August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार के एक प्रेमी जोड़े को पहले तो लड़की के परिवार के विरोध का सामना करना पड़ा था, फिर बाद में पता चला था कि लड़की की जान को खतरा भी है. जानकारी है कि लड़की के परिवार वाले और धार्मिक संगठन विवाह के खिलाफ थे और लड़के-लड़की को मारने का प्रयास था. इस मामले का पता चलने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने इस जोड़े को ऑनर किलिंग से बचा लिया और दिल्ली वापिस लाकर सुरक्षा भी दिलवाई है.
    दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि आयोग को लड़के ने ईमेल के ज़रिए शिकायत भेजी थी और बताया था कि वो और बिहार की रहने वाली लड़की सुशीला (नाम बदला गया) एक दूसरे से प्यार करते हैं और वो इंदिरापुरम में साथ में रह रहे थे. सुशीला के पिता को पता लगते ही उसके परिवार वाले सुशीला को इंदिरापुरम से वापिस बिहार लेकर चले गए हैं. जब शिकायतकर्ता से लड़की की जानकारी मांगी तो उसने बताया कि लड़की से उसकी आखिरी बार बात कुछ समय पहले हुई थी और उसके बाद से उसका फोन बंद है. लड़की ने उसे बताया था कि उसे भगवती स्थान मंदिर के पास किसी जगह पर रखा गया है. इसके अतिरिक्त लड़के के पास लड़की कि कोई जानकारी नहीं थी. उसे केवल लड़की के पिता का नाम पता था.
    आयोग ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए बिहार पुलिस से संपर्क किया, जिसपर पुलिस ने बताया कि केवल भगवती स्थान मंदिर की जानकारी के जरिए लड़की की तलाश बहुत मुश्किल है. इसके बाद आयोग की सदस्या फ़िरदौस खान ने मधुबनी जिले के एसएसपी से संपर्क किया और उन्हें कहा कि भगवती स्थान मंदिर के पास रहने वाले लड़की के पिता की तलाश करें. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को पंडौल क्षेत्र से ढूंढ निकाला. पंडौल के SHO ने बताया कि लड़की की जान को खतरा है क्योंकि लड़की के परिवार वाले और साथ ही कुछ धार्मिक संगठन उन्हें मारना चाहते हैं.
    आयोग ने संबंधित जिलाधिकारी से बात की और लड़की को पटना के शेल्टर होम में रखवाया गया. इसके बाद बिहार पुलिस ने लड़की को दिल्ली लाने का प्रबंध किया तो खतरे का अंदेशा देखते हुए एक बार दिल्ली लाने का प्रयास असफल रहा. इसके बाद लड़की को कुछ दिन बाद ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया. लड़की और लड़के को दिल्ली में दिल्ली महिला आयोग में ही मिलवाया गया और कोर्ट में उनकी सुरक्षा के लिए महिला आयोग द्वारा लड़की से अर्जी डलवाई गई. कोर्ट ने दोनों को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए और अब दोनों साथ में खुशी से रह रहे हैं और जल्द विवाह करने वाले हैं.
    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, 'दोनों की जान को लगातार खतरा बना हुआ था, लड़की के माता पिता और कुछ धार्मिक संगठन उन्हें जान से मारना चाहते थे, हमने बिहार पुलिस के साथ मिलकर उन्हें बचाया और दिल्ली लाकर उन्हें सुरक्षा भी दिलवाई. इस मामले में आयोग ने अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाते हुए प्रेमी जोड़ी की सहायता की.'

    मुंबई / शौर्यपथ / बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को ड्रग्स मामले में अंतरिम राहत मिल गई है. उनकी 7 नवंबर तक गिरफ्तारी नहीं होगी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया.
    कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 7 नवंबर को करेगी. कोर्ट ने निर्देश दिया कि करिश्मा प्रकाश को इस दौरान NCB में जाकर अपना बयान दर्ज कराना होगा. करिश्मा ने भरोसा दिया कि वह जांच में सहयोग करेगी. करिश्मा प्रकाश ने 31 अक्टूबर को अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी.
