August 04, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (33944)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5874)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /मधुमक्खी का शहद जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही दर्द भरा होता है इसका डंक. अगर मधुमक्खी काट ले तो उस जगह…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /गर्मी के मौसम में होने वाले पसीने से शरीर में खुजली और जलन शुरू हो जाती है, यहां तक की बॉडी में…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना जाता है. भक्त हमेशा भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं. माह की…

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार जन समस्याओं के निराकरण के लिए अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी, जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन "विष्णु का सुशासन" को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आमतौर पर बेहद शांत और सरल माने जाने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभी पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि ऐसे तो वह बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। संभवत इसी परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
  सीएम साय की इस पहल के तहत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आए आवेदनों का त्वरित निराकरण जनता के लिए राहत भरा होगा।

दुर्ग / शौर्यपथ / विधायक निर्वाचित होने के बाद सदा चर्चा में रहने वाले वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा पत्रकारों को बदनाम करना महंगा पड़ा . बता दे कि…

रायपुर / शौर्यपथ /रायपुर। सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया को भी ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसके पहले ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को पंडुका से हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों से ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। निलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व सीएम के सचिव सौम्या चौरसिया के भाई को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि निलं​बित आईएएस रानू साहू ने भाई के नाम पर जमीन खरीदी है। रानू साहू ईओडब्ल्यू की रिमांड में हैं। पूछताछ के बाद आज दोपहर ईओडब्ल्यू की टीम पीयूष साहू को पकड़ने गई थी। हालाकि टीम को देख कर वह भागने लगा। जिसे दौड़ाकर टीम ने पकड़ा इसके बाद अपने साथ लेकर आई थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में हुए 5 सौ करोड़ रुपए से ज्यादा के कोयला घोटाले मामले में इसके पहले बीते दिन 23 मई गुरूवार को विशेष कोर्ट ने मुख्य आरोपी पूर्व सीएम सचिव सौम्या चौरासिया और निलंबित आईएएस रानू को 27 मई तक ईओडब्ल्यू की रिमांड में भेजा था। ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में याचिका दायर कर दोनों महिला अधिकारी आरोपियों से पूछताछ के लिए 15 दिनों की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने चार दिन की ही रिमांड दी थी।

नई दिल्ली/शौर्यपथ /माफिया छवि वाले मुख्तार अंसारी की इस साल 28 मार्च को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में मौत हो गई थी. मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर में…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी के पास एक 'रईसजादे' की करतूत वायरल हो गई है. अपने काले रंग की जीप में बैठकर वह यूनिवर्सिटी जा रहे छात्रों और खासकर…
नई दिल्ली /शौर्यपथ /प्लेसमेंट के मामले में इन दिनों देश के आईआईटी कॉलेज की हालत बेहद खराब नजर आ रही है. एक वक्त आईआईटी कॉलेज में पढ़ना ही सुनहरे भविष्य…
नई दिल्ली/शौर्यपथ /पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना कथित सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं. वो 27 अप्रैल से विदेश में…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)