
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना राम वन गमन पथ प्रारम्भ हो चुकी है राज्य मे उत्तर(सीतामणी हरचौका)एवं दक्षिण(रामाराम) के दोनों छोरो से पर्यटन रथ यात्रा एवं विराट बाईक रैली का आयोजन किया जा रहा है चूंकि भगवान श्री राम का आगमन सिहावा क्षेत्र मे हुआ था जहाँ सप्तऋषियों की तपोभूमि है
रामवनगमन पथ परिपथ पर्यटन रथ एवं बाइक रैली दिनांक 14/12/20 को सुकमा के रामाराम से प्रारम्भ होकर दिनांक 16/12/20 को प्रातः 10:30 बजे सिहावा विधानसभा के ग्राम बाँसपानी पहुचेगी जंहा से यह यात्रा कर्क ऋषि आश्रम ठेमली पारा मोड़,बिरगुड़ी,सेमरा,श्रृंगी ऋषि आश्रम,देवपुर,नगरी बस स्टैंड,दुगली,केरेगांव,कुकरेल, रुद्री,भोयना,सलोनी, छुही,पाहणदा, सोनेवारा,राजपुर,मोहन्दी,भरदा,पर्सवान,मधुबन,बड़ी करेली,भेंडरी, हसदा, लोमस ऋषि आश्रम से आगे राजिम की ओर प्रस्थान करेगी।
सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने क्षेत्र की जनता से भारी संख्या मे इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
खेल /शौर्यपथ / भारत और ऑस्ट्रेलिया के चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर से सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। भारत को डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और उसने अब तक केवल एक ही मैच खेला है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दोनों ही टीमें चोट की समस्या से गुजर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की एडिलेड टेस्ट से बाहर हो चुके है, वहीं भारत की तरफ से रोहित शर्मा शुरुआत दो टेस्ट और टेस्ट स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उस गेंदबाज का नाम लिया है जो टेस्ट सीरीज में ईशांत शर्मा को रिप्लेस कर सकता है।
भारतीय टीम के लिए मुश्किल हो चुके इस मुद्दे पर 'सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क' से बात करते हुए मोहम्मद कैफ़ ने कहा है कि, ''मेरे लिए तीसरे पेसर के तौर पर सबसे अच्छा ऑप्शन उमेश यादव होंगे। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि पिछली सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशांत शर्मा इस सीरीज़ में टीम के साथ नहीं है। अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ उमेश का तालमेल भी काफी बेहतरीन है। इन तीन तेज गेंदबाजों के साथ ऑफ स्पिनर आर अश्विन और पार्ट टाइम स्पिनर हनुमा विहारी भारतीय टीम की बॉलिंग को मजबूती दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बेशक नवदीप सैनी और मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2020 में अपनी स्पीड से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हो, लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दोनों ही गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट खेलने के मामले में बिल्कुल भी अनुभवी नहीं हैं। यहां उमेश यादव की बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच कैफ ने कहा कि उन्हें टेस्ट खेलने का अच्छा अनुभव भी है, इसलिए पहले मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। उमेश के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 46 टेस्ट में 144 विकेट झटके हैं।
मनोरंजन /शौर्यपथ / तमिलनाडु पुलिस ने अभिनेत्री वी जे चित्रा की कथित आत्महत्या के मामले में उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पति को सुसाइड के लिए सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया। चित्रा 9 दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके के एक होटल में मृत पाई गई थीं. महज 28 साल की उम्र में अभिनेत्री ने अपनी जान देदी।
चित्रा और हेमंत की सगाई अगस्त में हुई थी और दोनों ने अक्टूबर में एक रजिस्ट्रार शादी की थी। उनकी औपचारिक शादी फरवरी 2021 के लिए निर्धारित थी। पुलिस पिछले 6 दिनों से हेमंत के साथ पूछताछ कर रही थी, रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों का आपस में कुछ मतभेद चल रहा था।
तमिल सीरियल में मुल्लई का रोल प्ले करने वालीं चित्रा मंगलवार की शाम को भी शूटिंग कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रात को ढाई बजे वह शूटिंग से लौटी थीं और फिर एक घंटे के भीतर ही उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। चित्रा के पति हेमंत ने उनकी आत्महत्या के बारे में चेन्नै के नाजेथपेट्टाई पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया है।
होटल में चित्रा के साथ ही ठहरे उनके पति हेमंत ने कहा कि शूटिंग से लौटने के तुरंत बाद ही वह नहाने के लिए चली गई थीं। काफी देर तक जब वह नहीं लौटीं तो फिर मैंने दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो होटल के स्टाफ को बुलाया। डुप्लिकेट चाबी से गेट खोला गया और अंदर देखा तो चित्रा मृत थीं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
सुकमा / शौर्यपथ / त्रेतायुग में वनवास के दौरान भगवान राम के पग पड़ने से पवित्र हो चुकी माता चिटमिट्टीन की यह भूमि आज फिर से राममय हो गई, जब हजारों की संख्या में बाइक सवारों ने राम नाम के नारे के साथ रैली निकाली। प्रभु श्री राम वनगमन पर्यटन रथ के साथ निकली बाइक रैली का जगह-जगह खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। रथयात्रा मार्ग में भी फूल बिछाये गए थे। भगवान राम के दर्शन को जिस तरह शबरी की आंखें व्याकुल थी, वही आतुरता रथ यात्रा और बाइक रैली के स्वागत के लिए बच्चे बूढ़े और जवानों में भी नजर आया और यह नजारा पूरे सुकमा जिले की रथ यात्रा मार्ग में गांव-गांव में नजर आया। रथ यात्रा की स्वागत के साथ ही सुकमा, छिंदगढ़, कुकानार और तोंगपाल में रामायण पाठ व धार्मिक भजनों का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
रथयात्रा माता चिटमिट्टीन की पवित्र भूमि रामाराम से प्रारंभ हुई और लगभग 65 किलोमीटर की यात्रा कर बस्तर जिले की सीमा पर स्थित टाहकवाड़ा पहुंची, जहां सुकमा कलेक्टर श्री नन्दनवार ने बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल को यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई। रामाराम में कलेक्टर श्री विनीत नन्दनवार ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के साथ ही रथ यात्रा में भी शामिल हुए। इस दौरान सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि सुकमा जिला मुख्यालय से दक्षिण में लगभग दस किलोमीटर की दूरी पर रामाराम ग्राम स्थित है। यहां की आराध्य देवी चिटमिट्टीन हैं। राम वन गमन मार्ग के शोध से भगवान राम के यहां आगमन और भू-देवी के आराधना की जानकारी मिलती है।
यह भी उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भगवान राम से बहुत ही गहरा संबंध रखने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में राम वन पथ गमन परिपथ का विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक तथा क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हो सके। इस मार्ग में फलदार और औषधीय पौधों के रोपण का कार्य भी किया जा रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
