
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
लखनऊ /शौर्यपथ / उत्?तर प्रदेश के मुख्?यमंत्री योगी आदित्?य नाथ ने प्रयागराज के निलंबित एसएसपी अभिषेक दीक्षित और महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार की जायदाद की जांच विजिलेंस डिपार्टमेंट से कराने कहा है.
अभिषेक दीक्षित को मंगलवार को और मणिलाल पाटीदार को बुधवार को सस्?पेंड कर दिया गया था. जारी सरकारी प्रेसनोट में प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर मातहत लोगों की पोस्टिंग में भ्रष्टाचार करने, शासन का आदेश न मानने और पोलिसिंग में लापरवाही करने का आरोप लगाया गया है. इसी तरह महोबा के मणिलाल पाटीदार पर भ्रष्टाचार करने, व्यापारियों से वसूली करने और उगाही की रकम न देने पर पुलिस से उनका उत्पीडऩ कराने का आरोप है.
इस बीच मणिलाल पाटीदार के निलंबित होने के बाद आज पहुंचे महोबा के नए एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दो थाना इंचार्ज, एक दरोगा और एक सिपाही को सस्?पेंड कर दिया है.इन सब पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. मणिलाल पाटीदार के खिलाफ एक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने 5 तारीख को एक वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था कि उसे एसपी को हर महीने 6 लाख रुपये की घूस देनी पड़ती है. धंधा मंद होने की वजह से जब 6 लाख रुपये देने में मजबूरी ज़ाहिर की तो उन्होंने हत्या करवाने की धमकी दी है.
सरकार ने अब इन दोनों आईपीएस अफसरों की जायदाद की जांच कराने भी कहा है. यही नहीं, इन दोनों अफसरों के मातहत उन अफसरों की भी निशानदेही की जा रही है, जिनके ज़रिए यह उगाही और दूसरे भ्रष्टाचार किए जाते थे.यूपी के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी इन मातहत अफसरों की जांच खुद करेंगे.
सेहत /शौर्यपथ / ढीला मास्क-मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि मास्क व्यक्ति के चेहरे से चिपका हुआ होना चाहिए, ताकि ऊपर, नीचे या किसी भी दिशा से वायरस आपकी नाक और मुंह में प्रवेश न कर सकें। लेकिन कई लोग ढीला मास्क पहन रहे हैं।
नाक के नीचे मास्क पहनना-व्यक्ति नाक से ही सांस खींचता और छोड़ता है। इसलिए मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि आपका नाक और मुंह दोनों ढके होने चाहिए। लेकिन कई लोग सुविधा को देखते हुए मास्क को पहनते समय अपनी नाक बाहर निकाल लेते हैं, जो गलत है।
बात करने के लिए मास्क उतारना-देखा जा रहा है कि लोग एक दूसरे से बात करते समय मास्क को चेहरे से हटा देते हैं। जो कोरोना के संक्रमण को फैलने में मदद कर सकता है। ऐसा करने से भी बचें।
मास्क को बार-बार छूना-
यह गलती 99 प्रतिशत लोगों को करते हुए देखा गया है। लोग मास्क पहनने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में उसे उतारते और पहनते रहते हैं, जो गलत आदतें हैं। ऐसा करने से आप मास्क पहनने का मकसद पूरा नहीं करते।
मास्क की अदला-बदली
ये गलती एक परिवार में रहने वाले सदस्यों को करते देखा जा रहा है। एक ही परिवार में रहने वाले सदस्य बाहर जाते समय एक-दूसरे से मास्क भी शेयर कर रहे हैं। जो कि गलत आदत है। याद रखें कोरोना वायरस के 50 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, वो बाहर से स्वस्थ नजर आता है। ऐसे में मास्क की अदला-बदली वायरस के फैलने का कारण बन सकती है।
सेहत / शौर्यपथ / आजकल समय से पहले लोगों के आखों की रोशनी कमजोर होने लगी है, क्योंकि बदलती लाइफ स्टाइल के साथ ही हम सभी को कुछ घंटे मोबाइल या कम्यूटर स्क्रीन के सामने रहना होता है। लेकिन यदि हम अपने खान-पान में थोड़ी ध्यान दें तो शायद इस समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। जानें, उन चीजों के बारे में जिनके रोज खाने से आखों की रोशनी दुरुस्त रहती है-
हरी सब्जियां
अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों के लिए बहुत ही जरूरी है।
गाजर
