
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
चंडीगढ़ / शौर्यपथ / केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर पंजाब-हरियाणा में विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार को इस कानून के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया गया. प्रस्ताव पेश करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, "मैं इस्तीफा देने से नहीं डरता." मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "मुझे अपनी सरकार के बर्खास्त होने का डर नहीं है, लेकिन मैं किसानों को परेशान या बर्बाद नहीं होने दूंगा.”
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंहने केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ मंगलवार को राज्य विधानसभा (Punjab Assembly) में एक प्रस्ताव पेश किया. नए कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए विशेष विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन के नेता ने प्रस्ताव पेश किया. मुख्यमंत्री ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ तीन विधेयक भी पेश किए.
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पेश किए तीन विधेयक, किसान उत्पादन व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विशेष प्रावधान एवं पंजाब संशोधन विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान और पंजाब संशोधन) विधेयक 2020 और किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) समझौता मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा (विशेष प्रावधान और पंजाब संशोधन) विधेयक 2020 हैं.
सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केन्द्र ने इसे नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे काफी ताज्जुब है कि आखिर भारत सरकार करना क्या चाहती है.''
कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020, कृषक (सशक्तीरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 विधेयक हाल ही में संसद में पारित हुए थे. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के इन्हें मंजूरी देने के बाद अब ये कानून बन चुके हैं. कृषि राज्यों पंजाब और हरियाणा में किसान केन्द्र के इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / पणजी गोवा के उप-मुख्यमंत्री चंद्रकांत कवलेकर पर विपक्षी पार्टी ने एक सामाजिक कार्यकर्ताओं के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील क्लिप भेजने का आरोप लगाया है, जिसके बाद कवलेकर ने पुलिस में यह कहते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उनका फोन हैक हो गया था. जानकारी है कि कथित रूप से उनके फोन से इस ग्रुप में रविवार की आधी रात के बाद मैसेज भेजा गया था.
साइबर पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में चंद्रकांत कवलेकर ने कहा है कि उनके फोन से इस वॉट्सऐप ग्रुप में जब यह क्लिप भेजी गई तो वो अपने फोन के 'आसपास भी नहीं थे और सो रहे थे.' उन्होंने कहा कि 'कुछ शरारती तत्वों ने' 'Villages of Goa' वॉट्सऐप ग्रुप में कुछ अश्लील सामग्री वाला एक वीडियो भेजा था. उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा, 'वीडियो कुछ आपराधिक इरादों के साथ जानबूझकर मेरे नाम के साथ भेजा गया था.'
उन्होंने इस ओर ध्यान दिलाया कि यह वीडियो उनके कई ग्रुप्स के बजाय बस इसी ग्रुप में भेजा गया था. उन्होंने कहा कि 'जिस वक्त मैसेज भेजा गया है, उस वक्त मैं अपने फोन के आसपास भी नहीं था और सो रहा था. मेरा नाम और लोगों की नजरों में मेरी छवि खराब करने के लिए हाल के वक्त में ऐसी बहुत सी कोशिशें की गई हैं.' उन्होंने शिकायत में कहा है कि 'मैं ऐसे शरारती तत्वों और बेईमान लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं, जिन्होंने आपराधिक इरादों से मेरे फोन को हैक/छेड़छाड़ की है और अश्लील सामग्री अपलोड की है.'
बता दें कि विपक्षी पार्टियां भी उनके खिलाफ पुलिस में पहुंची हैं. गोवा कांग्रेस ने एक शिकायत लिखाई है और आरोप लगाया है कि कवलेकर ने सोमवार को 1.20 बजे वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजा था. वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने भी एक शिकायत लिखाई है.
बता दें कि चंद्रकांत कवलेकर ने पिछले साल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन किया था. इसके बाद उन्हें डिप्टी सीएम सहित दो पदभार मिले थे, वहीं गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई का नाम हटा दिया गया था.
मुंबई / शौर्यपथ / महाराष्ट्र पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है. धोखाधड़ी के एक मामले की जांच करती हुई पुलिस एक महिला के हत्या के राज तक जा पहुंची. मामला मुंबई से सटे काशमीरा इलाके का है. पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले जिससे एक महिला की हत्या का राज खुल गया. खास बात यह है कि उस हत्या की कहीं कोई शिकायत भी दर्ज नही थी. मीरा भायंदर के डीसीपी विजयकांत सागर के मुताबिक 15 दिसंबर 2019 को दूसरे के क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये निकाले जाने की FIR दर्ज हुई थी.