    एनसीबी के सूत्रों का दावा है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में गिरफ्तार आरोपियों में से एक करमजीत की जांच में करिश्मा प्रकाश को ड्रग्स देने से जुड़े सबूत मिले हैं. इसके बाद जब 27 अक्टूबर को करिश्मा के घर की तलाशी ली गई तो 1.7 ग्राम चरस और सीबीडी आयल की 3 बोतलें मिलीं. ड्रग्स बरामदगी के बाद करिश्मा को फिर से पूछताछ के लिए समन किया गया लेकिन वे नहीं आईं.
    दरअसल महीने भर पहले दीपिका और करिश्मा के ड्रग्स से जुड़ा एक चैट रिट्रीव हुआ था. 28 अक्टूबर 2017 के उस चैट में दीपिका पादुकोण करिश्मा से पूछ रही हैं कि माल है? करिश्मा के हां कहने पर वे बताती हैं कि उन्हें हैश चाहिए वीड नहीं. उस चैट के सामने आने के बाद 26 सितंबर को करिश्मा और दीपिका पादुकोण दोनों से घंटों पूछताछ हुई थी. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक तब दीपिका और करिश्मा दोनों ने हैश और वीड का मतलब मोटा और पतला सिगरेट बताया था.

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / नोएडा में 28 अक्टूबर की शाम को इस्कॉन मंदिर के पास रोड पर मिले शव के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निजामुल मृतक कमल की बहन से प्यार से करता था. जब कमल ने मना किया तो निजामुल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपियों के पास से इस वारदात में प्रयुक्त बाइक, तमंचा सहित खोखा कारतूस बरामद किए हैं.
    आरोपियों से एक भाई ने बहन से मिलने के लिए मना किया तो उसकी हत्या कर दी. कमल शर्मा सेक्टर 31 निठारी का निवासी था. वह सेक्टर 63 में स्थित एक कंपनी में काम करता था. आरोपी निजामुल और मृतक की बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर कमल शर्मा ने विरोध किया तो आरोपी निजामुल ने अपने दोस्त सुमित व अमित के साथ मिलकर कमल शर्मा की हत्या का प्लान बनाया.

    आरोपियों ने गत 27 अक्टूबर को कमल शर्मा के आफिस की रेकी की और अगले दिन 28 अक्टूबर की शाम को उसके आफिस के बाहर पंहुच गए. कमल शर्मा अपने आफिस से बाहर निकला तो निजामुल ने सुमित को वहीं छोड़ दिया. सुमित निजामुल के गांव गिझोड़ में स्थित उसके कमरे में आ गया. अमित और निजामुल ने कमल का बाइक से पीछा किया. अमित बाइक चला रहा था और निजामुल पीछे बैठा था. कमल जैसे ही एलिवेटेड रोड से इस्कॉन मंदिर के पास नीचे रोड पर उतरा वैसे ही पीछे से बाइक सटाकर निजामुल ने कमल की पीठ में गोली मार दी. इसके बाद दोनों फरार हो गए.

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्रर लव कुमार ने बताया कि घटना के बाद मृतक के भाई नरेश ने मामला दर्ज करवाया. मामले की तफ्तीश के लिए टीमें गठित की गईं. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में निजामुल ने बताया कि वह सोशल साइट पर वीडियो बनाकर अपलोड करता है और पैसे कमाता है. इसी तरह पैसे कमाने का लालच देकर निजामुल ने सुमित व अमित को अपने साथ जोड़ा और कमल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

    सेहत / शौर्यपथ / महामारी के इस दौर में लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग और आयुर्वेदिक काढ़े को जीवनशैली में शामिल कर रहे हैं। काढ़े के अलावा ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जिनके नियमित सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं, बदलते मौसम में भी शरीर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।
    ग्रीन टी और ब्लैक टी
    ग्रीन टी और ब्लैक टी, दोनों ही इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन एक दिन में इनके एक से दो कप ही पिएं। इनका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपकी भूख घट सकती है या खाने में अनिच्छा जैसी परेशानी हो सकती है।
    कच्चा लहसुन
    आपको अगर हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आपको अपनी डाइट में कच्चे लहसुन को शामिल करना चाहिए। कच्चा लहसुन खाना भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में सहायक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में एलिसिन, जिंक, सल्फर, सेलेनियम और विटामिन ए व ई पाए जाते हैं।
    दही
