्रदर्शन नीलेश चौबे ने किया। कांग्रेस भवन में वन बाई वन श्रद्धांजलि देने वालो में महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमलता साहू, रत्ना नारमदेव, नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव, वाई के सिंह, पाशी अली, मुकेश चंद्रकार, रिवेंद्र यादव, नंदकुमार सेन, अजय मिश्रा, शिवकांत तिवारी, निखिल खिचरिया, अशोक मेहरा, दान बाई तामस्कर, कृष्णा देवांगन, कुणाल तिवारी, सदा बहार, बृजलाल पटेल, अलख नवरंग, अरुण सिंह, विशाल देशमुख, मोतीलाल वर्मा, अजय शर्मा, सुशील भारजद्वाज, विमल यादव आदि शामिल थे।
० युवक कांग्रेस ने दी स्व. मुदलियार एवं अल्लानुर को श्रद्धांजलि
० लगातार पांच दिनों तक युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील आहुजा एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में शहीद स्व. उदय मुदलियार एवं स्व. अल्लानुर भिंड़सरा के पुण्य तिथि में स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक स्थित प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके पश्चात युवक कांग्रेस द्वारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहंुचकर रक्तदान किया गया। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि से लेकर आज शहीद स्व. उदय मुदलियार एवं अल्लानुर भिंड़सरा के पुण्यतिथि तक लगाकर पांच दिनों तक रक्तदान किया गया। जिसमें युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
युवा कांग्रेस के चेतन भानुशाली ने कहा कि राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार जी ने राजनंादगांव को एक विकास के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और सभी कांग्रेसजनों को एकजुट कर कार्य करते हुए पार्टी निर्देश के पालन करते हुए बस्तर जैसे नक्सल क्षेत्र के प्रभारी बनने का निर्णय लिया और प्रदेश कांगे्रस के परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश कांगे्रस के शीर्ष नेतृत्व नंदकुमार पटेल, विद्याचरण श्ुाक्ला, बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के साथ भाजपा सरकार के नीतियों और छग में अमन शांति की सरकार लाने के लिए निकले थे, 25 मई को झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर नक्सली नरसंहार हुआ, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व को समाप्त करने की साजिश उजागर हुई।
उस हमले में हमनें शीर्ष नेताओं के साथ राजनांदगांव के लाड़ले नेता उदय मुदलियार, कांग्रेस के कर्मठ सिपाही अल्लानुर भिंड़सार को खोया है, उनकी शहादत को हम शत शत नमन करते है, और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है। उपस्थित कांगे्रसजनों ने उदय मुदलियार अमर रहे, अल्लानुर भाई अमर रहे के गगनभेदी नारे लाये।
तत्पश्चात युकांईयों ने टीम ने जिला हॉस्पिटल पहंुचकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया और कांग्रेस के नेताओं ने अपने खून से छग के माटी को सींचा है, उसके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए निरंतर रक्तदान करने का कार्य कर रहे है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे, पप्पू धकेता, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, प्रेम रुचंदानी, रोहित चंद्राकर, महेन्द्र बहादुर सिंह, एजाजुर रहमान, प्रज्ञा गुप्ता, नितिन बत्रा, अमित कुशवाहा, एन्नी मखीजा, दिगंत अवस्थी, दिलु साहू, पवन राजपूत, दीपक साहू, टिंकू साहू, उमर सिंह, विपत साहू, राकेश चन्द्राकर, गजेन्द्र सिंह राजपूत, अभिषेक यादव, लक्ष्मण साहू, महेश यादव, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
