Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

शौर्यपथ / औरत श्री राम सा पति और हर आदमी सीता जैसी बीवी चाहता है। लेकिन कोई भी उनकी तरह अपने रिश्ते को मजबूत बनाने…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /मौसम में बदलाव हमारी हेल्थ को इफेक्ट कर सकता है, हालांकि हर किसी पर असर अलग-अलग हो सकता है और हर किसी…
लाइफस्टाइल/शौर्यपथ /बदलती लाइफस्टाइल और काम के दबाव की वजह से अधिकतर लोग दिन का ज्यादातर समय मोबाइल या लैपटॉप के सामने गुजारते हैं. मोबाइल पर…
हेयर टिप्स /शौर्यपथ /बालों की ग्रोथ का न बढ़ना कई लोगों की समस्या है. बाल हमारी पर्सनालिटी को बढ़ावा देते हैं और लंबे-घने बालों को…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ /आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या है. कम उम्र में ही लोग गंजे हो जाते हैं. गंजापन हम सभी के लिए…
व्रत त्यौहार /शौर्र्यपथ /नवरात्रि पर भक्त नौ दिन मां दुर्गा की अराधना करते हैं और उपवास रखते हैं. नवरात्रि के पहले दिन माता की अराधना…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / आज 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन को दशहरा के नाम से जाना…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं. सालभर में कुल 24 एकादशी…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / यूरिक एसिड की समस्या से आज के समय में कई लोग जूझ रहे हैं. यूरिक एसिड हर किसी की बॉडी में…
 रसोई टिप्स /शौर्यपथ / किचन में मौजूद लौंग को हर भारतीय घर में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आपको बता दें…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)