गाजर का जूस पीना सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है।
बादाम का दूध
सप्ताह में कम से कम तीन बार बादाम का दूध पिएं। इसमें विटामिन ई होता है जो कि आंखों में किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए फायदेमंद है।
अंडे
अंडे में अमीनो एसिड, प्रोटीन, सल्फर, लैक्टिन, ल्युटिन, सिस्टीन और विटामिन बी2 होता है। विटामिन बी सेल के कार्य करने में महत्वपूण होता है।
मछली
मछली में हाई प्रोटीन होता है। मछली आंखों के अलावा बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है।
सोयाबीन
आप अगर नॉन वेज नहीं खाते, तो आप सोयाबीन खा सकते हैं, यह आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेंमंद है।
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर को मनाया जा रहा है। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन हर साल विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन करती है। आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए साल 2003 में इसे शुरू किया गया था। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों को रोकना है।
तेजी से बढ़ें हैं आत्महत्या के मामले-
आजकल लोगों में हताशा और निराशा बढ़ रही है। बढ़ते अवसाद के कारण आत्महत्या की प्रवृत्ति भी बढ़ी है। कोरोना काल में भी डिप्रेशन के मामले तेजी से बढ़े हैं। डिप्रेशन के कारण आत्महत्या के मामलों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। बीते कुछ सालों में भारत ही नहीं दुनिया भर में आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं।
हर 40 सेकेंड में एक शख्स करता है आत्महत्या-
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। एक साल में करीब 8 लाख लोग आत्महत्या कर लेते हैं। जबकि सुसाइड की कोशिश करने वालों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा है।
जानिए इस बार की थीम-
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 की थीम 'वॉकिंग टुगेदर टू प्रिवेंट सुसाइड' है। इसका अर्थ है कि आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए मिलकर आगे आना और इसे रोकने के लिए काम करना।
नईदिल्ली । शौर्यपथ । कोरोना आपदा के दौरान मध्यमवर्गीय परिवार की सबसे बड़ी चिंता लोन की EMI है । लोन से राहत की तारीख 31 अगस्त को खत्म हो गई थी उसके बाद ही बैंक से लोन पटाने काल , मेसेज आने शुरू हो गए थे जिसे 8 सितंबर तक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के कारण स्थगित किया गया था किंतु एक बार फिर यह तारीख 28 सितंबर तक के लिए बढ़ गई । सुप्रीम कोर्ट अब इस बारे में 28 सितंबर को फैसला सुनाएगी । लॉकडाउन में आरबीआई की तरफ से दिए गए लोन मोरेटोरियम की सुविधा अगस्त के अंत के साथ ही खत्म हो गई है. अब लोन मोरेटोरियम की सुविधा और कुछ माह के लिए मिलेगी या नहीं इसके लिए 28 सितंबर तक का इंतजार करना होगा. इस मामले को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि बैंक लोन की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन ईमानदार लेनदारों पर मोराटोरियम के तहत ईएमआई के भुगतान पर मिली छूट की अवधि का ब्याज वसूलकर ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस अशोक भूषण, आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह की तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की. मनी कंट्रोल के मुताबिक, जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने केंद्र और आरबीआई से कहा कि मामले में अपना जवाब जल्दी दायर करें. कोर्ट की अगली सुनवाई अब 28 सितंबर को होगी. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रिजर्व बैंक से कंपाउंड इंटरेस्ट यानि ब्याज पर ब्याज वसूलने और मोरेटोरियमे के दौरान पीनल इंटरेस्ट लगाने पर भी जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट में अलग अलग सेक्टर्स की ओर से दलीलें रखी जा चुकी हैं.