    बहुत से लोगों को दूध नहीं पचता या फिर दूध पीने से उन्हें साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं लेकिन दही एक ऐसा खाद्य आहार है, जो लगभग सभी लोगों के लिए फायदेमंद है। अगर आपको पेट या पेट के निचले हिस्से पर जलन की शिकायत हो, तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही के सेवन से भी इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी बेहतर रखने में मददगार होती है।
    ओट्स
    आपके पास अगर नाश्ता बनाने का वक्त नहीं है, तो आप ओट्स के पैकेट घर पर लाकर रख सकते हैं। इसे खाने से सिर्फ आपका वेट कंट्रोल ही नहीं होता बल्कि ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-माइक्राबियल गुण भी होता है। हर रोज ओट्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
    विटामिन सी
    संक्रामक रोगों से सुरक्षा के लिए विटामिन सी को सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। नींबू और आंवले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। इसके अलावा आप संतरा, मौसमी, चौलाई, बंदगोभी, हरा धनिया और पालक भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
    अंजीर
    अंजीर पोटैशियम, मैंगनीज और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर के पीएच के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
    अलसी
    कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अलसी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। वहीं, इसके बारे में ज्यादा बात न होने की वजह से इसे अंडर रेटेड मान लिया गया है जबकि अलसी में ओमेगा-3 और फैटी एसिड पाया जाता है। शाकाहार करने वालों के लिए ओमेगा3 और फैटी एसिड सबसे अच्छा स्त्रोत है।
    मशरूम
    मशरूम का इस्तेमाल कई स्नैक्स में किया जाता है। मशरूम खाने से सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता ही मजबूत नहीं होती बल्कि यह सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य को बढ़ाकर शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट भी करता है। कैंसर से बचाव के तौर पर भी मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है।
    गाजर
    गाजर का काम शरीर में खून बढ़ाने के साथ कई हानिकारक बैक्टीरिया के साथ लड़ने का भी होता है। गाजर विटामिन ए, कैरोटिनाइड और एंटी ऑक्सीडेंट का स्रोत है। गाजर के सेवन से लंग कैंसर की संभावना कम होती है। मोतियाबिंद की शिकायत होने या आंखों के रोगों से बचने के लिए गाजर का सेवन करते रहना चाहिए।
    टमाटर
    टमाटर ऐसा फल है, जो लगभग हर भारतीय डिश में इस्तेमाल किया जाता है इसलिए यह सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है। टमाटर एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) का लेवल कम करने में भी सहायक होता है। इसमें लाइकोपेन होता है, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रलाइज कर देता है, जिससे फ्री रेडिकल्स हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला परिवहन कार्यालय के अंतर्गत शहर में ऐसे सभी वाहन विक्रेताओ को अनुमति दी जाती है जो वाहन कंपनी के अधिकृत डीलर या सब डीलर होते है साथ ही व्यापार के लिए ट्रेड लाईसेंस भी जारी करता है ताकि विक्रय किये हुए वाहन की और जिले में कंपनी से आये नए वाहनों की पूरी जानकारी परिवहन विभाग के पास रहे . परिवहन विभाग द्वारा पुरजोर कोशिश की जाती रही है कि आम जनता के साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी ना हो इस लिए लर्निंग लाईसेंस से लेकर नए वाहन रजिस्ट्रेशन , परमिट सभी कार्य ऑनलाइन कर दिए गए है . और इन कार्यो को सुचारू रूप से नियंत्रण और निगरानी के लिए विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों की लम्बी फौज तैनात की गयी है ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो और शासन को भी राजस्व का पूरा लाभ मिलता रहे किन्तु दुर्ग में आज भी ऐसे कई वाहन शोरुम है जो नियमो का फायदा उठा कर शासन के राजस्व का नुक्सान तो कर ही रहे है साथ ही शासन को भी गुमराह कर रहे है . ऐसे ही कुछ मामलो की जानकारी शौर्यपथ समाचार पत्र को प्राप्त हुई है जिससे ये पता चलता है कि किस तरह शासन के नाक के निचे अवैध शोरुम नियमो की आड़ में संचालित है ...
