
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव क्षेत्र के सभी व्यवसायिक संस्थानों के खुलने व बंद करने के निर्देश को आगामी आदेश पर्यन्त तक शिथिल कर दिया है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने व बंद करने के लिए अब कोई समय-सीमा की बाध्यता नहीं होगी। पूर्व में व्यवसायिक संस्थानों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कुछ आवश्यक शर्तों के साथ खोले जाने की छूट दी गई थी।
कलेक्टर वर्मा ने सभी प्रतिष्ठानों को कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की जिम्मेदारी व्यवसायी व दुकानदार की होगी। दुकानदार एवं ग्राहकों को मॉस्क का उपयोग करने तथा प्रतिदिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सेनेटाईज करना अनिवार्य होगा। निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित व्यवसायी के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बालोद / शौर्यपथ / दीपावली का त्यौहार इस वर्ष गोबर से बने ‘‘बालोद दीपक‘‘ से भी रोशन होगा। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा की संगम स्वसहायता समूह की महिलाएॅ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के मार्गदर्शन में गोबर से रंगबिरंगे आकर्षक दीये बना रही हैं। इसका नाम ‘‘बालोद दीपक‘‘ रखा गया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर के साथ ग्राम गुजरा पहुॅचकर स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे गोबर के दीयों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह की मेहनत और कला की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि गोबर से बने ‘‘बालोद दीपक‘‘ का विक्रय राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में भी किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही ‘‘बालोद दीपक‘‘ का पैकेजिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्थानीय स्तर तथा नगरीय क्षेत्रों में स्टाॅल लगाकर ‘‘बालोद दीपक‘‘ का विक्रय शुरू कराने की बात कही। संगम स्वसहायता समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि वे लगभग एक माह पूर्व गोबर के दीये बनाना शुरू किए हैं। अब तक पाॅच हजार से भी अधिक दीया बना लिए हैं और विक्रय भी शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि गोबर के दीया के अतिरिक्त गोबर से स्वास्तिक, शुभ-लाभ व मोमबत्ती दीया भी बनाए हैं। समूह की सदस्यों ने बताया कि अब एक दिन में लगभग एक हजार दिये बना लेते हैं। कलेक्टर ने गोबर से सजावट की सामग्रियाॅ भी निर्मित करने समूह को प्रोत्साहित किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के सहायक परियोजना अधिकारी नितेश साहू ने बताया कि गोबर से दीये और अन्य सामग्रियों के निर्माण हेतु जिले के पाॅचो विकासखण्ड में यह आजीविका गतिविधि संचालित की जा रही है, जिसमें पचास महिलाएॅ शामिल हैं। जिनके द्वारा दीया, नारियल कलश, कछुआ दीया, गुल्लक आदि आकृति भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक पचास हजार दीये, पन्द्रह सौ ओम, पन्द्रह सौ श्री एवं दो हजार शुभ-लाभ तैयार किया जा चुका है तथा सामाग्री निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर समूह की सदस्य आदि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / इंदिरा मार्केट स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार द्वारा बरसों से पानी टंकी की सफाई नहीं कराये जाने, बरामदे में अवैध रुप से कब्जा करने तथा गंदगी फैलाने के कारण निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार अग्रवाल मिष्ठान भंडार के ऊपर 5000 रु0 जुर्माना लगाया गया। तथा उन्हें चेतावनी दी गई की वे पानी टंकी की सफाई करायें, बरामदे को खाली रखें आस-पास गंदगी न फैलायें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह, तथा सफाई सुपरवाईजर व कर्मचारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 लागू है । जिसके तहत् नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा व्यापक स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है । नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों से अपील किया गया है कि आपके आस-पास किसी के भी द्वारा गंदगी करने कचरा फैलाने पर तत्काल मोबाइल से फोटो खींच कर भेजे एैसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
