
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / आजाद वार्ड निवासी कु0 रोशनी साहू द्वारा राम जन्मभूमि के तहत् रामलला स्थल की परिकल्पना कर उन्होनें मेंहदी के माध्यम से रामंदिर की आकृति बनायी। जो भगवान राम की गाथा को उल्लेखित करता है । इसकी जानकारी होने पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल कु0 रोशनी साहू के घर पहुॅचे। उन्होनें दुर्ग निगम के आजाद वार्ड में रहने वाली इस आर्टिस्ट को वार्ड पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी के साथ पुष्प्गुच्छ, साल, श्रीफल भेंट कर इस विभूति का सम्मान किये। विधायक व महापौर ने कहा हमारे दुर्ग शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। दुर्ग में एक से एक बढ़कर प्रतिभाएॅ विद्यमान हैं। उनमें से एक कु0 रोशनी साहू भी है जिन्होनें भगवान राम की गाथा के लिए रामलला स्थल निर्माण की आकृति मेंहदी से बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया हैं यह कार्य भगवान राम के प्रति उनकी आस्था को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर एमआईसी प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री खेमलाल सिन्हा, वार्डवासी राजेश्वरी साहू, मधु सूर्यवंशी, छाया चैधरी, सुखिया यादव, और कुव रोशनी साहू के पिता बालमुकुंद साहू, माता श्रीमती अंजना साहू, व सोनल साहू, पप्पू सिन्हा आदि मौजूद थे।
दुर्ग ग्रामीण / शौर्यपथ / गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह क्षेत्र रिसाली निगम अंतर्गत गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान किया गया। 44 हितग्राहियों के खाते में कुल 2 लाख 53 हजार 3 सौ 60 रूपए आया है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में शुरू हुए गोबर खरीदी केन्द्र के हितग्राही रूआबांधा निवासी रोहित राम देवांगन के खाते में सर्वाधिक 39 हजार 714 रूपए आया है। कुमकुम महिला स्व सहायता समुह के माध्यम से अब तक कुल 1 लाख 26 हजार 680 किलो गोबर खरीदा जा चुका है।
कोरोना आपदा का शिकार हर वर्ग हुआ है। इसमें डेयरी उद्योग भी शामिल है। ऐसे समय पर प्रदेश की महत्वकांक्षी योजना से गोधन मालिक और सेवकों को सीधा लाभ हो रहा है। योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर भुगतान हों इसकी तैयारी निगम प्रशासन ने पहले से कर ली थी। यही वजह है कि लॉकडाउन अवधि में खाते में पैसा आने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सर्वाधिक लाभ इसे

डेयरी संचालक रोहित राम देवांगन का कहना है कि 20 वर्ष पहले उसने 1 भंैस से व्यापार शुरू किया था। आज वह 75 मवेशी का मालिक है। कोरोना काल में दूध का धंधा मंदा हो चुका है। जैसे ही निगम अधिकारियों ने उसे योजना के बारे में बताया उसी समय उन्होने पंजीयन कराया। और हर दिन औसतन 1500 किलो गोबर बेच रहा है। गोबर को समय पर सेंटर पहुंचाने के लिए सेकण्ड हैण्ड रिक्शा भी खरीदा है। डेयरी संचालक का कहना है कि पूर्व में वह डेयरी के गोबर को एकत्र करता था। और साल में एक बार 600 रू. प्रति ट्रैक्टर टाली (3000 किलो) की दर से बेचता था। उसे उम्मीद नही थी कि वह गोबर से इतना मुनाफा कमा सकता है।
डेयरी संचालक का कहना है कि पहले वह गोबर एक जगह एकत्र करते थे। खासकर बारिश में गोबर की वजह से आस-पास का क्षेत्र बद्बूदार हो जाता था। मच्छर पनपने से मोहल्लेवासी अलग परेशान होते थे। वर्तमान में यह शिकायत भी लगभग खत्म हो चुकी है। घर के आसपास साफ सुथरा हो गया है।
रोजगार के अवसर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गोधन मालिक व सेवकों के लिए शासन की गोधन न्याय योजना को बेहद सार्थक बताया। उन्होने कहा कि यह अतरिक्त आय का साधन है। साथ ही इस योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होने नागरिकों से योजना का लाभ उठाने कहा है।
जल्द होगा शुरू दूसरा सेंटर
गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि जल्द ही रिसाली निगम क्षेत्र में दूसरा गोबर खरीदी केन्द्र शुरू होगां स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजीयन कराने हितग्राहियों से संपर्क किया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्टील कारोबारी आनंद राठी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती व दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सन्तरबाड़ी दुर्ग निवासी जूहिता चावडा और उसके दोस्त रोहन सिंह व सन्नी सिंह के खिलाफ धारा 306,34 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि इन तीनों के कारण ही आनंद राठी ने आत्महत्या कर ली। जुर्म दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि गंजपारा निवासी स्टील कारोबारी आनंद राठी ने शर्म व ग्लानीवश आत्महत्या की थी। जुहिता चावडा ने उस पर छेडछाड़ का आरोप लगाते हुए उसके घर के सामने काफी हंगामा किया था। उसने अपने दो साथियोंं के रोहन सिंह व सन्नी सिंह के साथ मिलकर उसे फंसाने का पूरा प्लान बना लिया था। केस में परिजनों की शिकायत के बाद जब जांच की गई तो सीसी टीवी फुटेज में अहम सुराग मिला। जुहिता चावड़ा मृतक आनंद राठी पर चिल्ला रही थी और केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने जब जुहिता चावड़ा का रिकार्ड खंगाला तो ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव में सामने आया जिसमें वह विक्टिम थी। राजनांदगांव में मनीष कुमार टांक के विरूद्ध छेडखानी का मामला 28 जुलाई 2020 को अपराध कायम हुआ था। जूहिता चावडा ने शिकायत वापस लेने के एवज में उससे पैसा की मांग की थी। इसके एवज में कुछ पैसा भी उसे दिया गया था। इसके बाद भी वह लगातार उसे ब्लैकमेलिंग कर रही थी। पुलिस को यकीन हुआ कि जुहिता चावड़ा का इसी प्रकार अमीर लोगों को फंसा कर ब्लैमेलिंग करना था। इसके बाद जुहिता व उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।
सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि स्टील कारोबारी आनंद राठी की आत्महत्या के मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच में लिया। इस दौरान सीसी कैमरे को खंगाला गया। जिसमें छोडख़ानी वाली कोई बात नही किया गया। बल्कि महिला समेत युवकों ने मृतक के साथ बिना वजह का विवाद कर रहे थे। सीएसपी शुक्ला ने बताया कि उक्त युवती जूहिता चावडा तथा उसके दोनो साथीयों द्वारा झूठे चारित्रीक लांछन तथा गाली गलौच, हंगामें से आनंद राठी भयभीत और परेशान हो गया था। जांच में यह सामने आया कि तीनों के कारण ही स्टील कारोबारी ने आत्महत्या की। मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
- स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खुला 60 बिस्तर कोविड अस्पताल
- सेनेटाइजेशन, बैरक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान, आने-जाने पर रोक
रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर सेंट्रल जेल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का जेल के भीतर ही अब इलाज किया जाएगा। जेल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अलग कोविड अस्पताल (बैरक बनाकर) कैदियों और बंदियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। यह व्यवस्था कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद की गई है, जिससे कैदियों की खास सुरक्षा में परेशानी भी नहीं आएगी और जेल के भीतर ही उनका इलाज भी संभव होगा।
वहीं जेल में कोरोनावायरस रोकथाम के उपायों में विशेष सतर्कता बरती जाने लगी है। पूर्व से ही जेल में रह रहे कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए जेल में एंट्री के समय और फिर बैरक में कैदियों को रखे जाने तक, हर चरण पर स्वच्छता और सावधानी का कड़ाई से पालन भी करवाया जा रहा है।
जेल डीआईजी डॉ.के.के. गुप्ता ने बताया जेल के भीतर ही 60 बिस्तर कोविड विशेष अस्पताल की व्यवस्था की गई है जिसमें कैदियों और बंदी (जो कोवि़ड पॉजिटिव मिले हैं) उनका इलाज किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने बताया कैदियों और बंदियों को किसी अस्पताल में दाखिल कराकर इलाज कराने पर उनकी सुरक्षा को लेकर परेशानी हो सकती थी। इसे देखते हुए जेल प्रशासन के अनुरोध पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के सहयोग से जेल में ही कोविड-19 अस्पताल खोला गया है, जहां पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया सामान्य तौर पर भी बाहर से आने वाले कैदियों को 30 दिन (अलग-अलग बैरक में ) क्वारेंटीन किया जा रहा है और पुनः मेडिकल जांच के बाद ही उन्हें सामान्य बैरक में भेजा जा रहा है। हालांकि