    द्मद्बड्ड शोरुम दुर्ग में इसकी ब्रांच धमधा बाई पास के करीब है इस शोरुम की सबसे बड़ी बात यह है कि शोरुम तो खुल गया और यहाँ से नयी गाडियों के विक्रय के लिए सेल्समेन व पुरे स्टाफ की फौज है किन्तु दुर्ग परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले में द्मद्बड्ड कंपनी का कोई शोरुम नहीं है और ना ही इस शो रम की अनुमति संचालको द्वारा ली गयी है यह जानकारी शौर्यपथ की टीम को शोरुम के मेनेजर से प्राप्त हुई . नियमो के तहत देखा जाए तो शोरुम में किस संचालक का कार्य है यह अन्किंत नहीं है साथ ही ये एक सर्विस सेंटर के रुपमे संचालित है जबकी यहाँ नए वाहन डिस्प्ले के लिये रखे गए है और बाकायदा नए ग्राहकों को डील करने के लिए एक पूरा स्टाफ है पर प्राप्त जानकारी के अनुसार सारी बिलिंग रायपुर से होती है अर्थार्त सिर्फ दिखावे के लिए सर्विस सेंटर किन्तु हकीकत में चार पहिया वाहन का शोरुम है जो दुर्ग परिवहन विभाग के जानकारी में नहीं क्या ऐसे ही छत्तीसगढ़ में सुशासन आएगा क्या ऐसे ही मुख्यमंत्री बघेल का नवा छत्तीसगढ़ बनेगा क्या परिवहन अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही करेंगे क्योकि ये एक नहीं ऐसे कई शोरुम है जो अधिकृत नहीं है किन्तु नए वाहन की बिक्री कर रहे है जो कि परिवहन विभाग के नियम के विरुद्ध है .

    मरवाही / शौर्यपथ / प्रचार थमने के पश्चात् आज कांग्रेस के प्रत्यासी डॉ.के.के. ध्रुव ने ग्राम भर्रीडांड लोहारी मरवाही बस्ती और सिवनी बस्ती में पहुच कर घर घर दस्तक देते हुये मतदाताओं से संपर्क किया। डॉ के के ध्रुव ने 3 नवंबर को मतदान केन्द्र पहुंच कर सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और मतदाताओं से आशीर्वाद और समर्थन मांगा गौर तलब है डॉ के के ध्रुव को मतदाताओं का भरपुर समर्थन मिल रहा है। शासकीय सेवा में रहते हुयें उनकी सेवा भाव का अवसर मतदाताओं पर दिखता है।मतदाता डॉ साहब को अपने घर पाकर उत्साहित हो रहे है। डॉ के के ध्रुव भी मतदाताओं से मरवाही के विकास के लिए जिले के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा, अस्पताल, आगंनबाडी केन्द्र, आवास, राशन कार्ड सहित भूपेश बघेल सरकार की ग्राम विकास कि योजनाओं का हवाला देकर वोट मांग रहे है। डॉ के के ध्रुव कांग्रेस प्रत्यासी बनने के बाद लगातार सभी ग्रामो में जाकर प्रत्यक्ष मतदाताओं से संपर्क किया। रणनीति के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सभी ग्रामों में अधिक से अधिक सीधा संपर्क करने का प्रयास किया है, सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक लगातार कैम्पेनिंग करते रहे।
    डॉ के के ध्रुव ने प्रचार के अंतिम दिवस मतदाताओं से अपील की कि आप सब सत प्रतिशत संख्या में मतदान करने जायें, अधिक से अधिक मतदान करें और मरवाही के विकास के लिए कांग्रेस के पंजा छाप पर बटन दबाकर मरवाही के विकास का रास्ता खोले। डॉ के के ध्रुव के साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    डॉ के के ध्रुव ग्राम कुम्हारी में सुबह 9 बजे मतदान करेंगें
    मरवाही से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर के के ध्रुव 3 नवंबर को सुबह 9 बजे ग्राम कुम्हरी प्राथमिक पाठशाला मतदान केन्द्र 49 में सुबह 9 बजे मतदान करेंगें। डॉ के के ध्रुव मतदान पूर्व कुम्हारी स्थित नागेश्वेरी मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगें तत् पश्चात् मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान करेंगें।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / सामाजिक चेतना एवं न्याय के लिए दिया जाने वाला संत गुरूघासीदास सम्मान 2020 का छ. ग. स्थापना दिवस पर घोषणा नही किये जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावंत धर बांधे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर इसकी तत्काल घोषणा की मांग किया।