इसी तारतम्य में शहर के एक जागरुक नागरिक ने जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के मोबाइल पे शिकायत कर बताया कि अग्रवाल मिष्ठान भंडार पूरा गंदगी से भरा हुआ है, ऊपर छत में पानी टंकी है जो कई महिनों से सफाई नहीं किया गया है उसी पानी को वे लोगों को पिला रहे हैं। उसका बोर है उसमें भी गंदा पानी आ रहा है बरामदा में कब्जा किया हुआ है, साइकिल स्टैण्ड में बने दुकान में भी फर्जी तरीके से ताला लगाकर रखा हैं तथा निगम के अधिकारी मिले हुये हैं। शिकायत, निगम आयुक्त बर्मन के संज्ञान में आते ही उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को जांच कर कार्यवाही करने निर्देश दिये।
आयुक्त के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुपाल व स्वास्थ्य अधिकारी ने शिकायत को सही पाया। आयुक्त के निर्देश पर अग्रवाल मिष्ठान भंडार के ऊपर 5000 रु0 का जुर्माना लगाया गया। तथा अव्यवस्था और गंदगी तथा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई । आयुक्त ने शहर के आम नागरिकों से अपील कर कह है कि वे भी अपने आस-पास किसी भी प्रकार की गंदगी, अतिक्रमण आदि की फोटो खींच कर स्वा0 अधिकारी के मोबाइल नं0- 7879065153 में वाट्सएप कर सूचित करें तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र के समस्त पशुपालकों को उनके पशुओं के स्वास्थ्य का ईलाज कराने की बेहतर सुविधा जल्द मिलेगी । शहर की जनता को बीमार होने वाली पशुओं और दुर्घटनाग्रस्त मवेशियों की ईलाज के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है । नगर पालिक निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव के प्रयास से शहर में महिला समृद्धि बाजार के बाजू निर्मित दाऊ वासुदेव चंद्राकर छत्तीसगढ़ कामधेनू विश्वविद्यालय जल्द प्रारंभ होने जा रहा है । इस संबंध में सभापति यादव ने विश्वविद्यालय के कुलपति एन.पी. दक्षिणकर, विद्यालय के डीन शैलेंद्र कुमार तिवारी, डॉक्टर एस. के. मेथी से चर्चा की है ।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग शहर में पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जिला पशु चिकित्सालय स्थापित है परंतु शहर के पशुपालकों को अस्पताल में पशुओं की स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था के अभाव में परेशानी उठानी पड़ती है सभापति श्री यादव ने बताया । दाऊ वासुदेव चंद्राकर छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रारंभ हो जाने से बीमार होने वाल पशुओं और दुर्घटना के शिकार होने वाली मवेशियों को इस विश्वविद्यालय में सर्व सुविधा युक्त चिकित्सा लाभ प्राप्त होगा ।
उन्होंने बताया दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय में बीमार पशुओं के ईलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर ओपीडी अनुभवी चिकित्सक एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है जहां पशुओं को इसकी सुविधा मिलेगी वही पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को इसका बेहतर लाभ मिल सकेगा । उन्होंने बताया शहर में पशुओं की चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय का उद्घाटन विधिवत किया जाएगा परंतु कार्य की आवश्यकता को देखते हुए इसे लगभग 10 दिनों के अंदर प्रारंभ कर दी जाएगी ।

बता दे कि जुलाई माह के अंत में वेनेत्री हॉस्पिटल के चिकित्सको की महापौर बाकलीवाल से इस बारे में लम्बी चर्चा हुई थी जिसके फलस्वरूप वेनेत्री विभाग के चिकित्सको द्वारा शहर के मध्य पशुओ के लिए सुविधायुक्त वेनेत्री हॉस्पिटल बहुत ही जल्द कार्य करना आरम्भ कर देगा अभी वर्तमान में पशुओ की गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पशु चिकित्सालय अंजोरा ले जाना होता था किन्तु अब शहर के मध्य समृद्धि बाज़ार के करीब यह सब सुविधाए मिलनी शुरू हो जाएँगी .
भिलाई नगर / शौर्यपथ / महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रयासों से अब शहर के विभिन्न स्थानों पर महापौर निधि के 70 लाख की लागत से ओपन जिम स्थापित किया जाएगा! महापौर ने लोगों की स्वास्थ्य गत भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ओपन जिम लगाने का निर्णय लिया है!