लंबी जांच के बाद आखिकरकार पुलिस मुख्य आरोपी आशीष उकानी को गिरफ्तार करने में सफल हो गई. लेकिन अपराध में शामिल उसकी सहयोगी निकिता दोषी नही मिल रही थी. आशीष भी उसके बारे में कोई जानकारी नही होने की बात कहता रहा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान आशीष सोशल मीडिया पर निकिता के चैट की जानकारी भी देता रहा. पुलिस का शक आशीष पर ही गहरा गया और फिर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस को आशीष के पास से निकिता का मोबाइल भी मिला है जिससे वो निकिता के मौत के बाद भी चैट करता रहता था ताकि उसकी मौत पर पर्दा पड़ा रहे.
आशीष ने पुलिस को बताया कि अपराध करने के बाद वो निकिता के साथ गुजरात में अपने गांव अलिंजा चला गया था. वहां एक दिन कुंए के पास दोनों ने शराब पी. पैसे को लेकर दोनों में तकरार हुई जिसके बाद उसने उसे कुएं में धकेल दिया. जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई. अब पुलिस के लिए उस शव की बरामदगी जरूरी थी. पुलिस आयुक्त सदानंद दाते ने गुजरात पुलिस से संपर्क कर शव की बरामदगी के लिए काशिमीरा पुलिस की एक टीम भेजी.
एसीपी विलास सानप के मुताबिक आशीष निकिता को कुएं में धकेलने के बाद अपने घर चला गया था. वहां से वो अपने साथ रस्सी और नमक की बोरी लाया. रस्सी का एक सिरा अपनी कार में बांधा और दूसरा सिरा लेकर कुंए में उतर कर निकिता के शव को बांधा और फिर कार चलाकर शव कुएं से बाहर निकाला. उसके बाद शव को 3 फुट गड्ढे में गाड़ उस पर बोरी में लाया नमक डाल कर पाट दिया. इतना ही निशानी के तौर पर उसने वहां एक लकड़ी गाड़ी थी और हर महीने वहां जाकर देखता भी था. काशमीरा पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से उस जगहं को खोदकर शव बरामद किया जो लगभग सड़ चुका था और टीम के एपीआई राजेन्द्र चन्दनकर ने स्थानीय पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया. अब आगे की जांच गुजरात पुलिस कर रही है.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को "आइटम" कहने के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस के अंदर ही इस अपमानजनक टिप्पणी की निंदा के स्वर उठने लगे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ की टिप्पणी से असहमति जताते हुए कहा कि जिस तरह की भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया है, वो मुझे पसंद नहीं है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस बयान पर बीजेपी पूरी तरह हमलावर हो गई है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने कमलनाथ की टिप्पणी को लेकर कहा, "कमलनाथ जी मेरी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे उस प्रकार की भाषा पसंद नहीं है, जिसका उन्होंने इस्तेमाल किया. मैं इस तरह की भाषा की सराहना नहीं करता, चाहे वह कोई भी हो. यह दुर्भाग्यपूर्ण है."
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष कमलनाथ को बीजेपी सरकार के मंत्री पर की अपनी टिप्पणी को लेकर सोमवार को सफाई भी दी. कमलनाथ ने इमरती देवी पर दिए गए अपने बयान से उठ रहे सवाल के जवाब में कहा है कि वे उनका नाम भूल गए थे, वे किसी का अपमान नहीं करते.
कमलनाथ की इमारती देवी पर की गई टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दो घंटे का मौत व्रत भी रखा. यही नहीं. इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी खत लिखा है. शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी से कमलनाथ को सभी पदों से हटाते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी.
इंदौर / शौर्यपथ / मध्य प्रदेश में इन दिनों बयानों पर बवाल हो रहा है. बिगड़े बोल लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक विवादित बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार की मंत्री उषा ठाकुर का आया है. उन्होंने देश में मदरसों को बंद करने की पैरवी की है. उषा ठाकुर ने कहा कि भोजन सबके लिए मिलना चाहिए पर यह जो संविधान की अलग परिभाषा करना.. बच्चे, बच्चे होते है, विद्यार्थी, विद्यार्थी होते है पर सबकी सामूहिक शिक्षा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि धर्म आधारित शिक्षा कट्टरता पनपा रही है.
