August 04, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33944)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली /शौर्यपथ /राजकोट अग्निकांड पर आज गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान गुजरात हाईकोर्ट ने नगर निगम को फटकार लगाई. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा राजकोट गेम…
नई दिल्‍ली/शौर्यपथ /दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल असिस्‍टेंट बिभव कुमार की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान आम आदमी पार्टी की…
नोएडा/शौर्यपथ /नोएडा में युवती के सुसाइड के मामले में भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कल IRS अधिकारी सौरभ मीना के फ्लैट में एक महिला दोस्त…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /पूरे देश में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है. एक तरफ दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य भीषण लू की चपेट में हैं वहीं बंगाल की…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /जिस तरह से हम चेहरे की स्किन का ख्याल रखते हैं ठीक उसी तरह शरीर के बाकी अंगों की स्किन का भी…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल इतना खराब हो गया है कि वो किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे हैं.…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गर्मियां शुरू होते ही छिपकली आपके घर की दीवार पर तो कभी बाथरूम में लटकी दिख जाती है. इसे देखते ही ज्यादातर…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / शनिदेव को ज्योतिष शास्त्र में न्याय का देवता कहा गया है. जातक के कर्मों के लिहाज से शनिदेव उसे फल देते…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. कालाष्टमी को भगवान शिव के रौद्र रूप…

  दुर्ग / शौर्यपथ / विधायक ललित चंद्राकर  के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा दुर्ग विकासखंड के ग्राम  थनौद में नवीन बोर खनन से पेयजल की समस्या दूर हो गई।  विधायक श्री ललित चंद्राकर ने बताता भीषण गर्मी के चलते गांव में जल संकट गहराने लगता हैं जल स्तर काफी नीचे चले जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। और लगातार पानी की समस्या के लिए ग्राम वासियों की ओर से शिकायत प्राप्त हो रही थी पानी की समस्या को देखते हुए  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिया जिन गांवों पानी की। ज्यादा समस्या उत्पन्न हो रहा वहा नया बोर खनन का निर्देश दिया जहा लेवर बहुत ही नीचे है वहा टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए जहां पंप खराब है उसको तुंरत सुधारने बोला गया  प्राप्त निर्देशों का पालन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत ग्राम थनौद में पेयजल स्त्रोत के सूख जाने पर विभाग द्वारा बोर खनन का कार्य सम्पन्न किया गया जिसमे पर्याप्त मात्रा में पानी मिला है। जिससे सफलतापूर्वक ग्रामीणों को पानी की उपलब्धता हो रही है। ग्राम थनौद में पेयजल की समस्या दूर होने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है
   विधायक  ललित चंद्राकर ने आगे कहा क्षेत्र की विकास और जानता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता और इस दिशा हमारी माननीय विष्णु देवी जी सरकार कार्य कर रही है ..
 पीएचई के अभियंता श्री उत्कर्ष पाण्डे ने  बताया  कि गर्मी के दिनों में वाटर लेवल नीचे चले जाने से  पानी की समस्या  उत्पन्न हो रही उसको ध्यान में रखते हुए जिन जिन गावो में ज्यादा पानी की किल्लत है वहा क्षेत्रिय विधायक ललित चंद्राकर के निर्देशा अनुसार नया बोर खनन कर समस्या से निजात दिलाया जा रहा हैं

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)