
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
- ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
- उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया
- डोर टू डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को दिखायी हरी झंडी
दुर्ग / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्य अतिथि श्री शर्मा के साथ विधायक गजेन्द्र यादव भी योगाभ्यास में शामिल हुए। पतंजलि योगपीठ के जयंत भारती और पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री शर्मा, विधायक यादव, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, नगर के गणमान्य नागरिक, समस्त विभाग के अधिकारीगण, नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ने योग के विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
जगदलपुर / शौर्यपथ / दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ’स्वयं एवं समाज के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योग कार्यक्रम शहर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल हुए। इस अवसर पर श्री देव ने कहा कि करें योग-रहें निरोग इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। पूरे देश में वर्ष 2014 से 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। योग से अपने शरीर, मन को स्वस्थ रखे और बेहतर समाज का निर्माण में योगदान दें।
इस योगाभ्यास कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सफीरा साहू और जिले के गणमान्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सभी जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, तृतीय लिंग के अतिथि, बहु संख्या में योगाभ्यास करने वाले नागरिक उपस्थित थे। जिले के विभिन्न विकासखंड मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तर में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 19 जून को बस्तर जिले के अंतर्गत ग्राम भानपुरी, बस्तर, बिलोरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण में गौण खनिज मिट्टी केे 04 वाहन एवं खनिज चूनापत्थर के 03 वाहन कुल 07 वाहनों को अवैध गौण खनिज परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खनिज के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनि निरीक्षक मिदुल गुहा तथा खनि सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम, लोकेश कश्यप उपस्थित थे।
भिलाई / शौर्यपथ / छावनी थाना क्षेत्र के केम्प 2 के मिलन चौक पर शुक्रवार को फायरिंग से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बदमाशों ने हत्या के मामले में जेल से छूटे नाबालिग आरोपी को निशाना बनाया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हालांकि पुलिस फायरिंग होने से इंकार कर रही है। वहीं नकाबपोशों ने जिस नाबालिग को निशाने पर लिया था, उसके मामा ने फायरिंग की आवाज सुनने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर रिवाल्वर व तलवार जब्त किया है।
दरअसल नकाबपोश शख्स द्वारा जिस नाबालिग को टार्गेट बनाकर रिवाल्वर से फायरिंग किए जाने का दावा किया जा रहा है वह बीते 21 जनवरी 2024 को हुई शिवम साव हत्याकांड का एक आरोपी है। इस नाबालिग आरोपी को आज पेशी में न्यायालय जाना था। इसके लिए अपने दोस्त करण के साथ कुछ पैसे लेने अपने मामा साबिर खान के घर जा रहा था। तभी पीछे से चार नकाबपोश उन पर हमला करने दौड़ पड़े। भनक लगते ही नाबालिग और उसका दोस्त दौड़ते हुए भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को भी नहीं लगी और दोनों युवक बचकर भाग निकले।
घटन की सूचना के बाद छावनी सीएसपी हरीश पाटिल व थाना प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ दिख है कि एक नकाबपोश रिवाल्वर ताने नाबालिग को दौड़ा रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में गोली चलने का सबूत नजर नहीं आ रहा है। फुटेज की बारीकी से जांच के बाद वास्तविकता सामने आ जाएगी। इधर शिवम साव हत्याकांड के जेल से छूटे नाबालिग आरोपी के मामा साबिर खान का कहना है कि चार नकाबपोश युवकों ने उनके भांजे और उसके दोस्त करण को दौड़ाया। इस दौरान एक नकाबपोश ने रिवाल्वर से फायरिंग किया और बाकी तीन तलवार व चाकू लेकर दौड़ रहे थे।
गौरतलब रहे कि बीते 21 जनवरी की रात को शारदा पारा इलाके में टेंट हाउस की गाड़ी बैक करते समय ठोकर लगने से उपजे विवाद पर 12 वीं के छात्र शिवम साव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान व राहुल प्रजापति सहित एक नाबालिग की गिरफ्तारी हुई थी। हाल ही में नाबालिग आरोपी जेल से छूटकर आया है। शुक्रवार को imp उस पर हमला हुआ। इस हमले को शिवम साव हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल छावनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को महापौर नीरज पाल के साथ ट्रैफिक पार्क में चल रहे निर्माण का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने सिविक सेंटर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि, सिविक सेंटर शहर का हृदय स्थल और लोगों के आकर्षण का केंद्र है। उसके अनुरूप ही सिविक सेंटर एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। क्षेत्र के समुचित विकास के लिए चरणबद्ध पार्किंग, पाथवे, ट्रैफिक पार्क, और स्मार्ट रोड निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
विधायक ने अधिकारियों को निर्माणाधीन ट्रैफिक पार्क के अंदर पाथवे, ट्रैफिक सिग्नल का डेमो, साइनबोर्ड और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने कहा। ताकि यहां आने वाले लोगों को यातायात नियमों के बारे में सही जानकारी मिले। वहीं महापौर पाल ने प्लेग्राउंड एरिया और स्मार्ट रोड के शेष कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
वही आर्किटेक्ट ने विधायक और महापौर को स्मार्ट रोड और ट्रैफिक पार्क के डेवलपमेंट प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बता दें कि सिविक सेंटर में पार्किंग और पानी निकासी की समस्या थी । इस वजह से बारिश में रोड पर पानी जमा हो जाती थी। इसके समाधान के खाली पड़ी जगह का सीमेंटीकरण कर पार्किंग एरिया बनाया गया है और रोशनी के हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि व्यापारियों और यहां आने वाले लोगों को गाड़ियां खड़ी करने के लिए सुरक्षित जगह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके बाद अर्जुन रथ का जीर्णोद्धार कराया गया। अब 1 करोड़ 45 लाख की लागत से ट्रैफिक पार्क का सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है जहां, पाथवे, चिल्ड्रन प्लेग्राउंड एरिया लाइटिंग, ट्रैफिक सिग्नल अन्य कार्य किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, सब इंजीनियर श्वेता वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
रायपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वित्तीय जागरूकता के लिए काम कर रहे एनजीओ 'समर्पित' की "वित्तीय शिक्षा पुस्तिका" का विमोचन किया।
समर्पित संस्था के समन्वयक श्री पुन्नीलाल खैरवार ने बताया की उनकी संस्था आम लोगों में वित्तीय जागरूकता लाने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, ताकि डिजिटल लेनदेन में लोग सावधानी बरतें और बैंकिंग फ्रॉड से बच सके।
उन्होंने बताया की उनका यह कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, पंचायत, महिला समूहों और किसानों के बीच वर्कशॉप आयोजित कर चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर समर्पित संस्था के अध्यक्ष सह निर्देशक डाॅ. संदीप शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
ॐ के घोष से गूंजा माई दंतेश्वरी का पवित्र प्रांगण
दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा प्रांगण में हजारों लोगों ने एक साथ किया सामूहिक योगाभ्यास
रायपुर/शौर्यपथ /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी ने मेंडका डोबरा प्रांगण में हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग भारत के ऋषि-मुनियों की समृद्ध विरासत है। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। जब हम सामूहिक योग करते हैं, तो हमारी सामूहिक भावना और मजबूत होती है तथा हम सभी में अपने देश को आगे ले जाने का संकल्प और भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज समूचा विश्व योग कर रहा है।
योगाभ्यास कार्यक्रम में लोगों ने जब ओम के उद्घोष के साथ योग किया तो नजारा देखने लायक था। योग की आसन संक्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व को भी जाना। योग विशेषज्ञ योग के साथ ही यौगिक साधनाओं के महत्व के बारे में लोगों को बता रहे थे। ऐसे ही जिले के नगरीय निकायों तथा ब्लॉक मुख्यालयों में भी यही नजारा था। यह योग और भारत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति का सम्मान है। योग का यह अवसर इतना गौरवशाली था कि योग करने वाले स्वयं को जड़ों से जुड़ा महसूस कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री रामू राम नेताम, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री हिमाचल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधी, पंचायत पदाधिकारी और अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक डॉ. संतोष कुमार बर्मन ने प्रार्थना, शिथिलीकरण अभ्यास, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन अथवा अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने लोगों के साथ मिलकर किया योगाभ्यास
रायपुर/शौर्यपथ /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में आज सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी बधाई देते हुए कहा कि योग भारत की धरोहर है। योग तन और मन को निरोग रखने की भारतीय विधा है। अपने तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करने हेतु समय निकालने का आग्रह भी किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे विश्व को निरोेगी बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लाभ को देखते हुए विश्व के अनेक देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। विगत 10 वर्षों से यह निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
योगभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि योग हमारे तन और मन को स्वस्थ बनाता है। इसके साथ हमें आगे बढ़ने और समाज तथा राष्ट्र के लिए बेहतर कार्य हेतु प्रेरित करता है। हमारे पूर्वजों की विरासत के रूप में प्राप्त योग को अपने जीवन में उतारकर नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। शासन की मंशा के अनुरुप पूरे जिले में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आमजनों को स्वस्थ रखने के लिए जिले में लगातार योग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने लोगों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षक श्री योगेश्वर साहू, शिवचरण साहू, मोनिका पटेल, ईश्वर दयाल साहू, रामुराम मरकाम, राजेन्द्र पाण्डे, कुलेन्द्र साहू, सोनल साहू, कुसुमतला पटेल द्वारा योगाभ्यास कराते हुए विभिन्न योग, आसनों एवं प्राणायाम के संबंध में लोगों को जानकारी देते हुए प्रदर्शन के माध्यम से सभी को योगाभ्यास कराया।
इस दौरान क्षेत्र के नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष श्री जशकेतु उसेंडी, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री अजय उरांव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कर्मचारी-अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, अग्निवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा, स्काउट्स, गाईड्स युवोदय कोंडानार के स्वयं सेवक, आईटीबीपी के खेल प्रशिक्षक, तीरंदाजी एवं जूडो के खिलाड़ी बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने किया अपील
रायपुर/शौर्यपथ /अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज सुबह जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की। जिला स्तरीय आयोजित इस योगाभ्यास कार्यक्रम में बैकुण्ठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े विशेष रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने योगा किया।
योगाभ्यास के अवसर पर मंत्री श्री नेताम ने लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ने यहॉ योगाभ्यास किया है इसी प्रकार दुनिया के सभी देशों में योग दिवस के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि विश्व मंच पर हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है और उन्होंने लोगों को स्वस्थ्य रहने के साथ-साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ तन का विकास होता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना होगा।
बैकुण्ठपुर क्षेत्र के विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने योग दिवस पर अपने एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना जरूरी है। स्वस्थ रहेगें तो काम में मन लगेगा और मन को शांति मिलेगी। उन्होनें कहा योग मनुष्य को स्वस्थ बनाये रखता है, जो योगा करते वे शारीरिक और मानसिक रूप स्वस्थ रहते है। उन्होनें स्कूलों में एक पाठ योगा का भी रखने को कहा। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों को चंदन एवं परिजात पौधा वितरण किया गया।
इस अवसर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल छात्र एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।