जेल में कोविड संक्रमण ना हो इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जेलों में अभियोगाधीन (अंडर ट्रायल) या बाहर से लाए गए कैदियों को 14 दिन तक अलग सेल में रखकर क्वारेंटीन किए जाने का निर्देश दिया था। इसे देखते हुए जेल प्रशासन सेंट्रल जेलों में अतिरिक्त व्यवस्था के तहत तीन बैरक बनाकर बाहर से आने वाले कैदियों को क्वारेंटीन कर रही है। यही व्यवस्था सभी जिला जेलों में भी की गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जेल परिसर में 4 प्रहरी पॉजिटिव मिले थे। उनके प्राइमरी और सेकेंडरी कांटेक्ट में आए लोगों का रैपिड टेस्ट कराया गया, जिसमें कुछ कैदी और बंदी पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद ही जेल प्रशासन ने जेल में ही कोविड पॉजिटिव मरीजों के इलाज का फैसला लिया।
ऐसी विशेष सतर्कता व्यवस्था- जेल डीआईजी डॉ.के.के. गुप्ता के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जेल में स्वच्छता और सतर्कता उपाय बढ़ा दिया है। बाहर से आने वाले कैदियों को बनाए गए तीन बैरक में ( अलग-अलग समय सीमा में अलग- अलग बैरक में ) रखा जा रहा है। इस तरह 30 दिनों तक उन्हें अलग बैरक में रखने के उपरांत उनकी मेडिकल जांच की जा रही। सामान्य होने पर उन्हें सामान्य बैरक में भेजा जाता है। डॉ. गुप्ता के अनुसार बाहर से आने वाले बंदियों की जेल में घुसते समय मे़डिकल ऑफिसर और पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा थर्मल स्कैनिंग हो रही हैI उनकी हिस्ट्री और कांटेक्ट डिटेल और संपूर्ण जानकारी ली जा रही है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा दृष्टिकोण से सामान्य नहीं बल्कि अलग बैरक ( सेल) में रखा जाता है। सभी बैरक में लिक्विड सोप, सेनीटाइजर की व्यवस्था है और सभी बंदियों को दो-दो वाशेबल मास्क दिए गए हैं। जेल के अंदर सभी बैरक, गेट, दरवाजों में भी सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव नियमित किया जा रहा।
प्रिजन कॉलिंग सिस्टम - बाहरी व्यक्तियों से संक्रमण ना फैले इसका विशेष ध्यान देते हुए जेल प्रशासन ने अलग से व्यवस्था की है। कैदियों और बंदियों को अपने परिजनों और वकीलों से बातचीत कराने के लिए प्रिजन कॉलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है ताकि बंदी टेलीफोन के माध्यम से अपने परिजनों और अधिवक्ताओं से बात कर सकें और साथ ही कैदियों की मानसिक स्थिति भी ठीक रहे।
राम की दुहाई देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह रामायण कॉरिडोर में छत्तीसगढ़ जो जोड़ने पत्र प्रधानमंत्री को लिखेंगे
पंद्रह साल के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह राम भक्तों को जवाब दे कि राम वनपथ गमन की उपेक्षा क्यो किये
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अयोध्या के राम मंदिर निमार्ण पर बधाई दी पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन कौशल्या मंदिर निर्माण पर चुप्पी साधे रखे है
पूर्व धर्मस्व और पर्यटनमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सैर सपाटे वाला मोर्टाल तो बनवाया पर राम वनपथ गमन के सर्वांगीण विकास के लिये ठेला खर्चा नही किया
क्या प्रदेश भाजपा मोदी-सरकार से राम वनपथ योजना को रामायण कॉरिडोर में शामिल करने को कहेंगे
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से सीधा सवाल पूछते हुए कहां है कि जिस प्रकार भाजपा आरएसएस और और विश्वहिंदू परिषद अयोध्या के राम मंदिर निर्माण का श्रेय लूटना चाह रहे हैं वही पिछले पंद्रह वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य जो कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता कौशल्या का मायके और राम भगवान राम का ननिहाल है उसकी उपेक्षा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उपेक्षित करके रखा था। कमीशन खोरी के भयंकर संक्रमण से ग्रसित पूर्ववर्ती रमन सरकार उन्हीं योजनाओं पर ध्यान रखती थी जिसमें कोटा कमीशन उन्हें प्राप्त हो सके।कौशल्या माता मंदिर निर्माण और राम वनपथ गमन को विकसित करने के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ढेला भर का बजट स्वीकृत नहीं किया जाता था।
वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार जन हितैषी कार्य किए जा रहे हैं उसे देख भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सांप सूंघ गया है। कांग्रेस सरकार द्वारा माता कौशल्या के भव्य मंदिर के निर्माण हेतु लगभग चौदह करोड़ की राशि और राम वन गमन को विकसित करने के लिए लगभग 137 करोड़ों रुपए की राशि की घोषणा की गई है इस पर तथाकथित राम भक्त भाजपा नेता और आरएसएस के स्वयंसेवको ने चुप्पी साध रखा है।केंद्र की मोदी सरकार रामायण कॉरिडोर निर्माण योजना में प्रदेश भाजपा जोर क्यो छत्तीसगढ़ राज्य को शामिल करने हेतु प्रस्ताव नही दे रही है। और अपने आखरी के छः सालों के कार्यकाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने क्यों नहीं छत्तीसगढ़ राज्य में जो कि भगवान श्री राम का ननिहाल है और जहां पर भगवान श्री राम,माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास का बहुत समय व्यतीत किया है इन स्थानों का पुनर्निर्माण,विकसित और उद्धृत करने का कार्य क्यों नहीं किया है जबकि पूर्व पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से मोटी कमाई करने के लिये मोर्टाल और अन्य पर्यटन स्थलों का निर्माण कराया जिसमे कॉरोडो-अरबो का बजट व्यय किया गया और राम वनपथ गमन के विकास के लिये ढेला मात्र के बजट का प्रावधान नहीं किया था जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार भगवान राम के नाम पर राजनीति कर अपना स्वार्थ सिद्धि कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से सवाल करते हुए कहा है कि क्या उनके द्वारा पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा जायेगा जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के उन स्थलों को रामायण कॉरिडोर से जोड़ने का आग्रह किया जायेगा। एक और जहां देश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कौशल्या माता मंदिर और राम वनपथ गमन मार्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है कि आने वाले वर्षों में कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ जो की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का ननिहाल है और माता कौशल्या का जन्म स्थल है वहां आकर पूरे देश और विदेश के राम भक्त कौशल्या माता की पतित पावन भूमि का दर्शन कर सकेंगे और भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण जी के वनपथ गमन मे भ्रमण कर अपने प्रभु को सुमिरन कर सकेंगे।
तिवारी ने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से पूछा है कि कब तक केंद्र की मोदी सरकार को पत्र लिखकर रामायण कॉरिडोर निर्माण योजना में छत्तीसगढ़ राज्य के उन पवित्र स्थलों को जोड़ने हेतु पत्र लिखेंगे जिसमें चलकर भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास का समय व्यतीत किया था और उस पत्र को कब प्रदेश की जनता के समक्ष जारी करेंगे इस बात का खुलासा भी तत्काल करना चाहिये।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम सहसपुर में गौठान का निरीक्षण किया और वहां ग्रामवासियों से मुलाकात की। उन्होंने गौठान में वर्मी बेड का निरीक्षण किया और उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं को अधिक मात्रा में जैविक खाद का निर्माण करने के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने जय मां शारदा स्वसहायता समूह को उद्यानिकी विभाग द्वारा 13 हजार रूपए का जैविक खाद विक्रय करने पर चेक सांैपा। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए कृषि विभाग से प्रशिक्षण दिया गया है।
कलेक्टर ने गौठान में उपस्थित चरवाहा केवल से बातचीत की और उन्हें गोबर एकत्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन ने पशुओं की देखभाल के लिए इतना बड़ा गौठान बनाया है सभी ग्रामवासी अपने पशुओं को गौठान में रखे। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को गौठान में शेड निर्माण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान परिसर में आंवला का पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन, हुलेश्वर खुंटे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रविन्द्र मेहरा, पीओ मनरेगा उपेन्द्र वर्मा, डीपीएम बिहान दिनानाथ लिलहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मोहला वनांचल के अंतिम छोर में बसे शेरपार संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला मुचर में मोहल्ला क्लास की शुरुवात की गई। शाला के प्रधान पाठक उमाशंकर दिल्लीवार और गोटाटोला जोन के मीडिया प्रभारी शेख अफजल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद है। ऐसे समय मे पढ़ई तुंहर दुआर योजना के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोडऩे के लिए शाला के दोनों ही शिक्षकों ने बहुत ही अच्छा प्रयास किया। बच्चों को ऑनलाइन क्लास से जोडऩे में मुचर से मोबाइल धारक निकिता, रेशम, मंजू, टोमेश और देव कुमार ने बहुत सहयोग किया। बच्चों की होमवर्क करने में, होमवर्क की फोटो खींच कर शिक्षकों को भेजने में इस युवाओं ने काफी मदद किया। लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण सभी बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़ नहीं पाते थे। इसी समस्या के समाधान के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग ऑफलाइन शिक्षा के विकल्प के रूप में मोहल्ला क्लास की योजना ले के आई। अब इस योजना का मकसद बच्चों को उनके घरों के आस पास शिक्षकों और शिक्षक सारथी की मदद से पढ़ाना है। इसी योजना पर अमल करते हुए ग्राम मुचर में भी मोहल्ला क्लास की शुरूआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन, मुकादाह सरपंच श्रीमती द्रौपदी कोला, ब्लॉक नोडल अधिकारी केवल साहू, सोमाटोला से राजकुमार यादव, मुकादाह हाई स्कूल के प्राचार्य विक्रम साहू, शेरपार संकुल समन्वयक प्रदीप मंडावी, जगदेव उर्वशा, पुरुषोत्तम तरम, श्रीमती शारदा कुमेटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि प्राथमिक शाला मुचर हमेशा से ही मोहला और शेरपार संकुल के अच्छे स्कूलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुचर के शिक्षक उमाशंकर दिल्लीवार और शेख अफजल हमेशा से बहुत सक्रिय रहे है और ब्लॉक, जिले के अलावा राज्य तक मे अपनी अलग पहचान बनाई है। सरपंच ने अपने उद्बोधन में दोनों शिक्षकों के इस प्रयास की तारीफ करते हुए पंचायत की तरफ से भरपूर मदद देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शिक्षक सारथी कुमारी मंजू, कुमारी रेशम, कुमारी निकिता, टोमेश कुमार, शारदा कुमेटी को मुख्य अतिथियों के हाथों से चॉक, पेन, कॉपी, सैनिटाइजर बोतल, ब्लैक बोर्ड का वितरण किया गया। मुचर में 5 से 6 मोहल्ला क्लास के संचालन की तैयारी शिक्षकों और ग्रामीणों द्वारा किया गया है। शाला के सभी बच्चों को मास्क का वितरण भी दोनों शिक्षकों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम मुचर से दीपक, जनक, कलीराम के अलावा पालक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के दोनों ही शिक्षकों के इस प्रयास की तारीफ करते हुए दूसरे स्कूलों में इसी मॉडल को लागू करने पर जोर दिया है। शाला के प्रधान पाठक उमाशंकर दिल्लीवार और शिक्षक शेख अफजल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि इस योजना से बच्चों को बहुत लाभ होगा और वे फिर से नियमित पढ़ाई से जुडेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बांधामेर के समीप मंदराकोही में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्शा देखकर किसानों द्वारा लगाए गए फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि भूमि में बोनी के आधार पर गिरदावरी का कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए खेतों में निरीक्षण कर सक्रियतापूर्वक सभी टीम वर्क में कार्य करें। कलेक्टर ने किसानों के खेतों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने ग्राम रेंगाकठेरा में नक्शे का अवलोकन करते हुए खसरा नंबर 625, 651 एवं अन्य किसानों के कृषि भूमि में लगे फसल का अवलोकन किया। उन्होंने पटवारियों से कहा कि खेत-खेत में जाकर गिरदावरी का कार्य करें और जिसने जो फसल लगाया है उसकी जानकारी पंजी में लिखें। उन्होंने पटवारी को नक्शा नवीनीकरण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन, हुलेश्वर खुंटे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रविन्द्र मेहरा, पीओ मनरेगा उपेन्द्र वर्मा, डीपीएम बिहान दिनानाथ लिलहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पदभार ग्रहण के पश्चात आज अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक पाठ्य पुस्तक निगम के पेंशन बाड़ा, रायपुर स्थित कार्यालय के सभागार में ली। बैठक में सभी से परिचय प्राप्त करने के पश्चात कार्यालय परिचालन की जानकारी प्राप्त की। अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ने अपने संबोधन में कहा कि आज से हमें एक नई शुरूआत करनी है। हमने कोरोना काल के विपरीत परिस्थितियों में भी शासकीय स्कूलों में संकुल स्तर तक पुस्तक वितरण का कार्य पूर्ण किया है। सभी को पुनीत पावन मन से एक होकर एक परिवार के रूप में कार्य करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह की मंशानुरूप हमें पाठ्य पुस्तकों संबंधी दायित्वों का संपादन समय पर पूर्ण करना है।
निगम की छवि एक ऐसे नई उंचाई तक ले जाना है जहां कार्यालय के साथ इनसे जुड़े सभी लोगों का भी एक नाम हो। परिवार के मुखिया होने के नाते आप सबके मान-सम्मान, सुरक्षा की जवाबदारी मेरी है। आप सभी लोगों से यह भी अपेक्षा है कि आप संस्थान के प्रति पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
बेमेतरा / शौर्यपथ / शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कौशिक का दो बार टेस्ट हुआ था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि एहतियात के साथ लोगों से मुलाकात होती रही, इससे ही संक्रमण आया होगा. फिलहाल मैं स्वस्थ हूं. मेरे संपर्कों में आने वाले लोगों से अपील है कि अपना परीक्षण कराएं. एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लें.
नेता प्रतिपक्ष कौशिक के कोरोना पोसिटिव की खबर आते ही नवागढ़ क्षेत्र में हड़कम्प मच गया क्योंकि श्री कौशिक हाल ही में मंगलवार को पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के पता बसावन बघेल के दशगात्र में शामिल होने कुंरा पहुँचे थे, जँहा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे, बकायदा लोगो ने साथ मे फ़ोटो भी खिंचवाए थे। अब यदि कौशिक कोरोना संक्रमित पाए गए है तो दशगात्र में शामिल सभी लोगो के सम्पर्क में आने की सम्भावनाए बन रही है। क्योंकि उक्त कार्यक्रम में सभी बिना कोई साथ मे मिलते जुलते एवं भोजन करते देखा गया था।
इस कार्यक्रम में भाजपा के कुछ नेता तो शामिल हुए लेकिन क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाई हुई थी। वही कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या कांग्रेसी नेताओं का भी जमावड़ा हुआ था। जिसमें संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे दल बल सहित दशगात्र में शामिल हुए थे, यहाँ कांग्रेस के जिला,ब्लॉक स्तर से लेकर समस्त जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। वही विधायक गुरूदयाल बंजारे अंत्येष्टि में भी कांग्रेसी नेताओ के साथ उपस्थित हुए थे। बीच मे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी पहुँचे थे लेकिन उन्होंने शोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए ममुलाकात किया था।
दशगात्र में बड़े पैमाने पर किया आमंत्रण, शोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
जानकारी के मुताबिक दशगात्र में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने हजारों की संख्या में आमंत्रण कार्ड बांटे थे, जबकि उस समय बेमेतरा कलेक्टर द्वारा जारी लॉकडाउन के आदेश के अनुसार यह मृतक कार्यक्रम के नियमों के खिलाफ है। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भीड़ जुटी थी, जहाँ न तो कही सोशल डिस्टेंस नज़र आया और न ही मास्क का प्रयोग। प्रश्न उठता है कि जिम्मेदार नेता होने के नाते संक्रमणकाल में डीडी बघेल कार्यक्रम को इतने बड़े पैमाने पर क्यो किया। अब इस लापरवाही के नतीजन सैकड़ो लोगो पर संक्रमण का खतरा आ गया है।
" नेताप्रतिपक्ष कौशिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल को ख्याल होना चाहिए कि महामारी एवं लॉक डाउन के बीच इतने लोगो को आमंत्रित करने के बजाए सूक्ष्म कार्यक्रम करना था, उन्होंने नियमों का साफ उल्लंघन किया है, लापरवाही के चलते संकट की स्थिति बनी है। संपर्क में आए सभी लोगो को तत्काल स्वयं आइसोलेट होकर टेस्ट करवाना चाहिए।"
देवादास चतुर्वेदी
पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नवागढ़।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
