
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शिक्षा /शौर्यपथ / नीति शास्त्र में बताया गया है कि स्त्रियों के व्यक्तित्व और स्वभाव को समझना मुश्किल है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाएं किस वक्त खुशी और किस व्यक्ति दुखी हैं, यह जानना कठिन काम है। ऐसा कहा जाता है कि स्त्रियों के स्वभाव को समझना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतें बताई हैं, जिनसे महिलाओं के स्वभाव और व्यक्तित्व को समझना आसान होता है।
1. धार्मिक कार्यों में रूचि- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन स्त्रियों की धार्मिक कार्यों में रूचि होती है, उनका मन शांत होता है। ऐसी महिलाएं तरक्की या सफलता पाने के लिए एकाग्र होती है। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्त्रियों को दूसरों की सफलता या असफलता परेशान वहीं करती है। वह सिर्फ अपने जीवन के उद्देश्य में मग्न होती हैं।
2. आलसी- आचार्य चाणक्य कहते हैं जो स्त्रियां आलस्य से भरी होती हैं, उन्हें जीवन में सफलता हासिल करना मुश्किल होता है। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाओं को सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं इन्हें परिवार के सदस्य खूब प्रेम देते हैं लेकिन समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है।
3. अनुशासन में रहना- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्रियां अनुशासन में रहती हैं वह जल्दी सफलता हासिल करती हैं। कहते हैं कि ऐसी महिलाएं दूसरे के लिए प्रेरणा होती हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, अपने सपनों और कार्यों को पूरा करने के कारण इस स्वभाव की महिलाओं को परिवार के सदस्यों के साथ समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है।
4. ईर्ष्या करने वाली- माना जाता है कि जिन महिलाओं में ईर्ष्या का भाव होता है, वह चालाकी से खुद तरक्की हासिल करती हैं। कहते हैं कि ऐसी स्त्रियां दूसरों के सफलता के रास्ते में बाधाएं डालती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी महिलाओं पर विश्वास करने से बचना चाहिए। क्योंकि समय आने पर आप भी विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / महिला सम्बन्धी अपराध को नियंत्रण करने एवं आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो इस हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा महिलाओ के साथ हो रहे अपराध के हर मामले को गंभीरता से ले रहा है वर्तमान ही नहीं पूर्व के कई मामले पर भी दुर्ग पुलिस गंभीरता से पतासाजी / कार्यवाही और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है . ऐसे ही कुछ मामलो में दुर्ग पुलिस द्वारा 3 मामलो में आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में सफल हुई . दुर्ग पुलिस की इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक रशंत ठाकुर के मार्गदर्शन और एएसपी रोहित झा व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत ठाकुर ने भारत के एक हिस्से से दुसरे हिस्से तक का सफर तय कर तीन मामलो में आरोपियों को पकडऩे में सफलता हांसिल की .
मामला इस प्रकार है ...
बिहार और नेपाल बॉर्डर से अपराधियों की गिरफ्तारी ,चुनावी सर्वे करने वाली टीम बनकर 15 दिन के भीतर अपराधियों को धर दबोचा
दिनांक 14 अगस्त 2020 को प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिग बेटी उम्र 13 वर्ष से आरोपियों द्वारा फेसबुक के माध्यम से जान पहचान कर दोस्ती बना कर पीडि़ता का फोन नंबर प्राप्त कर लिया और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उससे अश्लील वीडियो एवं फोटो प्राप्त कर लिया पीडि़ता द्वारा आरोपी से बातचीत करने से मना करने पर आरोपी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने एवं पीडि़ता के अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया पीडि़ता द्वारा आरोपी से बातचीत बंद कर देना आरोपी द्वारा पीडि़ता का अश्लील वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया व्हाट्सएप इंस्टाग्राम वायरल कर दिया गया जिस पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 294/20 धारा 67 बी आईटी एक्ट 12 पोक्सो एक्ट 506 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम प्रशांत ठाकुर आईपीएस पुलिस अधीक्षक दुर्ग रोहित झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजीत यादव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर व प्रवीरचंद तिवारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम के निर्देशन में परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम तैयार कर चेन्नई तमिलनाडु रवाना किया गया जहां से आरोपी गोपाल शर्मा का पता कर घेराबंदी कर पकड़ कर चेन्नई से थाना निवाई लाया गया पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने दोस्त उत्तम शर्मा निवासी बेगूसराय के साथ मिलकर पीडि़ता का अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करना तथा घटना के बाद तमिलनाडु से भागकर बिहार अपने घर चला जाना बताएं जिस की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु तत्काल परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम तैयार कर बेगूसराय बिहार पहुंच कर बिहार में हो रहे चुनाव का सर्वे अधिकारी बनकर आरोपी के सकुनत का पता लगाने के बाद रेड कर आरोपी उत्तम शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा उक्त आरोपियों की पतासाजी में उप निरीक्षक धनी राम नारंगी रविंद्र यादव चंद्राकर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही .

अपहरण एवं बलात्कार के आरोप में 22 महीने से फरार आरोपी को बिहार राज्य के बेगूसराय किया गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराधों को संज्ञान पर लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग प्रशांत ठाकुर आईपीएस के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर अजीत यादव एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध प्रवीर चंद्र तिवारी के मार्ग निर्देशन मैं प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में जिला दुर्ग की पुलिस टीम को बिहार रवाना किया गया था पुलिस की टीम ने अपनी कुशल कार्य शैली का परिचय देते हुए जिला दुर्ग भिलाई नगर थाने के अपराध क्रमांक 51 2019 धारा 363 366 376 भा द वि 34 पोक्सो एक्ट के आरोपी श्रवण कुमार पिता बाल्मीकि सिंह उम्र 23 को ग्राम लाखों जिला बेगूसराय बिहार से गिरफ्तार कर थाना भिलाई नगर लाया गया
थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 51 बटा 19 धारा 363 366 376 3,4 पॉक्सो एक्ट की पतासाजी के लिए प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना किया गया था जो कि जनवरी 2019 से फरार आरोपी के निरंतर पतासाजी करते हुए बिहार के चुनावी समर में भी आरोपी श्रवण कुमार को बिहार से गिरफ्तार कर सकुशल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ लेकर आए इस कार्यवाही में आरक्षक सूरज पांडे आरक्षक उपेंद्र यादव ए एस आई जितेंद्र चंद्राकर के अतिरिक्त साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर एवं संतोष मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही

बलात्कार और ब्लैक मेलिंग के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक महोदय कि प्रशांत ठाकुर के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी की विश्वास चंद्राकर एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार से आरोपी को गिरफ्तार किया गया
अपराध क्रमांक 531/20 धारा 376 2डी 509बी 506 भा द वि के आरोपी वसीम पिता शौकीन उम्र 22 वर्ष निवासी सुल्तान नगर मेरठ द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से प्रार्थी को प्रेम जाल में फंसा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया बाद में शादी करने से मना करने तथा खींचे गए फोटो से परिवार के लोगों को बेइज्जत करने के लिए वायरल किया . पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने फारबिसगंज जिला अररिया बिहार से आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा आज 21 वें राज्य स्थापना दिवस का शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल उत्सव का शुभारंभ किया गया जिसका महापौर धीरज बाकलीवाल तथा नगर निगम दुर्ग के महापौर परिषद के सभी सदस्य व पार्षद गण भी साक्षी बने वर्चुअल उत्सव शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंह देव श्री ताम्रध्वज साहू श्री रविंद्र चौबे मोहम्मद अकबर साहब प्रेमसाय के काम शिव कुमार डेहरिया अनिला भेड़िया उमेश पटेल सहित अनेक विधायक गण उपस्थित थे ।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया वर्चुअल उत्सव शुभारंभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रमुख रूप से 3 योजनाओं में किसान या योजना की तीसरी किस्त का अंतरण किए तथा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना का भी शुभारंभ किए उन्होंने बताएं इस महत्वकांक्षी योजनाओं के को प्रदेश की जनता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी के हाथों लो कार्तिक किया गया कार्यक्रम में सभी जिला ब्लाक के प्रमुख जनप्रतिनिधि एनआईसी के माध्यम से उपस्थित रहे दुर्ग जिला मुख्यालय एनआईसी सेंटर में वीरेंद्र यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल नगर निगम दुर्ग देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग ,हिरवानी अध्यक्ष नगर पंचायत उतई गया पटेल जिला किसान कांग्रेस दुर्ग तथा राधेश्याम शर्मा सहित जिला प्रशासन की ओर से नया तहसीलदार उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज पटरी पर क्षेत्र में भ्रमण कर वहां की सुविधाएं और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया । उन्होंने धमधा नाका के पास से एफसीआई गोदाम लाइन से लेकर बोगदा पुल तक का निरीक्षण किया उन्होंने कहा पटरीपार के इस भाग में एफसीआई गोदाम के दीवारों पर छत्तीसगढ़ी कलाकृति गिरी जाए तथा उसके आगे कृषि उपज मंडी के सामने सड़क किनारे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित प्रतिमाएं स्थापित कर सौंदर्यीकरण किया जाए । उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित कर कहा शहर में सौंदर्यीकरण के समान पटरी पार क्षेत्र में भी सुंदर छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति स्थापित कर इस भाग को सुंदर बनाने प्रस्ताव तैयार करें । निरीक्षण के दौरान सभापति राजेश यादव एल्डरमैन अजय गुप्ता , निगम