मध्यप्रदेश की मंत्री का कहना है कि मदरसे विद्वेष का भाव फैला रहे हैं और सब बच्चों को सामूहिक शिक्षा दी जानी चाहिए. एक सवाल के जवाब में सुश्री ठाकुर ने कहा कि कौन सी संस्कृति पढ़ा रहे है बंधु. यदि आप इस देश के नागरिक है तो आप देखिये कि सारा कट्टरवाद सारे आतंकवादी मदरसों में पले-बढ़े है. जम्मू-कश्मीर को आतंकवादियों की फैक्टरी बनाकर रख दिया था. ऐसे मदरसे, जो राष्ट्रवाद से जो समाज की मुख्यधारा से नहीं जोड़ सकते उनको हमें समुचित शिक्षा के साथ जोड़कर समाज को सबकी प्रगति के लिए एक साथ जोड़कर आगे ले जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि असम में मदरसे बंद करके दिखा दिया है कि राष्ट्रवाद में बाधा जो भी डालेगा, ऐसी सारी चीजें राष्ट्रहित में बंद की जाएंगी. उन्होंने कहा कि मदरसे की शासकीय सहायता बंद होना चाहिए. वक्फ बोर्ड अपने आप में खुद सक्षम समर्थ संस्था है. कोई निजी तौर पर अपनी निजी धार्मिक संस्कार देना चाहता है तो हमारा संविधान उसकी छूट देता है.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 ने बड़े बदलाव लाए हैं. ग्लोबल इकोनॉमी के पायदान पर ऊपर रहे देशों में भी बड़ा फर्क आया है. ऐसे में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक अहम सवाल पूछा है- 'क्या IMF चीन में शिफ्ट होने वाला है?' कोविड-19 से ध्वस्त होने के बाद चीन अब ग्लोबल इकोनॉमिक रिकवरी में दुनिया में सबसे आगे चल रहा है, वहीं चीन 2020 में ऐसी अकेली अर्थव्यवस्था होगा, जिसमें वृद्धि होगी. कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि चीन पहले ही अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के उप-कानून कहते हैं कि उसका हेडक्वॉर्टर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में होगा. 75 सालों से वॉशिंगटन डीसी IMF का ऑफिस है. लेकिन कोविड-19 के बाद जिस तरह से अमेरिकी और चीनी अर्थव्यवस्थाएं दिख रही हैं, उसके हिसाब से, क्या IMF जल्द ही चीन में शिफ्ट होना वाला है?'
उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'IMF ने खुद कहा है कि चीन अकेली बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, जो इस साल विकास करेगा. इसने अनुमान जताया है कि चीन 2020 में 1.9 फीसदी की वृद्धि करेगा, वहीं अमेरिकी की अर्थव्यवस्था 4.3 फीसदी सिकुड़ेगी. अगले साल चीन की वृद्धि 8.4 तक रहेगी. वहीं. अमेरिका की 3.1 फीसदी. चैलेंजिंग.'
शशि थरूर ने यह सवाल इसलिए पूछा है क्योंकि IMF के संस्थापक नियमों में ऐसा कहा गया है कि संगठन का कार्यालय दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में होगा. IMF के आंकड़ों के मुताबिक, चीन की वृद्धि 2021 के 26.8 फीसदी से बढ़कर 2025 तक 27.7 फीसदी हो जाएगी.
पिछले हफ्ते World Economic Outlook के ताजा अनुमान जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि इस साल वर्ल्ड जीडीपी में 4.4 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है, जून में इसमें 4.9 फीसदी गिरावट देखी गई थी.
हालांकि, अगर भारत की बात करें तो जीडीपी प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से भारत बांग्लादेश से भी नीचे रहने वाला है. IMF की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 10.3 फीसदी की गिरावट देख सकता है. बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल भारत ऐसी गिरावट देखने वाला सबसे बड़ा देश होगा.
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत 2021 में 8.8 फीसदी ग्रोथ के साथ वापस ऊपर आ सकता है. और सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था का अपना दर्जा वापस ले सकता है. भारत चीन के 8.2 फीसदी के अनुमान वाले ग्रोथ को भी पीछे छोड़ सकता है.