    दयावंत बांधे ने बताया कि गुरू घासीदास बाबा छत्तीसगढ प्रदेश में अनुसूचित जाति के महान संत व प्रेरणा पुरूष है और उनके प्रति लाखों सामाजिक जनों की असीम श्रद्धा है। जो सतनाम पंथ के अनुयायी है और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष सन् 2000 के पश्चात् ही छत्तीसगढ़ के महान विभूति संत गुरू घासीदास बाबा के नाम से दिया जाने वाला राज्य अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा शासन के द्वारा नहीं की गई है , जिससे छत्तीसगढ प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज स्वंय को काफी मर्माहत व अपमानित महसुस कर रहा है । यह विषय बहुत ही अविश्वसनीय एवं निदंनीय है तथा आपके शासन के द्वारा गुरू घासीदास सम्मान अलंकरण पुरस्कार घोषित नहीं किये जाने से अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है एवं उनके आराध्य संतो की उपेक्षा हुई है ।
    उन्होंने कहा कि राज्य शासन के द्वारा अनुसूचित जाति समाज की उपेक्षा का भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कड़ी निंदा और घोर विरोध करती है और यह मांग करती है कि गुरू घासीदास पुरस्कार की घोषणा तत्काल करें अन्यथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा 05 नवम्बर के पश्चात् पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धरना - प्रदर्शन तथा सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई लडऩे के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार राज्य सरकार छत्तीसगढ़ शासन की होगी ।
    इस दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवदास चतुर्वेदी,पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,पुर्व जिला मंत्री मधु रॉय,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, खेलू टंडन जिला अध्यक्ष, राजकुमार देशलहरा जिला महामंत्री, अमिता बघेल, राजकुमारी बघेल, दिलीप नवरंग, मनमोहन बघेल,कल्याण कुर्रे, तोप सिंह टंडन, तोपचन्द बंजारे, , अभिषेक राजपूत उपस्थित रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप प्रदेश के मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्साल लाभ देने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ किया गया है। नगर पालिक निगम दुर्ग में इसकी शुरुआत नयापारा वार्ड, सिकोला भाठा, और कचहरी वार्ड के कुष्ठा आश्रम बस्ती से किया गया है। आज प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ शिविर स्थल में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जॉच करायें । इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी और नागरिक उपस्थित थे।
    महापौर, आयुक्त, सभापति व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज फिर से अपना खून जांच कराकर स्वास्थ्य का परीक्षण करायें । इसके अलावा सिकोला भाठा बस्ती के करीब 123 लोगों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नि:शुल्क चिकित्सा लाभ लिये।
    आज मंगलवार को प्रात: 8 बजे वार्ड क्रं0 40, करहीडीह वार्ड 15 और राजीव नगर वार्ड 2 में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। संबंधित वार्ड के समस्त वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे अपने वार्ड के नागरिकों को इस शिविर की सूचना प्रसारित कर इसका लाभ प्रदान करें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मरवाही उप चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के पूर्वजों के खिलाफ स्तरहीन बयान देने तथा विजयादशमी पर पी एम मोदी को रावण दर्शाकर पुतला जलाने वाले कांग्रेस के छात्र संगठन नेताओ पर शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं किए जाने के मुद्दे को लेकर आज जिला भाजयुमो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घटिया बयान देने वाले मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फुक कर विरोध दर्ज कराया इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजयुमो के आव्हान पर आज भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय से सीएम बघेल का पुतला लेकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए निकले व पुराना बस स्टैंड के पास बड़े पुलिस अधिकारियों व भारी पुलिस बल कि उपस्थिति व छीना झपटी तथा जबरदस्त घेराबंदी के बावजूद पुतला फुक कर राज्य के भूपेश सरकार के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया।
    इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे हल्के व तानाशाही सोच वाला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि मरवाही उप चुनाव में जिस प्रकार उन्होंने जनता से वास्तविक मुद्दे का ध्यान भटकाने भाजपा के पूर्वजों पर अंग्रेजो के मुखबिरी का आरोप लगाकर औचित्यहीन बयान दिया है उससे साबित हो गया है कि उनके 20 माह के कार्यकाल में पूरा प्रदेश घोर निराशा व अराजकता की ओर चला गया है और जनता अब उनसे उक्ता गई है इसलिए उप चुनाव में अनाप शनाप बयान देकर वहा की जनता का ध्यान विकास के मूल मुद्दे से हटाना चाहती है ताकि वे छल प्रपंच से चुनाव जीत सके जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही रहा है कि वे चापलूसी करके सत्ता में बनी रहे इसके पहले भी उनके पूर्वज क्रांति कारीयो के खिलाफ अंग्रेजो के मुखबिरी करते थे और अब यही कार्य भूपेश बघेल जी दिल्ली दरबार मां बेटे को खुश करने में करते है ताकि वे अपनी कुर्सी सलामत रख सके जिला भाजयुमो महामंत्री नितेश साहू ने कहा कि हिन्दू आस्था के सबसे महत्वपूर्ण पर्व विजयादशमी पर प्रधानमंत्री मोदी का रावण रूपी सचित्र फोटो युक्त पुतला जलाने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर पुलिस प्रशासन पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने नैतिकता के सारे मर्यादा को तार तार कर अपने पार्टी के युवाओं को भी अधर्म के रास्ते में चलने की प्रेरणा दे रहे है जिसका नतीजा अब त्योहारों का भी दुर्भावना पूर्वक राजनीति करण होने लगा है किंतु भाजयुमो अब चुप नहीं बैठेगी बल्कि इनका जोरदार विरोध भी दर्ज कराएगी
    पुतला दहन के दौरान कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका आशा सुब्बा, जिला महामंत्री नितेश साहू ओम यादव उपाध्यक्ष राहुल पंडित मंत्री राहुल दीवान नितेश बाफना मीडिया प्रभारी राजा महोबिया गौरव शर्मा,योगेश साहू, कुलदीप सिंह,पार्षद नरेंद्र बंजारे,हेमलता मीनू निषाद कलिंदरी साहू,मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा, निलेश अग्रवाल, विजय ताम्रकार ,अमर भोई ,राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय ,विपिन चावड़ा, दीपक सिन्हा,अभिषेक टंडन ,अमित सिंह, संतोष कोसरे,बंटी देशमुख ,मोहनीश देशमुख,शिवम मंडामें ,मंगल राजपूत, विकास पुरोहित,कुलदीप सिंह साहू, शीतल साहू, मोहन बागुल ,किशन साहू ,ईश्वर देवांगन ,हनी पवार ,हर्ष महोबिया,रवि देशमुख ,निक्की गोटे,प्रिंस सिंह ,शुभम कुंबे,यश देवांगन,कृष्णा साहू ,विवेक जैन,चंद्रकांत साहू ,चंद्रेश यमराज ,निर्मल यादव, संतोष कुर्रे ,वेद साहू, भेष निषाद ,हिमांशु सिंह ,निरंजन दुबे शुभम दुबे, सुभाष सोनी समीर तांडी, बबलू सोनकर सुशील तांडी गंगा विहार आदित्य कुमार अमन टंडन पवन कुमार अर्जुन सोनी ज्वाला तांडी, अभिषेक जायसवाल राजेंद्र कुमार जीतू नागरे राहुल अमन ताम्रकार मुक्ति ताम्रकार गोलू ठाकुर मोहित जैन छोटू मरकाम हेमराज सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन में लगे वाहनों में जिला प्रशासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ी बोली में गीत, मैसेज तथा अन्य कोरोना जागरूकता प्रचार प्रसार का उपयोग करते हुए लोगों में प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करना सुनिश्चित करें।
    कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन को प्रेरित किए जाने समस्त बैंक एवं एटीएम में जागरूकता फ्लैक्स का प्रदर्शन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बैंक एवं एटीएम के सामने में शारीरिक दूरी का पालन हेतु सर्किल बनाकर लोगों को सेवाएॅ प्रदाय करें व मास्क का प्रयोग अनिवार्य करें तथा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारिक परिवर्तन को प्रेरित करना सुनिश्चित करें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision