Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

सेहत टिप्स /शौर्यपथ /ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे अहम मील माना जाता है. इसलिए हमेशा हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए. कई लोग वजन को कम करने…
खाना खजाना /शौर्यपथ / जब स्वीट ट्रीट की बात आती है, तो भारत के पास एक रिच कुलिनरी हेरिटेज और स्वादिष्ट वैराइटी है जिस पर…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मूंग की दाल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल से कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / अक्टूबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कल 26 अक्टूबर, गुरुवार के दिन रखा जाएगा. गुरुवार के दिन पड़ने के चलते इसे…
चार धाम /शौर्यपथ /पिछले छह महीनों से चल रही चार धाम यात्रा जल्द ही खत्म होने वाली है. उत्तराखंड के धामों के कपाट आने वाले…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अगर आप जंक फूड भी नहीं खा रहे हैं और ऑयली फूड पर भी कंट्रोल किया हुआ है, फिर भी आपका वजन…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आपको ये सुनकर अजीब जरा लगा होगा कि मिठाई आपके वजन को घटा सकती है. हम सारी मिठाईयों की नहीं बल्कि…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बेसन को जितना खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है उतना ही लोग इसे स्किन केयर का हिस्सा भी बनाते हैं.…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /बढ़ते वजन को कम करने के लिए योगा और जिम तो करिए ही, साथ ही आप अपने डाइट का भी ख्याल रखिए.…
व्रत त्यौहार/शौर्यपथ/करवाचौथ बस आने ही वाला है और करवाचौथ से तकरीबन एक हफ्ते पहले से ही महिलाएं स्किन केयर और हेयर केयर पर खास ध्यान…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)