Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / सर्दियों का मौसम आने लगा है और इस मौसम में बालों का रूखे होने, स्कैल्प पर डैंड्रफ झड़ने और कई बार…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /टमाटर के बिना सब्जी पकाने पर स्वाद कहीं ना कहीं कम ही लगता है. यही टमाटर त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /काली किशमिश न केवल अपने स्वादिष्ट स्वाद के लिए बल्कि कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी डाइट में शामिल की जानी चाहिए.…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / मेथी के बीजों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो सेहत,…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आंवला एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके पोषक तत्व एक नहीं बल्कि कई सेहत से जुड़ी परेशानियों से निजात दिलाते हैं. इसमें…
 खाना खजाना /शौर्यपथ /नवरात्रि खत्म हो गई है और अब वो लोग जमकर नॉनवेज खाएंगे जो 9 दिनों से इसको खा नहीं पा रहे थे.…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /जब भी हमको कोई भी परेशानी या बीमारी होती है तो हमारे बड़ों के पास हमेशा ही उन समस्याओं से निपटने के…
आस्था /शौर्यपथ / इस साल कुल 4 ग्रहण लगने थे जिनमें से 3 ग्रहण लग चुके हैं और चौथा ग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार की रात…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /कब्ज की दिक्कत हर किसी को आज है. गलत खान-पान के कारण पेट से जुड़ी समस्या होती रहती हैं. कब्ज होने पर…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /स्किन की चमक और कसावट 40 की उम्र के बाद कम होने लगती है. जिसको बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई तरह…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)