जयपुर / शौर्यपथ /कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को यहां दावा किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद परिवर्तन होगा और निश्चित रूप से कांग्रेस-आरजेडी की साझा सरकार बनेगी. पायलट ने संवाददाताओं से बातचीत करते कहा, ''बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कथित सुशासन की कलई पूरी तरह से खुल चुकी है. कोरोना काल में श्रमिकों को पूरी तरह उनके अपने हाल पर छोड़ दिया था और कोटा में जो बच्चे फंसे हुए थे, उनको लाने से मना कर दिया था. जिस सुशासन की बात वह करते हैं, उसका पूरी तरह खुलासा हो चुका है.ÓÓ
पायलट ने कहा कि ''नीतीश कुमार कभी लालू के साथ, कभी भाजपा के साथ, कभी लोजपा के साथ... कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ एक तरह से उनकी परिपाटी बन चुकी है.ÓÓ पायलट ने कहा, ''... भाजपा और नीतीश कुमार की पार्टी के लोग कुछ भी बोलें, लेकिन जो महागठबंधन बना है, कांग्रेस और राजद का जो चुनाव अभियान चल रहा है और युवाओं से जो जुड़ाव हो रहा है... बिहार में परिवर्तन होगा और मुझे लगता है कि कांग्रेस और राजद की साझा सरकार बिहार में निश्चित रूप से बनेगी.ÓÓ
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार कार्यक्रम बनने के बाद वह मध्यप्रदेश के बाद बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे.
राजस्थान में छह नगर निगम चुनावों को लेकर पायलट ने कहा, ''जयपुर, जोधपुर, कोटा के छह नगर निगमों में पहली बार चुनाव हो रहे हैं... परिसीमन के बाद यह पहला चुनाव है.. उत्सुकता बहुत है, बहुत से लोगों को वार्डों की संख्या बढऩे से मौका मिला है.ÓÓ
उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि अब तक की पार्टी की जो तैयारी रही और सरकार तथा संगठन ने मिलकर जो काम किया है, मुझे विश्वाास है कि छहों निगमों में कांग्रेस पार्टी के मेयर बनेंगे.ÓÓ निगम चुनाव में टिकटों को लेकर असंतोष के बारे में पायलट ने कहा कि पार्टी ने जिनको भी टिकट दिया है, वे सब संगठन के कार्यकर्ता हैं.ÓÓ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ चले गतिरोध के बाद आलाकमान द्वारा गठित उचित स्तरीय समिति के काम पर पायलट ने कहा, '' हम लोगों ने जब सब कुछ उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्यों पर छोड़ रखा है तो वे अपने विवेक से काम करेंगे.. आप जानते है कि बीच में अहमद पटेल और अजय माकन अस्वस्थ हो गये थे और सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी विदेश चले गये थे. आज जो भी चर्चा उनको करनी है, वे कर रहे है.... मुझे पूरा विश्वास है, सब बातों का संज्ञान उनके जहन में है और कमेटी बहुत जल्द अपने निर्णय पर आएगी. सबको उसका इंतजार करना चाहिए.ÓÓ
जांजगीर-चाम्पा । शौर्यपथ । ग्राम पंचायत तुलसी सरपंच पर बेजाकब्जा करने और दूसरे की जमीन को गोठान के लिए चिन्हांकित करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत कलेक्टर व एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्राम तुलसी निवासी बालाराम ने कलेक्टर और एसपी से की शिकायत में बताया है कि सरपंच शिवमंगल सिंह टंडन द्वारा खुद गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। शिकायत में कहा है जब गांव में गोठान बनाने के लिए जमीन चिन्हांकन की बात आई तो चुनावी रंजिश रखते हुए उनके जमीन को गोठान के लिए चिन्हांकित कर दिया गया। उनके पिता दुखीराम ने अपने जीवन काल मे मकान बाड़ी बनाकर जिस पट्टे की जमीन पर गुजर बसर किया जा रहा है उसे गोठान के लिए चिन्हांकित किया गया है। जबकि सरपंच द्वारा दो स्थानों के जमीन पर बेजाकब्जा कर खेती की जा रही है। बलराम ने बताया कि सरपंच द्वारा उसे चुनाव में वोट नहीं देने के नाम पर रंजिश रखते हुए उसी की जमीन पर गोठान बनाने के लिए प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत करते हुए सरपंच का भी अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। पंचायती राज अधिनियम के तहत बेजाकब्जा करने पर पद से हटाने का प्रावधान है। पंचायत राज अधिनियम में पंचायत प्रतिनिधियो के द्वारा शासकीय भूमि अथवा भवन पर बेजाकब्जा किये जाने पर पद से हटाए जाने का प्रावधान है। मगर मामले में उचित कार्यवाही नही