अधिकारी सहायक अभियंता जगदीश केशरवानी व नागरिक गण उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मरवाही विधान सभा चुनाव प्रचार में भाजपा के पूर्वजो पर अंग्रेजो के मुखबिर होने के स्तरहीन आरोप लगाए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे राज्य में विरोध प्रारम्भ कर दिया है और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर कल दुर्ग संभाग मुख्यालय में भी जिला भाजयुमो द्वारा इस मुद्दे को लेकर तथा विजयादशमी के दिन कांग्रेस के छात्र संगठन द्वारा पटेल चौक में हिन्दू आस्था व जनभावनाओं के विपरित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रावण रूपी सचित्र पुतला जलाए जाने के बाद भाजयुमो पदाधिकारियों की शिकायत के बावजूद अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में कल दोपहर 1 बजे मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर जोरदार ढंग से विरोध प्रकट किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा है कि मारवाही उप चुनाव में सत्ता के दादागिरी प्रशासनिक मिशनरी के बल पर चुनाव जीतने का सपना देख रही भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार वहा की जनता के मन में परिवर्तन का मूड देखकर घबरा गई है और अब मुख्यमंत्री बघेल अनाप शनाप बयान देकर जनता को भरमाने का प्रयास कर रही है और देशभक्ति व राष्ट्रवाद के बुनियाद पर स्थापित भारतीय जनता पार्टी के पूर्वजों पर अंग्रेजो के मुखबिर होने की तोहमत लगा रही है जबकि भारत का इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस के किन नेताओ ने अग्रेजों कि चाटुकारी कर किस प्रकार छल से देश के स्वाधीनता के लिए लड़ने वाले क्रांति कारियो को फांसी के फंदे तक पहुंचाए थे जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने आगे कहा है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से भय आतंक व लूट खसोट चरम पर पहुंच रही है बेटियों की आबरू भी अब सुरक्षित नहीं है और कानून व्यवस्था सरकार की हाथो कि कठपुतली बन गई है एक तरफ कांग्रेस के लोग केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को नीचा दिखाने अनैतिकता के सारे हदे पार कर रहे है तो वहीं यहां सरकार होने के दंभ में कांग्रेस के लोग कानून अपने हाथ में लेकर खुलेआम गुंडागर्दी कर नियम कानून का धज्जियां उड़ा रहे और शिकायत करने पर पुलिस भी कांग्रेसियों के खिलाफ हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है और इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर कल जिला भाजयुमो द्वारा पुराना बस स्टैंड में मुख्यमंत्री बघेल का पुतला जलाकर विरोध का आवाज बुलन्द करेंगे।
बेमेतरा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज 01 नवम्बर 2020 को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास मे राज्योत्सव का कार्यक्रम दो चरणों मे आयोजित किया गया, जिसके प्रथम चरण मे लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं द्वितीय चरण मे छ.ग. की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्चुअल रुप से शामिल हुए। राज्य स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्गेश कुमार वर्मा जिला पंचायत के स्वान कक्ष मे वाईस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के प्रथम चरण मे अपने जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे छ.ग. के लोगों को अवगत कराया, इस दौरान उन्होने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का शुभारंभ किया जिसके प्रथम चरण में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य में शुरू किए जा रहे हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नये इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लॉक मुख्यालयों में खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में जन्मे स्वामी आत्मानंद की स्मृति को अक्षुण्य बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने उनके नाम से इंग्लिश मीडियम में राज्य के बच्चों को सहजता से शिक्षा उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है। साथ ही मोबाईल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी, फोर्टिफाईड राईश वितरण योजना का भी शुभारंभ किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बघेल ने इस कार्यक्रम मे जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित “छत्तीसगढ़ विचार माला” के विमोचन के साथ ही टुरिज्म रिसार्ट का लोकार्पण तथा राम वन-गमन पथ टुरिज्म सर्किट का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। यहां के जल, जंगल, जमीन को सहेज कर उसका लाभ स्थानीय लोगों तक पहुंचाने की शुरूआत कर दी गई है। वनवासियों को वन अधिकार पट्टे और तेंदू पत्ता बोनस के माध्यम से उनका अधिकार दिया गया है। बस्तर संभाग में वर्षों से लंबित बोधघाट बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना का काम आगे बढ़ा है। गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने के लिए सुराजी गांव योजना में नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने का काम किया जा रहा है। कर्ज माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में किसानों को संबल प्रदान किया है।