सरकार को आज अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना था लेकिन कुछ मोहलत की मांग की गई. एएनआई के मुताबिक, याचिकाकर्ताओं के वकील राजीव दत्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लाखों लोग अस्पताल में हैं. लाखों लोगों के आय का साधन खत्म हो गया है. केंद्र सरकार को अपना रुख साफ करना होगा कि वह ईएमआई के भुगतान पर छूट दे रही है या नहीं. उन्होंने कहा कि लोन की रिस्ट्रक्चरिंग से फायदा क्या हुआ. अगर ये करना ही था तो पहले क्यों नहीं किया गया. राजीव दत्ता ने कहा कि लोन पर चक्रवृद्धि ब्याज अभी भी जारी है. पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि इस फैसले से लोन लेने वालों पर दोहरी मार पड़ रही है क्योंकि उनसे चक्रवृद्धि ब्याज इंट्रस्ट लिया जा रहा है. ब्याज पर ब्याज वसूलने के लिए बैंक इसे डिफॉल्ट मान रहे हैं. यह हमारी ओर से डिफ़ॉल्ट नहीं है. सभी सेक्टर बैठ गए हैं लेकिन आरबीआई चाहता है कि बैंक कोरोना के दौरान मुनाफा कमाए. ठोस योजना के साथ कोर्ट आएं.
सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले को बार-बार टाला जा रहा है. अब इस मामले को सिर्फ एक बार टाला जा रहा है वो भी फाइनल सुनवाई के लिए. इस दौरान सब अपना जवाब दाखिल करें और मामले में ठोस योजना के साथ कोर्ट आएं. साथ ही कोर्ट ने कहा कि तब तक 31 अगस्त तक एनपीएए ना हुए लोन डिफॉल्टरों को एनपीए घोषित ना करने अंतरिम आदेश जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते दिए. केंद्र ने मांगा दो हफ्ते का समय सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा, उच्चतम स्तर पर विचार हो रहा है. राहत के लिए बैंकों और अन्य हितधारकों के परामर्श में दो या तीन दौर की बैठक हो चुकी है और चिंताओं की जांच की जा रही है. केंद्र ने दो हफ्ते का समय मांगा था इस पर कोर्ट ने पूछा था कि दो हफ्ते में क्या होने वाला है? आपको विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुछ ठोस करना होगा. बता दें कि मोरेटोरियम सुविधा खत्म होने के बाद लोगों के पास बैंकों से ईएमआई चुकाने के लिए मैसेज, फोन कॉल्स और ई-मेल्स आने शुरू हो गए हैं. इससे लोगों को अपने बैंक लोन अकाउंट को नॉन परफॉर्मिंग एसेट घोषित किए जाने का डर सता रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ग्राहकों को अंतरिम राहत दी है.
मनोरंजन / शौर्यपथ / जल संरक्षण में आमिर खान और किरण राव के 'पानी फाउंडेशन' द्वारा किए गए उल्लेखनीय काम को मान्यता देते हुए जल शक्ति मंत्रालय ने एनजीओ के प्रयासों की सराहना की है। मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया,"आज हम पानी फाउंडेशन का जश्न मना रहे हैं, जिसकी स्थापना एक्टर अमीर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने की थी। यह एनजीओ महाराष्ट्र के क्षेत्रों को सूखे से समृद्धि में बदल रहा है। 'सत्यमेव जयते वॉटर कप’ एनजीओ द्वारा एक सराहनीय पहल है।
इस पर आमिर खान ने जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "किरण और मैं हमारे प्रयासों को स्वीकार करने के लिए पानी फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य की ओर से जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद देना चाहेंगे। महाराष्ट्र में सूखे के खिलाफ लोगों के आंदोलन को हाईलाइट करने के लिए धन्यवाद। यह हमारे डोनर और इस प्रयास में योगदान देने वाले प्रत्येक महाराष्ट्रीयन के सहयोग के बिना संभव नहीं था जो इस यात्रा का एक हिस्सा रहे हैं।''
''आपके विनम्र शब्दों ने हमें आशा और शक्ति से भर दिया है। हम अपने प्रयासों में निरंतर बने हुए हैं और महाराष्ट्र में हजारों जल हीरों के साथ काम करते हुए अभिभूत महसूस कर रहे हैं। धन्यवाद।''
इन दिनों आमिर खान अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी। यह फिल्म 2021 में क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।
