Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Mrinendra choubey

Mrinendra choubey

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$description in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 59

खैरागढ़। गरीबी और विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों के लिए संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम लगातार संजीवनी साबित हो रही है। ब्लाक के अवेली में रिखी राम पिता चमरूराम पटेल का परिवार सालो से कठिन हालात मे जीवनयापन करने मजबूर था। मुखिया रिखी राम पटेल लकवा के चलते एक हाथ-पैर से अशक्त हो गया तो बूढ़ी मां ही घर चलाने की कोशिश कर रही है। बेटी ने बारहवीं के बाद घर की हालत को देखते हुए पढ़ाई छोड़ दी। बेटा इस जद्दोजहद के बीच शिक्षा जारी रखा है। खेती-बाड़ी के लिए खुद की जमीन नहीं है, रहने को जर्जर छत वाली कच्चा मकान और बिल नही पटाने के कारण अंधेरो मे कटते उनके जीवन मे संत रामपाल की प्रेरणा से सेवा कर रही अन्नपूर्णा मुहिम ने परिवार तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई। चावल, दाले, मसाला, तेल, प्याज, आलू सहित एक महीने का पूरा राशन, नहाने कपड़े धोने का साबुन, बर्तन रखने के लिए जाली, पानी स्टोर करने के टब, प्रत्येक सदस्य के लिए दो-दो जोड़ी कपड़े, बच्चों के लिए कॉपी, कंपास बॉक्स, स्कूल ड्रेस, जूते-चप्पल, जर्जर छत पर डालने तिरपाल, ओढऩे बिछाने 3 चारपाई, 3 गद्दे, 4 बेडशीट, चादर मच्छरदानीसहित तमा दैनिक जीवन मे उपयोग आनी वाले सामानो को दिया।

रिखी  राम पटेल ने भावुक होकर कहा कि आज की दुनिया में कोई किसी का नहीं होता, लेकिन संत रामपाल ने हमें अपना लिया। वे हमारे लिए भगवान के स्वरूप हैं।पूर्व सरपंच खोमलाल साहू ने कहा कि उन्होने जीवन में बहुत संत और महात्मा देखा हैं जो लोगों से चंदा या पैसा मांगते हैं। जबकि संत रामपाल ऐसे संत हैं जो किसी से कुछ मांगते नहीं, बल्कि लोगों को उनकी जरूरत की सारी सामग्री उपलब्ध कराते हैं। यह पहली बार देखा है कि कोई संत इस तरह बिना स्वार्थ के, गरीबों की मदद कर रहा है।

संत रामपाल के मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाकर समाज में इंसानियत और भाईचारे का संदेश फैला रही है। यह पहल दहेजमुक्त विवाह, रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, देहदान और नशामुक्ति अभियान जैसे अन्य समाज सुधार कार्यों की ही एक कड़ी है। यह घटना प्रमाणित करती है कि जब संत समाज के कल्याणार्थ आगे आते हैं, तब सबसे कमजोर और असहाय व्यक्ति भी नया जीवन जीने की आशा पा लेता है।

डोंगरगढ़/शौर्यपथ/ आज सुबह करीब 10 बजे मुंदगांव के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टाटा योद्धा पिकअप मालवाहक और मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

हादसे में मौके पर ही अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मालवाहक वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

0 माताओं ने तिलक लगाकर आशीर्वाद के साथ रायपुर किया रवाना

राजनांदगाँव। शौर्यपथ/छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगाँव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पटरी पार क्षेत्र स्थित चीखली स्कूल मैदान में संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से पाँच खिलाड़ियों का चयन 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रायपुर के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें चयनित खिलाड़ी दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पिछले आठ महीनों से चलाए जा रहे इस शिविर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में लगभग 250 खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक चीखली मैदान तथा शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में अभ्यास सत्र जारी रहता है। शाम के प्रशिक्षण में खेलो इंडिया कोच शकील अहमद और आरती शेंडे खिलाड़ियों को विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं।

बालिका वर्ग में चयनित खिलाड़ियों में पुष्पिता साहू (लक्ष्य पब्लिक स्कूल), द्विशा निषाद (राजेश्वरी करुणा स्कूल), घनिष्ठा साहू (वेसलियन स्कूल) और मोनिष्का विश्वकर्मा (विनायक पब्लिक स्कूल) शामिल हैं, वहीं बालक वर्ग में दक्ष चौबे (रॉयल किड्स कान्वेंट) का चयन हुआ है।

ये सभी खिलाड़ी वरिष्ठ प्रशिक्षक किशोर धीवर एवं चन्द्रहास साहू के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जबकि टीम मैनेजर के रूप में दिलीप रावत और महिमा यादव अपनी सेवाएँ देंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ खिलाड़ी नरेश डाकलिया, नीलम जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, प्रशिक्षक भूषण साव, सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, प्रशिक्षक अनुराज श्रीवास्तव, वरिष्ठ खिलाड़ी गुणवंत पटेल, महेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रिंस भाटिया, अब्दुल कादिर, दिग्विजय श्रीवास्तव, गुरुनानक स्कूल प्राचार्य योगेश दुवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, रुद्राक्षम् अध्यक्ष विष्णुनंद चौबे, साई प्रशिक्षक परमजीत सिंह, खेल प्रशिक्षक हनीफ कुरैशी एवं हारुन खान ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

0 “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य और जीवनशैली पर प्रशिक्षण

राजनंदगांव/शौर्यपथ/सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें कॉलेज की छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न, डॉ. प्रकाश खूटे, डॉ. धीरज भागवानी, डॉ. सौम्या चेलक, डॉ. लकी नेताम, डॉ. पूजा मेश्राम, डॉ. साक्षी गजभिए, डॉ. नलिनी सागरे, नर्स ज्योति यादव और नर्स शब्दारंगारी उपस्थित थे। आयोजक मंडल में मणी भास्कर गुप्ता, अध्यक्ष, जन भागीदारी समिति (कमला कॉलेज), डॉ. ओंकार लाल श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य कमला कॉलेज और महाविद्यालय परिवार शामिल थे।

कार्यक्रम में विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिनमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान केंद्रित किया गया।

0 सत्र 1 संतुलित आहार

डॉ. प्रकाश खूटे ने संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज, फाइबर और पानी – उचित मात्रा में होने चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, ऊर्जा स्तर बेहतर रहता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

0 सत्र 2 नींद और स्वास्थ्य

डॉ. धीरज भागवानी ने नींद के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वयस्कों को हर रात 7 से 9 घंटे की गुणवत्ता वाली नींद की आवश्यकता होती है। नींद न केवल शरीर को आराम देती है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद आवश्यक है।

0 सत्र 3 हेल्दी लाइफस्टाइल

डॉ. सौम्या चेलक और डॉ. लकी नेताम ने हेल्दी लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली का मतलब है शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहना, संतुलित आहार अपनाना, नियमित व्यायाम करना और सकारात्मक आदतों को जीवन में शामिल करना। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चिकित्सकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस शिविर ने महिला स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में काम किया।

O गंभीर रोगों का नि:शुल्क इलाज कर चिकित्सकों ने की अमूल्य सेवा, दूरस्थ मरीजों के लिए बना संजीवनी शिविर : डॉ. रमन सिंह

राजनांदगांव/ शौर्यपथ/ भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नि:शुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन समारोह विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर 'स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान' का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। डॉ. रमन सिंह ने शिविर में उपचार कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर राजनांदगांव के लिए एक ऐतिहासिक और जनसेवा से परिपूर्ण दिवस रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ अंचलों में रहने वाले मरीजों के लिए वरदान सिद्ध होते हैं। शिविर में कुल 2056 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया, जिनमें से कई मरीजों को पहली बार अपने गंभीर रोगों जैसे हृदय, किडनी, मधुमेह, मोतियाबिंद आदि की जानकारी मिली।

शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन, ऑर्थोपेडिक, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट जैसे कुल 30 विशेषज्ञ चिकित्सकों (प्रदेश से 18 एवं जिले से 12) ने अपनी सेवाएं दी। पेट रोग, न्यूरो, हड्डी, शिशु हृदय, मेडिसिन, किडनी, एवं अन्य रोगों के लिए विशेष पंजीयन काउंटर बनाए गए थे, जिनमें से 1066 मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा चिन्हित कर उपचार प्रदान किया गया और 1090 मरीजों की सामान्य जांच की गई।

शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गए, दवाइयों का वितरण किया गया, साथ ही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। सीआरसी (CRC) के माध्यम से दिव्यांगजनों के पुनर्वास एवं शिक्षा के लिए भी जागरूकता फैलाई गई। आईएमए द्वारा 10 लाख रुपए की दवाइयों का सहयोग दिया गया, वहीं राम रसोई द्वारा 3000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई।

समारोह में महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, डीन डॉ. पंकज लुका, अधीक्षक डॉ अतुल देशकर ,सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में मरीज और परिजन उपस्थित थे।

डॉ. रमन सिंह ने शिविर में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष तोमन साहू, पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी और सेवा पखवाड़ा के तहत इस शिविर को जनसेवा का सशक्त उदाहरण बताया।