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 18.38 लाख किसानों के खाते मे तीसरे किस्त की राशि का अंतरण किया गया, चावल मुद्रा योजना एवं चिकित्सा के क्षेत्र मे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया गया इस योजना का लाभ छ.ग. के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के स्लम लोगों का मिलेगा, इसके अन्तर्गत कैम्प लगाकर एवं घर पहुँच सेवा देकर बीमार लोगों का और राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया मे मोबाईल हॉस्पिटल सह लेबोरेटरी की सहायता से इलाज किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छ.ग. के उद्योगों का जिक्र किया और इसके अन्तर्गत एथेनॉल प्लांट को किसानों के हित मे बताया। राज्योत्सव के दूसरे चरण मे राज्य अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने संदेश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धंातों के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मूलमंत्र पर चलकर सभी के सहयोग से पुरखों की कल्पना के अनुरूप राज्य का निर्माण और विकास करने का संकल्प दोहराया है।
महासमुंद / शौर्यपथ / जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 की धारा 21 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य सरकार द्वारा ‘‘एक मुश्त निपटान’’ व्यवस्था के अंतर्गत उक्त अधिनियम की धारा 15 के प्रावधानानुसार कर, शास्ति एवं ब्याज की वसूली योग्य राशि में 30 सितम्बर 2020 तक छूट प्रदान किया गया था। लेकिन कोविड-19 महामारी से विषम परिस्थितियाॅ उत्पन्न होने के कारण राज्य सरकार द्वारा इस अवधि को 01 अक्टूबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक अस्थायी रूप से वृद्धि किया गया है। अब एक मुश्त निपटान’’ योजना का लाभ 31 मार्च 2021 तक ले सकते है । ‘‘एक मुश्त निपटान योजना’’ की समाप्ति के पश्चात्, शास्ति सहित पूर्ण राशि वसूल की जाएगी।
परिवहन विभाग द्वारा राज्य के उन सभी व्यावसायिक वाहन मालिकों को जिन्होंने लंबे समय से अपनी व्यवसायिक वाहनों पर कर शास्ति एवं ब्याज का भुगतान नहीं किया गया है, उन सभी कर दाताओं के लिए ‘‘एकमुश्त कर समाधान योजना’’ (वन टाईम सेटलमेंट स्कीम) लागू की गई थी । जिसकी मियाद अवधि 30 सितम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी । परिवहन विभाग एकमुश्त कर समाधान योजना में कर, शास्ति एवं ब्याज में छूट प्रदान की गई थी।
छत्तीसगढ़ बन रहा देश का नया मॉडल राज्य
सांसद राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में प्रदेशवासियों को मिली कई सौगातें
किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त की राशि 1500 करोड़ रूपए अंतरित
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल और 30 नगरीय स्लम एरिया में मोबाइल हॉस्पिटल सह लैबोरेटरी का शुभारंभ
हमारी जनकल्याण की योजनाएं और उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हुई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी की वर्चुअल उपस्थिति में आज राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त 1500 करोड़ रूपए अंतरित किए गए। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं मंत्रीगणांे की विशेष मौजूदगी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य के 30 नगरीय स्लम एरिया में मोबाइल हॉस्पिटल-सह-लैबोरेटरी का शुभारंभ भी हुआ। समारोह में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद पी.एल. पुनिया एवं विधायक मोहन मरकाम सहित अन्य विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं जिलों से अन्य लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान और मजदूर देश की नींव है। इनके कमजोर होने से देश कमजोर होगा। सांसद गांधी ने कहा कि देश वर्तमान समय में कोविड-19 के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में जो कमजोर हैं, उन्हें ज्यादा कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों की हालत किसी से छुपी नही है। किसानों के आत्महत्या की खबरें लगातार आ रही हैं। हमें किसानों और मजदूरों की रक्षा करनी चाहिए, उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की नींव गांव है और गांव की नींव किसान और मजदूर है। यदि किसान और मजदूर कमजोर होंगेे, तो पूरा देश कमजोर हो जाएगा। किसानों और मजदूरों की रक्षा का मतलब देश की रक्षा के साथ-साथ देश की नींव को मजबूत करना और भविष्य को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी तरह देश के भविष्य की नींव बच्चे और युवा हैं। युवाओं को यदि बेहतर अवसर और भविष्य नहीं मिलेगा तो इससे देश कमजोर होगा।

सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों और गरीबों की भलाई के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ये तीनों योजनाएं नींव को मजबूत बनाने और उसकी रक्षा करने वाली है। इससे पूरे देश को मजबूती मिलेगी। श्री राहुल गांधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। चाहे वो किसानों की मदद और जमीन की रक्षा का मामला हो, उद्योग धंधों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण और युवाओं को स्वावलंबी बनाने का काम हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्रि-मंडल एवं सहयोगियों की टीम पूरे विजन के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ एक नया मॉडल राज्य बन रहा है। किसानों, आदिवासियों के हितों की रक्षा और बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करके युवाओं के भविष्य को गढ़ने का काम छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करके आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों एवं युवाओं को भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा सुलभ कराई है।
सांसद राहुल गांधी ने देश में किसानों की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज किसान परेशान है, उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में पारित तीन नये कृषि कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि कृषि उपज मंडियों और न्यूनतम समर्थन मूल्य का महत्वपूर्ण रोल है। इससे किसानों के हितों की रक्षा होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी सिस्टम में कमियां हो सकती है। इसका ये मतलब नही है कि उसको खत्म कर दिया जाए। सिस्टम में सुधार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में 2006 में मंडियों को खत्म करने के बाद से लगातार किसानों की स्थिति कमजोर हुई है। केन्द्र सरकार के इन तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं। पंजाब और छत्तीसगढ़ में इसका विरोध हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से इन तीनों कृषि कानूनों पर फिर से विचार करने और मंडी सिस्टम को मजबूत बनाने का आग्रह किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस पर पुर्नविचार जरूर करेंगे।
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक यूनिक स्टेट है। यहां जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक सम्पदा भरपूर है। छत्तीसगढ़ गरीब नही है, जनता गरीब है। मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इन विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राशि यहां के लोगों की बेहतरी और छत्तीसगढ़ को नये विजन के साथ आगे ले जाने के लिए खर्च की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की दिशा में सरकार और उसकी पूरी टीम एक साथ मिलकर काम कर रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 21 वें स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमें खुशी हैं कि पिछड़ेपन और असंतुलित विकास को दूर कर छत्तीसगढ़ के आम लोगों की भावना के अनुरूप विकास करने के छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माताओं की सोच के अनुरूप काम करने में हम सफल हुए हैं । हमने पिछले 22 महीनों में ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया हैं जिसके मूल में छत्तीसगढ़ के गरीब, किसान, वनाश्रित, अनुसूचित जाति और पिछड़े लोगों का उत्थान है। इन योजनाओं के सफल परिणाम सभी क्षेत्रों में अब साफ तौर पर दिखने भी लगे हैं। रोजगार उपलब्धता, कृषि उत्पादन, भू-जल स्तर में वृद्धि, स्वच्छता, व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र, जीएसटी के आंकड़े, बिजली उत्पादन आदि में हमारी सफलता राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हो रही हैं। आदिवासी क्षेत्रों में संचालित पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की योजनाओं की सफलता की प्रशंसा नीति आयोग और अन्य नीति निर्माता संस्थाओं ने की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बीते एक साल में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की बदौलत 67 हजार कुपोषित बच्चे कुपोषण के चक्र से बाहर आ गये हैं । राज्य में कुपोषित बच्चों की संख्या में 13.79 प्रतिशत की गिरावट आयी है । उन्होंने कहा श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने जो विजन दिया था, उस विजन को हम जमीन पर मूर्तरूप देने में कामयाब हो रहे हैं । सांसद राहुल गांधी के न्याय के विजन को हमने जिस तरह से कृषि क्षेत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से मूर्तरूप दिया है। इससे छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण कृषि क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रान्तिकारी बदलाव आये है । हमारी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि सही सोच और नीयत के साथ शुरू की गई कोई योजना लोगों के जीवन में किस तरह सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना इसका विलक्षण उदाहरण हैं ।