मनोरंजन / शौर्यपथ / पॉप्युलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब बहुत जल्द ही यह शो टीवी पर दस्तक देने वाला है। बताया जा रहा है कि सलमान खान 1 अक्टूबर को शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे, इसके बाद वह फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में जुट जाएंगे।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 4 अक्टूबर से ऑनएयर होगा। सामान्य तौर पर शो का प्रीमियर एपिसोड एक दिन पहले एडवांस में शूट किया जाता है ताकि कंटेस्टेंट्स की पहनचान छुपाकर रखी जा सके। लेकिन इस बार प्रीमियर एपिसोड तीन दिन शूट किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सलमान की एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह बिग बॉस के सेट पर पोछा मारते हुए नजर आए थे।
सलमान की फिल्म राधे इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते इसकी शूटिंग रोक दी गई। सोर्स ने बताया कि मुंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म की बची हुई 10-12 दिन की शूटिंग होगी। इसमें एक गाना भी शामिल है जिसे सलमान खान और दिशा पाटनी पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में रणदीप हुड्डा निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ इस फिल्म का हिस्सा हैं।
बताते चलें कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान बिग बॉस-14 के पूरे सीजन के लिए 250 करोड़ रुपये की मोटी फीस ले रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा, 'सलमान खान छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर हैं। बिग बॉस-14 के लिए उन्हें 250 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जा रहे हैं। सलमान वीक में एक बार शूटिंग करेंगे और दिन में दो एपिसोड की शूटिंग होगी। 12 सप्ताह के लिए प्रति दिन एपिसोड करीब 10.25 करोड़ की फीस दी जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान को टेलीविजन चैनल के कुछ अवार्ड शो में भी आना होना होगा।'
खेल / शौर्यपथ / टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच काफी मैदान पर कई बार कहासुनी हो चुकी है। मौजूदा समय में दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में दोनों का ही नाम शामिल किया जाता है। 2019 वर्ल्ड कप में हालांकि इन दोनों के बीच मैदान पर ऐसा कुछ हुआ था, जिसने दुनिया में एक नई मिसाल कामय कर दी थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के दौरान जब स्मिथ की हूटिंग हो रही थी, तो विराट ने फैन्स को ऐसा करने से मना किया और स्मिथ के लिए ताली बजाने के लिए कहा था। इस किस्से के बाद से दोनों के बीच कड़वाहट काफी हद तक कम हुई है। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन में बताया कि उनकी नजर में मौजूदा समय में बेस्ट वनडे बल्लेबाज कौन है।
स्मिथ को बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेलना पड़ा था और इस वजह से 2019 वर्ल्ड कप में उनकी हूटिंग हुई थी। स्मिथ से इंस्टाग्राम पर एक फैन ने पूछा कि दुनिया का बेस्ट वनडे बल्लेबाज कौन है? इस पर उन्होंने जवाब में कहा- 'मौजूदा समय में विराट कोहली।' विराट ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। विराट 248 वनडे मैचों में 59.34 की औसत से 11867 रन बना चुके हैं, उनके खाते में 43 सेंचुरी दर्ज हैं।
इस सेशन में एक फैन ने स्मिथ से एबी डिविलियर्स के लिए एक शब्द कहने के लिए कहा, तो उन्होंने एबीडी को 'फ्रीक' बताया। केएल राहुल को स्मिथ ने 'गन' बताया तो वहीं संजू सैमसन को 'टैलेंटेड' खिलाड़ी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हैं और सैमसन भी इसी टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के लिए स्मिथ ने कहा, 'टैरेफिक खिलाड़ी, उम्मीद करता हूं कि वो इस सप्ताह हमारे खिलाफ वनडे सीरीज में ज्यादा रन नहीं बनाएंगे, फिर आईपीएल में जितनी मर्जी रन बना लें।' बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए ही खेलते हैं और फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वो मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।
धर्म संसार / शौर्यपथ / आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 10 सितंबर (गुरुवार) को है। जीवित्पुत्रिका व्रत संतान के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान को कष्टों से बचाने और लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। जीवित्पुत्रिका व्रत को कुछ जगहों पर जितिया या जिउतिया व्रत के नाम से भी जानते हैं। इस व्रत को शुरू करने से पहले अलग-अलग जगहों पर खान-पान की अपनी-अपनी परंपरा है। जानिए किन चीजों का सेवन कर जीवित्पुत्रिका व्रत को शुरू करना मानते हैं शुभ-
