Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

 टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / शरीर के कई हिस्सो में स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं. इनकी कई वजह होती हैं. महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान पेट…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /बालों का सफेद होना आज कम समय में एक ऐसी समस्या बन गया है जिससे अमूमन लोग परेशान हैं. पुराने समय में…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर बालों पर पड़ता है. सर्द हवाएं बालों में नमी का कारण बनती हैं. जिससे…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अंडे को सेहत से भरपूर माना जाता है. अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे को डाइट में…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आज 23 अक्टूबर, सोमवार शारदीय नवरात्री का नौंवा दिन है जिसे नवमी या महानवमी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा के…
लाइफस्टाइल /शौर्यपथ /हर बच्‍चा एक-दूसरे से अलग होता है। कोई खेल में अच्‍छा प्रदर्शन करता है, तो कोई पढ़ाई में अच्‍छा होता है। इसी तरह…
टिप्स ट्रिक्स/शौर्यपथ /ठंड के मौसम में मेथी के साग की डिमांड खूब होती है। पराठे से लेकर सब्जी समेत कई तरह से इसका सेवन किया…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /नसों में बहता खून जिंदा रहने की वजह है। यह शरीर में घूम-घूमकर ऑक्सीजन और न्यूट्रिशन पहुंचाता है, इसके बिना शारीरिक अंग…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /दशहरा का पर्व असत्य की सत्य पर जीत का पर्व है। दशहरा जिसे विजय दशमी भी कहते हैं यह पर्व अश्विन मास…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ /आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है और नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)