Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

योग टिप्स /शौर्यपथ /हर कोई अपने बॉडी को शेप में रखना चाहता है फिर चाहे बात बेली फैट को कम करने की हो, अपने पैरों…
ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ /बालों के लिए जैल की बात होती है तो ज्यादातर लोग बाजार का रुख करते हैं. बाजार से महंगे जैल खरीदकर ही बालों…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ग्लोइंग स्किन के लिए या इंस्टेंट ग्लोके लिए आप मार्केट से न जाने कितने प्रोडक्ट खरीदते होंगे. वो प्रोडक्ट्स आपके चेहरे को…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आज जहां कुछ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो दुबलेपन के शिकार हैं. वो चाहे…
ब्यूटी टिप्स/शौर्यपथ/त्वचा की देखभाल के लिए जिन घेरलू नुस्खों को आजमाया जाता है उनमें अनेक बार अलग-अलग पत्तों या फूलों का इस्तेमाल होता है. ऐसे…
 शौर्यपथ /हर पिता अपनी बेटी के लिए एक ऐसा ससुराल खोजने की कोशिश करता है जहां उसे कोई तकलीफ ना हो। लेकिन इतना काफी नहीं…
खाना खजाना /शौर्यपथ /कबाब नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को लगता है कि कबाब सिर्फ नॉनवेज से…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /घर की सीढ़ियां काली पड़ जाए तो इसे साफ करने के लिए घंटों ब्रश से घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि यहां…
विंटर टिप्स /शौर्यपथ /सर्दियों के कंबल और रजाई काफी भरकम होते हैं, ऐसे में इसे धोना पड़ जाए तो आफत आ जाती है। साथ ही…
टिप्स /शौर्यपथ /नीम और कपूर का तेल त्‍वचा पर लगाने से मच्‍छर बच्‍चे के आसपास भी फटक नहीं पाएंगे। यह मच्‍छरों से बचने का एक…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)