होने के कारण पंचायत प्रतिनिधियों के हौसले बुलंद रहते है। जबकि सही कार्यवाही की जाए तो जिले के की पंच, सरपंच, जनपद सदस्य इस अधिनियम के तहत अयोग्य घोषित हो सकते है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दिनांक 19 10 2020 को ग्राम सैलूद पाटन ब्लाक में गोंडवाना की मातृ शक्तियॉ एकजुटता, जागरुकता एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा एवं मार्गदर्शन के लिए समाजसेवी राकेश ठाकुर की उपस्थिति में बैठक किया गया । बैठक की शुरुआत आदिशक्ति बुढ़ा देव की पूजा अर्चना सगाजनों की उपस्थिति में किया गया तत्पश्चात समाजसेवी राकेश ठाकुर ने कहा कि सशक्त समाज, सशक्त संगठन से बनता है और संगठन के लिए जागरुकता जरूरी है समाज में जागरूकता मातृशक्ति आस्था एवं सरलता से ला सकती है क्योंकि जागरूकता ही सामाजिक उत्थान के लिए एक सशक्त माध्यम है चर्चा के दौरान महिला प्रभाग की श्रीमती संगीता ठाकुर ने कहा समाज की महिलाएं एकजुट है किंतु शासन-प्रशासन के किसी भी योजना का लाभ हमें नहीं मिलता जबकि हम सभी चाहते हैं कि शासकीय योजना का लाभ गोंडवाना समाज की महिलाओं को भी मिले जिससे समाज की महिलाएं जी आर्थिक रूप से अपने परिवार को सहयोग कर सकें। बैठक का संचालन पूर्णिमा ठाकुर एवं आभार सरोज ठाकुर द्वारा किया गया बैठक में श्रीमती संगीता ठाकुर, सुरेखा ठाकुर, सीता ठाकुर, सोनिया ठाकुर, कांति ठाकुर, शैल ठाकुर, अहिल्या ठाकुर, आशा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, कामेश्वरी ठाकुर, चित्रलेखा ठाकुर सविता ठाकुर, संध्या ठाकुर, रीना ठाकुर गायत्री ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, सोनी ठाकुर, सीमा ठाकुर लता ठाकुर शिवकुमारी ठाकुर प्रमिला ठाकुर गायत्री ठाकुर, दिप्ती ठाकुर, मैना ठाकुर, सुभद्रा ठाकुर, रेखा ठाकुर रोशनी ठाकुर भावना ठाकुर, भारती ठाकुर, ओम कुमारी ठाकुर, चमेली ठाकुर, पार्वती ठाकुर, विनय ठाकुर व विजेश बर्वे समाजसेवी के उपस्थिति में किया गया।
खेल /शौर्यपथ / इरफान पठान को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में अब भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है। पहले 10 मैचों में सीएसके की टीम सात मैचों में हार झेल चुकी है और अब उसे चार मैच और खेलने हैं। सोमवार को सीएसके को राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया, जिसके बाद से टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो चुकी है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर महज 125 रन बनाए, जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 17.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 126 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
इरफान पठान ने कहा कि टीम धोनी के पास ऐसी टीम है, जो अभी भी इस टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'अगर कोई टीम है जो सातवें-आठवें नंबर से टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है, तो वो टीम सीएसके की है। सीएसके को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे हैंडल करना है, वो खिलाड़ियों को काफी कंफर्ट देते हैं। मैं उस टीम का 2015 में हिस्सा रह चुका हूं, उनके लिए खिलाड़ी काफी महत्व रखते हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'इस फ्रेंचाइजी को 21-22 सालों से क्रिकेट चलाना आता है। चेन्नई लीग में भी वे ऐसे ही टीम चलाते हैं। यहां बात सिर्फ खिलाड़ियों की होती है। आप जाइये खेलिए और हम आपको बैक करेंगे।' सीएसके का यह आईपीएल का 11वां सीजन है और अगर टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंचती है, तो यह पहला मौका होगा, जब सीएसके की टीम अगले राउंड तक नहीं पहुंचेगी। इरफान पठान ने कहा, 'हमें पता है सीएसके की टीम सालों से बहुत अच्छी रही है, इस साल टीम में हरभजन सिंह और सुरेश रैना के नहीं होने से फर्क पड़ा है। इसके अलावा कुछ खिलाड़ी चोटिल हुए। लेकिन हमें अब भी उम्मीद है क्योंकि उनके पास धोनी की रूप में अच्छा कप्तान है, वह मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से टीम को निकाल सकते हैं।' सीएसके को अपना अगला मैच शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