शहर में ओपन जिम की स्थापना होने से अन्य जिम या व्यामशाला में खर्च होने वाली राशि से राहत मिलेगा तथा नजदीकी वार्ड क्षेत्र में सुविधा मिलने से लोगों को अनावश्यक इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी! बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग ओपन जिम का उपयोग कर सकेंगे! ओपन जिम का पहला कांसेप्ट जीइ रोड स्थित उद्यान से प्रारंभ हुआ है! जिसे ओपन जिम उद्यान का नाम दिया गया है! क्षेत्रवासी यहां पर अपना फिटनेस बरकरार रखने के लिए पहुंचते हैं! धीरे-धीरे विभिन्न क्षेत्रों में इसकी मांग को देखते हुए अन्य स्थानों पर भी इसी प्रकार की सुविधा लोगों को देने की योजना महापौर ने बनाई है! और अब शहर के कई स्थानों पर ओपन जिम स्थापित किया जाएगा! इसके लिए जोन स्तर से विभागीय प्रक्रिया की जा रही है! आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जल्द ही विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश जोन आयुक्तों को दिए हैं!
निगम क्षेत्रों में ओपन जिम की होगी स्थापना निगम के सभी जोन क्षेत्र में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी, इसके लिए महापौर ने अपनी निधि के राशि का उपयोग किया है! जोन क्रमांक एक में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए जिम सामग्री खरीदने के लिए दिए हैं! जोन क्रमांक एक में तीन पार्षद ने पार्षद निधि का उपयोग ओपन जिम के लिए किया है जिसमें से वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क्रमांक 69 एवं वार्ड 70 शामिल है! इसके साथ ही विधायक निधि से भी नेहरू नगर भेलवा तालाब में जिम की स्थापना की जाएगी! जोन क्रमांक दो में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए ओपन जिम सामग्री स्थापित करने के लिए दिए हैं!
वार्ड क्रमांक 10 शांति नगर एवं वार्ड क्रमांक 14 रामनगर में ओपन जिम की स्थापना निगम द्वारा की जा चुकी है! जोन क्रमांक 3 में महापौर ने अपनी निधि के 10 लाख रुपए, ओपन जिम सामग्री क्रय कर स्थापना के लिए दिए हैं! यहां वार्ड क्रमांक 22 टाटा लाइन में ओपन जिम की स्थापना की जा चुकी है! जोन क्रमांक चार में महापौर ने अपनी निधि से 20 लाख रुपए ओपन जिम स्थापित करने के लिए दिए हैं, जोन 4 के सात स्थलों पर ओपन जिम लगाया जाएगा! यहां निगम ने पूर्व में बापू नगर वार्ड क्रमांक 37 में ओपन जिम लगाया है! जोन क्रमांक 5 में महापौर ने अपनी निधि से 20 लाख से रुपए ओपन जिम के लिए दिए हैं! यहां के 7 स्थलों में ओपन जिम की स्थापना बहुत जल्द की जाएगी!
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंबागढ़ चौकी पुलिस ने बिहरीकला के दशरथ मेश्राम के पुत्र भूपेश कुमार 32 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब युवती गर्भवती हुई तो आरोपित ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित भूपेश को गिरफ्तार किया है।
घटना बीते वर्ष 2010 से 19 अक्टूबर 2020 तक की है। पिछले दस साल से आरोपित भूपेश पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि इस बीच आरोपित भूपेश ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जिसकी जानकारी पीड़िता को नहीं दी। पीड़िता ने जब हाल ही में प्रेमी युवक भूपेश को आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी दी और शादी करने की बात कही तो आरोपित प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया। अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच के दौरान ही आरोपित प्रेमी भूपेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में जेल वारंट होने पर आरेापित को पुलिस ने जेल भेज दिया है
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी अजय यादव थाना छुईखदान ने 19 अक्टूबर को पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में कराई जहां थाना छुईखदान में पंजीबद्ध कर धारा 376, 506 भादंवि 4,6 पाक्सो एक्ट कायम किया गया। मामले की जानकारी तत्काल दूरभाष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अति. पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग खैरागढ जीसी पति के दिये गये निर्देश एवं मार्गदर्शन में तत्काल घटना स्थल पहुंच कर आरोपी का पता तलाश किया गया, जो नागपुर भागने की फिराक में था जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश व सुझबुझ से आरोपी अजय यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कोरोना सुरक्षा सप्ताह के क्रम में सोमवार को जिलेभर में दीप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाम को घर-आंगन पर दीप जलाकर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक नियमों का पालन करते हुए स्वस्थ सेहत का उजियारा फैलाने का संदेश दिया गया। इसके अलावा चौक-चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