राजनांदगांव/ राजनांदगांव में सोमवार को विश्वकर्मा पूजा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। शहर की कई कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों और मिस्त्रियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर पारंपरिक विधि से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। सुबह से ही निर्माण स्थलों पर विशेष साफ-सफाई की गई और पूजा के लिए स्थान सजाया गया। मिस्त्रियों और मजदूरों ने अपने औजारों – जैसे हथौड़ा, छेनी, गैंती, बेलचा, मिक्सर मशीन आदि को धोकर पूजा के लिए सजाया। पूजा में नारियल, अगरबत्ती, फूल और प्रसाद चढ़ाकर भगवान विश्वकर्मा से सुरक्षा, समृद्धि और कार्य में सफलता की प्रार्थना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद सभी श्रमिकों और मिस्त्रियों के लिए सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सहयोग की झलक साफ देखने को मिली। वरिष्ठ मिस्त्री हिरामन साहू,हिरा साहू,सावन साहू,'गोपाल कवरकार्तीक,कोमल,महेन्द ने बताया, “हम सालभर मेहनत करते हैं, लेकिन यह दिन हमारे लिए विशेष होता है जब हम अपने औजारों और मेहनत को पूजते हैं। यह पर्व हमारे आत्मसम्मान और एकता का प्रतीक है।” निर्माण कंपनिऔर ठेकेदारों ने भी आयोजन में सहयोग करते हुए पूजा सामग्री और भोजन की व्यवस्था कराई। इस आयोजन ने मेहनतकश हाथों को नमन करते हुए तकनीकी प्रगति और श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने का संदेश दिया।

0 तीन बच्चों के साथ बेघर हुई मां, संत रामपाल महाराज के अनुयायियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजनांदगांव /शौर्यपथ / ग्राम–दपका जिला व तहसील–(खैरागढ़-छुईखदान गंदई, छत्तीसगढ़)। ग्राम दपका में रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हुआ। स्व. महेश निषाद की पत्नी आशा निषाद का झोपड़ीनुमा घर अचानक आग की चपेट में आ गया। तेज लपटों ने देखते ही देखते पूरे आशियाने को निगल लिया और कुछ ही देर में घर का सारा सामान राख में तब्दील हो गया। घटना के वक्त आशा निषाद अपने मामा के घर गई थी। दोनों बच्चे गांव में ही अपने बड़े पापा के घर में रह रहे थे और लड़के आसपास पड़ोसी के घर में खेलने के लिए गए थे। इस परिवार के मुखिया स्व. महेश निषाद जो कि दो वर्ष पहले भयंकर कैंसर से पीड़ित रहे और आर्थिक तंगी के चलते समय पर इलाज की व्यवस्था न हो पाने की वजह से महेश निषाद का निधन हो गया। परिवार में बच्चों के लालन पालन, देख रेख, पढ़ाई और खानपान की पूरी जिम्मेदारी आशा निषाद के ऊपर आ गई। गरीबी और लाचार स्थिति से जूझ रहे इस परिवार पर विपत्ति की दोहरी मार तब पड़ी जब इनके अरमानों का आशियाना आग की लपेट में आकर राख में बदल गया। अचानक लगी आग से परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, चावल और अन्य आवश्यक सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना में आशा निषाद की बड़ी बेटी भारती (16), बेटा आकाश (12) और छोटी बेटी पायल (10) के साथ पूरा परिवार बेघर हो गया। मजबूरी में यह परिवार अब रिश्तेदारों के घर शरण लिए हुए है। संत रामपाल महाराज बने बेघर का सहारा इस दर्दनाक घटना की सूचना जब संत रामपाल महाराज के अनुयायियों को समाचार माध्यमों से मिली तो वे तुरंत अपने गुरु संत रामपाल महाराज के आदेशों से 10 सितंबर को दपका गांव पहुंचे और सबसे पहले सरपंच एवं पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। अगले ही दिन यानी 11 सितंबर को अनुयायियों ने “अन्नपूर्णा मुहिम” के अंतर्गत राहत सामग्री पीड़ित परिवार तक पहुंचाई। राहत सामग्री में शामिल था— भोजन एवं राशन सामग्री बर्तन (सभी रसोई उपयोग की सामग्री) 2 खाट व गद्दा कपड़े (परिवार के सभी सदस्यों के लिए 2 जोड़ी) बच्चों के लिए जूते शिक्षा सामग्री गैस सिलेंडर व चूल्हा पंखा गांव दपका में आशा निषाद के परिवार की अंधियाली भरी जीवन को नई उम्मीद की किरण संत रामपाल महाराज ने प्रदान की। अनुयायियों द्वारा पहुंचाई गई मदद से आशा निषाद और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली। ग्राम दपका की सरपंच केशरी कमल नेताम ने बताया कि – “इस अन्नपूर्णा मुहिम के द्वारा रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान जैसे जीवन जीने की मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यह पहल बहुत सराहनीय है, हमारे समाज को ऐसे संतों की आवश्यकता है, बहुत अच्छी मुहिम संत रामपाल महाराज द्वारा चलाई जा रही है।” राजेन्द्र टंडन उपसरपंच ने अन्नपूर्णा मुहिम और संत रामपाल महाराज की खूब सराहना करते हुए कहा कि इस मुहिम के माध्यम से इन्हें बहुत राहत मिली है। भूतपूर्व सरपंच पति ज्ञानचंद साहू ने बताया कि— “अन्नपूर्णा मुहिम के तहत मेरी सोच से ज्यादा सामग्री दी गई। इस परिवार का घर पूरा जल गया था, कुछ भी नहीं बचा था। ऐसे में यह मुहिम इनके लिए वरदान बनकर आया है।” साथ ही ग्रामीणों और शिक्षकों द्वारा भी मदद दी गई। आज संत रामपाल महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम इस परिवार के लिए भगवान बनकर आई है। संत ने बेटी–बेटों के लिए शिक्षा सामग्री भी दी। गांव और पंचायत की तरफ से संत महाराज को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार। ---

