Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ/ चमकदार और निखरती त्वचा की चाहत हर किसी की होती है. इसके लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /शरीर में विटामिन डीकी कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा स्रोत है धूप . विटामिन डी कीकमी पर कई हेल्थ एक्सपर्ट्स…
योग /शौर्यपथ /आज के समय में लोगों के लिए कब्ज एक साधारण शिकायत बन गई है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / सभी के लिए उनके बाल ही उनका कॉन्फिडेंस होते हैं. लड़कियों और औरतों की खूबसूरती में उनके लंबे-काले बाल चार चांद…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /लंबी उम्र की चाहत हर किसी को होती है. दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जो लंबी उम्र पाते हैं 100…
शौर्यपथ /घूमने-फिरने के शौकीन को जैसे ही मौका मिलता है वो किसी ना किसी जगह की ट्रिप प्लान कर लेते हैं. ज्यादातर ट्रैवलर की हिल…
शौर्यपथ / पीले कनेर के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं. इन फूलों को भगवान को चढ़ाया भी जाता है. आपको बता दें कि…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आजकल बढ़ते वजन को लेकर लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं. इसको कम करने के लिए योगा से लेकर जिम क्लासेज के चक्कर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /हेल्थ एक्सपर्ट हर दिन अपनी डाइट में कोई एक ड्राई फ्रूट शामिल करने की बात कहते हैं. क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व…
खाना खजाना /शौर्यपथ /हम सभी को तंदूरी स्नैक्स से एक अलग ही लगाव है, उसका तीखा और हल्का सा खट्टा स्वाद किसी भी स्नैक में…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)