16 अक्टूबर से चलाए जा रहे कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है। कोरोना से बचने के लिए दो गज दूरी का पालन तथा हाथों को अच्छी तरह से धोना या सैनिटाइज करने पर भी बल दिया जा रहा है। क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए यह बहुत जरूरी है।
इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभन्न प्रेरक आयोजन किए जा रहे हैं। विशेष सप्ताह के चौथे दिन घुमका विकासखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बेलिटकरी में दीप दिवस के अवसर पर विभिन्न घरों में प्रेरणा दीप जलाए गए। दीप जलाकर प्रेरित करने का प्रयास किया गया कि, कोरोना संक्रमण से खुद सुरक्षित रहकर अपने करीबियों को भी सुरक्षित रहने का संदेश दें और खुशियों की रोशनी फैलाएं। इस दौरान नगर व अंचल के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों व घरों में दीप जलाए गए।
सप्ताह के पांचवे दिन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत मास्क जरूर लगाएंगे, सामाजिक दूरी का पालन भी करेंगे और साबुन से हाथ धोकर या सैनिटाइज करने का पूरा ध्यान रखेंगे जैसे संकल्पों वाले प्रपत्र पर शहर के हर चौक-चौराहों पर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। 21 अक्टूबर को स्लोगन लेखन दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के वार्डों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस संबंध में सीएमएचओ राजनांदगांव डा. मिथलेश चौधरी ने बतायाए कोरोना सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दीप दिवस के मौके पर दीप जलाकर लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। इसी तरह हस्ताक्षर अभियान के दिन भी लोगों ने प्रपत्र भरकर कोरोना को हराने के संकल्प में अच्छी भागीदारी निभाई है। इस मौके पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर कोरोना से बचाव से संबंधित संकल्प प्रपत्र में लोगों के हस्ताक्षर कराए गए।
रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन दिखावा मात्र है छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी है, वह विपक्ष में होने का झूठा दिखावा कर प्रदेश की शांति को अशांत बताकर कानून व्यवस्था के नाम पर आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं जो सिर्फ और सिर्फ फोटो सेशन मात्र दिखाई पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर दुहाई देने वाले भाजपाई पूर्व मंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार कोविड-19 संक्रमण के केंद्रीय गाइड लाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हो वह कानून व्यवस्था की बात करें शोभा नहीं देता। हार से बौखलाई भाजपा टुकड़े टुकड़े गैंग में बंट चुकी है। भाजपा के इस प्रदर्शन में राजधानी के ही अनेक भाजपाई नेताओं ने हिस्सा ना लेते हुए अपने को दूर रखा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा के इस दिखावटी प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि अपराध के कोई पैर नहीं होते मगर अपराधियों को पकड़ना, सजा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी होती है जो प्रदेश की सरकार सतत रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कानून व्यवस्था के रास्ते हर उस अपराधियों को धर दबोचने में सफल हुई है, पुलिसिया रिकॉर्ड गवाह है जो पब्लिक डोमेन में है। डॉ रमन सिंह के 15 वर्षों में लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण, चिटफंड घोटाले जैसी घटनाएं प्रदेश की पहचान बन चुकी थी छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ कहां जाने लगा था यह एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं।
प्रदेश में किसान, आदिवासी, मजदूर, बेरोजगार, आर्थिक मंदी जैसे बेबुनियाद आरोपों से पिट चुकी भाजपा इस तरह का झूठा दिखावा कर जनता को बरगलाने पुनः प्रयास कर रही है।
नवागढ़ / शौर्यपथ / जुआ एक्ट के तहत थाना नवागढ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नगदी रकम 1420 रुपये एवं सट्टा – पट्टी जप्त किया। नवागढ़ थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि कुछ लोग नवाग़ढ़ में रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर अलग अलग स्थानो में सट्टा - पट्टी लिख रहे है कि सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । आरोपियो को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा - पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर 4 (क) जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की गई।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