गोधन न्याय योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने गोबर संग्राहकों से गोबर खरीद कर उन्हें अभी तक 39 करोड़ रूपये का भुगतान किया है । इससे छत्तीसगढ़ के गांवो में ग्रामीणों को रोजगार और आय का अतिरिक्त जरिया मिला हैं । उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना गरीब गोपालकों के जीवन स्तर को उंचा उठाने, उन्हें रोजगार और आय के नये साधन उपलब्ध कराने के लिए बनायी गयी हैं। मुझे यह बताने में आज गर्व महसूस हो रहा हैं कि हम अपने उददेश्य में सफल हुए हैं। मैं यह भी कहना चाहंूगा कि अगर आपकी नीयत साफ हो और आपके मन में वास्तव में गरीबों का उत्थान करने की इच्छा हो, तो इस तरह की अनूठी योजना बनती है और सफल भी होती है ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून से अपने राज्य के किसानों के साथ होने वाले अन्याय को रोकने का पुख्ता उपाय कर दिया हैं। मंडी एक्ट में संशोधन किया है अब हमारे राज्य के किसानों को कोई हानि नहीं होगी। राज्य के अधोसंरचना और औद्योगिक विकास की दिशा में भी हमने महत्वपूर्ण कदम उठाये है। हमने उद्योगों की स्थापना के लिए 25 एम.ओ.यू. किये है और 22 नवीन एम.ओ.यू. प्रस्तावित हैं। इससे राज्य में लगभग 20 हजार करोड़ का पूंजी निवेश होगा और लगभग 36 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। हमारे अथक प्रयासांे के बाद केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को धान से इथेनाल बनाने की योजना को अनुमति प्रदान की है। इससे हमारे किसानों की आय में अतिरिक्त इजाफा होगा। राज्य में इथेनाल बनाने के उद्योग लगने पर लगभग 10 हजार करोड़ का निवेश आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अधोसरंचना को सुदृढ़ करने का काम भी तेज गति से जारी हैं। धरसा विकास योजना के तहत गांव के कच्चे रास्तों को पक्का करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा हैं । इससे ग्रामीणों और मवेशियों को बरसात सहित सभी मौसम में सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी । उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 13 हजार 230 करोड़ रूपये की लागत से सड़क और पुल-पुलिया के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हमने ई-श्रेणी में पंजीयन आरंभ किया हैं। उच्च गुणवत्ता की विद्युत उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल है। हम आज आदिवासी बहुल बस्तर के बीजापुर जिले में 132/33 के.व्ही. के उपकेन्द्र एवं 87.5 कि.मी. 132 के.व्ही. बारसूर बीजापुर लाईन का भी उदघाटन कर रहे है ।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज सांसद राहुल गांधी अपनी वर्चुअल मौजूदगी में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 19 लाख से अधिक किसानों को 1500 करोड़ रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर रहे हैं। इसके पहले हम 21 मई और 20 अगस्त को 1500-1500 करोड़ रूपए की दो किस्त किसानों दी थी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना अंतर्गत हम 52 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल शुरू कर रहे हैं। यहां शिक्षा निशुल्क होगी। इन स्कूलों में अभी तक 27 हजार 741 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। स्लम में रहने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना की भी शुरूआत कर रहे है। इससे स्लम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और श्रमिकों को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह-शाम चिकित्सा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे।
राज्योत्सव के वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं अंत में आभार प्रदर्शन, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, केबिनेट मंत्री सर्वश्री मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह, डॉ. शिव कुमार डहरिया, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, श्रीमती अनिला भेंड़िया, गुरू रूद्र कुमार, उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, मुख्यसचिव आर.पी. मंडल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बल्लभगढ़ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक लड़की के अपहरण में नाकाम आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. लड़की का नाम निकिता तोमर था. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इंटरनेट से लेकर जमीन तक, इंसाफ की मांग को लेकर लड़ाई जारी है. अब खबर मिल रही है कि बल्लभगढ़ में निकिता हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस पर जबरदस्त पथराव किया गया है. हाईवे पर पुलिस भागती हुई नजर आई.