1. सनातन धर्म में पूजा-पाठ में मांसाहार का सेवन वर्जित माना गया है। लेकिन इस व्रत की शुरुआत बिहार में कई जगहों पर मछली खाकर की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस परंपरा के पीछे जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा में वर्णित चील और सियार का होना माना जाता है।
2. जीवित्पुत्रिका व्रत को रखने से पहले कुछ जगहों पर महिलाएं गेहूं के आटे की रोटियां खाने की बजाए मरुआ के आटे की रोटियां खाती हैं। हालांकि इस परंपरा के पीछे का कारण ठीक से स्पष्ट नहीं है। ऐसा सदियों से होता चला आ रहा है।
3. इस व्रत को रखने से पहले नोनी का साग खाने की भी परंपरा है। कहते हैं कि नोनी के साग में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण व्रती के शरीर को पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है।
4. इस व्रत के पारण के बाद महिलाएं जितिया का लाल रंग का धागा गले में पहनती हैं। व्रती महिलाएं जितिया का लॉकेट भी धारण करती हैं।
5. पूजा के दौरान सरसों का तेल और खल चढ़ाया जाता है। व्रत पारण के बाद यह तेल बच्चों के सिर पर आशीर्वाद के तौर पर लगाते हैं।
धर्म संसार / शौर्यपथ / आश्विन मास में महालक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस साल महालक्ष्मी व्रत 10 सितंबर (गुरुवार) को है। मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत करने से मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है। माना जाता है कि इस दिन हाथी पर बैठी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से यश और धन की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, महालक्ष्मी व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है।
महालक्ष्मी व्रत के दिन करें ये उपाय-
1. महालक्ष्मी व्रत पर श्रीयंत्र की पूजा विधि-विधान से करके स्थापना करें। श्रीयंत्र को धन वृद्धि और समृद्धि का कारक माना जाता है।
2. पुराने चांदी के सिक्कों को कौड़ी के साथ रखकर महालक्ष्मी पूजन के समय केसर और हल्दी से पूजन करें। पूजन के बाद इन्हें तिजारी में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय से धन-संपदा में वृद्धि होती है।
3. महालक्ष्मी व्रत के दिन शाम को मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और इसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में 7 कौडिय़ां अर्पित करें। इस कौडिय़ों को बाद में घर के किसी कोने में दबा दें। माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति जल्दी सुधरती है।
4. महालक्ष्मी व्रत के दिन मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
5. अष्टमी की शाम को घर के कोने में गाय के घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से धन योग बन सकता है।
महालक्ष्मी व्रत के पारण के समय पढ़ें ये मां लक्ष्मी की आरती, हमेशा बनी रहेगी कृपा
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 25 अगस्त से महालक्ष्मी व्रत शुरू हुआ था। 16 दिनों तक धूमधाम से मनाए जाने वाले इस व्रत का आज समापन हो रहा है। इस साल का आखिरी महालक्ष्मी व्रत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 10 सितंबर को है। मान्यता है कि सच्चे मन से महालक्ष्मी व्रत करने वालों को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि इस व्रत को करने से सुख, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
कहा जाता है कि महालक्ष्मी व्रत के समापन के दिन शाम को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी की आरती पाठ भी करना चाहिए। कहते हैं आरती और मंत्र पढऩे से व्रत का फल दोगुना हो जाता है।
मां लक्ष्मी जी की आरती-
जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत, मैया जी को निशदिन * सेवत हरि विष्णु विधाता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता
ओम जय लक्ष्मी माता-2
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