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ मिनी स्टेडियम बजरंगपुर नवागांव वार्ड नं. 02 में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का सात दिवसीय आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 17 अगस्त 2025, रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, युवाओं और नगरवासियों ने भाग लिया। कलश यात्रा ने पूरे नगर में धार्मिक वातावरण का संचार किया। 18 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पूज्य श्री नारायण महाराज जी ने भक्तों को शिव महापुराण की अमृतमयी कथा सुनाई। कथा श्रवण के दौरान भक्तों ने भक्ति-रस में डूबकर भगवान शिव के लीलाओं और उपदेशों का श्रवण किया। आयोजन समिति एवं हाकाल मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस सात दिवसीय कथा में नगर ही नहीं बल्कि आसपास के गाँवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कथा पांडाल में प्रतिदिन भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। यह आयोजन स्व. श्री मोहनलाल साहू की स्मृति में किया गया था। आयोजन में श्रीमती माधुरी साहू, श्री रामकुमार साहू, श्रीमती गोदावरी साहू सहित साहू परिवार, महाकाल मित्र मंडल एवं समस्त नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। भव्य कथा समापन पर श्रद्धालुओं ने एक स्वर में भगवान शिव से नगर की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा, अधीक्षक सुरेश द्विवेदी, मुख्य लेखापाल अचला नंदीश्वर, शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, प्रकाश अखिलेश सहित बैंक के प्रधान कार्यालय, विभिन्न शाखाओं एवं समितियों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं वक्तव्यों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से सराबोर हो गया

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ भारतवर्ष में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं, जो जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं। किसी के पास दो वक्त की रोटी नहीं, तो कोई छत और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्षरत है। राजनांदगांव के मीलचाल कलोनी में रहने वाली दिव्या लकड़ा का परिवार भी ऐसी ही कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है। पति छोड़ कर चला गया है। 4 माह की बेटी सहित दो सदस्यीय इस परिवार को पड़ोसी खाना देते है तब पेट भरता है। आवक का कोई साधन नहीं। ऐसी विषम परिस्थिति में संत रामपाल जी महाराज द्वारा चलाई जा रही “अन्नपूर्णा मुहिम” इस परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। 13 अगस्त को संत रामपाल जी महाराज की ओर से अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत परिवार को निःशुल्क राहत सामग्री पहुंचाई गई। उन्हें आटा, चावल, दाल, तेल, नमक जैसी रोजमर्रा की आवश्यक खाद्य सामग्री 1 महीने की दी गई है। साथ ही परिवार की आवश्यकता को देखते हुए बर्तन, पलंग, कपड़ा एवं बाल्टी जैसी अन्य सामग्रियां भी मुहैया कराई गई। अन्नपूर्णा मुहिम के तहत् परिवार का नाम और Contact नंबर भी दर्ज कर लिया गया है, ताकि समय-समय पर और भी सहायता दी जा सके। पड़ोसीयो ने संत रामपाल जी महाराज की ओर से चल रही अन्नपूर्णा मुहिम को मानवता के लिए सराहनीय कार्य बताया। “अन्नपूर्णा मुहिम” केवल राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य नहीं है, बल्कि मानवता की पुनर्स्थापना का कार्य है। वर्तमान में उनकी "अन्नपूर्णा मुहिम" देश के कोने-कोने में जरूरतमंदों तक पहुंचने लगी है।

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 269

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)