निकिता तोमर की हत्या मामले में इंसाफ की मांग तेज होती जा रही है. इस केस को लेकर एक तरफ जहां बल्लभगढ़ में पंचायत हुई, तो दूसरी तरफ इंसाफ की मांग कर रहे लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया. मौके पर पुलिस मौजूद है. पुलिस ने वहां से लोगों को हटाने की कोशिश की. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. वहीं बल्लभगढ़ में प्रदर्शनकारियों के एक धड़े ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव के चलते पुलिसकर्मी हाईवे पर भागते हुए नजर आए.
बता दें कि निकिता तोमर मामले को लेकर आज जो पंचायत हुई वह बेनतीजा रही है. आपस में ही कई लोगों ने झगड़ा कर लिया. कुछ लोग पथराव में शामिल हो गए. अब 8 नवंबर को फिर मीटिंग होगी, उसके बाद आगे की रणनीति तय होगी. कुछ देर पहले पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज किया. कई उपद्रवी जो हाईवे दोबारा जाम करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया गया है.
हरियाणा के डीसीपी सुमेर सिंह ने कहा, 'बल्लभगढ़ में कुछ शरारती तत्वों को कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. इन लोगों को नेशनल हाईवे 2 से हिरासत में लिया गया है. निकिता मामले को लेकर जो महापंचायत हो रही थी, उसकी परमिशन हमसे नहीं ली गई थी. हम आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.'
गौरतलब है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बीते सोमवार की शाम निकिता तोमर पेपर देकर कॉलेज से निकल रही थी. इसी दौरान, दो युवकों ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण करने की कोशिश की. निकिता के विरोध करने पर एक आरोपी ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से फरार हो गए. सीसीटीवी में कत्ल की यह वारदात कैद हो गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपी तौसीफ और रेहान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / नालंदा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नालंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया. चुनावी सभा में वे कुछ अलग अंदाज में दिखे. वे भीड़ से लगातार बात करते रहे. वे लोगों से सवाल पूछते रहे और भीड़ उनके जवाब देती रही. उन्होंने भीड़ से कारखाना लगाने, रोजगार देने आदि के बारे में सवाल पूछा तो भीड़ ने ना, ना कहकर अपना जवाब दिया. तेजस्वी ने कहा कि सत्ता में आने का एक मौका दीजिए, उम्मीदों को पूरा कर देंगे. दस तारीख को नीतीश कुमार की विदाई तय है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के 15 वर्षों के शासन में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है. जो व्यक्ति 15 सालों में भी रोजगार नहीं दे सका, कारखाना नहीं लगा सका, भ्रष्टाचार नहीं रोक सका, वह अगले 15 सालों में भी कुछ नहीं कर सकता.अगर यहां सुविधा मिलती तो यहां के लोग पढ़ने के लिए कोटा व मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाते. हमारी सरकार बनी तो प्रतियोगी परीक्षा की सभी फीस माफ की जाएगी. परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों का किराया भी माफ होगा. जीविका, आंगनबाड़ी, विकास मित्र, आशा व अनुबंध पर कार्यरत अन्य कर्मियों के मानदेय में चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी.
महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे देंगे. सरकार बनते ही एक माह के भीतर नौकरी मिलनी शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि लालटेन का जमाना समाप्त हो गया. तो अब तीर का भी जमाना समाप्त हो गया. अब मिसाइल का जमाना आ गया है.
तेजस्वी यादव को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ ऐसी थी कि पुलिस को संभालना मुश्किल हो गया था. लोग बेरीकेटिंग तोड़कर मंच के समीप पहुंच गए. तेजस्वी के जाते ही भीड़ बेकाबू हो गई और लोग एक दूसरे पर गिर गए जिससे कई कुर्सियां टूट गईं. हालांकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
